Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लाइफस्टाइल

नई रिसर्च में दावा- रेड वाइन पीने से संक्रमण का खतरा 17% कम, लेकिन बीयर पीते हैं तो 28% ज्यादा

नई रिसर्च में दावा- रेड वाइन पीने से संक्रमण का खतरा 17% कम, लेकिन बीयर पीते हैं तो 28% ज्यादा

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
कोरोना महामारी से लड़ने के लिए इन दो सालों में दुनिया भर के वैज्ञानिकों ने खाने-पीने से जुड़ी कई सलाहें दी हैं। हाल ही में फ्रंटीयर्स इन न्यूट्रीशन जर्नल में प्रकाशित हुई एक रिसर्च में कहा गया है कि जो लोग हफ्ते में 5 ग्लास या उससे ज्यादा रेड वाइन का सेवन करते हैं, उनमें वायरस की चपेट में आने का खतरा 17% कम होता है। कोरोना से कैसे बचाती है रेड वाइन? ब्रिटिश वेबसाइट मिरर के अनुसार, चीन के शेनझेन कांगनिंग अस्पताल में ब्रिटिश नागरिकों के डेटा का एनालिसिस करके इस रिसर्च को तैयार किया गया है। इसमें वैज्ञानिकों ने ब्रिटेन के लोगों की शराब पीने की आदतों और कोरोना हिस्ट्री का अध्ययन किया। शोधकर्ताओं का कहना है कि रेड वाइन में पॉलीफेनोल नाम का एक कंपाउंड होता है, जो फ्लू और दूसरी सांस संबंधी बीमारियों को दूर रखने में मददगार है। यही कारण है कि इस ड्रिंक का सेवन करने से कोरोना संक्रमण होने का ख...
क्या दूध पिलाने से नवजात बच्चों में ट्रांसफर हो सकता है वायरस? 

क्या दूध पिलाने से नवजात बच्चों में ट्रांसफर हो सकता है वायरस? 

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
ब्रेस्टफीडिंग के जरिए एक कोरोना पॉजिटिव मां अपने बच्चे को संक्रमित कर सकती है या नहीं, लोगों को इस पर बहुत कंफ्यूजन रहता है। इसे दूर करने के लिए हाल ही में अमेरिकी वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च की है। इसमें उन्होंने बताया है कि ब्रेस्टफीडिंग के जरिए संक्रमित महिला से उसके बच्चे में वायरस ट्रांसफर होने का अब तक कोई भी सबूत नहीं मिला है। इस शोध को पीडियाट्रिक रिसर्च जर्नल में प्रकाशित किया गया है। ब्रेस्ट मिल्क में न के बराबर मिला कोरोना वायरसवैज्ञानिकों के अनुसार, ब्रेस्ट मिल्क में बहुत ही कम मात्रा में कोरोना वायरस का जेनेटिक मटेरियल पाया गया है। हालांकि इस मटेरियल से वायरस मल्टीप्लाई होकर दूध पीते बच्चे को संक्रमित कर सकता है, इसका कोई क्लिनिकल सबूत नहीं मिला है।...
दो डोज के बाद भी ओमिक्रॉन संक्रमण पहुंचा सकता है अस्पताल, इससे केवल बूस्टर डोज ही बचा पाएगा

दो डोज के बाद भी ओमिक्रॉन संक्रमण पहुंचा सकता है अस्पताल, इससे केवल बूस्टर डोज ही बचा पाएगा

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
अमेरिकी हेल्थ एजेंसी सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने कोरोना वैक्सीन्स के बूस्टर डोज पर तीन बड़ी रिसर्च की हैं। इनमें पाया गया है कि फाइजर और मॉडर्ना कंपनियों की बूस्टर खुराक कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खिलाफ 90% तक कारगर होती हैं। ऐसे में दुनिया भर में ये सवाल उठ रहा है कि क्या अब भी वैक्सीन की दो डोज लेने वालों को फुली वैक्सीनेटेड कहना सही है? क्या कहती हैं CDC की तीनों रिसर्च?तीनों शोधों में लाखों कोविड पॉजिटिव मरीजों के डेटा का अध्ययन किया गया है। इनमें वो लोग भी शामिल हैं जिन्हें इमरजेंसी में अस्पताल ले जाया गया था। साथ ही, तीनों रिसर्च कहती हैं कि वैक्सीन न लगवाने वाले लोग ही कोरोना होने पर गंभीर रूप से बीमार हो रहे हैं। CDC की पहली रिसर्च के अनुसार, दिसंबर और जनवरी में लगाए गए बूस्टर डोज के कारण 90% कोरोना मामलों में मरीज को अस्पताल नहीं जाना पड़ा। इन्हीं ...
क्या आजकल आपका बच्चा खाने-पीने में आनाकानी करता है? नई रिसर्च के अनुसार इसमें कोरोना का हाथ है

