Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

आमिर की बेटी आइरा यूरोप में मना रहीं वेकेशन, बॉयफ्रेंड नुपुर को kiss करता फोटो हुआ वायरल

आमिर की बेटी आइरा यूरोप में मना रहीं वेकेशन, बॉयफ्रेंड नुपुर को kiss करता फोटो हुआ वायरल

मनोरंजन
आमिर खान की बेटी आइरा इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ यूरोप में छुट्टियां मना रही हैं। आइरा ने क्रिसमस सेलिब्रेशन के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं जिसमें दोनों की कैमिस्ट्री नजर आ रही है। एक फोटो में वे नुपुर को किस कर रही हैं, वहीं नुपुर ने जो फोटो शेयर किए हैं उनमें वे आइरा को हाथों से कवर किए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में आइरा खान ने प्लेड ग्रीन स्कर्ट, व्हाइट टॉप और ग्रीन लेदर जैकेट को चुना। उसने डियर हेयरबैंड भी पहना था। नुपुर शिखरे ने ब्लू शर्ट, बो टाई पहनी हुई थी। नुपुर ने इस साल और पिछले साल के क्रिसमस सेलिब्रेशन के फोटो शेयर करते हुए लिखा है- तू ही मैरी क्रिसमस आइरा।...
सास की चेतावनी:केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दामाद को दी वॉर्निंग, बोलीं- बुरी सास से बचकर रहना

सास की चेतावनी:केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दामाद को दी वॉर्निंग, बोलीं- बुरी सास से बचकर रहना

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
केंद्रीय मंत्री और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वह पॉलिटिक्स की नहीं बल्कि अपनी बेटी की सगाई के कारण हैं। स्मृति की बेटी जोइश ईरानी ने अपने दोस्त अर्जुन भल्ला के साथ एंगेजमेंट कर ली है। एंगेजमेंट की तस्वीर को स्मृति ईरानी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने अपने दमाद को चेतावनी भी दे दी है। मेरी तरफ से ऑफिशियल वॉर्निंगस्मृति ने फोटो पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ये पोस्ट उस शख्स के लिए जिसने हम लोगों का दिल ले लिया है। हमारी क्रेजी फैमली में आपका स्वागत है। आपकी क्रेजी शख्स से मुलाकात होगी जो आपका फादर इन लॉ हैं। इतना ही नहीं मेरी जैसी बुरी सास से भी सामना करना होगा। आपको मेरी ओर से ऑफिशियल वार्निंग, गॉड ब्लेस।...
करण जौहर ने शेयर किया अपने चार साल के बेटे का ऑडिशन

करण जौहर ने शेयर किया अपने चार साल के बेटे का ऑडिशन

मनोरंजन
फिल्म मेकर करण जौहर को बॉलीवुड में स्टार किड्स को लॉन्च करने के लिए जाना जाता है। अब हाल ही में उन्होंने अपने चार साल के बेटे का एक वीडियो शेयर किया है। उनके बेटे यश की एक्टिंग का वीडियो शेयर किया। इसके कैप्शन में करण ने लिखा 'एक ऑडिशन वाली सुबह।' इस वीडियो में यश ने कैमरे के सामने अलग-अलग एक्सप्रेशन्स दिए। यश ने ग्रे कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है। इस वीडियो से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि करण जल्द ही अपने बेटे को भी लॉन्च कर सकते हैं।...
मैरी क्रिसमस 2021:कपूर फैमिली, शिल्पा, ऐश्वर्या से लेकर प्रियंका तक, इन सेलेब्स ने इस तरह सेलिब्रेट किया क्रिसमस

मैरी क्रिसमस 2021:कपूर फैमिली, शिल्पा, ऐश्वर्या से लेकर प्रियंका तक, इन सेलेब्स ने इस तरह सेलिब्रेट किया क्रिसमस

