Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

भूमि पेडनेकर ने वैलेंटाइन डे इस लड़की से जताया प्यार, ‘बधाई दो’ में आई है नजर

भूमि पेडनेकर ने वैलेंटाइन डे इस लड़की से जताया प्यार, ‘बधाई दो’ में आई है नजर

मनोरंजन
नई दिल्ली राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' कई कारणों से सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म की कहानी एक गे लड़के और एक लेस्बियन लड़की के बारे में है जो समाज की किचकिच से बचने के लिए आपस में शादी कर लेते हैं। दोनों को लगता है कि शादी करके दोनों अपने तरीके से रूममेट की तरह रहेंगे। हालांकि प्रॉब्लम तब शुरू होती है जब घरवाले बच्चे की जिद करने लगते हैं। तीसरी लहर के बाद खुले सिनेमाघरों को देखते हुए फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।...
प्यार की खातिर दुनिया से भिड़े सान्या मल्होत्रा-विक्रांत मैसी, दमदार लुक में बॉबी देओल

प्यार की खातिर दुनिया से भिड़े सान्या मल्होत्रा-विक्रांत मैसी, दमदार लुक में बॉबी देओल

मनोरंजन
मुंबई शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज के बैनर तली बनी फिल्म ‘लव हॉस्टल’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा और विक्रांत मैसी की मुख्य भूमिका है। यह एक क्राइम थिलर फिल्म है, जो कि उत्तर भारत के बैकड्रॉप में सेट गई है। बॉबी देओल करीब 2 साल बाद फिल्म में नजर आने वाले हैं। इससे पहले वेबसीरीज ‘आश्रम’ में उनके काम को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में वह एंग्री लुक में हैं और निगेटिव किरदार में नजर आ रहे हैं। युवा कपल की कहानी विक्रांत मैसी, आशु नाम के युवा का किरदार निभा रहे हैं जबकि सान्या मल्होत्रा का नाम ज्योति है। वे कपल की भूमिका में हैं, जो घर से भागकर शादी कर लेता है। उनके पीछे उनके परिवार वाले पीछे पड़ जाते हैं। ट्रेलर में बॉबी देओल के एंट्री करते ही यह रोमांचक हो जाता है। उनके किरदार का नाम डागर है।...
अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के वैलंटाइन्स डे पोस्ट का दिया जवाब, बताया कितनी हैं खास

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के वैलंटाइन्स डे पोस्ट का दिया जवाब, बताया कितनी हैं खास

मनोरंजन
मुंबई मलाइका अरोड़ा के पोस्ट के 4 घंटे बाद अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने दिल की बात लिखी है। उन्होंने वैलंटाइन्स डे पर एक गाने के जरिये बताया है कि मलाइका की उनकी जिंदगी में कितनी अहमियत है। पहले मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करके उन्हें अपना बताया था। वह इस फोटो में बड़े प्यार से अर्जुन कपूर के गले लगी दिख रही थीं। अब अर्जुन ने भी मलाइका के साथ प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसमें वह उनके गले में हाथ डाले दिख रहे हैं। अर्जुन और मलाइका के इजहार-ए-इश्क पर उनके दोस्त प्यार लुटा रहे हैं। ...
रोमांटिक हुए कटरीना कैफ और विकी कौशल, शादी के बाद पहला वैलेंटाइंस डे

रोमांटिक हुए कटरीना कैफ और विकी कौशल, शादी के बाद पहला वैलेंटाइंस डे

मनोरंजन
मुंबई विकी कौशल और कटरीना कैफ की शादी को अभी कुछ ही वक्त हुए हैं। शादी के बाद ही दोनों अपने काम में व्यस्त हो गए और बहुत कम वक्त ही एक दूसरे के साथ बीता पाए हैं। इस साल साथ में उनका यह पहला वैलेंटाइंस डे है। ऐसे में उनके लिए यह दिन काफी खास है। विकी और कटरीना को आज सुबह ही मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों लंदन से वापस लौटे हैं। अब कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर वैलेंटाइंस डे के मौके पर 3 तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह रोमांटिक मूड में हैं।...
भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने ‘पुष्पा’ के गाने पर किया डांस, बोलीं- शेरनी है मैं

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने ‘पुष्पा’ के गाने पर किया डांस, बोलीं- शेरनी है मैं

मनोरंजन
नई दिल्ली भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें या वीडियो फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने हाल ही में अपना एक ताजा वीडियो शेयर किया है जिसमें वह ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा' के गाने 'ऊं अंटावा' पर डांस करती नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह के साथ उनके दो साथी भी हैं जो इस परफॉर्मेंस में उनका साथ दे रहे हैं। खुले बालों में अक्षरा काफी हसीन लग रही हैं। 'AK सुन के हल्के में लिया क्या?'वीडियो के कैप्शन में अक्षरा सिंह ने पुष्पा वाले अंदाज में लिखा, 'AK सुन के हल्के में लिया क्या? शेरनी है मैं।' वीडियो कुछ ही मिनटों में इंटरनेट पर वायरल हो गया है। फैन पेजों पर इसे जमकर शेयर किया जा रहा है। कमेंट सेक्शन में अक्षरा सिंह ने लिखा, 'बिलकुल हल्के में नहीं लिया।' इसी तरह ढेरों यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रि...
पाकिस्तानी सिंगर ने आसिम रियाज के नए गाने की धुन पर लगाया चोरी का आरोप, कहा- ‘अपना बनाओ’

