Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

कंगना रनोट आज मुंबई पुलिस के सामने नहीं हुईं पेश

कंगना रनोट आज मुंबई पुलिस के सामने नहीं हुईं पेश

मनोरंजन
एक्ट्रेस कंगना रनोट बुधवार को मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं हुईं। कंगना को अपने उस पोस्ट को लेकर यहां उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के संबंध में पुलिस के समक्ष पेश होना था, जिसमें उन्होंने किसानों के आंदोलन को कथित रूप से एक अलगाववादी समूह से जोड़ा था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक सिख संगठन की शिकायत के बाद पिछले महीने खार पुलिस थाने में कंगना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कंगना फिलहाल UP में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना ने मुंबई पुलिस से थोड़ा और समय मांगा है। पिछली सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें 22 दिसंबर को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने का आदेश दिया था।...
ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ ED के साथ आईं नोरा फतेही

ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ ED के साथ आईं नोरा फतेही

मनोरंजन
200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग केस में रोज नए खुलासे इसे और ज्यादा उलझाते जा रहे हैं। सुकेश चंद्रशेखर ने ईडी को दिए बयान में जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही की अलावा शिल्पा शेट्टी, श्रद्धा कपूर, हरमन बावेजा जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स का नाम लिया था। अब इस मामले में नोरा फतेही के सरकारी गवाह बनने की खबर सामने आई है।
हमसा नंदिनी को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी; 23 दिसंबर को होगा ‘राधे श्याम’ का ट्रेलर रिलीज

हमसा नंदिनी को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी; 23 दिसंबर को होगा ‘राधे श्याम’ का ट्रेलर रिलीज

मनोरंजन
साउथ फिल्मों की जानी-मानी ऐक्ट्रेस हमसा नंदिनी को ब्रेस्ट कैंसर है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक बेहद स्ट्रॉन्ग पोस्ट शेयर किया है। हमसा नंदिनी ने अपने बाल्ड लुक में अपनी कुछ ब्लैक एंड वाइट फोटोज शेयर की हैं। साथ ही हमसा ने फोटो के साथ एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन के जरिए उन्होंने बताया है कि आखिर कब उन्हें ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला था। हमसा ने इस पोस्ट में उन प्रॉमिसेस के बारे में भी लिखा है, जो उन्होंने खुद से किए हैं। उन्होंने फैन्स से वादा किया है कि वो जल्द ही जोरदार वापसी करेंगी।...
टाइगर श्रॉफ को UK में ‘गणपत’ की शूटिंग के दौरान आंख में लगी चोट

टाइगर श्रॉफ को UK में ‘गणपत’ की शूटिंग के दौरान आंख में लगी चोट

मनोरंजन
एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'गणपत' की शूटिंग इन दिनों UK में कर रहे हैं। अब हाल ही में टाइगर को फिल्म की शूटिंग के दौरान आंख में चोट लग गई है। इस बात की जानकारी टाइगर ने खुद सोशल मीडिया स्टोरी पर फिल्म के सेट से अपनी एक फोटो शेयर कर फैंस को दी है। टाइगर की बाईं आंख पर सूजन आई नजरटाइगर श्रॉफ ने अपनी जो सेल्फी शेयर की है, उसमें उनकी बाईं आंख पर सूजन नजर आ रही है। उनकी आंख के आस-पास ब्लैक और ब्लू मार्क्स भी दिखाई दे रहे हैं। फोटो को देख कर ऐसा लग रहा है कि किसी ने उनकी आंख पर पंच मार दिया हो। हालांकि, टाइगर ने यह नहीं बताया है कि उन्हें यह चोट कैसे लगी है। टाइगर ने फोटो के कैप्शन में लिखा, "Shit happens #ganapath final countdownnn।" इस कैप्शन के साथ उन्होंने हॉट फेस और निंजा वाली इमोजी भी शेयर की है। टाइगर की फोटो के साथ बैकग्राउंड में डेविड गेट्टा एफटी, ने-यो और ए...
सोशल मीडिया पर ग्लैमरस अंदाज़ में नजर आए सेलेब्स

सोशल मीडिया पर ग्लैमरस अंदाज़ में नजर आए सेलेब्स

मनोरंजन
बॉलीवुड इंडस्ट्री के ज्यादातर सेलेब्स इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सेलेब्स लगातार अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए ग्लैमरस और खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। हम लेकर आए हैं आपके लिए ऐसी ही कुछ चुनिंदा तस्वीरें जो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं-
ब्रिजर वॉकर ने बचाई थी अपनी बहन की जान, सुपर हीरो ने मिलने बुलाया

ब्रिजर वॉकर ने बचाई थी अपनी बहन की जान, सुपर हीरो ने मिलने बुलाया

मनोरंजन
6 साल के ब्रिजर वॉकर से फिल्मों के सुपरहीरो टॉम हॉलेंड ने मुलाकात की है। जुलाई में ब्रिजर वॉकर ने बहादुरी से अपनी बहन की जान बचाई थी। इसके बाद वह इंटरनेट सेंनसेशन बन गए थे। जिसके बाद टॉम ने ब्रिजर से मिलने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा किया है। दरअसल इस साल जुलाई में ब्रिजर ने अपनी बहन को कुत्तों के हमले से बचाया था। इस हमले में वह बुरी तरह से घायल भी हो गए थे। उनकी बहादुरी देख सुपरस्टार टॉम हॉलेंड उनके फैन हो गए थे।...
सलमान खान जल्द करेंगे अनाउंसमेंट, 16 जनवरी को होगा बिग बॉस-15 का फिनाले

