Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लाइफस्टाइल

पार्टनर से अक्सर हो जाती है लड़ाई

पार्टनर से अक्सर हो जाती है लड़ाई

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली अक्सर शादी या रिलेशनशिप में एक दौर ऐसा आ जाता है जब कपल की एक दूसरे से खटपट होने लगती है। कई बार आपके अपने पार्टनर से विचार या पसंद मेल नहीं खाते। आप एक दूसरे से बहस करने लगते हैं या अक्सर लड़ाई हो जाया करती है। इस तरह की नौबत आने पर आप अपने रिश्ते के खूबसूरत एहसास को भूलने लगते हैं। हो सकता है आपकी इन्हीं लड़ाई झगड़ों के कारण आप दूर हो जाएं लेकिन तब आपको अपनी इन्हीं छोटी छोटी लड़ाई पर पछतावा होता है और अपने पार्टनर की याद आने लगती है। लेकिन कई बार इन छोटी छोटी लड़ाई के कारण रिश्ते खराब हो सकते हैं। क्या आप भी अपने रिश्ते के उसी दौर में हैं? क्या जब भी आप अपने पार्टनर से मिलते हैं तो अक्सर लड़ाई हो जाती हैं या एक दूसरे से आप रूडली बात करते हैं? अगर ऐसा आपके भी रिश्ते में होने लगा है तो वक्त रहते कुछ आसान से टिप्स को अपनाकर इन लड़ाई झगड़ों से दूर होकर आप अपने रिश्ते को बचा सकते...
सर्दियों में बढ़ जाता है निमोनिया का खतरा

सर्दियों में बढ़ जाता है निमोनिया का खतरा

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली पूरा देश इस समय कोरोना संक्रमण के कारण परेशान है। हर रोज संक्रमितों के बढ़ते मामले चिंता बढ़ाने वाले हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना से बचाव के लिए सभी लोगों को लगातार कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करते रहना चाहिए। इसके अलावा चूंकि यह सर्दियों का मौसम है ऐसे में सभी लोगों को इस मौसम में होने वाली कई अन्य बीमारियों को लेकर भी सावधान रहना चाहिए। सर्दियों के मौसम में लोगों में निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है, इस बारे में भी अलर्ट रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सर्दियों में अक्सर लोगों को निमोनिया हो जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि श्वसन संबंधी वायरल संक्रमण जैसे कि फ्लू आदि सर्दियों में अधिक आम हैं। ये  निमोनिया के जोखिम को बढ़ा देते हैं। मुख्यरूप से बैक्टीरिया, वायरस और फंगस संक्रमण, निमोनिया का कारण बनते हैं, जिसमें बैक...
चमचमाते पैंट-सूट में नोरा फतेही ने मारा ऐसा पोज

चमचमाते पैंट-सूट में नोरा फतेही ने मारा ऐसा पोज

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली नोरा फतेही डांसिंग क्वीन के साथ अब ग्लैमर क्वीन बन चुकी हैं। इस बात का सबूत उनका ड्रेसिंग सेंस है। जिसके साथ वो अक्सर ही अपनी कर्वी फिगर फ्लांट करते दिखती हैं। लेकिन इन दिनों नोरा के लुक में काफी बदलाव नजर आ रहा है। वो ग्लैमर के साथ ही अब क्लासी लुक में नजर आ रही हैं। ऐसा ही कुछ उनके लेटेस्ट फोटोशूट में नजर आ रहा है। जिसमे वो सितारों से जगमगाते पैंट सूट को पहने पोज दे रही हैं।...
कोरोना की दूसरी लहर से कैसे अलग हैं तीसरी लहर के लक्षण? संक्रमितों को हो रही हैं ऐसी दिक्कतें

कोरोना की दूसरी लहर से कैसे अलग हैं तीसरी लहर के लक्षण? संक्रमितों को हो रही हैं ऐसी दिक्कतें

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली भारत सहित दुनियाभर में पिछले दो साल से कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। ओमिक्रॉन वैरिएंट, देश में कोरोना की तीसरी लहर का कारण बन रहा है। इससे पहले मई-जून 2021 में डेल्टा वैरिएंट के कारण आई दूसरी लहर में लोगों को कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा था। अध्ययनों में डेल्टा की तुलना में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को अधिक संक्रामक जरूर माना जा रहा है, हालांकि इस संक्रमण के कारण लोगों में लक्षण हल्के-मध्यम स्तर के ही देखे जा रहे हैं। चूंकि डेल्टा और ओमिक्रॉन की प्रकृति अलग है, यही कारण है कि  कोरोना की दूसरी लहर के मुकाबले तीसरी लहर में अलग तरह के लक्षण देखे जा रहे हैं। वर्तमान में, दुनिया कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट का संक्रमण झेल रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, इस वैरिएंट से संक्रमण की स्थिति में वैसे तो रोगियों में डेल्टा संक्रमण के जैसे ही लक्ष...
ये हैं भारत के पांच सबसे खूबसूरत गांव

ये हैं भारत के पांच सबसे खूबसूरत गांव

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस है। दुनियाभर में भारत के पर्यटन स्थलों के प्रचार प्रसार के लिए इस दिन को मनाया जाता है। भारत को प्राकृतिक सुंदरता की भूमि कहा जाता है। यहां पहाड़ों से लेकर समुद्र तक घूमने के लिए खूबसूरत दर्शनीय स्थल हैं। देश के महानगरों, पहाड़ों से लेकर झरने और जंगल की खूबसूरती के अलावा यहां के गांव भी देखने योग्य हैं। भारत में ऐसे कई खूबसूरत गांव हैं, जहां यात्रियों की भीड़ लगती है। हर साल बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक भारत के इन गांवों में आते हैं और अच्छी यादें लेकर अपने देश लौटते हैं। देश की प्रकृति की गोद में समाए इन खूबसूरत गांवों के सामने बड़े बड़े देशों की सुंदरता भी फीकी पड़ जाती है। आप भी चाहें तो इन खूबसूरत गांवों के दीदार कर सकते हैं। ...
घर में तैयार करें ब्लीच, मिलेगा गोरा निखार

