Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

पवन सिंह और खेसारी लाल के विवाद पर भड़कीं अक्षरा सिंह

पवन सिंह और खेसारी लाल के विवाद पर भड़कीं अक्षरा सिंह

मनोरंजन
भोजपुरी इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार इन दिनों अपने विवाद की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। खेसारी लाल और पवन सिंह के बीच की जुबानी जंग जारी है। दोनों ही एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बोल रहे हैं। इतना ही नहीं, अपने बयानों में दोनों स्टार एक-दूसरे से जुड़े खुलासे भी कर रहे हैं, जिस वजह से खेसारी और पवन सिंह खबरों में छाए हुए हैं। वहीं, इस विवाद पर अब भोजपुरी इंडस्ट्री के बाकी स्टार भी अपने राय दे रहे हैं। बीते दिनों, खेसारी लाल और पवन सिंह के विवाद पर दिनेश लाल ने प्रतिक्रिया दी थी और अब पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड और भोजपुरी इंडस्ट्री की धाकड़ अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने इस पूरे मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। दरअसल, अक्षरा सिंह फेसबुक पर लाइव आईं, जिसमें उन्होंने खेसारी लाल और पवन सिंह के विवाद पर भोजपुरी इंडस्ट्री को फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने उन लोगों को खरी-खोटी सुनाई, जो स्टारडम को संभाल नहीं ...
भारतीय दूतावास ने किया कंगना की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन

भारतीय दूतावास ने किया कंगना की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन

मनोरंजन
1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के उपलक्ष्य में भारतीय दूतावास की तरफ से कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस फिल्म में कंगना ने रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाई है। फिल्म में कंगना का अभिनय बेहद ही दमदार है। ये फिल्म रानी लक्ष्मीबाई की देशभक्ति और बहुदरी की दांस्तान बयां करती है। फिल्म 'मणिकर्णिका' रानी लक्ष्मीबाई के साहस, शक्ति और शौर्य को दिखाती है। भारतीय दूतावास की तरफ से आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में फिल्म मणिकर्णिका की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन जी स्टूजियोज के सहयोग से किया गया।...
‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ ने इंडिया में 2 दिन में कमाए 52 करोड़ रुपए

‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ ने इंडिया में 2 दिन में कमाए 52 करोड़ रुपए

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
पॉपुलर हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' 16 दिसंबर को रिलीज हुई थी और अब इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को करीब 20.37 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। वहीं पहले दिन फिल्म ने 32.67 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस लिहाज से फिल्म ने अब तक भारत में 2 दिन में टोटल 53.04 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद है कि फिल्म की कमाई शनिवार और रविवार को वीकेंड पर भी जारी रह सकती है। अगर अगले 2 दिन भी फिल्म की ऐसी ही कमाई होती है, तो अगले हफ्ते में फिल्म कमाई में 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है। टॉम हॉलैंड और जेंडाया की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ने अब तक 67.17 करोड़ का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है, जो 2021 में रिलीज हुई सभी हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों में सबसे ज्यादा है। 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' जॉन वाट्स ने डायरेक्ट ...
अजीबो-गरीब जींस से लेकर एयरपोर्ट में क्रॉप जैकेट पहनने तक

अजीबो-गरीब जींस से लेकर एयरपोर्ट में क्रॉप जैकेट पहनने तक

मनोरंजन
बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस उर्फी जावेद एक लंबे समय से अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उर्फी सबसे पहले एक टोर्न्ड डेनिम जैकेट के चलते ट्रोलर्स के निशाने पर आई थीं जो सिलसिला अब तक जारी है। एक्ट्रेस को कई बार ऐसे कपड़ों में भी देखा जा चुका है जिन्हें पहनने के लिए काफी साहस की जरुरत होती है। ...
कमबैक:सुष्मिता सेन से लेकर करिश्मा कपूर तक

कमबैक:सुष्मिता सेन से लेकर करिश्मा कपूर तक

मनोरंजन
बॉलीवुड में अब OTT प्लेटफॉर्म अपने पैर पसार रहा है। कई एक्टर्स जो सालों से फिल्मी पर्दे से गायब हैं, अब वे वेब सीरीज में काम कर अपने करियर को नया मौका दे रही हैं। जैसे सुष्मिता सेन 'आर्या 2' से एक बार फिर अपने फैन्स को इंप्रेस कर रही हैं। वहीं शिल्पा शेट्‌टी ओटीटी में काम करने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ और स्टार्स के बारे में: सुष्मिता सेन सुष्मिता सेन की इन दिनों काफी चर्चा हैं। सालों से फिल्मी दुनिया से गायब सुष्मिता सेन ने वेब सीरीज 'आर्या' से कमबैक किया है। इस सीरीज में सुष्मिता एक दमदार और फीयरलेस लेडी का रोल निभा रही हैं। 'आर्या' का दूसरा सीजन भी लोगों को पसंद आ रहा है, जो 10 दिसंबर से स्ट्रीम हो रहा है।...
मानहानि केस:कंगना रनोट ने मानहानि ट्रांसफर मामले में चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के आदेश को सेशन कोर्ट में दी चुनौती

मानहानि केस:कंगना रनोट ने मानहानि ट्रांसफर मामले में चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के आदेश को सेशन कोर्ट में दी चुनौती

