राकेश बापट ने शमिता शेट्टी को कहा कुछ ऐसा, ब्रेकअप की चर्चाओं ने फिर से पकड़ा जोर
मुंबई
बिग बॉस ओटीटी से शुरू हुई राकेश बापट और शमिता शेट्टी की दोस्ती उससे आगे बढ़ती दिखी। इवेंट से लेकर पार्टी तक में दोनों साथ-साथ पहुंचते थे। कैमरे के सामने उन्होंने कई बार खुलकर अपने प्यार का इजहार भी किया लेकिन बीते कुछ दिनों से चर्चा है कि उनके रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं है। कहा तो यह भी जा रहा है कि शमिता और राकेश ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। ऐसी खबरें चल ही रही थीं कि इसी महीने एक अवॉर्ड शो में दोनों हाथों में हाथ डाले पहुंचे जिसके बाद कहा गया कि ब्रेकअप की चर्चा महज अफवाह है लेकिन ऐसा लगता नहीं है। राकेश ने शमिता शेट्टी के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की और कहा कि वे उनकी अच्छी दोस्त हैं। वे उन्हें गर्लफ्रेंड कहने से बचते दिखे। यही नहीं उन्होंने इसे रिलेशनशिप का नाम भी नहीं दिया।
राकेश ने शमिता के साथ ब्रेकअप की खबरों पर कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि ऐसी अफवाहें आती कहां से ...








