Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

जावेद अली ने खोली सिंगिंग रियलिटी शोज की पोल, बोले- लोगों को सिर्फ एंटरटेनमेंट और मसाला चाहिए होता है

जावेद अली ने खोली सिंगिंग रियलिटी शोज की पोल, बोले- लोगों को सिर्फ एंटरटेनमेंट और मसाला चाहिए होता है

मनोरंजन
सिंगर जावेद अली सिंगिंग रियलिटी शो के बारे में बात करने वाले लेटेस्ट सेलिब्रिटी हैं। सिंगर अमित कुमार ने कुछ महीने पहले विवाद खड़ा किया था, जब उन्हें 'इंडियन आइडल सीजन 12' के सेट पर जा कर कंटेस्टेंट्स की प्रशंसा करने के लिए कहा गया था। वहीं अब एक इंटरव्यू के दौरान जावेद अली ने रियलिटी शो में दिखाए जाने वाले कंटेस्टेंट्स की इमोशनल स्टोरी पर बात की है जो कि शो पर दिखाई जाती है। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा कि जब वह एक शो जज कर रहे थे, तब एक कंटेस्टेंट सिर्फ इसलिए जीता क्योंकि वह बहुत अच्छे से बोलता था। जावेद अली ने कहा लोग एंटरटेनमेंट और मसाला चाहते हैं जावेद अली ने कहा, "मैं आपको बता दूं कि लोग एंटरटेनमेंट और मसाला चाहते हैं, वे उनकी जीवन शैली के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। हाल ही में, मैंने खुद एक शो में पार्टिसिपेट किया था और अपने शुरुआती दिनों में बाधाओं के बारे...
हरभजन सिंह की पत्नी एक्ट्रेस गीता बसरा ने बेटे को दिया जन्म, क्रिकेटर ने पोस्ट शेयर कर बताया-मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं

हरभजन सिंह की पत्नी एक्ट्रेस गीता बसरा ने बेटे को दिया जन्म, क्रिकेटर ने पोस्ट शेयर कर बताया-मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं

मनोरंजन
क्रिकेटर हरभजन सिंह और उनकी पत्नी एक्ट्रेस गीता बसरा दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। गीता बसरा ने शनिवार को बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी हरभजन सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर फैंस को दी है। इस नोट में हरभजन ने बेटे के जन्म पर खुशी जाहिर करते हुए यह भी बताया है कि मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। ब्लेस्ड विद ए बेबी बॉय, शुकर ए तेरा मालकाहरभजन सिंह ने नोट में लिखा "हमारा हाथ थामने के लिए एक नया छोटा हाथ आ गया है। उसका प्यार भव्य और सोने की तरह कीमती है। एक अद्भुत उपहार, इतना खास और स्वीट। हमारे दिल भरे हुए हैं, हमारी लाइफ अब कंप्लीट हो गई है। एक स्वस्थ बच्चे के साथ हमें आशीर्वाद देने के लिए हम ईश्वर का धन्यवाद करते हैं। गीता और बच्चा दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं।" हरभजन ने नोट में आगे लिखा, "हम खुशी से अभिभूत हैं और अपने सभी शुभचिंतकों को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए आभार व्...
सैफ अली खान और अर्जुन कपूर स्टारर ‘भूत पुलिस’ 17 सितंबर को होगी रिलीज, मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर घोषणा की

सैफ अली खान और अर्जुन कपूर स्टारर ‘भूत पुलिस’ 17 सितंबर को होगी रिलीज, मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर घोषणा की