मनोरंजन
दुनियाभर में धूमधाम से क्रिसमस सेलिब्रेट किया गया। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस खास फेस्टिवल को अपने ही अंदाज में मनाया। शिल्पा शेट्‌टी, राज कुंद्रा, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर, सैफ अली खान, प्रियंका चोपड़ा, हार्दिक पांड्या, नताशा स्तानकोविक, मलाइका अरोड़ा, कपूर फैमिली समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने फैंस को क्रिसमस की बधाई भी दी है। कपूर फैमिली की क्रिसमस पार्टीशशि कपूर के घर पर एक पार्टी रखी गई। जहां पूरी कपूर फैमिली और उनके कुछ खास दोस्त शामिल हुए। लेकिन आलिया और रणबीर इस फैमिली क्रिसमस ब्रंच में मौजूद नहीं थे। कोविड-19 से ठीक एक दिन पहले ठीक हुईं करीना कपूर (तो पार्टी में शामिल हुईं हीं। उनके अलावा सैफ अली खान, तैमूर, जहांगीर, करिश्मा कपूर, बबिता, तारा सुतारिया, आदर ...
सलमान को सांप ने काटा:पनवेल के फॉर्म हाउस में क्रिसमस मनाने गए थे एक्टर

सलमान को सांप ने काटा:पनवेल के फॉर्म हाउस में क्रिसमस मनाने गए थे एक्टर

मनोरंजन
एक्टर सलमान खान को सांप ने काट लिया। सलमान क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस पर गए थे। वहीं देर रात यह घटना हुई। इसके बाद रात 3 बजे सलमान को कमोठे MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, सांप जहरीला नहीं था। इलाज के बाद सलमान को डिस्चार्ज भी कर दिया गया। उनकी तबीयत अब ठीक बताई जा रही है। इलाज के बाद सलमान रविवार सुबह 9 बजे अपने फार्म हाउस लौट आए हैं। वे परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस मनाने पनवेल फार्म हाउस पहुंचे थे। यह इलाका पहाड़ियों और जंगल से घिरा हुआ है। इस परिसर में अक्सर सांप और अजगर दिखाई देते हैं।...
विक-कैट का क्रिसमस सेलिब्रेशन:कपल ने शादी के बाद पहले क्रिसमस पर जमकर पार्टी की

विक-कैट का क्रिसमस सेलिब्रेशन:कपल ने शादी के बाद पहले क्रिसमस पर जमकर पार्टी की

मनोरंजन
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शादी के बाद अपना पहला क्रिसमस सेलिब्रेट किया। दोनों ने नए घर में फैमिली और करीबी दोस्तों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया, जिसकी एक फोटो कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को मैरी क्रिसमस विश किया है। विक्की-कटरीना 9 दिसंबर को राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट में शादी के बंधन में बंधे थे। एक-दूसरे को हग करते दिखे विक-कैटकटरीना और विक्की ने क्रिसमस पर जो एक फोटो शेयर की है, उसमें दोनों क्रिसमस ट्री के आगे खड़े हैं और एक-दूसरे को कसकर गले लगाए हुए हैं। फोटो में दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। इस मौके पर विक्की व्हाइट आउटफिट पहन हुए हैं। वहीं कटरीना लाइट मल्टीकलर ड्रेस में नजर आ रही हैं। कपल ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है, "मैरी क्रिसमस।" कैप्शन के साथ उन्होंने क्रिसमस ट्री और हार्ट की इमोजी भी शेयर की है।...
ब्लैक वैल्वेट ड्रेस में दीपिका पादुकोण ने अटेंड की 83 की स्क्रीनिंग

ब्लैक वैल्वेट ड्रेस में दीपिका पादुकोण ने अटेंड की 83 की स्क्रीनिंग

मनोरंजन
इस हफ्ते बॉलीवुड में कई बड़े ईवेंट देखने मिले हैं, लेकिन इनके साथ सेलेब्स के स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक भी काफी चर्चा में बने हुए हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते सबसे ज्यादा पसंद किए गए सेलेब्स और उनके लुक कैसे हैं- मलाइका अरोड़ा एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से चंद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें एक्ट्रेस ने ब्लैक वैल्वेट और लेदर की थाई-हाई स्लिट ड्रेस पहनी है। पेंसिल हील्स के अलावा एक्ट्रेस की डायमंड जूलरी भी उनके लुक में चार चांद लगा रही थी।...
मिस यूनिवर्स हरनाज संधू बोलीं- ऐसी एक्ट्रेस बनना चाहती हूं, जो स्टीरियोटाइप को ब्रेक करे

