Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

थियेटर मालिक ने Vijay Deverakonda को बताया था घमंडी

थियेटर मालिक ने Vijay Deverakonda को बताया था घमंडी

मनोरंजन
मुंबई विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर सिनेमाघरों में लगी हुई है। लाइगर के खिलाफ भी बायकॉट ट्रेंड देखा गया। करण जौहर के बैनर के होने की वजह से फिल्म के बायकॉट की मांग की जा रही है। जब विजय से इस बारे सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि ‘कौन रोकेगा देख लेंगे।‘ विजय के इस बयान की थियेटर मालिक मनोज देसाई ने आलोचना की थी और उन्होंने विजय को घमंडी बताया। मनोज देसाई गैटी गैलेक्सी और मराठा मंदिर सिनेमा के मालिक हैं। ...
बिपाशा बसु के बेबी बंप से बात करते दिखे करण सिंह ग्रोवर

बिपाशा बसु के बेबी बंप से बात करते दिखे करण सिंह ग्रोवर

मनोरंजन
नई दिल्ली बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने पिछले दिनों एक सोशल मीडिया पोस्ट करके अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को बताया था और अब वह आए दिन फैंस के लिए अपनी बेबी बंप वाली तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने 2 नए वीडियो शेयर किए हैं जो न सिर्फ काफी क्यूट हैं बल्कि काफी वायरल भी हो रहे हैं। बेबी बंप से बात करते नजर आए करणपहले वीडियो में करण सिंह ग्रोवर बिपाशा बसु के बेबी बंप को गाना सुनाते नजर आ रहे हैं। बिपाशा बसु ने इस मौके को फिल्माया है। करण सिंह ग्रोवर बिपाशा बसु के बेबी बंप के पास रहकर होंठ बुदबुदाते दिख रहे हैं। बिपाशा बसु ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- डैड मोड। बच्चे के लिए गाना गाते हुए, उससे बातें करते हुए। ग्रीन ड्रेस में बिपाशा बसु की क्यूट स्माइलवहीं दूसरा वीडियो खुद करण सिंह ग्रोवर ने रिक...
कटरीना कैफ ने एंजॉय किया संडे

कटरीना कैफ ने एंजॉय किया संडे

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कटरीना कैफ संडे को एंजॉय करने के मूड में नजर आईं। कटरीना अपनी निजी जिंदगी को लो प्रोफाइल रखना पसंद करती हैं। विकी कौशल से शादी के बाद सोशल मीडिया पर उनके हर एक पोस्ट पर खास नजर रहती है। रविवार को कटरीना ने अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो रिलैक्स करने के मूड में नजर आईं। उनकी मिलियन डॉलर स्माइल देख फैन्स का दिन बन आया। इस वीडियो में कटरीना कैफ के सी-फेसिंग अपॉर्टमेंट की झलक भी देखी जा सकती है। वीडियो में कटरीना कैफ क्रीम कलर के कैजुअल आउटफिट में हैं। वह मुस्कुरा रही हैं। कटीरना अपने घर की बालकनी में बैठी हैं। बालकनी में एक छोटा सा गार्डन है। उनके पीछे समंदर का नजारा देखा जा सकता है। अपने बिजी वर्क शेड्यूल से कटरीना वक्त निकालकर रविवार को आराम करती दिखीं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘संडे वाइब्स।‘ ...
पुरानी बॉलीवुड फिल्मों के खिलाफ भी शुरू हुआ बायकॉट ट्रेंड, लिस्ट में ‘शोले’से ‘सुहाग’ तक शामिल

पुरानी बॉलीवुड फिल्मों के खिलाफ भी शुरू हुआ बायकॉट ट्रेंड, लिस्ट में ‘शोले’से ‘सुहाग’ तक शामिल

मनोरंजन
मुंबई साल 2022 बॉलीवुड के लिए कुछ खास नहीं रहा है। शुरुआती साल में जहां फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं किया तो वहीं बीते कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर बॉलीवुड फिल्मों को बायकॉट किया जा रहा है, जिसका बड़ा असर फिल्मों के कलेक्शन पर दिखा है। एक ओर जहां लाल सिंह चड्ढा और  रक्षा बंधन को बायकॉट किया गया तो दूसरी ओर दोबारा और लाइगर को भी बायकॉट किया गया। वहीं अब सोशल मीडिया पर पुरानी बॉलीवुड फिल्मों पर भी निशाना साधा जा रहा है। शोले, सुहाग और पाताल लोक का भी जिक्रदरअसल सोशल मीडिया पर अब पुरानी फिल्मों का भी बायकॉट देखने को मिल रहा है। कुछ ट्वीट्स ऐसे देखने को मिले हैं, जहां शोले से लेकर सुहाग तक पर निशाना साधा गया है। ऐसे ही एक ट्वीट में शोले और सुहाग का जिक्र करते हुए लिखा गया, '1970 से ही फिल्मों में हिंदू फोबिया शुरू हो गया था। पहली तस्वीर शोले की जिसे जावेद अख्तर ने लिखा था, द...
इस हफ्ते बाहर होगा ये कंटेस्टेंट, वाइल्ड कार्ड से होगी फिर से एंट्री!

