Sunday, June 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

सौरभ स्वामी होंगे श्रीगंगानगर के कलेक्टर:बोले,  एजुकेशन, हेल्थ और एग्रीकल्चर के डवलपमेंट पर रहेगा फोकस

सौरभ स्वामी होंगे श्रीगंगानगर के कलेक्टर:बोले,  एजुकेशन, हेल्थ और एग्रीकल्चर के डवलपमेंट पर रहेगा फोकस

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर श्रीगंगानगर के नए कलेक्टर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सौरभ स्वामी होंगे। राज्य सरकार ने शुक्रवार सुबह आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। इसमें 30 अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए। लिस्ट के अनुसार सौरभ स्वामी को श्रीगंगानगर कलेक्टर लगाया गया है। स्वामी अभी प्रतापगढ़ कलेक्टर हैं। वे अगले तीन-चार दिन में श्रीगंगानगर में कार्यभार ग्रहण करेंगे। श्रीगंगानगर कलेक्टर रुक्मिणी रियार सिहाग को हनुमानगढ़ कलेक्टर लगाया गया है। स्वामी इससे पहले श्रीगंगानगर में जिला परिषद सीईओ रह चुके हैं। योजनाओं को इंप्लीमेंट करवाना पहली प्रायोरिटीस्वामी ने बताया कि सरकार की ओर से लागू की गई तमाम योजनाओं को इंप्लीमेंट करवाना उनकी प्रायोरिटी रहेगी। उन्होंने कहा कि वे श्रीगंगानगर की अन्य समस्याएं भी देखेंगे। साथ ही उनका फोकस एग्रीकल्चर, हेल्थ और एजुकेशन के डवलपमेंट पर रहेगा। ...
मंदिरों में लगाया अन्नकूट का भोग:सुबह से तैयारियों में जुटे सेवादार, प्रसाद ग्रहण करने को लगी लाइनें

मंदिरों में लगाया अन्नकूट का भोग:सुबह से तैयारियों में जुटे सेवादार, प्रसाद ग्रहण करने को लगी लाइनें

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगरशहर के मंदिरों में बुधवार को भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया गया। सामान्यत: यह भोग दिवाली के अगले दिन ही लगता है लेकिन इस बार सूर्यग्रहण के चलते इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया। दिवाली के अगले दिन में मंगलवार को सुबह से सूतक और उसके बाद ग्रहण होने से बुधवार को इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई।व्यवस्था में जुट गए सेवादारसुबह से ही मंदिरों में सेवादार व्यवस्था बनाने में जुट गए। श्रद्धालुओं ने अन्नकूट के लिए आटा, चावल, सब्जियां, तेल, मसाले और अन्य सामान दिया। सेवादारों और आमजन के सहयोग से मंदिर में ही भट्ठियां लगाकर प्रसाद तैयार किया गया। दोपहर में प्रसाद तैयार हो जाने पर इसे भगवान को भोग लगाया गया। भोग लगाने के बाद इसे श्रद्धालुओं में बांटा गया।शहर के श्री सनातनधर्म महावीर दल मंदिर, अग्रसेन नगर के रामेश्वरम शिव मंदिर, हाउसिंग बोर्ड के श्री वैष्णों दरबार मंदिर, मदन विहार के बाबा रामदे...
छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर:तीन पुली नहर किनारे पूर्वांचल के लोगों ने रोकी जगह, की जा रही व्यवस्थाएं

छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर:तीन पुली नहर किनारे पूर्वांचल के लोगों ने रोकी जगह, की जा रही व्यवस्थाएं

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगरदिवाली के बाद अब छठ पूजा की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। शहर में तीन पुली नहर के आसपास के इलाके में पूर्वांचल समाज के लोगों ने तैयारियां करनी शुरू कर दी है। नहर के किनारे लोगों ने अपने लिए घाट तैयार कर लिए हैं। इन घाट पर लोगों के पूजन सामग्री, ज्योत आदि रखने तथा नहर में लोगों के उतरने के लिए प्रबंध किए जाएंगे। इसके लिए छठ पूजा सेवा समिति के कार्यकर्ता नहर के किनारे पहुंचने लगे हैं।शुक्रवार से शुरू होंगे आयोजनछठ पूजा सेवा समिति के उमेश चौधरी बताते हैं कि छठ पूजा के आयोजन शुक्रवार से शु्रू हाे जाएंगे। पहले दिन नहाय खाय होगा। इस दिन पूर्वांचल समाज के लोग नहा धोकर शुद्ध होकर व्रत की शुरुआत करेंगे। इसके अगले दिन शनिवार को खरना होगा। इस दिन घरों में अलग-अलग तरह के पकवान बनाए जाएंगे। इसके साथ ही लोग व्रत भी रखेंगे।नहर किनारे लगाया जाएगा मंचपर्व के लिए नहर के किनारे व्यवस्थाएं की जाएंग...
जहरीला पानी पीने से 8 बच्चों सहित 10 बीमार:गांव 7 बीडी में आए थे नरमा चुगने, गांव पांच बीडी के हैं रहने वाले