मनोरंजन
सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस, अर्जुन कपूर और यामी गौतम स्टारर 'भूत पुलिस' की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी गई है। मेकर्स और फिल्म के स्टार्स ने शुक्रवार को 'भूत पुलिस' का एक नया पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट की घोषणा की है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के नए पोस्टर में सैफ, जैकलीन, अर्जुन और यामी सभी अतरंगी अवतार में नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने सभी स्टार्स के इस फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ यह भी बताया है कि फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी फ्लेटफॉर्म पर ही रिलीज किया जा रहा है। 17 सितंबर को रिलीज होगी 'भूत पुलिस'फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए यामी गौतम ने लिखा, 'अब बारी है भूतों के डरने की। 'भूत पुलिस' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 17 सितंबर को रिलीज हो रही है।" पवन कृपलानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सैफ के किरदार का नाम विभूति, अर्जुन कपूर का नाम चिरौंजी, यामी गौतम का माया, जबकि जैकलीन फर्न...
रणधीर कपूर ने कहा-हां, करीना और सैफ के छोटे बेटे का नाम ‘जेह’ ही रखा गया है, हमने एक हफ्ते पहले ही इस नाम को किया था फाइनल

रणधीर कपूर ने कहा-हां, करीना और सैफ के छोटे बेटे का नाम ‘जेह’ ही रखा गया है, हमने एक हफ्ते पहले ही इस नाम को किया था फाइनल

मनोरंजन
एक्टर रणधीर कपूर ने कंफर्म कर दिया है कि सैफीना ने अपने छोटे बेटे का नाम 'जेह' ही रखा है। इससे पहले खबरें सामने आई थीं कि करीना कपूर और सैफ अली खान 21 फरवरी को जन्मे अपने दूसरे बेटे को 'जेह' कहकर बुलाते हैं। हालांकि, पटौदी और कपूर परिवार की ओर से आधिकारिक तौर पर किसी ने भी सैफ और करीना के छोटे बेटे के नाम पर मुहर नहीं लगाई थी। लेकिन, अब रणधीर कपूर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सैफीना के छोटे बेटे के नाम को कंफर्म कर दिया है। हां, करीना और सैफ के छोटे बेटे का नाम 'जेह' हैरणधीर कपूर ने इंटरव्यू में कहा, "हां, करीना और सैफ के छोटे बेटे का नाम 'जेह' ही रखा गया है।" नाम को कब फाइनल किया गया? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने एक हफ्ते पहले ही नाम को फाइनल किया है।" बता दें कि, 'जेह' लैटिन मूल का नाम है, जिसका अर्थ ब्लू क्रेस्टेड बर्ड (नीला पंछी) होता है, जिसके सिर पर कलगी होती है। वहीं पारस...
संस्कारी बाबूजी के नाम से मशहूर हैं आलोकनाथ, 1982 में आई गांधी से किया था डेब्यू, कभी नीना गुप्ता से की थी सगाई

संस्कारी बाबूजी के नाम से मशहूर हैं आलोकनाथ, 1982 में आई गांधी से किया था डेब्यू, कभी नीना गुप्ता से की थी सगाई

मनोरंजन
आलोकनाथ फिल्म इंडस्ट्री में जाना-माना नाम हैं और वह संस्कारी बाबूजी के नाम से मशहूर हैं। वह 65 साल के हो गए हैं। 10 जुलाई 1956, को बिहार के खगड़िया में जन्मे आलोकनाथ ने फिल्म गांधी (1982) से डेब्यू किया था जिसमें उन्होंने तैयब मोहम्मद का रोल प्ले किया था। इसके बाद (1984) में आई सारांश में वह पंडित के रोल में नजर आए थे। टीवी पर बने थे पहली बार बाबूजी वैसे आलोकनाथ की बाबूजी वाली छवि राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म मैंने प्यार किया(1989) के बाद बनी, जिसमें वे भाग्यश्री के पिता की भूमिका में थे। लेकिन इससे करीब 9 साल पहले दूरदर्शन के शो 'रिश्ते-नाते' में वे बाबूजी बनकर लोगों को एंटरटेन कर चुके थे। टीवी पर दाने अनार के (90 का दशक), कभी कभी (1997), रिश्ते (1999-2000), वो रहने वाली महलों की (2005) और तू मेरे अगल बगल है (2014) जैसे सीरियल्स में बाबूजी का रोल कर चुके हैं। वहीं, मैंने प्यार किय...
धर्मेंद्र ने शेयर किया एक इमोशनल वीडियो, बोले- मैं रोज सुबह उठ कर आइने से पुछता था कि क्या मैं दिलीप कुमार बन सकता हूं?