मिस यूनिवर्स हरनाज संधू बोलीं- ऐसी एक्ट्रेस बनना चाहती हूं, जो स्टीरियोटाइप को ब्रेक करे

मनोरंजन
मुंबई मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब हासिल कर चुकीं हरनाज संधू ने खास बातचीत करते हुए खिताब की खुशी, यहां तक पहुंचने का संघर्ष, श्रेय आदि के बारे में बताया। पढ़िए बातचीत का अंश : यहां तक पहुंचने का संघर्ष कैसा और क्या रहा?अपने संघर्ष को अगर शब्दों में बयां करूं, तब बहुत मुश्किल होगा। मुझे सिर्फ 30 दिन मिले थे कि अपनी ट्रेनिंग पर काम करूं। यह मेरे और मेरी टीम के लिए बहुत बड़ा चैलेंज रहा। वह कहते हैं कि हर चीज बड़ी मुश्किल से मिलती है, पर नामुमकिन नहीं है। अगर आप किसी चीज को शिद्दत से चाहो, तब उस चीज के लिए पूरी कायनात आपका साथ देती है। मैं हमेशा ऐसे आगे बढ़ती रही। इस सफर में कभी-कभी ऐसा भी लगा कि अब मुझसे नहीं हो पाएगा, पर हमेशा यह सोचती थी कि अगर तुम करोगी, तब हो जाएगा। अगर किसी चीज को अचीव करना चाहती हो, तब इतनी मेहनत तो करनी ही पड़ेगी। अब देखिए, मेहनत रंग लाई और उसका फल भी मिल गया। ...
सलमान, शाहरुख से लेकर कटरीना तक, शादी अटेंड करने और परफॉर्म करने के लिए सेलेब लेते हैं मोटी रकम

सलमान, शाहरुख से लेकर कटरीना तक, शादी अटेंड करने और परफॉर्म करने के लिए सेलेब लेते हैं मोटी रकम

मनोरंजन
हाल ही में सलमान खान नेता प्रफुल्ल पटेल के बेटे प्रजय पटेल की शादी में पहुंचे थे। यहां से सलमान का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो डांस करते दिख रहे थे। हर किसी का पहला सवाल था कि बिना रिश्तेदारी के सलमान क्यों शादी में डांस कर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड सेलेब्स हर शादी में शामिल होने और यहां परफॉर्म करने के लिए मोटी फीस लेते हैं। ...
कटरीना कैफ स्टारर ‘मेरी क्रिसमस’ की शूटिंग पर महाराष्‍ट्र के नाइट कर्फ्यू का साया

कटरीना कैफ स्टारर ‘मेरी क्रिसमस’ की शूटिंग पर महाराष्‍ट्र के नाइट कर्फ्यू का साया

मनोरंजन
मुंबई ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे का असर फिर से फिल्‍मों की शूटिंग पर पड़ रहा है। इंग्‍लैंड में जहां 'गणपत' के पहले शेड्यूल को 10 दिन पहले रैप अप करना पड़ा है, वहीं कटरीना कैफ की फिल्‍म की शूटिंग भी आगे खिसक सकती है। 'मेरी क्रिसमस' से जुड़े लोगों ने इसकी वजह जाहिर की है। उन्‍होंने बताया, "इस फिल्‍म में ज्‍यादतर सीन नाइट वाले हैं। बैकड्रॉप क्रिसमस नाईट से लेकर न्‍यू ईयर का है। इस कारण फिल्‍म की शूटिंग दिसंबर के तीसरे हफ्ते से प्‍लान की गई थी। ताकि फिल्‍म के टाइटल के हिसाब से कहानी में क्रिसमस और न्यू ईयर का समां दिखे।" हालांकि, मुंबई के लाइव लोकेशनों पर रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू इंपोज हो गया है। ऐसे में मेकर्स अब सोच में हैं कि इसकी शूटिंग कैसे की जाए। उन्‍हीं की टीम ने पिछले साल इन्‍हीं महीनों में पाबंदियों के बावजूद राजकुमार राव की 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' के नाइट सीक...