Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

देबीना बनर्जी ने गोद भराई में किया जमकर डांस, अनारकली ड्रेस में वायरल हुआ बंगाली लुक

देबीना बनर्जी ने गोद भराई में किया जमकर डांस, अनारकली ड्रेस में वायरल हुआ बंगाली लुक

मनोरंजन
नई दिल्ली टीवी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी (Debina Bonnerjee) की गोद भराई की रस्म पूरी हो चुकी है। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी फेज के हर एक पल को एन्जॉय कर रही हैं और गोद भराई की रस्म के दौरान तो उन्होंने जमकर धमाल मचाया है। बता दें कि देबीना अपनी प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं। बीते गुरुवार को ही परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के बीच देबीना बनर्जी की गोद भराई (Debina Bonnerjee Baby Shower) हुई है। रस्म पूरी होते ही 'रामायण' फेम एक्ट्रेस ने जमकर तस्वीरें क्लिक करवाई हैं। इसी के साथ सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह साउथ के एक मशहूर गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। ...
द कपिल शर्मा शो पर लगेगा ताला? ‘अनुपमा’ छोड़ने के 2 हफ्ते बाद अनघा भोसले ने 3 पन्नों में खोला राज

द कपिल शर्मा शो पर लगेगा ताला? ‘अनुपमा’ छोड़ने के 2 हफ्ते बाद अनघा भोसले ने 3 पन्नों में खोला राज

मनोरंजन
नई दिल्ली टीवी इंडस्ट्री में इस समय हलचल मची हुई है। एक के बाद एक कोई ना कोई ऐसी खबर जरूर सामने आ रही है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब हो रही है। इस रिपोर्ट में हम आपको टीवी इंडस्ट्री की दो सबसे बड़ी खबर से रूबरू करवाएंगे। पहली खबर द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) से जुड़ी हुई है, तो वहीं दूसरी खबर रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सुपरहिट टीवी शो अनुपमा (Anupama) से जुड़ी है। इन दोनों खबरों ने फैन्स के बीच खलबली सी मचा दी है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर में पूरा मामला क्या है?  बंद होगा द कपिल शर्मा शोमीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो बंद हो सकता है। लोग इसे द कश्मीर फाइल्स को शो पर प्रमोट ना करने वाली बात से भी जोड़ने लगे हैं लेकिन आपको बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं है। दरअसल कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर को शेयर क...
बीके गंजू की पत्नी को सच में खिलाए गए थे खूने से सने चावल? भाई ने दिया जवाब

बीके गंजू की पत्नी को सच में खिलाए गए थे खूने से सने चावल? भाई ने दिया जवाब

मनोरंजन
मुंबई फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) में आतंकियों की बर्बरता देख हर दर्शक सहम गया। जिन लोगों के साथ हकीकत में ये सब हुआ वे आज भी इस सदमे में हैं। फिल्म में दो कहानियां सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं और लोगों का दिल भी दहलाया। ये कहानियां थीं गिरजा टिक्कू और बाल किशन गंजू (BK Ganjoo) की। फिल्म में चावल के ड्रम में दिखाई गई हत्या बी के गंजू के साथ घटी असली घटना से ली गई है। इसमें दिखाया गया है कि आतंकी उनको गोलियों से भूनने के बाद उनकी पत्नी को उनके खून से सने चावल खाने के लिए कहते हैं। अब एक इंटरव्यू के दौरान बीके गंजू के भाई शिबन बताया है कि असल में क्या हुआ था।...
लॉस एंजिल्स में स्वरा भास्कर का सामान लेकर भागा कैब ड्राइवर, ट्रोल्स ने उड़ाया एक्ट्रेस का मजाक

लॉस एंजिल्स में स्वरा भास्कर का सामान लेकर भागा कैब ड्राइवर, ट्रोल्स ने उड़ाया एक्ट्रेस का मजाक

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों स्वरा भास्कर अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हैं, जहां उनके साथ एक वाकया हुआ, जिसको उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। स्वरा भास्कर का सामान लेकर एक उबर कैब ड्राइवर लेकर भाग गया है, जिसकी शिकायत उन्होंने सोशल मीडिया पर की है। स्वरा भास्कर का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। एक ओर जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कैब कंपनी को ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कुछ ट्रोल्स स्वरा पर ही निशाना साध रहे हैं। क्या है स्वरा भास्कर का ट्वीटस्वरा भास्कर ने इस पूरे मामले को लेकर ट्वीट में लिखा, 'उबर, आपका एक ड्राइवर मेरे ग्रॉसरी का सामान अपनी कार में लेकर भाग गया। ऐसा लगता है कि आपके एप पर इसे रिपोर्ट करने का कोई तरीका नहीं है, यह कोई खोई हुई चीज नहीं है... उसने बस मेरा सामान चोरी किया है, क्या मुझे अपना सामान वाप...
लॉकअप में पायल रोहतगी ने उछाला अंजलि अरोड़ा का रूस की रात वाला सीक्रेट, हुई जमकर लड़ाई

