Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

मेरी क्रिसमस 2021:रणबीर-आलिया से लेकर अमिताभ बच्चन तक, इन सेलेब्स ने भी फोटो शेयर कर फैंस को दी क्रिसमस की बधाई

मेरी क्रिसमस 2021:रणबीर-आलिया से लेकर अमिताभ बच्चन तक, इन सेलेब्स ने भी फोटो शेयर कर फैंस को दी क्रिसमस की बधाई

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
दुनियाभर में आज (शनिवार) यानी 25 दिसंबर को क्रिसमस सेलिब्रेट किया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस खास फेस्टिवल को अपने ही अंदाज में मना रहे हैं। रणबीर कपूर, आलिया भट्‌ट, शिल्पा शेट्‌टी और अनुष्का शर्मा समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने फैंस को क्रिसमस की बधाई भी दी है। रणबीर कपूर ने अपनी मां नीतू कपूर, गर्लफ्रेंड आलिया भट्‌ट, डायरेक्टर अयान मुखर्जी, सोनी राजदान और शाहीन भट्‌ट के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। जिसकी कुछ फोटोज नीतू कपूर ने शेयर कर फैंस को क्रिसमस विश किया है।...
सुनील शेट्टी के बेटे अहान से लेकर कटरीना कैफ की बहन इसाबेल तक, इन 6 एक्टर्स ने किया बॉलीवुड में डेब्यू

सुनील शेट्टी के बेटे अहान से लेकर कटरीना कैफ की बहन इसाबेल तक, इन 6 एक्टर्स ने किया बॉलीवुड में डेब्यू

मनोरंजन
2020 की तरह 2021 भी कोरोना के साए में बीता जिसका सबसे ज्यादा असर बॉलीवुड पर पड़ा। कई फिल्मों को सिनेमाघरों तक पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ गया। इस बात से सबसे ज्यादा निराशा हुई उन नए एक्टर्स को जो बड़े परदे पर डेब्यू की राह देख रहे थे। फिर भी कुछ चुनिंदा नए कलाकारों को इस साल डेब्यू करने का मौका मिला। 
सनी लियोनी के गाने पर बवाल:’मधुबन में राधिका नाचे’ का संत कर रहे विरोध; बोले- सीन हटाओ

सनी लियोनी के गाने पर बवाल:’मधुबन में राधिका नाचे’ का संत कर रहे विरोध; बोले- सीन हटाओ

मनोरंजन
एक्ट्रेस सनी लियोनी अपने नए गाने 'मधुबन में राधिका नाचे' को लेकर खूब चर्चा में हैं। हालांकि, चर्चा कुछ निगेटिव कारणों से हो रही है, भले ही इसमें सनी ने बेहतरीन डांस मूव्स दिखाए हों। मथुरा में इसका जमकर विरोध किया जा रहा है। संतों ने सनी लियोनी के इस नए वीडियो अलबम को बैन करने की मांग की है। सनी का यह गाना 22 दिसंबर को रिलीज हुआ है।...
कार्तिक आर्यन ने अपनी फैन के साथ किया प्रैंक कॉल, सुनील शेट्टी ने पत्नी माना को वेडिंग एनिवर्सरी पर किया विश

कार्तिक आर्यन ने अपनी फैन के साथ किया प्रैंक कॉल, सुनील शेट्टी ने पत्नी माना को वेडिंग एनिवर्सरी पर किया विश

मनोरंजन
कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए पुणे में शूटिंग कर रहे हैं। एक्टर एक कॉलेज कैम्पस में शूटिंग कर रहे हैं, जहां उन्होंने अपने फैंस को एंटरटेन करने का फैसला किया। कार्तिक ने अपने एक फैन को प्रैंक कॉल किया जिसमें उन्हें तुरंत पहचान लिया। कर्तिक ने कॉल में कहा, "यश बोल रहा है, कार्तिक आर्यन कहा है? दूसरी तरफ से रिप्लाई आया 'नमस्कार! क्या यह कार्तिक आर्यन है?' कार्तिक ने जवाब दिया 'जी हां।' कार्तिक इससे पहले रोहित धवन के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग दिल्ली में कर रहे थे।...
200 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग केस:मुश्किल में जैकलीन फर्नांडीज

200 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग केस:मुश्किल में जैकलीन फर्नांडीज

मनोरंजन
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज इस साल क्रिसमस में अपने घर नहीं जा पाएंगी। ED ने उन्हें इंडिया से बाहर जाने की परमिशन नहीं दी है। जैकलीन कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ ठगी मामले में नाम आने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। ED जैकलीन से कई बार पूछताछ कर चुकी है। कॉनमैन की तरफ से दिए गए सारे गिफ्ट्स को ED ने जब्त करने की प्रोसेस में है। जैकलीन को ED ने इससे पहले भी इंडिया से बाहर जाने से मना कर दिया था। एक्ट्रेस को अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट के चलते रियाद जाना था, लेकिन ED ने उन्हें मुंबई एरपोर्ट पर रोक लिया था। ED के अधिकारियों ने कहा था कि, मामले में जांच अभी चल रही है और उन्हें अभी तक क्लीनचिट नहीं मिली है। इस कारण वह इंडिया से बाहर नहीं जा सकती हैं।...
रणवीर सिंह की ’83’ ने पहले दिन कमाए 15 करोड़ रुपए

