गाइडलाइन आज से रात 9 बजे बंद होंगे बाजार:नाहरांवाली के सरकारी स्कूल के दाे और छात्र काेराेना पॉजिटिव, जिले में 14 नए रोगी मिले
श्रीगंगानगर
अभी नगरीय क्षेत्र में रात 10 बजे बाजार बंद करवाया जाता है।
27 मार्च काे भास्कर ने पड़ताल की ताे लिए थे 17 विद्यार्थियाें व 3 अध्यापकाें के सैंपल
अनूपगढ़ के गांव नाहरांवाली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 11 व 12 के दाे और विद्यार्थी काेराेनाे पाॅजिटिव पाए गए हैं। दाेनाें विद्यार्थियाें की जांच रिपाेर्ट बुधवार देर शाम मिली। इस स्कूल के अब तक 3 छात्र काेराेना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 26 मार्च काे एक छात्र की जांच रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई थी।
उसके अगले दिन छात्र काे हाेम क्वारेंटाइन किया गया था। युवक का घर पर ही विभागीय टीम उपचार कर रही है। उल्लेखनीय है कि 27 मार्च काे भास्कर की छानबीन के बाद ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने 17 विद्यार्थियाें और 3 विषय अध्यापकाें की काेराेना जांच के लिए सैंपल लिए थे। इनमें से 14 की रिपाेर्ट बुधवार सुबह निगेटिव आई ज...








