Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

अल्लू अर्जुन ने दिया अनुपम खेर के ट्वीट का जवाब, जताई थी साथ काम करने की इच्छा

अल्लू अर्जुन ने दिया अनुपम खेर के ट्वीट का जवाब, जताई थी साथ काम करने की इच्छा

मनोरंजन
नई दिल्ली साउथ के सुपरस्टार एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है। शायद ही कोई ऐसा है जो इस फिल्म के जादू से अछूता रहा है। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने जब ये फिल्म देखी तो वो भी इसकी तारीफों की पुल बांधने से नहीं रह पाए। बल्कि उन्होंने तो यहां तक लिख दिया कि वो अल्लू अर्जुन के साथ काम करने के लिए बहुत बेताब हैं। अनुपम खेर माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक्टिव हैं और उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अपने विचार लिखे। अनुपम खेर ने बांधे थे तारीफों के पुलअनुपम खेर ने लिखा, 'पुष्पा देखी। सही मायने में एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है। लार्जर दैन लाइफ, जोश से भर देने वाली और फुल पैसा वसूल। डियर अल्लू अर्जुन, तुम एक रॉकस्टार हो। तुम्हारा हर अंदाज और एटिट्यूड पसंद आया। तुम्हारे साथ काम करने के लिए बेताब हूं। पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हो।'...
रिलेशनशिप में हैं सलमान खान! शो में शहनाज गिल के पूछने पर दिया जवाब

रिलेशनशिप में हैं सलमान खान! शो में शहनाज गिल के पूछने पर दिया जवाब

मनोरंजन
मुंबई 3 महीने से ज्यादा वक्त तक दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब ‘बिग बॉस 15’ खत्म होने जा रहा है। आज रात विनर के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा और किसी एक कंटेस्टेंट को ट्रॉफी सौंप दी जाएगी। फाइनलिस्ट में से रश्मि देसाई बाहर हो गई हैं अब 5 कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल इस रेस में आगे बने हुए हैं। ग्रैंड फिनाले में ‘बिग बॉस’ की पूर्व कंटेस्टेंट श्वेता तिवारी, गौहर खान रुबीना दिलैक और राखी सावंत पहुंची हैं। शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें शहनाज गिल स्टेज पर सलमान खान से मजाक करती दिखती हैं।...
अमिताभ बच्चन ने फोटो शेयर कर फैंस से पूछा ये सवाल, मिले ऐसे जवाब कि हंसी रोकना मुश्किल

अमिताभ बच्चन ने फोटो शेयर कर फैंस से पूछा ये सवाल, मिले ऐसे जवाब कि हंसी रोकना मुश्किल

मनोरंजन
नई दिल्ली बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन तकरीबन 80 साल के हो चुके हैं और उम्र के इस पड़ाव पर भी वह वर्क फ्रंट पर लगातार एक्टिव हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ टच में बने रहते हैं। इंस्टाग्राम पर वह आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करते रहते हैं। इसी क्रम में उन्होंने हाल ही में अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है जिसमें अमिताभ बच्चन गाउन पहने नजर आ रहे हैं। कमेंट बॉक्स में लोगों ने दिए जवाबहालांकि अमिताभ बच्चन के गाउन की डोरी को किसी लड़की पकड़ रखा है और महानायक काफी अजीब सी मुद्रा में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- बताइए किसका हाथ है? अमिताभ बच्चन का इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को शेयर करना ही था कि कमेंट सेक्शन में कयासों की झड़ी सी लग गई।...
जब एक दूसरे के प्यार में डूबे दिखे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश, फैन्स ने नाम दिया Tejran

जब एक दूसरे के प्यार में डूबे दिखे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश, फैन्स ने नाम दिया Tejran

