Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

महाठग की बड़ी चाल:सुकेश ने जैकलीन को दिया था 500 करोड़ की सुपरहीरो फिल्म बनाने का लालच

महाठग की बड़ी चाल:सुकेश ने जैकलीन को दिया था 500 करोड़ की सुपरहीरो फिल्म बनाने का लालच

मनोरंजन
200 करोड़ की महाठगी करने वाले कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज को लाखों-करोड़ों के तोहफे ही नहीं वुमन सेंट्रिक सुपरहीरो फिल्म का लालच भी दिया था। सुकेश ने जैकलीन से कहा था कि वह उसके लिए 500 करोड़ के बजट की तीन पार्ट्स फिल्म का प्रोडक्शन करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वादा भी जैकलीन को लुभाने की प्लानिंग में से एक था। सुकेश ने सारे हथकंडे अपनाएकेस से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया कि सुकेश अच्छी तरह से जानता था कि जैकलीन बॉलीवुड में काम की तलाश में हैं। वह बहुत ज्यादा फिल्में साइन नहीं कर रही थी, इसलिए सुकेश ने जैकलीन से फिल्म बनाने का वादा किया था जिसमें ए-लिस्ट प्रोड्यूसर्स के नाम हटा दिया गया था। फिल्म में हॉलीवुड वीएफएक्स कलाकार शामिल होने और इसे वर्ल्डवाइड शूट करने का झांसा भी दिया था। उसने जैकलीन से यह भी कहा था कि वह हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली से मिलती-जुलती हैं औ...
राज कुंद्रा की पहली सफाई:पोर्नोग्राफी केस पर बोले- बदकिस्मती है कि मीडिया और परिवार ने मुझे पहले ही दोषी मान लिया

राज कुंद्रा की पहली सफाई:पोर्नोग्राफी केस पर बोले- बदकिस्मती है कि मीडिया और परिवार ने मुझे पहले ही दोषी मान लिया

मनोरंजन
पोर्नोग्राफी मामले में नाम आने के महीनों बाद राज कुंद्रा ने इस मामले पर अपनी बात रखी है और इसे विच हंट कहा है। एक बयान जारी करते हुए राज ने पोर्न कंटेंट के प्रोडक्शन या डिस्ट्रीब्यूशन से अपने जुड़े होने की हर बात को खारिज कर दिया। राज को मुंबई पुलिस ने जुलाई में गिरफ्तार किया था और सितंबर में जमानत दी गई थी। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने राज कुंद्रा की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें चार हफ्तों तक गिरफ्तारी से सुरक्षा दी है।...
हिरासत से राहत नहीं:5 महीने से जेल में बंद हैं जानी दुश्मन वाले अरमान कोहली

हिरासत से राहत नहीं:5 महीने से जेल में बंद हैं जानी दुश्मन वाले अरमान कोहली

मनोरंजन
बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी अरमान कोहली को जमानत देने से इंकार कर दिया है। 25 अक्टूबर को अरमान की तरफ से जमानत याचिका दाखिल की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। NCB ने अरमान के घर से अगस्त, 2021 में 1.2 ग्राम कोकीन जब्त की थी। वे तभी से हिरासत में हैं। इसी मामले में गिरफ्तार दो अन्य लोगों करीम धनानी और इमरान अंसारी को जमानत दे दी गई है। इसके पहले 14 अक्टूबर को स्पेशल NDPS कोर्ट ने भी अरमान कोहली की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। एनसीबी ने अरमान के घर पर ऑपरेशन 'रोलिंग थंडर' के तहत छापा मारा था। एजेंसी सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद से मुंबई में लगातार ड्रग पेडलर्स और सप्लायर्स के नेटवर्क पर कार्रवाई कर रही है।...
दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर ‘गहराइयां’ का टीजर आउट, 25 जनवरी 2022 को OTT पर रिलीज होगी फिल्म

दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर ‘गहराइयां’ का टीजर आउट, 25 जनवरी 2022 को OTT पर रिलीज होगी फिल्म

मनोरंजन
दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर 'गहराइयां' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी दीपिका ने खुद फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर दी है। टीजर में यह भी बताया गया है कि शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 25 जनवरी 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। मेरे दिल का एक टुकड़ा: दीपिका पादुकोणदीपिका पादुकोण ने फिल्म का टीजर शेयर कर कैप्शन में लिखा, "मेरे दिल का एक टुकड़ा।" सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी फिल्म का टीजर शेयर कर इमोशनल नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, "कहते हैं कि आप जिस चीज से प्यार करते हैं, उसमें आप खुद के टुकड़े छोड़ देते हैं। शायद तुम मेरा दिल यहां पाओगे। 'गहराइयां' का वर्ल्ड प्रीमियर 25 जनवरी को होगा।"...
3 फिल्मों और सीरीज में नजर आई हैं हुमा कुरैशी, अभिषेक बच्चन और मनोज बाजपेयी समेत इन स्टार्स का भी चला OTT पर जादू

3 फिल्मों और सीरीज में नजर आई हैं हुमा कुरैशी, अभिषेक बच्चन और मनोज बाजपेयी समेत इन स्टार्स का भी चला OTT पर जादू

मनोरंजन
साल 2021 में कोरोना महामारी के बीच एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने ओटीटी के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने की जिम्मेदारी उठाई थी। साल भर बड़े बॉलीवुड स्टार्स की सीरीज और फिल्में रिलीज हुई हैं जिन्होंने दर्शकों का खूब दिल जीता है। आइए जानते हैं कैसा है बॉलीवुड स्टार्स का ओटीटी पर प्रदर्शन- हुमा कुरैशी हुमा कुरैशी ने 21 मई को रिलीज हुई अमेरिकन फिल्म आर्मी ऑफ द डेड से शुरुआत की थी। ओटीटी से पहले फिल्म को 14 मई को यूनाइटेड स्टेट के गिने चुने सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। ये फिल्म जॉम्बीज की कहानी है जिसमें हुमा ने गीता का रोल निभाया था।...
भारतीय थिएटर्स में बैन हैं ये फिल्में, पर नेटफ्लिक्स

