Wednesday, September 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

कोरोना महामारी:आर्य समाज ने कोरोना से मुक्ति के लिए किया सामूहिक वैदिक यज्ञ

कोरोना महामारी:आर्य समाज ने कोरोना से मुक्ति के लिए किया सामूहिक वैदिक यज्ञ

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर आर्य समाज की ओर से वैश्विक कोरोना महामारी से मुक्ति तथा वातावरण को शुद्ध करने के लिए सामूहिक वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें विशेष औषधीय सामग्री से आहुतियां दी गईं। प्रधान रवि चड्ढा ने बताया कि आर्य समाज की शीर्ष संस्था सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली एवं आर्य प्रतिनिधि सभा जयपुर के दिशा-निर्देशानुसार आर्य समाजों की ओर से पूरे विश्व में एक साथ ‘घर-घर यज्ञ, हर घर यज्ञ’ के तहत सुबह 9 बजे रोग निवारण के लिए वैदिक यज्ञ किया गया। आर्य समाज के मंत्री धर्मेंद्र भाटिया ने अपने संदेश में कहा कि अगर कोरोना वायरस का नाश करना है तो वृहद स्तर पर वैदिक यज्ञ करने होंगे। इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने चाहिए। समिति के उप मंत्री अजय चड्ढा ने बताया कि न केवल श्रीगंगानगर अपितु पूरे देश सहित विश्व के 42 से अधिक देशों में स्थित 10 हजार से अधिक आर्य समाजों, आर्य समाज की शिक्षण संस्थ...
गंगानगर के गांव में गिरा पाकिस्तानी गुब्बारा:विमान के आकृति वाले बैलून पर लिखा है PIA, पुलिस ने कहा- पाक इस तरह के करतूत करता रहता है

गंगानगर के गांव में गिरा पाकिस्तानी गुब्बारा:विमान के आकृति वाले बैलून पर लिखा है PIA, पुलिस ने कहा- पाक इस तरह के करतूत करता रहता है

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर जिले के मटीलीराठान थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम मिले बैलून से दहशत का माहौल हो गया। यह गुब्बारा गांव सत्रह एफ के एक खेत में मिला। खेत मालिक ने गुब्बारा देखा तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने गुब्बारा कब्जे में ले लिया तथा इसकी सूचना खुफिया एजेंसियों को दे दी। पुलिस का कहना है कि पाक ऐसी करतूत करता रहता है, ताकि सीमा पर तनाव जैसी स्थिति पैदा हो। हवाई जहाज जैसा है गुब्बारा'17एफ' गांव निवासी भजन दास के खेत में मिला गुब्बारा हवाई जहाज जैसा है। शनिवार देर शाम किसी काम से भजनदास खेत में गया था। इस दौरान उसे यह गुब्बारा नजर आया तो उसने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। थाने से प्रभारी रामभज मौके पर पहुंचे तथा हालात का जायजा लिया। उन्होंने इस बारे में खुफिया एजेंसियों को भी सूचना दी। गुब्बारे पर पीआईए लिखा हुआ है। गुब्बारे का रंग पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज जैसा...
सांसों पर संकट:अब ऑक्सीजन के लिए बढ़ी परेशानी, सरकारी अस्पताल में एक साथ पहुंचे ज्यादा रोगी

सांसों पर संकट:अब ऑक्सीजन के लिए बढ़ी परेशानी, सरकारी अस्पताल में एक साथ पहुंचे ज्यादा रोगी

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर श्रीगंगानगर के कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल में लगाए अतिरिक्त बैड। शहर के सरकारी अस्पताल में जहां एक ओर बैड की कमी सामने आ रही है वहीं ऑक्सीजन की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। ऐसे में रोगियों के परिजन ऑक्सीजन के लिए जुगाड़ बैठाने का प्रयास कर रहे हैं। हॉस्पिटल में रोगियों को तो ऑक्सीजन मिल रही है वहीं होम आइसोलेट रोगियों को ऑक्सीजन का संकट होने पर हॉस्पिटल तो पहुंच रहे हैं लेकिन वहां ऑक्सीजन के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। प्राइवेट हॉस्पिटलों में ऑक्सीजन नहीं होने से अब वहां का दबाव भी सरकारी अस्पताल पर आ रहा है। देर रात ऑक्सीजन पर संकटऑक्सीजन की उपलब्धता प्रशासनिक अधिकारियों की कमेटी की अनुमति पर हो रही है। ऐसे में देर रात ऑक्सीजन लेना परेशानी बन रहा है। एक रोगी के परिजनों ने बताया कि शनिवार देर रात उनके रोगी का ऑक्सीजन स्तर घटा तो चिंता गहराने लगी। सरकारी अस्पताल...
कोरोना प्रभाव:9 केंद्रीय विद्यालयों में 9वीं की प्रवेश परीक्षा रद्द, पहली कक्षा के लिए लाॅटरी भी स्थगित

कोरोना प्रभाव:9 केंद्रीय विद्यालयों में 9वीं की प्रवेश परीक्षा रद्द, पहली कक्षा के लिए लाॅटरी भी स्थगित