मनोरंजन
मुंबई बिग बॉस का हर सीजन एक लव स्टोरी के लिए भी याद किया जाता है। कुछ जोड़ियां घर से बाहर निकलने के बाद भी साथ रहीं तो कुछ ने जल्द ही रिश्ता खत्म कर लिया। सीजन 15 में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने एक दूसरे को लेकर अपने प्यार का इजहार किया है। फैन्स भी दोनों को साथ में पसंद करते हैं और उन्हें Tejran नाम दिया। इस सीजन में कई लड़ाइयां देखने को मिली तो वहीं तेजस्वी और करण के बीच प्यार और नोक-झोक भरे पल भी बीते। ऐसे कई मौके आए जब नेशनल टीवी पर वे प्यार में डूबे दिखे। तो चलिए फिनाले से पहले उनके इस सफर पर नजर डालते हैं।...
ऋतिक रोशन की ‘नई गर्लफ्रेंड’ का वीडियो वायरल? हाथों में हाथ लिए आए नजर

ऋतिक रोशन की ‘नई गर्लफ्रेंड’ का वीडियो वायरल? हाथों में हाथ लिए आए नजर

मनोरंजन
नई दिल्ली बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन शुक्रवार रात मुंबई के एक रेस्त्रां से मिस्ट्री वुमेन का हाथ थामकर निकलते दिखाई पड़े। बांद्रा स्थित इस कैफे से जब ऋतिक रोशन निकले तो उन्होंने साथ चल रही लड़की का हाथ थाम रखा था। पापाराजी ने उनकी तस्वीरें लीं और वीडियो रिकॉर्ड की जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऋतिक रोशन और उनके साथ चल रही लड़की ने मास्क लग रखा था। अब सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप में होने के कयास लगाए जा रहे हैं।...
खिलजी से लेकर मोगैंबो तक, जब विलेन के आगे हल्का पड़ गया हीरो का रंग

खिलजी से लेकर मोगैंबो तक, जब विलेन के आगे हल्का पड़ गया हीरो का रंग

मनोरंजन
नई दिल्ली फिल्मों में विलेन का रोल भी उतना ही जरूरी होता है जितना फिल्म के हीरो का। क्योंकि विलेन को हराकर ही हीरो बड़ा बनता है। हालांकि कई बार एक्टिंग और अपीयरेंस के चलते विलेन हीरो पर भारी पड़ जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें हीरो का रोल विलेन के आगे हल्का पड़ गया। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने फिल्म पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी का रोल प्ले किया था। फिल्म के लीड हीरो शाहिद कपूर थे लेकिन जिस तरह रणवीर ने इस रोल को प्ले किया उससे सभी हैरान रह गए। रणवीर सिंह हर लिहाज से शाहिद कपूर पर भारी पड़े थे, और उनकी काफी तारीफ हुई।...
16 दिन बाद घर लौटे अल्लू अर्जुन, पापा का इंतजार कर रही थी लाडली बेटी, ऐसे किया स्वागत

16 दिन बाद घर लौटे अल्लू अर्जुन, पापा का इंतजार कर रही थी लाडली बेटी, ऐसे किया स्वागत

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
नई दिल्ली साउथ के सुपरस्टार एक्टर अल्लू अर्जुन जब शूटिंग करके 16 दिनों बाद वापस घर लौटे तो उनके बच्चों ने उनका बेहद खास अंदाज में स्वागत किया। अल्लू अर्जुन ने अपनी इंस्टा पोस्ट पर बच्चों द्वारा बनाई गई इस बेहद खूबसूरत रंगोली को शेयर किया है। फिल्म पुष्पा के लीड एक्टर अल्लू अर्जुन ने जो फोटो शेयर की है उसमें फूलों से 'वेलकम नाना' लिखा नजर आ रहा है और उनकी नन्हीं बेटी सामने खड़ी नजर आ रही है। बेटी ने कुछ इस तरह किया स्वागतअल्लू अर्जुन ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- 16 दिनों तक बाहर रहने के बाद जब वापस लौटा तो मेरा इस खास अंदाज में स्वागत किया गया। उनकी पोस्ट को कुछ ही देर में 13 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं। कमेंट सेक्शन में लोग अल्लू अर्जुन के बच्चों की तारीफें करते दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा- आपके बच्चे आपसे बहुत प्यार करते हैं।...
मौनी रॉय ने दिखाई पति सूरज के नाम की मेहंदी, कोहनी तक रचाया था इश्क का रंग