भारतीय थिएटर्स में बैन हैं ये फिल्में, पर नेटफ्लिक्स

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
पिछले एक दशक में सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन द्वारा प्रतिबंधित फिल्मों की संख्या में कमी आई है। हालांकि, 90 के दशक या 21वीं सदी की शुरुआत में ऐसा नहीं था। जिन फिल्मों में सेक्स, धर्म और वर्जित विषयों पर चर्चा की जाती थी उन्हें या तो थिएटर में रिलीज करनी की अनुमति नहीं मिलती थी या फिर उन्हें थिएटर से जल्दी हटा दिया जाता था।यह भी सच है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अपने विचारों को व्यक्त करने के अधिकार के बारे में हो रही बहस ने हमारे समाज के लोगों को विरोधी विचारों और विचारों के प्रति कुछ हद तक सहिष्णु बना दिया है। यहां तक, भारतीय सिनेमा में भी यह बदलाव देखने को मिला है। जहां बहुत सी फिल्मों को अब सीएफबीसी से हरी झंडी मिल रही है। हालांकि जो ऐसी फिल्मों को थिएटर्स में नहीं देख पाए उनके लिए हमारे पास ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हैं। वास्तव में, यहां हमारे पास सीबीएफसी द्वारा प्रतिबंधित ...
ओटीटी पर रिलीज हुईं ये हॉरर फिल्में

ओटीटी पर रिलीज हुईं ये हॉरर फिल्में

मनोरंजन
कुछ ही दिनों में 2022 दस्तक देने वाला है, ऐसे में क्यों न हम साल खत्म होने से पहले उन फिल्मों की बात करें जिन्हें देखने भर से आपकी रूह कांप उठेगी। जी हां, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसे ही कुछ फिल्में मौजूद हैं। जिन्हें देखने के बाद आप शायद चैन की नींद न सो सकें या आपको अपने ही साए से ही डर लगने लगे। तो चलिए जानते हैं, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम्ड 2021 की बेस्ट हॉरर फिल्मों के बारें में। पढ़िए… होस्ट : अमेजन प्राइमकोरोना महामारी की वजह से दुनियाभर में लगे लॉकडाउन के दौरान कई लोग घर से ही काम कर रहे थे। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप काफी प्रचलित हुए थे। इसी पर आधारित है हॉरर फिल्म 'होस्ट'। इस फिल्म की कहानी लॉकडाउन के दौरान ही बुनी गई है। फिल्म में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कुछ लोगों को अपने घरों में अजीब हरकतें होते हुए दिखती हैं। ट्रेन टू बुसान - अमेजन प्राइमज़ोंबी के सर्वनाश पर बनी...
शुक्र की सुस्ती के बाद स्पाइडरमैन की फिर ऊंची छलांग

शुक्र की सुस्ती के बाद स्पाइडरमैन की फिर ऊंची छलांग

मनोरंजन
शुक्रवार को अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ के चलते गुरुवार के मुकाबले थोड़ा कमजोर पड़ी सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ ने शनिवार को फिर पलटा मारा है। फिल्म ने शनिवार को 26.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करके एक नया रिकॉर्ड बना दिया। इस दिन इसका कुल कलेक्शन 33.67 करोड रुपये रहा। कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के पहले तीन दिन में ही सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ये इस साल रिलीज हुई किसी भी भाषा की फिल्म का शुरू के तीन दिन का देश में सबसे बड़ा कलेक्शन भी है। फिल्म ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ को भारत में रिलीज करने वाली कंपनी सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट में इन दिनों जश्न का आलम है। फिल्म ने 41.50 करोड़ की कुल ओपनिंग में 32.67 रुपये की कमाई करके रिलीज के दिन गुरुवार को ही धमाका कर दिया था। शुक्रवार को इसका कुल कलेक्शन 25.67...
अजय देवगन-काजोल की बेटी न्यासा की फोटो वायरल

अजय देवगन-काजोल की बेटी न्यासा की फोटो वायरल

मनोरंजन
बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस वक्त न्यासा देवगन सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं। वह मीडिया चकाचौंध से दूर रहना पसंद करती हैं। लेकिन उनकी सोशल मीडिया पोस्ट अच्छी-खासी सुर्खियां बटोरती हैं। न्यासा देवगन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खबरों में बने रहना बखूबी जानती हैं। यही वजह है कि वह इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और उन्होंने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। तस्वीरों में वह गर्ल गैंग के साथ मस्ती करते हुए दिख रही हैं। वह दोस्तों के बीच में खड़ी हैं और उन्होंने रेड कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहन रखी है।...
दूसरे दिन भी ‘पुष्पा’ ने की बंपर कमाई

दूसरे दिन भी ‘पुष्पा’ ने की बंपर कमाई

मनोरंजन
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेडिट फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म का दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेस देखने को मिल रहा है। जहां अब तक साउथ इंडस्ट्री की फिल्में हिंदी भाषी दर्शकों को सिर्फ टीवी पर देखने को मिल रही थीं लेकिन ‘पुष्पा’ के सिनेमाघरों में रिलीज होने पर फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। फैंस को फिल्म की कहानी से लेकर रश्मिका और अल्लू अर्जन की एक्टिंग तक, सब कुछ काफी पसंद आ रहा है और इसी वजह से इस फिल्म का कलेक्शन भी काफी शानदार चल रहा है।...