Sunday, June 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

ट्रेडर्स असो. के अध्यक्ष डूडेजा व कार्यकारिणी का अभिनन्दन

ट्रेडर्स असो. के अध्यक्ष डूडेजा व कार्यकारिणी का अभिनन्दन

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। दी गंगानगर ट्रेडर्स असोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष धर्मवीर डूडेजा एवं उनकी कार्यकारिणी का समारोहपूर्वक अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम संयोजक मूलचंद गेरा एवं अन्य वक्ताओं ने पूरी टीम को आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दीं। डूडेजा ने सहयोग करने वालों का आभार जताते हुए कहा कि वे व्यापारिक और सामाजिक कामों में सक्रियता बनाए रखेंगे।डूडेजा के अलावा असोसिएशन के सचिव दीपक नागौरी, उपाध्यक्ष सिद्धार्थ राय मंगला व यश खेमका, कोषाध्यक्ष पीयूष मुंडेवाला, सह सचिव रजत डूंगाबूंगा का भी माल्यार्पण किया गया। पंचायत समिति के प्रधान सुरेंद्रपाल सिंह, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस उप अधीक्षक वेदप्रकाश लखोटिया, वीरेंद्र राजपाल, असोसिएशन के चुनाव अधिकारी रामगोपाल पाण्डुसरिया, भूपेंद्र आहूजा, वरिष्ठ व्यापारी शंकरलाल बतरा आदि भी मंच पर थे। व्यापारी नेता विपिन अग्रवाल, तरसेम गुप्ता, जगद...
4 करोड़ के बदले 20 लाख रोकने का दावा, किया 3.95 करोड़ का भुगतान

4 करोड़ के बदले 20 लाख रोकने का दावा, किया 3.95 करोड़ का भुगतान

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश न्यूज)। नगरपरिषद द्वारा खरीदे गए 64 आॅटोटीपर मामले में अधिकारियों द्वारा फर्म की 20 लाख से अधिक की राशि रोकने का दावा आयुक्त द्वारा पिछले दिनों किया गया था। जबकि हकीकत यह है कि नगरपरिषद द्वारा इन आॅटोटीपर की कुल लागत 4 करोड़ रुपए की दो प्रतिशत राशि भी नहीं रोकी गई। जबकि इस प्रकरण में हुई शिकायत के बाद प्रशासन ने अपनी जांच में नगरपरिषद के अधिकारी को दोषी माना था। इसके बावजूद इस प्रकरण ना तो प्रशासन की ओर से कोई कार्यवाही की गई और ना ही विभागीय।परिणाम स्वरूप आॅटो टीपर उपलब्ध करवाने वाली फर्म को जुलाई माह में एक साथ 3 करोड़ 95 लाख 84 हजार रुपए का भुगतान कर डाला। इसमें भी रोचक बात यह है कि यह इसमें भी सबसे अधिक भुगतान 25 मार्च को 2 करोड़ 96 लाख 88 हजार रुपए एक ही दिन में किया गया। शेष 98 लाख 96 हजार रुपए 30 मार्च को हुआ। इसके बाद अधिकारियों ने इस भुगतान को जिस वित्तीय वर्...
गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य ही विकास की मुख्य धुरी : सभापति

गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य ही विकास की मुख्य धुरी : सभापति

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। नगर परिषद सभापति श्रीमती करुणा अशोक चांडक ने शहर के वार्ड नंबर 25 तथा सुखाड़िया सर्किल रामलीला मैदान में चल रहे निर्माण कार्यो का औचक निरीक्षण किया। सभापति करुणा अशोक चांडक ने शहर के वार्ड नंबर 25 स्थित खालसा नगर एरिया में 25 लाख रुपये की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों तथा सुखाडिया सर्किल स्थित रामलीला मैदान की चारदीवारी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया शहर के विकास कार्यों को लेकर आरंभ से ही संवेदनशील रही सभापति श्रीमती चांडक ने सजगता के चलते आज खालसा नगर में चल रहे नाली निर्माण, सड़क निर्माण और इंटर लॉकिंग के विभिन्न निर्माण कार्यो की गुणवत्ता को देखा। उन्होंने मौके पर मौजूद तकनीकी अधिकारियों और ठेकेदार को पाबंद करते हुए निर्देशित किया कि किसी भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर प्राप्त होने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। इसलिए काम में किसी प्रकार की कोताही ना बरती जा...
बाइक चोर गिरोह पकड़ा:नशे के लिए करते थे बाइक चोरी, रायसिंहनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाइक चोर गिरोह पकड़ा:नशे के लिए करते थे बाइक चोरी, रायसिंहनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर जिले की रायसिंहनगर पुलिस ने सोमवार को बाइक चोर गिरोह पकड़ा है। पकड़े गए दो आरोपियों से सात बाइक बरामद हुई हैं। सातों बाइक चोरी की हैं। इसके साथ ही कुछ बाइक्स के कल पुर्जे भी बरामद किए गए हैं। ऐसे में चोर गिरोह के बाइक्स के पुर्जे खोलकर बेचने की आशंका जताई जा रही है। दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने इस मामले में गांव तीन एलपीएम निवासी विशाल बिश्नोई (23 ) और वार्ड छह निवासी विनोद कुमार (47 ) पुत्र सीताराम डाकोत को गिरफ्तार किया है। विशाल नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। वह इन बाइक्स को रायसिंहनगर में कबाड़ का काम करने वाले विनोद को केवल दो से तीन हजार रुपए में बेच देता था। विनोद इन बाइक्स को टुकड़ों में बेचता। दोनों पिछले एक साल से यह काम कर रहे थे। विशाल रायसिंहनगर सहित कई अन्य जगह पर वारदातों को अंजाम देता रहा है। पुलिस गैंग में शामिल अन्य लोगों...
मोबाइल को लेकर 5 साल के बच्चे की हत्या:घर की छत पर मिला शव, पड़ोसी महिला और उसका बॉयफ्रेंड हिरासत में