जहरीला पानी पीने से 8 बच्चों सहित 10 बीमार:गांव 7 बीडी में आए थे नरमा चुगने, गांव पांच बीडी के हैं रहने वाले

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगरजिले के रावला इलाके के गांव सात बीडी में जहरीला पानी पीने से दो महिलाओं और आठ बच्चों सहित दस लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें रावला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अब सभी दस रोगियों की हालत में सुधार है।पेस्टिसाइड के मटके से पानी लेकर गए थे खेतरावला इलाके के गांव पांच बीडी में इन दिनों परिवार नरमा चुगाई के लिए आया हुआ है। इस परिवार की दो महिलाएं और आठ बच्चे खेत में नरमा चुगाई के लिए निकले थे। ये लोग खेत जाते समय जिस मटके से पानी बोतल में भरकर ले गए उसमें पहले पेस्टिसाइड रखा गया था। इससे मटके में पेस्टिसाइड का असर था।परिवार ने इस मटके से पानी बोतल में भरा और बोतल लेकर खेत चले गए। वहां जाने के कुछ देर बाद परिवार के कुछ लोगों ने पानी पीया तो उन्हें उलटियां होने लगीं। इस पर आसपास काम कर रहे मजदूर उन्हें लेकर गांव 365 हैड के सरकारी अस्पताल पहुंच गए। जहां से उन्हें रावला रैफर...
भारत-पाक सीमावमर्ती क्षेत्र में भूकंप के झटके:अनूपगढ़ में लोग निकले घरों से बाहर, क्षेत्र में भूकंप की चर्चा

भारत-पाक सीमावमर्ती क्षेत्र में भूकंप के झटके:अनूपगढ़ में लोग निकले घरों से बाहर, क्षेत्र में भूकंप की चर्चा

श्री गंगानगर
अनूपगढअनूपगढ़ में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में बुधवार रात को भूकम्प के झटके महसूस किए गए। रात्रि 9 बजकर 58 मिनट पर महसूस किए गए झटकों के साथ एक तेज धमाके की आवाज भी सुनाई दी गई। इसके बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। वार्ड नम्बर 25 निवासी भामाशाह मोहित छाबड़ा , वार्ड नं 14 के पार्षद सन्नी धायल और आदर्श कॉलोनी निवासी नरेश छींपा ने बताया कि रात 9 बजकर 58 मिनट पर घरों के दरवाजे खिडकियां हिलते महसूस किए गए। वहीं एक तेज धमाका भी सुनाई दिया जो आम तौर पर भूकंप आने पर नहीं सुनाई देता। झटकों को लेकर कई सोशल मीडिया ग्रुप में अलग-अलग चर्चाएं चली। लोगों ने अपने-अपने टीवी सैट शुरू कर समाचार सुने लेकिन समाचार चैनल पर केवल भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में भूकंप के समाचार चल रहे थे। लोगों ने दूर दराज रहने वाले अपने रिश्तेदारों से भूकंप के बारे में जानकारी ली लेकिन सीमावर्ती क...
श्रीगंगानगर में स्ट्रीट लाइट खराब:पार्षद धरने पर बैठे, बोले- दीवाली पर भी अंधेरा, बेकार पड़े है कचरा टैंपो

श्रीगंगानगर में स्ट्रीट लाइट खराब:पार्षद धरने पर बैठे, बोले- दीवाली पर भी अंधेरा, बेकार पड़े है कचरा टैंपो