लॉकअप में पायल रोहतगी ने उछाला अंजलि अरोड़ा का रूस की रात वाला सीक्रेट, हुई जमकर लड़ाई

मनोरंजन
मुंबई लॉकअप में कंटेस्टेंट्स के बीच गंदा रूप लेते जा रहे हैं। लेटेस्ट एपीसोड में पायल रोहतगी ने अंजलि अरोड़ा के पुराने सीक्रेट पर तंज कसा। अंजलि ने पहले बताया था कि एक बार पैसों के लिए वह रूस में वह होटल के रिसेप्शनिस्ट के साथ चली गई थीं। पायल ने इसी बात को उछालने की कोशिश की। इसके बाद दोनों के बीच जबरदस्त झगड़ा हो गया। दोनों की लड़ाई एक टास्क पूरा करने के दौरान हुई। वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आजमा भी ने भी अंजलि के इस सीक्रेट का मजाक उड़ाया।  पायल को कहा जंगली बिल्ली कंगना रनौत के शो में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर झगड़े हो रहे हैं। लेटेस्ट एपीसोड में पायल रोहतगी और अंजलि अरोड़ा झगड़ पड़ीं। बुधवार को एक टास्क के दौरान पायल दूसरी टीम के बनाए हुए आइटम्स तोड़ रही थीं। उन्हें रोकने के लिए अंजलि ने उन्हें जोर से पकड़ा ताकि वह हिल-डुल न सकें। अंजलि ने उनको जंगली बिल्ली कहा साथ ही बोलीं, ऐसे ...
बंगाली एक्टर अभिषेक चटर्जी का निधन, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस, सीएम ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि

बंगाली एक्टर अभिषेक चटर्जी का निधन, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस, सीएम ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि

मनोरंजन
मुंबई बंगाली सिनेमाजगत से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय बंगाली अभिनेता अभिषेक चटर्जी  (Bengali actor Abhishek Chatterjee) का बृहस्पतिवार तड़के उनके निवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभिषेक चटर्जी ने बुधवार को एक शो की शूटिंग के दौरान पेट में मरोड़ की शिकायत की थी और उन्हें प्रिंस अनवर शाह रोड पर स्थित उनके निवास पर ही सेलाइन चढ़ाया गया था।  दिल का दौरा पड़ने से निधनअभिषेक चटर्जी के परिवार में पत्नी एवं एक बेटी है, उन्होंने (चटर्जी ने) 1986 में 'पथभोला' फिल्म से बंगाली फिल्म जगत में कदम रखा था और आने वाले वर्षों में ऋतुपर्णो घोष की 'दहन' एवं 'बारीवाली' तथा मजूमदार के 'आलो' समेत कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। वह बंगाली धारावाहिकों में भी जाना-पहचाना चेहरा थे। उनके निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बन...
ट्रेलर अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं का रिलीज हुआ और चर्चा में दीपिका पादुकोण आ गईं

ट्रेलर अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं का रिलीज हुआ और चर्चा में दीपिका पादुकोण आ गईं

मनोरंजन
मुंबई बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), यामी गौतम (Yami Gautam) और निम्रत कौर (Nimrat Kaur) की फिल्म दसवीं का ट्रेलर (Dasvi Official Trailer)  हाल ही में रिलीज हुआ। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर मिक्स रिस्पॉन्स मिला, कुछ फैन्स जहां फिल्म के लिए काफी एक्साइटिड दिखे तो वहीं कुछ ने कहा कि ट्रेलर में ही सब कुछ दिखा दिया गया है, फिल्म में क्या बचा अब देखने को। इस ट्रेलर के रिलीज होने के बाद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी चर्चा में आ गई, जो इस फिल्म में भी नहीं हैं। क्या है वजह, हम आपको बताते हैं। क्यों चर्चा में आईं दीपिकादरअसल फिल्म के ट्रेलर के अंत में अभिषेक बच्चन के किरदार के साथ एक शख्स एक्टिव पैसिव वॉइस की प्रैक्टिस कर रहा होता है। एक्टिव को पैसिव करने के सवाल में अभिषेक से पूछा जाता है- रणवीर लव्स दीपिका (दीपिका को रणवीर प्यार करता है), जिस पर अभिषेक जवाब देते हैं-...
अनुपमा की गद्दी छीनने आई नागिन 6 TRP लिस्ट से हुई बाहर, वजह बना DID लिटिल मास्टर्स