धर्मेंद्र ने शेयर किया एक इमोशनल वीडियो, बोले- मैं रोज सुबह उठ कर आइने से पुछता था कि क्या मैं दिलीप कुमार बन सकता हूं?

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
एक्टर धर्मेंद्र ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप साझा की, जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले अपनी युवावस्था को याद किया और बताया कि वो दिवंगत दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार को कैसे देखते हैं। वीडियो में, धर्मेंद्र को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "नौकरी करता, साइकिल पर आता जाता, फिल्मी पोस्टर्स में अपनी झलक देखता, रातों को जागता, अनहोंने ख्वाब देखता, सुबह उठ कर आइने से पुछता 'मैं दिलीप कुमार बन सकता हूं क्या?'।" धर्मेंद्र ने दिलीप कुमार को दी श्रद्धांजलि धर्मेंद्र ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "दोस्तों, दिलीप साहब की रुखसती पर...मेरे...आप के रूंदे रूंदे जज्बात ये..उस अजीम फंकार...उस नेक रूह इंसान को...एक श्रद्धांजलि है। वो चले गए..उन की यादें ना जा पाएंगी। धर्मेंद्र के पोस्ट पर फैन्स ने भी किया कमेंट फैन्स ने कमेंट सेक्शन में अपना रिएक्शन देते हुए लि...
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की लाइन प्रोड्यूसर सराहना ने किया सुसाइड, अनुपम खेर ने शेयर किया आखिरी मैसेज

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की लाइन प्रोड्यूसर सराहना ने किया सुसाइड, अनुपम खेर ने शेयर किया आखिरी मैसेज

मनोरंजन
अपकमिंग फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की लाइन प्रोड्यूसर सराहना ने आत्महत्या कर ली है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अनुपम खेर ने इस बात का खुलासा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में किया है। अनुपम खेर ने सराहना की एक फोटो शेयर करते हुए लंबा चौड़ा नोट शेयर किया और सराहना को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी असमय मौत पर शोक जताया। एक्टर ने लिखा, 'ये सराहना हैं। इन्होंने कश्मीर फाइल्स में बतौर लाइन प्रोड्यूसर काम किया था जब मैं देहरादून और मसूरी में शूटिंग कर रहा था। पूरी यूनिट ने पिछले साल 22 दिसंबर को उनका बर्थ-डे मनाया था। शूटिंग के बाद वह लॉकडाउन के कारण अपने होमटाउन अलीगढ़ चली गई थीं। सराहना बहुत ही ब्रिलिएंट, मददगार और अपने काम में बेहतरीन थीं।' अनुपम ने आगे लिखा, पिछले दिनों उसने मेरी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए मैसेज किया था। मैंने उसे कॉल करके बात की और अपनी मां का आशीर्वाद उस तक प...
सैफीना ने नहीं किया छोटे बेटे के नाम का खुलासा, पर अभी उसे ‘जेह’ कह कर बुलाते हैं करीना-सैफ

सैफीना ने नहीं किया छोटे बेटे के नाम का खुलासा, पर अभी उसे ‘जेह’ कह कर बुलाते हैं करीना-सैफ