इस हफ्ते बाहर होगा ये कंटेस्टेंट, वाइल्ड कार्ड से होगी फिर से एंट्री!

मनोरंजन
मुंबई ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में जैसे-जैसे हफ्ते बीत रहे हैं कंटेस्टेंट के बीच होने वाला स्टंट और रोचक होता जा रहा है। हर कोई अपनी ओर से पूरा जोर लगा रहा है कि उसे अगले पड़ाव तक जाने का मौका मिले। फैन्स अपने चहेते कंटेस्टेंट को ट्रॉफी उठाते हुए देखना चाहते हैं। अभी तक के शो को देखें तो जो कंटेस्टेंट मजबूत दिखे उनमें मोहित मलिक, तुषार कालिया, मिस्टर फैजू और रुबीना दिलैक हैं। इस बीच रविवार को एक चौंकाने वाला एविक्शन होगा जिससे फैन्स का दिल टूटना लाजिमी है। बाहर हो जाएंगे मिस्टर फैजू सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू इस हफ्ते रोहित शेट्टी के शो से बाहर हो जाएंगे। हालांकि वाइल्ड कार्ड के जरिए वो फिर से लौटेंगे। ‘खतरों के खिलाड़ी 12‘ के फैन पेज khatronkekhiladi.12.tazakhabar ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि ‘मिस्टर फैजू एविक्ट हो चुके हैं। अगरे हफ्ते वो वाइल्ड कार्ड बनकर वापसी करेंगे।‘ शो के...
शाहरुख खान से जब पूछा आमिर और सलमान के साथ कब काम करोगे, तो एक्टर बोले थे- चड्ढी बिक जाएगी

शाहरुख खान से जब पूछा आमिर और सलमान के साथ कब काम करोगे, तो एक्टर बोले थे- चड्ढी बिक जाएगी

मनोरंजन
नई दिल्ली शाहरुख खान और सलमान खान ने साथ में कई बार काम किया है, लेकिन आमिर खान के साथ नहीं। हालांकि हाल ही में आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में शाहरुख का छोटा कैमियो था। कई बार शाहरुख से इसलिए इस बारे में सवाल किया जाता है कि दोनों साथ में कब नजर आएंगे। साल 2013 में ऐसा ही कुछ हुआ था शाहरुख खान से जब आमिर खान के साथ फिल्म करने को लेकर सवाल किया गया था। दरअसल, एक इवेंट में किसी ने शाहरुख खान से पूछा था कि आप, सलमान खान और आमिर खान एक फिल्म में कब साथ में नजर आएंगे? अफॉर्ड नहीं कर पाओगे शाहरुख पानी पीते हैं और फिर कहते हैं, 'आप अफॉर्ड कर सको तो ऑफर करदो। बेटा, चड्ढी बनियान बिक जाएगी तीनों को साइन करते-करते।' इसके बाद शाहरुख कहते हैं, ऐसी फिल्म तब बन सकती है जब कोई प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ऑफर करेगा। तो किसी को ऐसा करना होगा। ये बहुत मुश्किल होगा। तीनों को अपनी स्टोरी सुनानी होगी। तब...
सोनाली फोगाट की मौत के बाद क्यों डरी हुई हैं अर्शी खान? याद किया बिग बॉस वाला वक्त

सोनाली फोगाट की मौत के बाद क्यों डरी हुई हैं अर्शी खान? याद किया बिग बॉस वाला वक्त

मनोरंजन
नई दिल्ली रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में अर्शी खान दिवंगत बीजेपी नेता सोनाली फोगाट के काफी करीब नजर आई थीं। दोनों की ट्यूनिंग अच्छी थी और दोनों अक्सर बातें करती नजर आती थीं। एक इंटरव्यू में अर्शी खान ने बिग बॉस हाउस में सोनाली फोगाट के साथ बिताया अपना पुराना वक्त याद किया और उनके निधन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। ऐसी थी अर्शी-सोनाली की दोस्तीअर्शी खान ने TOI के साथ बातचीत में कहा, 'सिर्फ बिग बॉस के दौरान ही नहीं बल्कि शो के बाद भी हम दोनों एक दूसरे के लिए खड़े रहे हैं। हमने साथ में बहुत सा वक्त बिताया है। वो मुझे मेरी मां की तरह संभाला करती थीं और कहती थीं कि तू उम्र में बड़ी है, हरकतों में नहीं। जब भी मैं शूट के लिए बाहर जाया करती थी तो वो मेरे बारे में खबर रखती थीं।' वायरल वीडियो देखकर डर गईअर्शी खान ने कहा कि सोनाली फोगाट उन्हें और उनकी खैरियत को लेकर हमेशा फिक्रमंद रहती थीं। अर्श...
उर्फी जावेद कैमरे के सामने ड्रेस के अंदर से निकालने लगीं पैसे, यूजर ने कहा- ‘ईडी को बुलाओ’