घर में तैयार करें ब्लीच, मिलेगा गोरा निखार

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
चेहरे की चमक कम हो गई है तो ब्लीच चेहरे पर फटाफट निखार लाने का काम करता है। लेकिन बाजार में मिलने वाली ब्लीच काफी हार्मफुल केमिकल से मिलकर बनी होती है। जिसे लगाने से त्वचा को नुकसान होने की संभवना रहती है। ऐसे में अगर ब्लीच को कम ही इस्तेमाल किया जाए तो बेहतर होगा। लेकिन ब़ड़ा सवाल है कि फिर चेहरे पर फटाफट निखार कैसे लाया जाए। इसके लिए घर में ही ब्लीच बनाकर तैयार करें। वो भी इन नेचुरल चीजों से। ...
कोरोना ही नहीं इन वजहों से भी हो सकती है सीने में जकड़न, जानिए कैसे पाएं इससे आसानी से छुटकारा?

कोरोना ही नहीं इन वजहों से भी हो सकती है सीने में जकड़न, जानिए कैसे पाएं इससे आसानी से छुटकारा?

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली कोरोना के इस दौर में सर्दी-जुकाम के साथ सीने में जकड़न को संक्रमण का प्रमुख लक्षण माना जा रहा है। क्या आप भी लगातार कफ और खांसी के साथ छाती में जकड़न की समस्या से परेशान हैं? अगर हां, तो जरूरी नहीं है कि यह सिर्फ कोरोना की वजह से ही हो रहा हो। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कई सारी अन्य स्थितियों में भी छाती में इस तरह की समस्या हो सकती है, ऐसे में कारण का समय पर निदान किया जाना आवश्यक हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक छाती में भारीपन या जकड़न की समस्या, कोरोना संक्रमण के अलावा अस्थमा, किसी प्रकार के संक्रमण या एलर्जी के कारण भी हो सकती है। इसके अलावा ठंड के इस मौसम के कारण भी कुछ लोगों में इस तरह की शिकायतें देखने को मिल सकती हैं। यदि आपमें भी कुछ दिनों से इस तरह की समस्या बनी हुई है तो समय पर किसी डॉक्टर से मिलकर स्थिति का सही निदान करना आवश्यक हो जाता है।...
अर्जुन कपूर संग मलाइका अरोड़ा बनठन कर निकलीं लंच डेट पर

अर्जुन कपूर संग मलाइका अरोड़ा बनठन कर निकलीं लंच डेट पर

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली मलाइका अरोड़ा मौका मिलते ही अपने ग्लैमरस लुक में नजर आ जाती हैं। पिछले दिनों ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की अफवाहों के बाद वो लंच डेट पर निकलीं। जहां उनका सिजलिंग लुक हर किसी की निगाह में आ गया। स्टाइल डीवा मलाइका हर बार की तरह ही बोल्ड लुक कैरी करते दिखीं।  दरअसल. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें पिछले दिनों सुर्खियों में थीं। जिसके बाद अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख इस बात का खंडन किया था। वहीं दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा ने भी इंस्टग्राम पर स्टोरी के जरिए अपने विचार साझा किए थे। ब्रेकअप की खबरों को झूठा बताने के बाद दोनों लंच डेट पर निकले। जिसकी तस्वीरें पपराजी के कैमरे में कैद हुईं। ...
कोरोना संक्रमितों के लिए क्यों जरूरी है विटामिन-डी का सेवन, शरीर में क्या होता है इसका असर?

कोरोना संक्रमितों के लिए क्यों जरूरी है विटामिन-डी का सेवन, शरीर में क्या होता है इसका असर?

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली देश में पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना संक्रमण के रोजाना के मामलों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों के आंकड़े की बात करें तो इस दौरान देश में संक्रमण के 2.71 लाख से अधिक नए मामलों की पुष्टी की गई, वहीं कोरोना के सबसे संक्रामक माने जा रहे ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले भी अब 5700 से अधिक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल राहत की बात यह है कि ज्यादातार ओमिक्रॉन संक्रमितों में रोग की गंभीरता हल्के-मध्यम स्तर की है। संक्रमितों को रिकवरी के दौरान विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। अध्ययनों में बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमितों को रिकवरी के दौरान आहार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। रोगियों को इस दौरान तमाम तरह के पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन अधिक से अधिक मात्रा में करना चाहिए। इसमें भी विटामिन-डी का सेवन सुनिश्चित करना सबसे आवश्यक माना ...
क्या डेल्टा की तरह ओमिक्रॉन की लहर में भी लगेगा लॉकडाउन?

क्या डेल्टा की तरह ओमिक्रॉन की लहर में भी लगेगा लॉकडाउन?

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
भारत में ओमिक्रॉन की लहर बेकाबू होती जा रही है। जहां 27 दिसंबर 2021 को देश में कोरोना के 6,780 नए मामले सामने आए थे, वहीं सिर्फ 18 दिन बाद यह आंकड़ा 1,93,418 पर पहुंच गया। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कई राज्यों में कर्फ्यू, वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन पढ़ाई भी शुरू हो गई है। ऐसे में हर किसी के मन में बस एक सवाल है कि क्या दूसरी लहर की तरह इस बार भी लॉकडाउन लगेगा?...