मौनी रॉय ने दिखाई पति सूरज के नाम की मेहंदी, कोहनी तक रचाया था इश्क का रंग

मनोरंजन
नई दिल्ली बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपनी मेहंदी की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में मौनी सीढ़ियों पर बैठकर अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनकी मेहंदी पर सूरज जैसी डिजाइन के भीतर उनके पति सूरज नांबियार का नाम लिखा साफ नजर आ रहा है। मौनी रॉय की ये तस्वीरें देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। तस्वीरों में मौनी रॉय पीले रंग का लहंगा पहनकर बैठी दिखाई दे रही हैं। उनका लुक कमाल का लग रहा है। कोहनी तक लगवाई मेहंदीमौनी रॉय ने इस लुक के साथ मैचिंग कलर की जूलरी पहनी है और उनके हाथों पर कोहनी तक लगी मेहंदी साफ नजर आ रही है। खुले बालों में मौनी रॉय बला की खूबसूरत लग रही हैं और उनका लुक देखकर फैंस तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'लोग हुस्न की तारीफें करते हैं और मैं आपकी करता हूं।'...
अल्लू अर्जुन का ‘पुष्पा’ स्टाइल मेहदी हसन ने किया कॉपी, विकेट लेने के बाद किया Oo Antava का डांस स्टेप

अल्लू अर्जुन का ‘पुष्पा’ स्टाइल मेहदी हसन ने किया कॉपी, विकेट लेने के बाद किया Oo Antava का डांस स्टेप

मनोरंजन
मुंबई कुछ वक्त पहले ही रिलीज हुई अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' (Pushpa The Rise) का खुमार तेजी से लोगों पर चढ़ रहा है। देश ही नहीं बल्कि कई विदेशी सेलेब्स भी इस फिल्म के गानों पर डांस और डायलॉग्स पर अपना जलवा बिखेर चुके हैं। फिल्म के गाने और डायलॉग्स खूब हिट हो रहे हैं। सिनेमाई दुनिया से जुड़े लोगों के अलावा शिखर धवन, रवींद्र जडेजा, सूर्य कुमार, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, डेविड वार्नर जैसे क्रिकेटर भी अपना दम दिखा चुके हैं और अब इस लिस्ट में बांग्लादेश के ऑलराउंडर मेहदी हसन (Mahedi Hasan) का भी नाम जुड़ गया है। ट्रेंडसेटर बनी पुष्पादरअसल अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' आजकल ट्रेंडसेटर बनती जा रही है। यह इस पीढ़ी के लिए एक कल्ट फिल्म साबित हुई है। आम जनता ही नहीं बल्कि कई अभिनेता और क्रिकेटर, अल्लू अर्जुन के पुष्पा वाले अ...
सलमान खान का गाना रिलीज, कटरीना कैफ-शाहरुख खान और परिवार संग करते दिखे डांस

सलमान खान का गाना रिलीज, कटरीना कैफ-शाहरुख खान और परिवार संग करते दिखे डांस

मनोरंजन
मुंबई सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ इन दिनों म्यूजिक वीडियो में बिजी हैं। लॉकडाउन में जब सबकुछ बंद रहा तब उन्होंने अपने फार्महाउस पर एक वीडियो बनाकर रिलीज कर दिया। हाल ही में उन्होंने नए गाने 'डांस विद मी' (Dance with me) का टीजर रिलीज किया था जिसके बाद उनके फैन्स काफी उत्साहित हो गए। अब शनिवार को उनका यह गाना रिलीज हो गया है। वीडियो में सलमान खान सुपर कूल अंदाज में हैं। इस गाने को उन्होंने ही गाया है। गाने की कैची लाइन्स एक बार में जुबां पर चढ़ जाती हैं। 4 मिनट 29 सेकेंड के इस वीडियो का काफी हिस्सा सलमान खान के पर्सनल एलबम से लिया गया है।...