Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

मास ऑडियंस को आसानी से समझ आए, इसलिए अजय देवगन और अमिताभ बच्चन की फिल्म का टाइटल चेंज कर किया गया ‘रनवे 34’

मास ऑडियंस को आसानी से समझ आए, इसलिए अजय देवगन और अमिताभ बच्चन की फिल्म का टाइटल चेंज कर किया गया ‘रनवे 34’

मनोरंजन
मुंबई अक्सर विवादों से बचने के लिए फिल्मों के टाइटल रिलीज से ठीक पहले तक चेंज होते रहे हैं। मिसाल के तौर पर आयुष शर्मा की 'लवयात्री', अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब', कार्तिक आर्यन की अपकमिंग साजिद नाडियाडवाला के बैनर की फिल्म और सलमान खान की 'भाईजान', इन सभी फिल्मों के पहले नाम कुछ और थे। अजय देवगन और अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म 'रनवे 34' के साथ भी हाल में ऐसा हुआ। इसकी वजह फिल्म से जुड़े लोगों ने खास तौर पर दैनिक भास्कर से शेयर की। पहले इस फिल्म का नाम 'मेडे' था।...
फेरे लेते वक्त कटरीना का हाथ थामे रहे विक्की कौशल, शादी के फोटो शेयर कर लिखा- आपका आशीर्वाद चाहिए

फेरे लेते वक्त कटरीना का हाथ थामे रहे विक्की कौशल, शादी के फोटो शेयर कर लिखा- आपका आशीर्वाद चाहिए

मनोरंजन
कटरीना कैफ और विक्की कौशल गुरुवार को सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने शाम को 5 बजे फेरे लिए। उनकी शादी की फोटो का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रात करीब 8.30 बजे विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ विक्की ने एक नोट भी लिखा- हमारे दिलों में केवल प्यार और कृतज्ञता है, जो हमें आज इस लम्हे तक ले आई। आप सभी से प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हुए हम एक नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं। विक्की की सोशल मीडिया पोस्ट से पहले ही शाम करीब 7 बजे फोर्ट के अंदर की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं थी। कटरीना जूड़ा बांधे, गजरा लगाए और लाल लहंगे में दिखीं। वहीं, विक्की कौशल सफेद शेरवानी पहने नजर आए। खबर ये भी है कि शादी के बाद होटल मैनेजमेंट ने गांव वालों को मिठाइयां भेजीं।...
कटरीना की बहनें भी मुंबई लौटीं

कटरीना की बहनें भी मुंबई लौटीं

जयपुर, मनोरंजन
जयपुर बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कटरीना कैफ की हाई प्रोफाइल शादी गुरुवार को संपन्न हो गई। इन दोनों ने सवाई माधोपुर के बरवाड़ा फोर्ट में सात फेरे लिए। शादी के बंधन में बंधने के बाद विक्की-कैट शुक्रवार को मुंबई लौट गए। सुबह करीब 9 बजे एक निजी कंपनी के हेलिकॉप्टर से कटरीना और विक्की अपने परिवार के तीन सदस्यों के साथ रणथंभौर में शेरपुर हवाई पट्‌टी से जयपुर के लिए रवाना हुए। जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचकर मुंबई के लिए उड़ान भरी। इसके बाद कटरीना की बहनें, भाई और मां भी जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान शादी में शामिल हुए मेहमानों को दी गई मिठाई की तस्वीर भी सामने आई। बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी, पत्नी नेहा धूपिया, डायरेक्टर कबीर खान भी जयपुर पहेंचे।...
कटरीना कैफ की शादी से सलमान खान रहे दूर लेकिन इन बॉलीवुड सितारों ने अटेंड की थी अपने एक्स की शादी!

कटरीना कैफ की शादी से सलमान खान रहे दूर लेकिन इन बॉलीवुड सितारों ने अटेंड की थी अपने एक्स की शादी!

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरों के बीच चर्चा ये भी है कि एक्स-ब्वॉयफ्रेंड सलमान खान इस शादी का हिस्सा नहीं बनेंगे। दरअसल, सलमान दबंग टूर के लिए रियाद रवाना हो गए हैं इसलिए वह वेडिंग में नहीं जाएंगे। वैसे, सलमान भले ही एक्स-गर्लफ्रेंड कटरीना की शादी में ना जाएं लेकिन ऐसे कई सेलेब्स हैं जिन्होंने अपने एक्स-पार्टनर की शादी में हिस्सा लेने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई।...
रॉनी स्क्रूवाला ने CDS जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक जताया

रॉनी स्क्रूवाला ने CDS जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक जताया

मनोरंजन
सर्जिकल स्ट्राइक पर बेस्ड फिल्म 'उरी' के प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने भी CDS जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में बताया कि जनरल रावत से मिलने का सौभाग्य उन्हें भी प्राप्त हुआ था। उस मुलाकात में जनरल बिपिन रावत बेहद खुश थे, क्योंकि 'उरी' जैसी फिल्म बनने वाली थी। रॉनी ने खास बातचीत में कहा, " 'उरी' की शूट शुरू होने से पहले मैं और डायरेक्टर आदित्य धर NSA चीफ अजीत डोभाल के घर गए थे। उसी दौरान मिस्टर डोभाल ने जनरल रावत को कॉल कर कहा कि रॉनी और आदित्य यहां आए हुए हैं। आप चाहें तो उनसे मिल सकते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "जनरल रावत कॉल के 40 मिनट बाद आए। फिर हमारी मुलाकात एक घंटे चली। उन्होंने कहा भी कि वो बहुत खुश हैं, जो हम एक इंसपायरिंग और पेट्रियोटिक फिल्म बना रहे हैं। हमारी दूसरी मुलाकात सेना दिवस समारोह पर हुई थी। हमारी 'उरी' को फेसि...
बॉयफ्रेंड केएल राहुल के कपड़े पहने दिखीं अथिया शेट्‌टी