मनोरंजन
तैमूर के जन्म पर सैफ और करीना ने सोशल मीडिया पर बेटे के बारे में जानकारी देने में ज्यादा देर नहीं लगाई थी। उसका नाम और फोटो दोनों ही जन्म के कुछ ही दिनों के भीतर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे थे। पर इस साल फरवरी में जन्मे छोटे बेटे के बारे सैफीना ने काफी टाइम लिया। छोटे बेटे का नाम अभी आधिकारिक तौर पर नहीं रखा गया है, पर सैफीना उसे जेह कहकर बुलाते हैं। टाइगर पटौदी के नाम पर सैफीना कर रहे विचाररिपोर्ट्स के मुताबिक, छोटे बेटे को सैफीना जेह कहकर ही बुलाएंगे, यह साफ नहीं है। बताया जा रहा है कि उसका नाम दादा टाइगर पटौदी के नाम पर मंसूर भी रखा जा सकता है। मंसूर अली खान पटौदी को क्रिकेट की दुनिया में टाइगर पटौदी के नाम से जाना जाता है। जेह का मतलब- ब्लू क्रेस्टेड बर्डभले ही यह नाम सैफीना के बेटे का असली नाम नहीं है लेकिन फिर भी ये नाम अपने आप में अलग इम्पोर्टेंस रखता है। जेह लैटिन मूल का ना...
रोहित शेट्टी के बाद शगुफ्ता अली की मदद को आगे आईं माधुरी दीक्षित, डांस दीवाने 3 टीम की ओर से दिए 5 लाख रुपए

रोहित शेट्टी के बाद शगुफ्ता अली की मदद को आगे आईं माधुरी दीक्षित, डांस दीवाने 3 टीम की ओर से दिए 5 लाख रुपए

मनोरंजन
TV एक्ट्रेस शगुफ्ता अली की मदद के लिए कई हाथ आगे बढ़े हैं। रोहित शेट्टी के बाद अब माधुरी दीक्षित ने भी उन्हें 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। माधुरी ने शगुफ्ता को रियलटी डांस दीवाने 3 के मंच पर बुलाया और फिर पूरी टीम की ओर से 5 लाख रुपए का चैक दिया। हाल ही में शो का एक प्रोमो रिलीज हुआ है जिसमें शगुफ्ता अपनी स्ट्रगलिंग लाइफ का जिक्र करते हुए रो पड़ती हैं। वो कहती हैं-36 सालों के करियर में 32 साल शानदार रहे, खूब काम किया, स्ट्रगल भी रही लेकिन अच्छे ऑफर्स भी मिले, परिवार का ध्यान रखा और अपना भी, लेकिन पिछले चार साल बहुत भारी पड़े। कई ऑडिशन हुए लेकिन कुछ बात नहीं बनी। उस दौरान डायबिटीज की वजह से मेरे पैरों में दिक्कत होने लगे और आंखों की रोशनी पर भी काफी असर पड़ा। इंडस्ट्री मेरा घर है, मैंने इसे 36 साल दिए हैं। शगुफ्ता की बातें सुनकर शो की होस्ट भारती, उनके पति हर्ष, सेलिब्रिट...
सुष्मिता सेन की बेटी रेने से लोगों ने पूछा उनकी असली मां का नाम, जवाब में बोलीं- ‘लोगों को थोड़ा सेंसिटिव होना चाहिए’

सुष्मिता सेन की बेटी रेने से लोगों ने पूछा उनकी असली मां का नाम, जवाब में बोलीं- ‘लोगों को थोड़ा सेंसिटिव होना चाहिए’

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन सभी सोशल नोर्म्स तोड़ते हुए सिंगल मां बनकर फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कम उम्र में दो बेटियां रेने और अलीषा गोद ली हैं। अब सुष्मिता की बड़ी बेटी रेने ने शॉर्टफिल्म सुज्जाबाजी के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रेने ने बताया है कि लोग लगातार उनसे बायोलॉजिकल मां के बारे में पूछते हैं। रेने ने पीपिंगमून से बातचीत में कहा, मेरे इंस्टाग्राम में मुझसे सवाल पूछे जाते हैं कि तुम्हारी असली मां कौन हैं। प्लीज मुझे बताओ असली मां का क्या मतलब होता है। असली मां क्या है। मैं समझती हूं कि लोगों को हमारी जिंदगी और हम क्या खाते हैं इसमें दिलचस्पी है, ये ठीक है। लेकिन मुझे लगता है कि लोगों को एक दूसरे से थोड़ा अच्छा व्यवहार करना चाहिए। आगे रेने ने कहा, मेरी सच्चाई काफी खुली हुई है और सबको पता है, लेकिन क्या होग...