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने लिरिसिस्ट जावेद अख्तर मानहानि मामले में अब मुंबई की बोरिवली सेशन कोर्ट का रुख किया है। कंगना ने सेशन कोर्ट में मानहानि केस को ट्रांसफर करने वाली याचिका के फैसले को चुनौती दी है। कंगना के खिलाफ जावेद अख्तर ने मानहानि का केस दर्ज करवाया है। वकील ने रखा था पक्षचीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने अक्टूबर में अंधेरी मजिस्ट्रेट की अदालत से मामले को ट्रांसफर करने की कंगना की याचिका को खारिज कर दिया था। कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी के जरिए बोरीवली सेशन कोर्ट में दायर किए गए आवेदन में कहा गया है कि सीएमएम यह समझने में विफल रहे हैं कि मजिस्ट्रेट ने आवेदक (उसके मामले) को जानबूझकर क्षति पहुंचाने के लिए अपनी पावर का गलत इस्तेमाल किया है....
जैकलीन फर्नांडीज से मिलने के लिए सुकेश ने पिंकी ईरानी को दी मोटी रकम

जैकलीन फर्नांडीज से मिलने के लिए सुकेश ने पिंकी ईरानी को दी मोटी रकम

मनोरंजन
200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज से अपना सिर्फ परिचय कराने के लिए पिंकी ईरानी को बड़ी रकम दी थी। ईरानी को हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया है। ANI के मतुाबिक ED के अधिकारियों ने शुक्रवार को पिंकी ईरानी और सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल भेजा है। दोनों से अलग-अलग और एक साथ कई सवाल पूछकर बयान दर्ज किए गए हैं।...
कटरीना के हाथों का बना बेस्ट हलवा खाने के बाद अब काम पर वापस लौटे विक्की कौशल

कटरीना के हाथों का बना बेस्ट हलवा खाने के बाद अब काम पर वापस लौटे विक्की कौशल

मनोरंजन
विक्की कौशल और कटरीना कैफ 9 दिसंबर को राजस्थान में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद अब विक्की कौशल ने काम पर वापसी कर ली है। इस बात की जानकारी विक्की ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी एक सेल्फी शेयर कर दी है। इस फोटो में विक्की कौशल कार में बैठे हैं और काम पर जाते दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट में उन्होंने हिंट भी दिया है कि वे अपने किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए जा रहे हैं। विक्की कौशल ने अपनी सेल्फी शेयर कर कैप्शन में विक्की ने लिखा है, "फर्स्ट कॉफी एंड देन क्लिपबोर्ड।" उनके इस कैप्शन से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे अपनी किसी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए सेट पर जा रहे हैं। विक्की अक्सर कार से शूटिंग लोकेशंस तक की सेल्फी और वीडियो शेयर करते रहते हैं। फिल्म के सेट पर जाते समय उन्हें ज्यादातर पंजाबी गाने सुनते देखा जाता है।...
एक्टर, डायरेक्टर और कैरेक्टर के नाम से बना ‘आरआरआर’

एक्टर, डायरेक्टर और कैरेक्टर के नाम से बना ‘आरआरआर’

मनोरंजन
मुंबई इंडियन सिनेमा में डायरेक्शन के लिहाज से मौजूदा दौर के सबसे बड़े हस्ताक्षर एसएस राजामौली सिनेमाई इतिहास की सबसे महंगी फिल्मों में से एक ‘आरआरआर’ लेकर आ रहे हैं। यह दो भारतीय क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की ब्रिटिश हुकूमत और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ जंग पर बेस्ड है। अल्लूरी के रोल में रामचरण तो कोमाराम भीम की भूमिका में जूनियर एनटीआर हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में बॉलीवुड से अजय देवगन और आलिया भट्ट भी अहम रोल में हैं।...
द नोटबुक, प्रिटी वुमन से लेकर द क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन तक

द नोटबुक, प्रिटी वुमन से लेकर द क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन तक

मनोरंजन
ओटीटी दीवानों के लिए हम लेकर आए हैं दुनियाभर की चुनिंदा बेस्ट रोमांटिक फिल्में। अगर आप भी इस वीकेंड फैमिली या दोस्तों के साथ फिल्में देखने की तैयारी में हैं तो यहां एक नजर जरूर डालिए- द नोटबुक साल 2004 की फिल्म द नोटबुक एली और नोआह की खूबसूरत लवस्टोरी है। फिल्म के नरेटर ड्यूक हैं जो मिस हैमिल्टॉन के लिए ये लव स्टोरी पढ़ते हैं। हैमिल्टन को भूलने की बीमारी है जो हर रोज बातें भूल जाती हैं। फिल्म को बेहद इमोशनल और रोमांस से भरपूर बनाया गया है। प्रिटी वुमन साल 1990 की प्रिटी वुमन एक खूबसूरत सेक्स वर्कर और अमीर बिजनेस टाईकून की लव स्टोरी है। बिजनेसमैन एडवर्ड अपने सोशल इवेंट के लिए विवियन को हायर करते हैं जो एक सेक्स वर्कर हैं। साथ समय बिताते हुए दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठते हैं, लेकिन दोनों के रिश्ते में परेशानी तब आती है जब दुनिया के सामने विवियन की सच्चाई आने लगती है। दोनों इन ...