पाकिस्तानी सिंगर ने आसिम रियाज के नए गाने की धुन पर लगाया चोरी का आरोप, कहा- ‘अपना बनाओ’

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई बॉलीवुड फिल्मों का एक बड़ा फैन वर्ग पाकिस्तान में है। वहीं पाकिस्तानी गानों खासकर कोक स्टूडियो सहित म्यूजिक वीडियोज को भारत में भी उतना ही पसंद किया जाता है। ऐसे में कई गानों की धुन चोरी करने तो कुछ गानों को हूबहू कॉपी करने के आरोप लगते रहे हैं। अब ‘बिग बॉस 13’ फेम आसिम रियाज के नए गाने ‘पिया रे पिया’ पर ऐसा ही विवाद होता दिख रहा है। उनका यह म्यूजिक वीडियो हाल ही में रिलीज किया गया है। पाकिस्तानी गायक और संगीतकार शूजा हैदर ने दावा किया कि उनके एक गाने की धुन को इस गाने में कॉपी किया गया है।...
सलमान खान की फिल्म ‘भाईजान’ में मिला आसिम रियाज को मौका?

सलमान खान की फिल्म ‘भाईजान’ में मिला आसिम रियाज को मौका?

मनोरंजन
मुंबई छोटे पर्दे का बड़ा टीवी शो कहलाने वाला 'बिग बॉस'  (Bigg Boss) कई सेलेब्स के करियर में मील का पत्थर साबित हुआ है। शो के कुछ कंटेस्टेंट्स को बॉलीवुड के 'दंबग' एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्मों में मौका मिला है। ऐसे में अब बिग-बॉस 13 (Bigg Boss 13) के फर्स्ट रनरअप रहे आसिम रियाज (Asim Riaz) को लेकर एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आसिम रियाज भी सलमान खान के साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। वहीं इस खबर को सुनकर उनके फैन्स काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं। 'भाईजान' में नजर आएंगे आसिम?मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आसिम रियाज जल्दी ही सलमान खान की फिल्म में नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि आसिम रियाज को सलमान खान की फिल्म भाईजान में मौका मिला है। कहा जा रहा है कि फिल्म भाईजान में आसिम रियाज, सलमान के छोटे भाई का किरदार निभाएंगे। इस खबर के सामने आने के बा...
Bigg Boss 15 के सेट पर लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं, किसी के घायल होने की खबर नहीं

Bigg Boss 15 के सेट पर लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं, किसी के घायल होने की खबर नहीं

मनोरंजन
मुंबई टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 के सेट पर आग लगने की जानकारी सामने आई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गई हैं। राहत की बात है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आग लगने की वजहों के बारे में ज्यादा जानकारी का इंतजार है। बिग बॉस का सेट मुंबई के फिल्म सिटी में स्थित है। हाल ही में शो का फिनाले खत्म हुआ है। सलमान खान ने ग्रैंड फिनाले में तेजस्वी प्रकाश को विजेता घोषित किया था।...
शहनाज गिल की फैन ने बनवाया एक्ट्रेस के नाम का टैटू

शहनाज गिल की फैन ने बनवाया एक्ट्रेस के नाम का टैटू

मनोरंजन
मुंबई अपने चुलबुले अंदाज से बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में सभी का दिल जीतने वालीं शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को फैन्स का बेइंतहा प्यार मिलता है। शहनाज गिल और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को फैन्स सिडनाज कहते हैं। सिद्धार्थ इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन आज भी सोशल मीडिया पर सिडनाज ट्रेंड होता है। सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज टूट गई थीं, लेकिन अब धीरे धीरे वो जिंदगी जीना शुरू कर रही हैं। वहीं फैन्स भी एक्ट्रेस के लिए अपना प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बीच शहनाज की एक फैन ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में फैन ने शहनाज गिल के नाम का टैटू बनवाया है। इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।...
शिल्पा शेट्टी पर एक और मुसीबत, बहन शमिता, मां सुनंदा सहित एक्ट्रेस के खिलाफ समन जारी

शिल्पा शेट्टी पर एक और मुसीबत, बहन शमिता, मां सुनंदा सहित एक्ट्रेस के खिलाफ समन जारी

मनोरंजन
मुंबई शिल्पा शेट्टी का परिवार एक नई मुसीबत में फंसता दिख रहा है। अभी कुछ दिनों पहले वह पति राज कुंद्रा को लेकर परेशानी में थीं। अब शिल्पा शेट्टी, उनकी बहन शमिता शेट्टी और मां सुनंदा शेट्टी पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। अंधेरी की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शिल्पा, शमिता और उनकी मां के खिलाफ एक समन जारी किया है। तीनों के खिलाफ परहम आमरा नाम के बिजनेसमैन ने जुहू पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। कोर्ट ने तीनों को 28 फरवरी को हाजिर होने को कहा है।  15 लाख का उधार चुकाना था दरअसल परहम आमरा एक ऑटोमोबाइल एजेंसी के मालिक हैं। उन्होंने तीनों पर फर्म मेसर्स वाई एंड ए लीगल के जरिए 21 लाख की धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज कराई। परहम आमरा का दावा है कि शिल्पा के दिवंगत पिता सुरेंद्र शेट्टी ने 2015 में 15 लाख रुपये उधार लिए थे। उन्हें जनवरी 2017 तक इस उधार को चुकाना था।...