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर अब कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में आने के बाद ही यह प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी कोविड-19 की भयावह परिस्थितियों के मद्देनजर केंद्रीय विद्यालय संगठन ने देशभर के 1245 केंद्रीय विद्यालयों में पहली से 9वीं तक की चल रही प्रवेश प्रक्रिया में कुछ अहम बदलाव किए हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन की शैक्षिक संयुक्त आयुक्त पिया ठाकुर की ओर से सभी उपायुक्तों को जारी निर्देशों के अनुसार पहली कक्षा में प्रवेश के लिए लॉटरी अब कोरोना की स्थितियों के हिसाब से 30 अप्रैल के बाद ही निकाली जाएगी। इसके अलावा कक्षा-9 में प्रवेश के लिए 31 मई से पहले प्रस्तावित प्रवेश प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। विद्यार्थी सेवा केंद्र के समन्वयक भूपेश शर्मा ने बताया कि ये सभी संशोधन कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण केवल सत्र 2021-22 के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में किए गए हैं। हालां...
कोविड-19:इस कठिनाई के समय में सभी लोग मिलकर काम करें

कोविड-19:इस कठिनाई के समय में सभी लोग मिलकर काम करें

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर विधायक ने कलेक्टर के साथ की बैठक विधायक राजकुमार गौड़ ने कोविड-19 को लेकर शनिवार काे कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर जाकिर हुसैन के साथ बैठक की। इसमें एडीएम प्रशासन भवानी सिंह पंवार, एसडीएम उमेद सिंह रत्नु, नगरपरिषद आयुक्त सचिन यादव, डिप्टी डायरेक्टर चिकित्सा व स्वास्थ्य डॉ. एचएस बराड़, पीएमओ डॉ. बलदेव चौहान, कोविड इंचार्ज डॉ. केएस कामरा के साथ सरकारी व प्राइवेट हॉस्पिटल में कोविड संबंधी इंतजाम, दवाइयों, इंजेक्शन, ऑक्सीजन के बारे में चर्चा की गई। गौड़ ने कहा कि इस कठिनाई के समय में सभी लोग मिलकर काम करें। मरीज की देखभाल अच्छी तरह हो। उनकी समस्याओं को तुरंत हल किया जाए। आपसी सहयोग से हम इस बीमारी को हराएंगे। जिला चिकित्सालय में किसी भी चीज की कमी है तो बताएं ताकि समय रहते व्यवस्था की जा सके।...
एक युवक की गर्दन हुई अलग:सेना के खड़े वाहन में अंदर घुसी बाइक, दो युवकों की मौके पर ही मौत

एक युवक की गर्दन हुई अलग:सेना के खड़े वाहन में अंदर घुसी बाइक, दो युवकों की मौके पर ही मौत

श्री गंगानगर
सादुलशहर (श्रीगंगानगर) सेना के ट्रक के नीचे घुसी बाइक। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। सादुलशहर-श्रीगंगानगर मार्ग पर बीती रात हुए सेना के खड़े ट्रक में एक बाइक घुस गई। इससे उस पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की गर्दन ही शरीर से अलग हो गई। पुलिस के अनुसार, तख्तहजारा बावरियान बस स्टैंड के पास सड़क पर सैनिकों का तोप ट्राली वाहन खडा था। तभी सादुलशहर से आ रही बाइक अचानक खड़े वाहन के अंदर चली गई। इससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना में एक युवक की गर्दन अलग हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को राजकीय चिकित्सालय सादुलशहर की मोर्चरी में रखवाया है। मरने वाले बनवाली निवासी रणजीत (25) पुत्र ओमप्रकाश कुम्हार एवं प्रदीप (20) पुत्र काशीराम हैं। किसान नेता कौर सिंह ने बताया की रणजीत व प्रदीप सादुलशहर में मिस्त्री का काम कर...
बड़ा हादसा टला:घर में रखा था 3 ड्रम डीजल, स्पार्किंग से आग लगी; ड्यूटी से लौट रहे फायरमैन ने मिट्‌टी से बुझाई, सब सुरक्षित

बड़ा हादसा टला:घर में रखा था 3 ड्रम डीजल, स्पार्किंग से आग लगी; ड्यूटी से लौट रहे फायरमैन ने मिट्‌टी से बुझाई, सब सुरक्षित