मोबाइल को लेकर 5 साल के बच्चे की हत्या:घर की छत पर मिला शव, पड़ोसी महिला और उसका बॉयफ्रेंड हिरासत में

श्री गंगानगर
पदमपुर (श्रीगंगानगर) मोबाइल की बात को लेकर हुए विवाद में 5 साल के बच्चे की हत्या कर दी। शव घर की छत पर ही पड़ा मिला। पुलिस ने महिला और उसके बॉयफ्रेंड को राउंडअप किया है। मामला श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर का है। पुलिस के मुताबिक सजना कॉलोनी के साजन उर्फ सोनू सिंधी के बेटे तुषार (5) की हत्या की गई। हत्या रविवार को दोपहर 2 से 4 बजे के बीच की गई। हत्या के आरोप में पड़ोसी महिला सुखप्रीत बाजीगर पत्नी अशोक और कुम्हारांवाला मोहल्ला निवासी उसके बॉयफ्रेंड लक्ष्मण वर्मा को पुलिस ने राउंडअप किया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस के अनुसार सुखप्रीत कौर बाजीगर ने चार-पांच दिन पहले तुषार से उसकी मां का मोबाइल लिया था। तुषार ने घर आकर मां सुमन को बताया तो एतराज करने पर सुखप्रीत ने मोबाइल लौटा दिया। फिर मोबाइल पर सुखप्रीत कौर के लक्ष्मण नामक बॉयफ्रेंड के कॉल आने लगे। इस बात को लेकर तुष...
घर की छत पर बोरे में मिला पांच साल के मासूम बच्चे का शव, दो जने राउंडअप

घर की छत पर बोरे में मिला पांच साल के मासूम बच्चे का शव, दो जने राउंडअप

श्री गंगानगर
सीमा संदेश न्यूजपदमपुर। कस्बे की सजना कॉलोनी के एक घर की छत पर बोरे में बंधा पांच साल के मासूम बच्चे का शव मिला। जिसे देखते ही परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और कानूनी कार्रवाई की मांग करने लगे। मामला सामने आते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। जिसे देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और प्रकरण दर्ज कर दो लोगों को राउंडअप कर लिया। खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। इसके बाद सिन्धी समाज ही अन्य समुदाय के लोगों ने दिल दहलाने वाली इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस के अनुसार रत्तेवाला हाल वार्ड नंबर एक सजना कॉलोनी निवासी साजन कुमार सिंधी(32) पुत्र परसाराम ने रिपोर्ट में बताया कि परिवादी के पुत्र तुषार(5) का शव घर की छत पर एक बोरी में मिला। मासूम बच्चे के गले पर निशान बने हुए थे और नाक से खुन निकल रहा था। उसे तुरंत पदमपुर के सरका...
धर्मवीर डूडेजा की एक तरफा जीत, दूसरी बार बने अध्यक्ष

धर्मवीर डूडेजा की एक तरफा जीत, दूसरी बार बने अध्यक्ष

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। शहर के व्यापारियों की सबसे बड़ी संस्थाओं में से एक ट्रेडर्स असोसिएशन के रविवार को हुए चुनाव में व्यापारियों ने एक बार फिर युवा पर भरोसा जताते हुए धर्मवीर डूडेजा को विजेता का ताज पहनाया है। चुनाव की घोषणा से पूर्व ही डूडेजा की जीत लगभग पक्की मानी जा रही थी और रविवार शाम आए परिणाम ने इस पर मोहर लगा दी। जैसे ही चुनाव अधिकारी ने डूडेजा के 931 वोटों से विजयी होने की घोषणा की उनके समर्थकों ने जमकर पटाखे फोड़े और गुलाल उड़ा बधाई दी।अध्यक्ष पद के अलावा कोषाध्यक्ष, सचिव अन्य पदों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली, जबकि सह सचिव के पद रजत बंसल को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया था। जानकारी अनुसार दी गंगानगर ट्रेडर्स असोसिएशन के चुनाव में रविवार को कुल 1234 वोट में से 1184 वोट पोल हुए हैं। ऐेसे में मतदान का प्रतिशत कुल 96 रहा। मतदान सुबह आठ से शाम चार बजे तक तक हुआ। मतदान को लेकर ...
भारतीय सीमा में प्रवेश करते घुसपैठिया ढेर, पाक रैंजर्स ने शव लेने से किया इनकार