अनुपमा की गद्दी छीनने आई नागिन 6 TRP लिस्ट से हुई बाहर, वजह बना DID लिटिल मास्टर्स

मनोरंजन
नई दिल्ली BARC (Broadcast Audience Research Council) की ओर से हर गुरुवार को टीवी के टॉप 5 शोज की लिस्ट जारी की जाती है। साल 2022 के 11वें हफ्ते के टॉप 5 शो से पर्दा उठ चुका है। 10वें हफ्ते में नागिन 6 (Naagin 6) की रेटिंग में जबरदस्त उछाल देखने को मिली थी, लेकिन इस बार तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) का यह शो लिस्ट से ही गायब है। बात की जाए नम्बर वन टीवी शो की तो इस लिस्ट में हमेशा की तरह ही रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के डेली सोप अनुपमा (Anupama) ने ही बाजी मारी है। टीआरपी लिस्ट में नए-नवेले डांसिंग रिएलिटी शो डीआईडी लिटिल मास्टर्स (DID lil Masters)  ने धमाकेदार एंट्री मारी है और यही वजह है कि इस बार नागिन 6 मुंह के बल गिर गया है। इन टीवी शोज ने जीता दर्शकों का दिलरूपाली गांगुली के शो अनुपमा में इन दिनों भयंकर ट्विस्ट आया हुआ है। लेटेस्ट ट्रैक अनुपमा और अनुज की शादी के इर्द-गि...
द कश्मीर फाइल्स में है मकबूल भट्ट का भड़काऊ भाषण, विवेक अग्निहोत्री ने दिखाई असलियत

द कश्मीर फाइल्स में है मकबूल भट्ट का भड़काऊ भाषण, विवेक अग्निहोत्री ने दिखाई असलियत

मनोरंजन
मुंबई द कश्मीर फाइल्स फिल्म की कास्ट असली घटनाओं से जुड़े कई सबूत दुनिया के सामने ला रही है। अब विवेक अग्निहोत्री ने मकबूल भट्ट का असली वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह कश्मीर की आजादी के रास्ते में आने वाले हर इंसान को दुश्मन बता रहा है। विवेक ने ट्विटर पर लिखा है कि फिल्म में बिट्टा कराटे का स्पीच उनकी कल्पना नहीं था बल्कि हकीकत से प्रेरित है। उन्होंने लिखा है कि सिर्फ सच ही सामने आ रहा है। इससे पहले अनुपम खेर भी एक वीडियो पोस्ट कर चुके हैं। विवेक पहले भी एक रिपोर्ट पोस्ट कर चुके हैं जिसमें 1989 की एक भयानक तस्वीर थी। आजादी में रुकावट बनने वाला दुश्मन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें मकबूल भट्ट बोल रहा है, यह वतन हमारा है। अगर यह वतन हमारा है तो इस पर हुकूमत किसको करनी चाहिए। आजादी की जंग लड़ने के लिए यह जरूरी है कि हमें मालूम होना चाहिए कि हमारा दुश्मन कौन...
नागिन 6 के सेट से लीक हुईं रश्मि देसाई की तस्वीरें, लाल नागिन को देखते ही भड़के तेजस्वी प्रकाश के फैन्स

नागिन 6 के सेट से लीक हुईं रश्मि देसाई की तस्वीरें, लाल नागिन को देखते ही भड़के तेजस्वी प्रकाश के फैन्स

मनोरंजन
नई दिल्ली पिछले हफ्ते ही तेजस्वी प्रकाश के शो नागिन 6 की रेटिंग (Naagin 6 TRP) में जबरदस्त उछाल देखने को मिली है। रेटिंग बढ़ते ही मेकर्स ने अब कहानी में मजेदार ट्विस्ट डालने के लिए कमर कसनी शुरू कर ली है। हाल ही में इस शो में अदिबा हुसैन (Adiba Hussain) और शिखा सिंह (Shikha Singh) की एंट्री हुई है और अब लिस्ट में रश्मि देसाई का भी नाम जुड़ चुका है। पिछले कुछ समय से नागिन 6 के लिए रश्मि देसाई (Rashami Desai) का नाम सामने आ रहा था लेकिन प्रोडक्शन की ओर से इस पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया गया। रश्मि देसाई के फैन्स को यह जानकर खुशी होगी कि वह नागिन 6 की शूटिंग शुरू भी कर चुकी हैं। सेट से लीक हुई रश्मि देसाई की तस्वीरों और वीडियो को देखने के बाद रश्मि देसाई के कुछ फैन्स भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।  ...