श्री गंगानगर
रायसिंहनगर घर में लगी आग से उठती लपटे और धुंआ। रायसिंहनगर के करड़वाली गांव में सुबह 8:30 बजे हुआ हादसा एक फायरमैन की सूझबूझ से रायसिंहनगर के गांव करड़वाली में गुरुवार को एक बड़ा हादसा बच गया। जानकारी अनुसार गांव में एक किसान बुधवार को अपनी फसल कटाई के लिए तीन ड्रम डीजल लेकर आया था। किसान ने सारा डीजल अपने घर में ही रखा। गुरुवार सुबह स्पार्किंग की वजह से घर में रख एक डीजल के ड्रम में आग लग गई। गांव में ही रात को ड्यूटी कर लौट कर फायरमैन सोहनलाल की सतर्कता से आग पर काबू पाया गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पढ़िए पूरी घटना फायरमैन सोहनलाल की जुबानी। सिटी हीरो; पानी डालते तो आग और भड़क जाती इसलिए ग्रामीणों की सहायता से मिट्‌टी से बुझाईमैं अपनी रात की ड्यूटी कर वापस घर जा रहा था कि सुबह करीब 8:30 बजे गांव में आग की लपटे व धुंआ दिखाई दिया। इतनी देर में सरपंच व ग्रामीणों से मुझे ...
कोरोना की दूसरी लहर:15 नए रोगी मिले, चेतावनी-अब बगैर मास्क ग्राहक को सामान देने पर दुकान सील होगी

कोरोना की दूसरी लहर:15 नए रोगी मिले, चेतावनी-अब बगैर मास्क ग्राहक को सामान देने पर दुकान सील होगी

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर नाहरांवाली. सेनेटाइजर का छिड़काव करते हुए। अभी स्कूल व कोचिंग संस्थानों पर फैसला नहीं जिले में कोरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए प्रशासन अब सख्ती करेगा। गुरुवार काे जिला प्रशासन ने व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक कर रात काे 9 बजे बाजार बंद करने और नाे मास्क नाे सर्विस की पालना करवाने पर चर्चा की। प्रशासन ने निर्णय लिया है कि बगैर मास्क ग्राहक को सामान देने वाले दुकानदार की दुकान सील करने जैसे कड़े कदम भी उठाए जाएंगे। ऐसी ही कार्रवाई शादी समारोह व अन्य आयोजनों में सोशल डिस्टेंसिंग और मेहमानों की सीमित संख्या का पालन नहीं करवाने वाले मैरिज पैलेस पर होगी। गुरुवार को जिले में 15 नए कोरोना रोगी मिले। एक सप्ताह में 91 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। जिले में एक्टिव रोगियों की संख्या 121 तक पहुंच चुकी है। राज्य सरकार ने नई गाइड लाइ...
स्टडी रूम में खुदकुशी:एएसआई के बेटे ने की आत्महत्या; 3 माह पहले शादी हुई थी, सूरतगढ़ थाने में नियुक्त हैं पिता ज्याणी

स्टडी रूम में खुदकुशी:एएसआई के बेटे ने की आत्महत्या; 3 माह पहले शादी हुई थी, सूरतगढ़ थाने में नियुक्त हैं पिता ज्याणी

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर जिला पुलिस के सहायक उप निरीक्षक हरपाल ज्याणी के 26 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे अपने ही स्टडी रूम में खुदकुशी कर ली। हादसे का पता कुछ समय बाद ही घर में मौजूद अन्य सदस्यों काे चला। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर पुरानी आबादी थाना पुलिस माैके पर पहुंची। सीओ सिटी अरविंद बैरड़, एसएचओ रणजीत सेवदा, ड्यूटी अधिकारी एएसआई भरतप्रसाद गुप्ता, एएसआई महेंद्र पड़िहार सहित अन्य स्टाफ माैके पर पहुंचा। मृतक के पिता एएसआई हरपाल ज्याणी तथा परिवार के अन्य सदस्याें ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद पंचनामा कर दाेपहर बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। एएसआई भरतप्रसाद ने बताया कि अभिमन्यु राजकीय सेवा में चयन के लिए तैयारी करता था। बुधवार सुबह एएसआई हरपाल ज्याणी भरतनगर स्थित आवास से सूरतगढ़ थाने में ड्यूटी के लिए रवाना हुए। तब उसने अपने पिता ...
लुटेरे गिरफ्तार:बाइक व मोबाइल लूट के आराेप में बाल अपचारी सहित दाे पकड़े

लुटेरे गिरफ्तार:बाइक व मोबाइल लूट के आराेप में बाल अपचारी सहित दाे पकड़े

श्री गंगानगर
अनूपगढ़ तीन युवकों द्वारा मोबाइल छीनकर फरार होने वालों में एक बाल अपचारी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीसरे की तलाश जारी है। थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार पूनियां ने बताया कि राजेंद्र कुमार पुत्र कालूराम कुम्हार निवासी नया बिंजोर जोकि मिस्त्री की दुकान पर काम करता है। 19 मार्च को वह अपनी दुकान से एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा के पास चाय की दुकान पर चाय बोलने के लिए जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर आए और राजेंद्र कुमार का मोबाइल छीनकर ले गए। राजेंद्र कुमार ने शोर किया तो मिस्त्री राजेश कुमार निवासी 4 एलएसएम अपने साथी के साथ एक बाइक से आरोपियों की बाइक का पीछा किया। जिस पर आरोपियों ने 88 जीबी के पास अपनी बाइक को कच्चे रास्ते में उतार लिया। इसी दौरान राजेेश कुमार आरोपियों के पास पहुंच गया। परंतु आरोपी राजेश का बाइक भी छीनकर फरार हो गए। थानाधिकारी ने एसआई म...