भारतीय सीमा में प्रवेश करते घुसपैठिया ढेर, पाक रैंजर्स ने शव लेने से किया इनकार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
अनूपगढ(सीमा संदेश)। अनूपगढ़ के पास भारतीय सीमा में प्रवेश करते पाक घुपैठिए को बीएसएफ ने मार गिराया। जानकारी के अनुसार बीएसएफ के जवानों ने शुक्रवार की रात करीब आठ बजे भारत व पाकिस्तान अंतरराष्टÑीय सीमा पर अनूपगढ़ की शेरपुरा पोस्ट के पास पिलर नम्बर 272 पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को सीमा पार करते देखा। जवानों ने उसे वहीं रुकने और वापस भाग जाने के लिए ललकारा, लेकिन वह नहीं रुका। वह लगातार आगे बढ़ता रहा और जीरो लाइन से करीब 200 मीटर तक भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया। इस पर बीएसएफ को फायरिंग करनी पड़ी। इस घटनाक्रम में आठ राउंड फायरिंग होना बताया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि कार्रवाई की सूचना मिलते ही बीएसएफ, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बीएसएफ ने उक्त घुसपैठिए का शव पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उसे अनूपगढ़ की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया शनिवार को ही पोस्टमार्टम की औपचारिकता करवा दी गई...
लॉरेंस व सोपु गिरोह के दो गुर्गे हथियारों सहित काबू

लॉरेंस व सोपु गिरोह के दो गुर्गे हथियारों सहित काबू

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर/घड़साना (सीमा संदेश)। जिले में वारदात की फिराक में घूम रहे दो बदमाशों को पुलिस ने हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और सोपु सें संबंध रखने वाले हैं। एसपी आनंद शर्मा के अनुसार नई मंडी घड़साना एसएचओ जितेंद्र कुमार ने कस्बे की ज्वाला कॉलोनी में कार्रवाई की। इसमें हिस्ट्रीशीटर आशीष बिश्नोई(30) पुत्र प्रवीण कुमार निवासी अमर कॉलोनी हाल ज्वाला कॉलोनी नई मंडी घड़साना को एक 9 एम.एम पिस्टल मय मैगजीन, चार जिंदा कारतूस और कार सहित गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा रावला थाना क्षेत्र के चक- 1 एसएमकेएम निवासी संदीप(26) पुत्र सीताराम को एक मैगजीन, चार कारतूस 9 एमएम और थार जीप सहित गिरफ्तार किया है। दोनों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एसआई के सुपुर्द किया गया है। उक्त कार्रवाई में एसएचओ सहित एएसआई यशपाल, हवलदार प्रेम गिरी, सिपाही दलपत सिं...
अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष खान श्रीगंगानगर में:बोले- सरकारी योजनाओं का लाभी निचले स्तर तक पहुंचाने के हम कर रहे प्रयास

अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष खान श्रीगंगानगर में:बोले- सरकारी योजनाओं का लाभी निचले स्तर तक पहुंचाने के हम कर रहे प्रयास

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर राजस्थान अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष रफीक खान ने कहा है कि भाजपा हिंदू-मुसलमान के बीच खाई पैदा कर रही है। हम अल्पसंख्यक आयोग के जरिए माइनॉरिटीज की समस्याएं दूर कर इस खाई को पाटने की कोशिश कर रहे हैं। वे गुरुवार को श्रीगंगानगर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचे। इसके लिए सरकार प्रयास भी कर रही है। सरकारी स्तर पर खोले इंग्लिश मीडियम स्कूलउन्होंने कहा कि बच्चों काे अच्छी शिक्षा मिले और वह भी कम दाम पर इसके लिए सरकारी स्तर पर इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले गए हैं। इसमें सभी को तो प्रवेश नहीं दिया जा सकता लेकिन पेरेंट्स ने इसमें खूब रुचि दिखाई है। उन्होंने कहा, इंग्लिश मीडियम स्कूल के रूप में संचालित होते ही उन स्कूलों में स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ गई जिनमें पहले काफी कम स्टूडेंट्स थे। बिजली दरें बढ़ने का...