‘सीता-एक अवतार’:फिल्म के स्क्रीनप्ले राइटर मनोज मुंतशिर का खुलासा, ‘सीता के रोल के लिए करीना-दीपिका को कभी अप्रोच नहीं किया गया, कंगना ही पहली पसंद थीं’
'सीता-एक अवतार' टाइटल वाली फिल्म में कंगना रनोट का नाम तो लीड रोल फाइनल हो गया है लेकिन इससे पहले फिल्म में करीना कपूर और दीपिका पादुकोण की कास्टिंग को लेकर भी कई अफवाह सुनाई दी। अब फिल्म के स्क्रीनप्ले राइटर मनोज मुंतशिर ने इन अफवाहों को नकारते हुए कहा है कि कंगना रनोट ही पहली पसंद थीं।
मनोज मुंतशिर ने कहा, कंगना सीता के किरदार में भरोसा करती हैं। बहुत ही कम लोग नैचुरली उस जोन के होते हैं। ज्यादातर एक्ट्रेसेस को ये समझाना पड़ता कि सीता के किरदार की डेप्थ क्या होगी लेकिन कंगना सीता ही हैं। साथ ही कंगना मजबूत पर्सनैलिटी की हैं। मेरी सीता चुप रहने वाली नहीं बल्कि स्टेंड लेने वाली होगी जो फैसले लेने वाली होगी। वो रोल मॉडल होगी।
मैं बहुत खुश हूं कि कंगना इस रोल को प्ले कर रही हैं। अफवाहें उड़ रही हैं कि करीना और दीपिका को इस प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन ये खबरें सरासर गलत है...