बॉयफ्रेंड केएल राहुल के कपड़े पहने दिखीं अथिया शेट्‌टी

मनोरंजन
अहान शेट्टी की फिल्म तड़प के प्रीमियर पर अथिया और राहुल एक साथ नजर आए थे। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स ने एक गजब का पॉइंट पकड़ा है। प्यार में कपड़े उधार लेने का। इसके एक नहीं दो-दो उदाहरण लोगों ने अथिया और राहुल के सोशल मीडिया अकाउंट से सामने रखे हैं। सोशल मीडिया पर करते रहे हैं इजहारएक्टर-क्रिकेटर दोनों ने ही अपने रिश्ते को अभी तक ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन इनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स पर एक-दूसरे के लिए इनका प्यार देखा जा सकता है। पिछले महीने अथिया के जन्मदिन पर राहुल ने एक इंस्टा पोस्ट में लेडी लव अथिया को टैग करते हुए लिखा था- हैप्पी बर्थडे माय लव। इतना ही नहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान अथिया भी लंदन गईं थीं।...
डिनो का 46वां जन्मदिन:22 साल के करियर में सिर्फ 1 हिट फिल्म दे पाए डिनो मोरिया, अब चलाते हैं रेस्टोरेंट का बिजनेस

डिनो का 46वां जन्मदिन:22 साल के करियर में सिर्फ 1 हिट फिल्म दे पाए डिनो मोरिया, अब चलाते हैं रेस्टोरेंट का बिजनेस

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। 9 दिसंबर 1975 को बेंगलुरु में जन्में डिनो मोरिया को फिल्म 'राज' से बेहद कामयाबी मिली थी। डिनो ने साल 1999 में आई फिल्म 'प्यार में कभी-कभी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्मों में आने से पहले डिनो साइंस फिक्शन सीरियल 'कैप्टन व्योम' में काम कर चुके हैं। डीनो ने पैसों और शौक के लिए मॉडलिंग करनी शुरू की थी। जब वो एक फैशन कंपनी के लिए मॉडलिंग किया करते थे, तब उन्हें नोटिस किया गया था। मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था।...
विक्की-कटरीना से लेकर किशोर कुमार-मधुबाला तक, ये हैं इंडस्ट्री में ही अपना जीवनसाथी ढूंढने वाले कपल

विक्की-कटरीना से लेकर किशोर कुमार-मधुबाला तक, ये हैं इंडस्ट्री में ही अपना जीवनसाथी ढूंढने वाले कपल

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ 9 दिसम्बर को एक्टर विक्की कौशल से शादी कर रही हैं। ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्स को अपनी ही इंडस्ट्री के शख्स से मोहब्बत हुई और उसने शादी कर ली। आइए जानते हैं बॉलीवुड के ऐसे कपल्स कौन से हैं जिन्होंने रील लाइफ के लोगों को अपना रियल लाइफ पार्टनर बना लिया है- शम्मी कपूर- गीता बाली बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने को-स्टार से शादी करने वाले पहले कपल शम्मी कपूर- गीता बाली थे। कपल ने 1955 में शादी की थी जिसके अगले साल दोनों बेटे आदित्य राज कपूर और 1961 में बेटी कंचन के पैरेंट्स बने थे। इसके 4 साल बाद 1965 में गीता बाली का स्मॉलपॉक्स से निधन हो गया था। इसके बाद शम्मी कपूर ने परिवार के दबाव में आकर 1969 में नीला देवी से शादी की थी।...
राजामौली की फिल्म राइज रोर रिवॉल्ट का ट्रेलर, आलिया और अजय को मिला चंद सैकंड्स का अपीयरेंस

राजामौली की फिल्म राइज रोर रिवॉल्ट का ट्रेलर, आलिया और अजय को मिला चंद सैकंड्स का अपीयरेंस

मनोरंजन
एसएस राजामौली की एक्शन थ्रिलर RRR- राइज रोर रिवॉल्ट का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 3.15 मिनट के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीन दिखाए गए हैं। फिल्म की कहानी तेलुगु फ्रीडम फाइटर्स अल्लूरी सीताराम राज और कोमाराम भीम पर आधारित है। ट्रेलर में दोनों की दोस्ती को दिखाया गया है। फिल्म 7 जनवरी को रिलीज होने वाली है।
फोटो वीडियो लीक न हो इसलिए सिक्स सेंसेस फोर्ट को काले कपड़े से ढका गया

फोटो वीडियो लीक न हो इसलिए सिक्स सेंसेस फोर्ट को काले कपड़े से ढका गया

मनोरंजन
विक्की कौशल विंटेज कार से बारात लेकर पहुंचे हैं। इसके बाद उन्होंने घोड़ी पर बैठकर पहले एंट्री गेट पर लगे तोरण को मारने की रस्म पूरी की, फिर वे अंदर पहुंचे। सारे बाराती राजपूताना अंदाज में साफा और शेरवानी पहने नजर आए। अब बाराती और घराती के मिलनी की रस्म चल रही है। विक्की के पापा शाम कौशल सबका परिचय करवा रहे हैं।​​​​​​ कटरीना और विक्की की एक झलक पाने के लिए गांव वाले सिक्स सेंसेस फोर्ट के सामने ऊंची चट्‌टानों के ऊपर इकट्ठा हो गए हैं। फोटो-वीडियो लीक न हों, इसलिए फोर्ट को काले कपड़े से ढक दिया गया है।...