गंगनहर की करणी जी वितरिका में कटाव:करीब पचास बीघा खेतों में फैला पानी, बिजाई की हुई सरसों को नुकसान
श्रीगंगानगर. जिले जैतसर इलाके में शनिवार सुबह गंगनहर की करणीजी वितरिका में कटाव आ गया। इससे करीब पचास बीघा में पानी फैल गया। इससे यहां हाल ही में बुवाई की हुई सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। इलाके में इन दिनों सरसों की बुवाई हो रही है। करीब पचास बीघा में पानी फैल जाने से जहां खेतों को नुकसान हुआ वहीं नहर से लगते सूरतगढ़-अनूपगढ़ स्टेट हाइवे नंबर 94 पर पानी सड़क के नीचे से होते हुए दूसरी तरफ के खेतों तक पहुंच गया। इससे सड़क धंसने की आशंका के चलते इस रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया। जिससे व्हीकल ड्राइवर्स को करीब एक से डेढ़ घंटो एक्सट्रा समय लगाकर डेस्टिनेशन तक पहुंचना पड़ा।
अल सुबह आया कटावनहर में अल सुबह करीब पांच बजे गांव तेरह जीबी के पास कटाव आया। इसकी जानकारी किसानों को मिलने पर उन्होंने आसपास के किसानों को बुलवाया। आसपास से जेसीबी मशीन का प्रबंध किया गया। इसके साथ ही नहर के पटड़े क...