क्या आजकल आपका बच्चा खाने-पीने में आनाकानी करता है? नई रिसर्च के अनुसार इसमें कोरोना का हाथ है

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
वैसे तो स्वाद और गंध न आना एडल्ट्स में कोरोना के सामान्य लक्षण हैं, लेकिन अगर आपका बच्चा खाने में आनाकानी कर रहा है, तो उसे भी ये लक्षण होने की संभावना है। हाल ही में ब्रिटेन में हुई एक रिसर्च में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि जो बच्चे कोरोना संक्रमण होने के बाद से खाने-पीने को लेकर चिड़चिड़ कर रहे हैं, उन्हें पोस्ट-कोविड लक्षण हो सकते हैं। बच्चों को खाने से आती है सड़े हुए अंडे की गंध यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंग्लिया और फिफ्थ सेंस नाम की एक चैरिटी आर्गनाइजेशन ने यह रिसर्च की है। इसमें वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के कारण होने वाले पारोस्मिया डिसऑर्डर पर चर्चा की है। पारोस्मिया एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें लोगों को खाने की चीजों से बदबू और गंदा स्वाद आता है। ये बदबू सड़े हुए अंडे, मांस और कैमिकल जैसी होती है। वैज्ञानिकों के अनुसार, कोरोना के दौरान और उससे रिकवर होने के बाद भी कई लोगों में ये...
भारतीय वैज्ञानिक का दावा- नया वैरिएंट नहीं आया तो 11 मार्च तक कम हो जाएगा संक्रमण का असर

भारतीय वैज्ञानिक का दावा- नया वैरिएंट नहीं आया तो 11 मार्च तक कम हो जाएगा संक्रमण का असर

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के टॉप साइंटिस्ट समीरन पांडा का एक बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि अगर ओमिक्रॉन के बाद कोरोना का कोई नया वैरिएंट नहीं आता है, तो 11 मार्च तक ये महामारी एंडेमिक स्टेज में आ जाएगी। इसका मतलब वायरस के संक्रमण की रफ्तार काफी धीमी हो जाएगी। पहले जान लें, क्या होती है एंडेमिक स्टेज?अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक, कोई बीमारी एंडेमिक स्टेज में तब मानी जाती है जब उसकी मौजूदगी स्थाई और संक्रमण सामान्य हो जाता है। ऐसे में महामारी का असर कम लोगों या किसी खास इलाके तक सीमित हो जाता है। इसके साथ ही वायरस भी कमजोर हो चुका होता है। इसके अलावा लोग भी उस बीमारी के साथ जीना सीख जाते हैं।...
जमीन में मिला दो हजार साल पुराना दुर्लभ खजाना, वैज्ञानिकों ने किया हैरान करने वाला खुलासा

जमीन में मिला दो हजार साल पुराना दुर्लभ खजाना, वैज्ञानिकों ने किया हैरान करने वाला खुलासा

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली अमीर बनने के लिए कोई मेहनत करता है तो किसी को गड़ा खजाना मिल जाता है। जी हां, हमने अक्सर जमीन के अंदर गड़े खजाने के बारे में सुना है। खजाने में सोना, चांदी, हीरे-मोती बहुत कुछ मिलता है। पुराने समय में जब सोना, चांदी जैसी वस्तुएं उतनी महंगी नहीं थी, तब लोग उन्हें कहीं छुपा देते थे या जमीन में गाड़ देते थे। अक्सर, लोग खजाना छिपाकर या गाड़कर भूल जाते थे। इसके बाद जब उनके परिवार के लोग उस जगह का उपयोग करते थे तब वो खजाना मिलता था। मगर इन दिनों एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। वैज्ञानिकों को 2000 साल बाद एक खजाना मिला है। हैरानी की बात ये है कि इतने वर्षों तक इस खजाने के बारे में किसी को पता ही नहीं चला। ये खजाना एक व्यक्ति के खेत में मिला है। दरअसल, 2000 साल पहले किसान के खेत में सोने की बरसात हुई थी। इसीलिए वैज्ञानिकों को एक, दो नहीं पूरे 41 सोने के सिक्के मिले हैं। ...
कोरोना के सभी लक्षणों की पूरी लिस्ट यहां, इन तीन लक्षण पर तुरंत लें मेडिकल सेवा

