रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर 100CR क्लब में एंट्री
नई दिल्ली
साउथ स्टार धनुष की थिरुचित्राम्बलम बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। मिथुन जवाहर द्वारा निर्देशित फिल्म, तमिलनाडु में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।
धनुष की टॉप ग्रॉसर फिल्म बनी Thiruchitrambalam
धनुष की इस फिल्म ने ₹100 करोड़ क्लब में एंट्री कर फिल्म कर्णन की लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है। ये फिल्म तमिलनाडु में धनुष की टॉप ग्रॉसर बन चुकी है। ये फिल्म तमिलनाडु में एक्टर के करियर की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म के रूप में उभरी है। बता दें इस फिल्म में धनुष एक फूड डिलीवरी बॉय की भूमिका में हैं। इसके अलावा इस फिल्म में नित्या मेनन, राशि खन्ना, प्रकाश राज, भारतीराजा और प्रिया भवानी शंकर भी फिल्म का हिस्सा हैं। मिथुन और धनुष का यह एक साथ चौथा प्रोजेक्ट है। दोनों ने अब तक कुट्टी, यारदी नी मोहिनी और उत्तम पुथिरन जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।...








