शौक को बना लिया कमाई का जरिया. कुछ इस तरह इंजीनियर ईशानी ने शुरू किया बिजनेस
नई दिल्ली
हॉबी को बिजनेस बना आज ईशानी आज एक सफल बिजनेसवुमन बनने की राह पर हैं। दरअसल 2020 में इंजीनयरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद ईशानी ने अपने हुनर की बदौलत बिजनेस शुरू किया। साल 2016 में ईशानी सरकार को किसी दोस्त में ड्रीम कैचर गिफ्ट में दिया। जिसे उन्होंने काफी ज्यादा पसंद किया। कोलकाता की रहने वाली ईशानी को ये ड्रीम कैचर काफी पसंद आया। आर्ट एंड क्राफ्ट की शौकीन ईशानी इसे खरीदने बाजार पहुंची। लेकिन वहां पर ये बहुत ही कम मिले और जो मिले भी वो काफी ज्यादा महंगे थे। ऐसे में ईशानी के दिमाग में इसे अपने हाथ से बनाने का आइडिया आया।
हॉबी को बिजनेस बनाने की बात इतनी आसान नही होती। ईशानी के घरवालों को भी लगता था कि आर्ट एंड क्राफ्ट केवल एक हॉबी हो सकती है। इसे कमाई का जरिया नहीं बनाया जा सकता है। लेकिन ईशानी ने इसी को अपना करियर बनाया। इंजीनियरिंग से इतर ईशानी ने आर्ट एंड क्राफ्ट में अप...