रणवीर सिंह की ’83’ ने पहले दिन कमाए 15 करोड़ रुपए

मनोरंजन
एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की '83' एक दिन पहले 24 दिसंबर (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग-डे पर करीब 15 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। हालांकि, '83' फर्स्ट-डे कलेक्शन के मामले में अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी', 'पुष्पा' और 'स्पाइडर मैन नो वे होम' को पीछे छोड़ने में नाकामयाब रही है।...
कंट्रोवर्सी के नाम रहा 2021:आर्यन खान से लेकर जैकलीन फर्नांडिस तक

कंट्रोवर्सी के नाम रहा 2021:आर्यन खान से लेकर जैकलीन फर्नांडिस तक

मनोरंजन
साल 2021 को जाने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो यह साल कुछ सेलेब्स के लिए बेहद खास रहा तो कई के लिए ये साल काफी खराब रहा। बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिनका 2021 में किसी ना किसी कंट्रोवर्सी के चलते खूब नाम उछला है। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्‌टी के पति राज कुंद्रा से लेकर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल हैं। लेकिन ये लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती है। आइए जानते हैं साल 2021 के उन सेलेब्स के बारे में जिनसे जुड़े विवादों ने खूब सुर्खियां बटोरीं:- राज कुंद्रा बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के लिए ये साल काफी​ विवादों भरा रहा है। राज पर इसी साल अगस्त में अश्लील वीडियो बनाने और ऐप के जरिए इसका कारोबार करने का आरोप लगा था। इसी मामले को लेकर राज को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने अगस्त में गिरफ्तार क...
टाइगर श्रॉफ की ‘गणपत’ पर ओमिक्रॉन का साया, 27 दिसंबर से फिल्म की कास्ट एंड क्रू की इंडिया वापसी

टाइगर श्रॉफ की ‘गणपत’ पर ओमिक्रॉन का साया, 27 दिसंबर से फिल्म की कास्ट एंड क्रू की इंडिया वापसी

मनोरंजन
मुंबई इंग्लैंड में कोविड केसेज और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों का असर टाइगर श्रॉफ की 'गणपत' पर पड़ता नजर आ रहा है। सेट पर मौजूद सूत्रों ने दैनिक भास्कर से खास जानकारी शेयर करते हुए बताया, "इंग्लैंड में दो दिन पहले एक लाख से ज्यादा केसेज आए हैं। ओमिक्रॉन के मामलों में खासा इजाफा हुआ है। ऐसे में वहां तकरीबन पिछले डेढ़ महीनों से शूट हो रही फिल्म 'गणपत' का शेड्यूल प्रभावित हो रहा है। हालात अगर सामान्य रहते हैं तो इंग्लैंड में 7 जनवरी तक शूटिंग होनी थी, पर अब ओमिक्रॉन के चलते सिचुएशन बदल गई है। कास्ट एंड क्रू की 27 दिसंबर से ही इंडिया वापसी कराई जा रही है। फिल्म दरअसल 69 साल आगे सेट है। नतीजतन फिल्म के लिए फ्युचर सिटीज के सीक्वेंस इंग्लैंड में फिल्माए जा रहे थे।" सूत्रों ने आगे बताया, "मुंबई वापसी होने पर यहां धारावी में स्लम के पोर्शन फिल्माए जाने थे। उसका शेड्यूल हालांकि नए साल में मिड जनवर...
सामंथा रुथप्रभु को कहा तलाकशुदा सैकंड हैंड आइटम

सामंथा रुथप्रभु को कहा तलाकशुदा सैकंड हैंड आइटम

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
नागा चैतन्य से तलाक के बाद समांथा रुथ प्रभु सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। हाल ही में फिल्म पुष्पा से उनका एक आइटम नंबर ओ अंतावा बेहद पसंद किया जा रहा है, जिसके लिए उन्होंने एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस पोस्ट पर ट्रोलर्स ने उनकी पर्सनल लाइफ को निशाने पर रखा। लेकिन सामंथा ने भी इन यूजर्स को ऐसा जवाब दिया कि उनकी बोलती बंद हो गई।...
आलिया भट्‌ट-संजय लीला भंसाली को राहत

आलिया भट्‌ट-संजय लीला भंसाली को राहत

मनोरंजन
बॉम्बे हाई कोर्ट ने संजय लीला भंसाली और आलिया भट्‌ट को मानहानि के मुकदमे से राहत दे दी है। कोर्ट का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा कोई तथ्य नहीं मिला है जो दर्शाता हो कि आरोप लगाने वाला गंगूबाई के परिवार का सदस्य है। इसलिए कार्यवाही रद्द करने का आवेदन स्वीकार किया गया है। आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली व अन्य के खिलाफ मजिस्ट्रेट द्वारा प्रक्रिया पर भी रोक लगा दी गई है। इस तरह मेकर्स को आपराधिक मानहानि मुकदमे से अंतरिम राहत दी गई।...