उर्फी जावेद कैमरे के सामने ड्रेस के अंदर से निकालने लगीं पैसे, यूजर ने कहा- ‘ईडी को बुलाओ’

मनोरंजन
मुंबई उर्फी जावेद अपने कपड़े हों या बेबाक बयान, हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। जिस तरह उर्फी अपने कपड़ों से प्रयोग करती रहती हैं वह आसान नहीं है। शुक्रवार की रात को उर्फी एक अलग ही लुक में नजर आईं। वह ‘झलक दिखला जा’ की लॉन्च पार्टी में पहुंची थीं। उन्होंने ब्लैक कलर का बॉडीकॉन ड्रेस पहन रखा था। इसके साथ उन्होंने बालों को कर्ल किया और बन बनाया है। शॉर्ट ड्रेस के साथ उर्फी ने हील्स मैचिंग किए। अब उर्फी का यह लुक वायरल हो रहा है। ट्रोल हुईं उर्फी उर्फी ने पपराजी के सामने पोज दिए। इसी दौरान वह ड्रेस में रखे पैसे निकालने लगीं।  कैमरे के सामने उर्फी के इस कारनामे ने एक बार फिर से उन्हें चर्चा में ला दिया। हालांकि सोशल मीडिया पर हर बार की तरह उन्हें एक बार फिर से ट्रोल किया जाने लगा। यूजर्स के कमेंट्स उर्फी के वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘मोदी जी केस करो। पैसे गलत जगह रखे ...
केजीएफ एक्टर हरीश राय हैं कैंसर से पीड़ित, कहा- चौथे स्टेज पर हूं और हालत खराब है

केजीएफ एक्टर हरीश राय हैं कैंसर से पीड़ित, कहा- चौथे स्टेज पर हूं और हालत खराब है

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
नई दिल्ली सुपरहिट फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के एक्टर हरीश राय ने हाल ही में बताया कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। हरीश को थ्रोट कैंसर है। उन्होंने बताया कि वह तबसे कैंसर से पीड़ित हैं जब वह केजीएफ चैप्टर 2 की शूटिंग कर रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी बीमारी को छिपाने के लिए दाढ़ी भी बढ़ा दी थी। बता दें कि केजीएफ की तरह केजीएफ चैप्टर 2 की भारत की सक्सेसफुल फिल्मों में से एक है। केजीएफ चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ कमाए हैं। फिल्म में हरीश ने खसीम चाचा का किरदार निभाया था जो यश के पिता के जैसे थे। इसलिए बढ़ाई दाढ़ी हरीश इसके अलावा साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म केजीएफ चैप्टर 1 में भी नजर आए थे। हाल ही में यूट्यूब गोपी गोद्रू को दिए इंटरव्यू में हरीश ने इस बीमारी के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'सिचुएशन आपको महानता प्रदान कर सकती हैं या चीजों को आपसे दूर ले जा सकती हैं। बचने का ...
अनुपम खेर को अब नहीं मिलती करण जौहर, आदित्य चोपड़ा की फिल्में, एक्टर ने कहा- ‘दुख होता है’

अनुपम खेर को अब नहीं मिलती करण जौहर, आदित्य चोपड़ा की फिल्में, एक्टर ने कहा- ‘दुख होता है’

मनोरंजन
मुंबई अनुपम खेर की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स‘ साल की सबसे बड़ी हिट में से है। इसके अलावा साउथ की फिल्म ‘कार्तिकेय 2‘ में भी उन्होंने काम किया है जो इस वक्त सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। अनुपम खेर साउथ की कई दूसरी फिल्मों में भी काम कर रहे हैं। ये फिल्में आने वाले दिनों में रिलीज होंगी। हालांकि अभिनेता को दुख भी है कि आज के दौर की मेनस्ट्रीम फिल्मों में उन्हें काम नहीं मिल रहा है। अनुपम खेर ने कहा कि उन्हें करण जौहर, आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन की फिल्में नहीं मिल रही हैं। बड़े बैनर की नहीं मिलती फिल्में अपने करियर में 500 से ज्यादा फिल्में कर चुके अनुपम खेर ने बॉलीवुड के सभी बड़े बैनर की फिल्में की हैं। उन्होंने करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, साजिद नाडियाडवाला के साथ पहले काम किया है लेकिन अब उनको इनके प्रोडक्शन की फिल्में नहीं मिल रही हैं। अनुपम खेर ने कहा कि एक वक्त ऐसा था जब वो उनके चहे...