कोरोना के सभी लक्षणों की पूरी लिस्ट यहां, इन तीन लक्षण पर तुरंत लें मेडिकल सेवा

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली कोरोना वायरस के अब तक कई वैरिएंट मिल चुके हैं। कोरोना के बदलते वैरिएंट के साथ तेजी से लक्षणों में भी बदलाव देखने को मिला। भारत में फैले डेल्टा वैरिएंट के लक्षणों से ओमिक्रॉन वैरिएंट के लक्षणों में काफी फर्क पाया गया। इसके अलावा कोरोना के अधिकतर लक्षण साधारण सर्दी जुकाम से मिलते जुलते हैं। ऐसे में लोग असमंजस में रहते हैं कि उनमें मिल रहे लक्षण कोरोना के हैं या सर्दी बुखार के। संक्रमण के लक्षणों की पहचान न कर पाने के कारण कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। डेल्टा, अल्फा, बीटा, गामा और अब ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों में ऐसे अजीब लक्षण मिल रहे हैं, जिसे जान डॉक्टर पर भी हैरान हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर सर्दी-बुखार के सामान्य लक्षणों के साथ ही अजीब लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराने की जरूरत है। कोरोना के अलग-अलग लक्षण मिलने पर कई रिसर्च हो रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी अलग अलग तर...
आसान शब्दों में यहां समझें क्या होती है सरोगेसी और कौन होते हैं जैविक माता-पिता?

आसान शब्दों में यहां समझें क्या होती है सरोगेसी और कौन होते हैं जैविक माता-पिता?

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली जब एक कपल शादी के बंधन में बंधता है, तो उनका जीवन पूरी तरह बदल जाता है। लेकिन कहते हैं जीवन में सबसे बड़ा सुख तब मिलता है, जब कोई कपल माता-पिता बनता है। बच्चे के आगमन से घर में खुशियां तो आती ही हैं, साथ ही माता-पिता बनने के बाद दंपत्ति का जीवन पूरी तरह बदल जाता है। एक मां अपने बच्चे को 9 महीने तक अपने पेट में रखती हैं, और तब कहीं जाकर बच्चे का जन्म होता है। लेकिन इन सबके बीच सरोगेसी से बच्चे को जन्म देने का सिलसिला भी जारी है। देसी गर्ल के नाम से मशहूर बॉलीवुड-हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी से मां बनी हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी। वहीं, क्या आप जानते हैं कि सरोगेसी होता क्या है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। क्या है सरोगेसी? दरअसल, इसमें कोई कपल किसी महिला की कोख को बच्चा पैदा करने के लिए किराए पर ले सकता है। इसमें महि...
हत्या या हादसा, क्या है सुभाष चंद्र बोस की मौत का रहस्य?

हत्या या हादसा, क्या है सुभाष चंद्र बोस की मौत का रहस्य?

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली भारत के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस का पूरा जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जिसमें एक्शन, रोमांस और रहस्य तीनों ही हैं। सुभाष चंद्र बोस देश की आजादी के लिए लड़ने वाले असल जिंदगी के हीरो थे। जिन्होंने अंग्रेजों की गुलामी न स्वीकारते हुए आजाद हिंद फौज का गठन किया। उनकी लव लाइफ भी काफी दिलचस्प थी। सुभाष चंद्र बोस ने अपनी सेक्रेटरी एमिली से प्रेम विवाह किया था, जो कि ऑस्ट्रिया की रहने वाली थीं। उनकी प्रेम कहानी के भी कई किस्से हैं। ये तो रही एक्शन और रोमांस की बात अब सुभाष चंद्र बोस के जीवन से जुड़े रहस्य पर नजर डालते हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु हर किसी के लिए एक रहस्य हैं। उनके निधन के इतने सालों बाद भी आज तक ये पता न चल सका कि आखिर उनकी मौत असल में कैसे हुई थी। उनकी मृत्यु पर जो जांच हुई वह भी कुछ सही निष्कर्ष न दे सकी। सुभाष चंद्र बोस की ...
मलाइका अरोड़ा ने मैगजीन के लिए कराया फोटोशूट

मलाइका अरोड़ा ने मैगजीन के लिए कराया फोटोशूट

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली  मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने ग्लैमरस लेकिन बेहद खूबसूरत लुक की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल. मलाइका अरोड़ा ने मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। जिसमे उनका लुक इतना खूबसूरत दिख रहा है कि उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। मलाइका इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।  मलाइका अरोड़ा ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो सफेद रंग की ड्रेस में रेडी हैं। जिसके निचले हिस्से पर फर से डिजाइन बनाई गई है। फर की ऊंची-नीची डिजाइन वाले इस ड्रेस में मलाइका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस ड्रेस पर महीन सफेद धागों का काम किया गया है। जो उनकी सफेद ड्रेस के साथ मैच कर रहा है। वहीं ये ड्रेस बस्ट एरिया और कमर के निचले हिस्से को छोड़कर बाकी जगह से पारदर्शी लुक में नजर आ रही है। ...