अफवाहों का खंडन:राज कुंद्रा ने नहीं, शिल्पा शेट्टी ने सेलिना जेटली को ऐप के लिए काम करने अप्रोच किया था
सेलिना जेटली ने उन अफवाहों को ख़ारिज कर दिया है जिनमें यह कहा जा रहा था कि उनसे राज कुंद्रा के ऐप हॉटशॉट्स के एक प्रोजेक्ट के लिए संपर्क किया गया था। प्रवक्ता ने राज कुंद्रा के साथ किसी भी संबंध से इंकार किया है। यह भी बताया गया कि उन्हें शिल्पा शेट्टी के ऐप जेएल स्ट्रीम्स के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन वह उसमें शामिल नहीं हो सकीं।
शिल्पा सेलिना की अच्छी दोस्त हैंस्पोक्स पर्सन ने आगे कहा- सेलिना को शिल्पा शेट्टी के ऐप जेएल स्ट्रीम्स के लिए संपर्क किया गया था, जो प्रोफेशनल्स के लिए इफेक्टिव ऐप है। उन्हें हॉटशॉट्स के लिए संपर्क नहीं किया गया था, वे यह भी नहीं जानतीं कि यह सब क्या है। चूंकि शिल्पा सेलिना की अच्छी दोस्त हैं इसलिए कई अन्य बी-टाउन एक्ट्रेसेस के अलावा उन्हें भी ऑफर दिया गया था। सेलिना के बाकी कमिटमेंट्स के कारण उन्होंने इंकार कर दिया था।
मां चाहती थी फिल्मों में वापसी करे...