सलमान खान जल्द करेंगे अनाउंसमेंट, 16 जनवरी को होगा बिग बॉस-15 का फिनाले

मनोरंजन
रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' को एंटरटेनिंग बनाने के लिए मेकर्स ने अब तक शो में कई ट्विस्ट एंड टर्न ला चुके हैं। नए वाइल्ड कार्ड मेम्बर, पुराने कंटेस्टेंट की एंट्री, घर के अंदर लव एंगल, मेकर्स ने दर्शकों के मनोरंजन के लिए न जाने कितने तरीके अपनाए। हालांकि ये सभी पैंतरे नाकामयाब साबित हुए। यही वजह है कि चैनल ने अब इस सीजन को जनवरी में ख़त्म करने का फैसला ले लिया है जिसकी घोषणा जल्द ही शो के होस्ट सलमान खान करेंगे।...
कॉन्सर्ट में रैपर ड्रेको द रूलर की चाकू मारकर हत्या, इन बॉलीवुड सेलेब्स पर भी हो चुका है हमला

कॉन्सर्ट में रैपर ड्रेको द रूलर की चाकू मारकर हत्या, इन बॉलीवुड सेलेब्स पर भी हो चुका है हमला

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
इंटरनेशनल रैपर डैरेल कैल्डवेल ड्रेको द रूलर की 18 दिसम्बर को चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। ड्रेको कैलिफोर्निया के एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करके जब बैक स्टेज गए तो वहां उनका झगड़ा हो गया। ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक शख्स ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्स पर हमला किया गया है क्योंकि इस तरह की घटना कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ भी हो चुकी हैं- राकेश रोशन फिल्ममेकर राकेश रोशन पर साल 2000 में जानलेवा हमला हो चुका है। ये हमला उन पर अंडरवर्ल्ड के लोगों ने तब करवाया था जब उन्होंने एक्सटोर्शन मनी देने से इनकार किया था। राकेश अपनी सांताक्रूज स्थित ऑफिस से निकल रहे थे, तभी दो बाइक सवारों ने उन पर गोलियां चला दी थीं। जख्मी हालत में राकेश को उनका ड्राइवर अस्पताल लेकर गया था, जहां काफी मुश्किल से उनकी जान बची थी।...
सिर्फ पनामा ही नहीं, बोफोर्स घोटाले से भी दागदार हुआ था बच्चन परिवार, अमर सिंह से खराब रिश्तों ने भी खूब बटोरी थीं सुर्खियां

सिर्फ पनामा ही नहीं, बोफोर्स घोटाले से भी दागदार हुआ था बच्चन परिवार, अमर सिंह से खराब रिश्तों ने भी खूब बटोरी थीं सुर्खियां

मनोरंजन
दुनियाभर में चर्चित पनामा पेपर्स मामले में बच्चन परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आज ऐश्वर्या राय दिल्ली के लोकनायक भवन में ED के सामने पेश होने पहुंचीं। साल 2016 में ब्रिटेन में पनामा की लॉ फर्म के 1.15 करोड़ टैक्स डॉक्युमेंट लीक हुए थे। भारत की बात करें तो करीब 500 लोगों के नाम सामने आए थे। इसमें बच्चन परिवार का नाम भी शामिल है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन को 4 कंपनियों का डायरेक्टर बनाया गया था। इनमें से तीन बहामास में थीं, जबकि एक वर्जिन आइलैंड्स में थी। इन्हें 1993 में बनाया गया। इन कंपनियों की कैपिटल 5 हजार से 50 हजार डॉलर के बीच थी, लेकिन ये कंपनियां उन शिप्स का कारोबार कर रही थीं, जिनकी कीमत करोड़ों में थी। ये पहला मामला नहीं है जब बच्चन परिवार विवादों में आया हो। इससे पहले भी उनका पाला कई विवादों से पड़ा है।...
‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ ने भारत में चार दिन में कमाए 138 करोड़, ’83’ को सेंसर बोर्ड से मिला ‘U’ सर्टिफिकेट

‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ ने भारत में चार दिन में कमाए 138 करोड़, ’83’ को सेंसर बोर्ड से मिला ‘U’ सर्टिफिकेट

मनोरंजन
पॉपुलर हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' 16 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन ही 100 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को 29.23 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इसी के साथ स्पाइडर मैन सीरीज की ये फिल्म भारत में सबसे तेज कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने पहले दिन (गुरुवार) 32.67 करोड़, दूसरे दिन (शुक्रवार) 20.37 करोड़ वहीं शनिवार को फिल्म ने 26 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस लिहाज से फिल्म ने अब तक भारत में 4 दिन में टोटल करीब 138.55 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। टॉम हॉलैंड और जेंडाया की मुख्य भूमिका वाली 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' को जॉन वाट्स ने डायरेक्ट किया है।...