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर श्रीगंगानगर में खराब स्ट्रीट लाइट पर बुधवार को पार्षदों ने विरोध जताया। लोगों का आरोप था कि नगर परिषद में भ्रष्टाचार फैला है। दीवाली के मौके पर शहर में अंधेरा है। कचरा उठाने वाले कई टैंपो नगर परिषद में बेकार खड़े हैं। इन्हें ठीक करवाने की बजाय नगर परिषद प्रशासन ने बेकार छोड़ दिया। इससे ये खराब हो गए, साथ ही इलाके की सफाई व्यवस्था पर भी असर पड़ा है। धरने पर बैठे नगर परिषद के पूर्व उप सभापति अजय दावड़ा ' लक्की ' ने बताया कि इन दिनों दिवाली नजदीक होने के बावजूद इलाके में स्ट्रीट लाइटें बेकार पड़ी है। इससे इलाके में अंधेरा पसरा हुआ है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद प्रशासन पार्षदों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। धरने पर बैठने वालों में नगर परिषद के पूर्व उपसभापति अजय दा...
पिछड़ी बस्ती की महिलाओं को बनाया स्वावलंबी:सेवा भारती ने कर रही पहल, अच्छा कार्य करने वाली बालिकाओं का किया सम्मान

पिछड़ी बस्ती की महिलाओं को बनाया स्वावलंबी:सेवा भारती ने कर रही पहल, अच्छा कार्य करने वाली बालिकाओं का किया सम्मान

श्री गंगानगर
अनूपगढ सेवा भारती के द्वारा पिछड़ी बस्ती की महिलाओं और बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए अनेक आयाम चलाए जा रहे हैं। करवा चौथ के अवसर पर जिन बालिकाओं के द्वारा अच्छा कार्य किया गया था सेवा भारती के द्वारा उन बालिकाओं को आज पब्लिक पार्क में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया है। सेवा भारती के द्वारा बालिकाओं को माला पहनाकर सम्मान दिया गया है। करवाचौथ पर बालिकाओं ने किया उत्कृष्ट कार्य सेवा भारती के दीपक बवेजा ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा भारती के द्वारा महिला व बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए मेहंदी का प्रशिक्षण दिया गया था। करवा चौथ के अवसर पर पिछड़ी बस्ती की बालिकाओं के द्वारा घर-घर जाकर महिलाओं को मेहंदी लगाने का कार्य किया गया था। करवा चौथ पर के अवसर पर किए गए कार्य के लिए बालिकाओं को पूरे शहर से एक लाख रुपये की आमदनी हुई थी। पिछड़ी बस्ती की बालिकाओं के द्वारा उत्...
इंटर कॉलेज बास्केटबॉल में DAV जीता:खिलाड़ियों ने दिखाया दम, खालसा कॉलेज को हराकर चैम्पियनशिप पर जमाया कब्जा

इंटर कॉलेज बास्केटबॉल में DAV जीता:खिलाड़ियों ने दिखाया दम, खालसा कॉलेज को हराकर चैम्पियनशिप पर जमाया कब्जा

श्री गंगानगर, स्पोर्ट्स
श्रीगंगानगर महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी, बीकानेर की इंटर कॉलेज बास्केटबॉल चैंपियनशिप डीएवी कॉलेज ने जीत ली है। कॉलेज कैंपस में सोमवार शाम खेले गए फाइनल मुकाबले में उसने एसजीएन खालसा कॉलेज की टीम को 102 के मुकाबले 51 अंकों से हराया। मैच की शुरुआत से खालसा कॉलेज की टीम ने अटैकिंग गेम खेला लेकिन बाद में डीएवी कॉलेज हावी होता चला गया। एक बार डीएवी के खिलाड़ी गेंद लेकर बास्केट की तरफ बढ़ते तो अंक जुटाकर ही लौटते। मैच के अंतिम दौर में डीएवी ने एक के बाद एक बास्केट करते हुए अंक जुटाए और मैच अपने नाम कर लिया। कॉलेज की टीम इससे पहले करीब भी कई बार चैंपियनशिप पर कब्जा जमा चुकी है। इंटर कॉलेज बास्केटबॉल में खेलते खिलाड़ी। सुबह हुए सेमीफाइनल मुकाबलेप्रतियोगिता में यूनिवर्सिटी की सात टीमों की भागीदारी रही। सुबह खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में डीएवी ने सुजानगढ़ को खालसा ने हनुमानगढ़ के बेबी ...
कल एक घंटे तक रोडवेज बस सेवा रहेगी ठप:रोडवेज एंप्लाइज करेंगे विरोध प्रदर्शन, एक घंटे टूल और पेन डाउन हड़ताल

कल एक घंटे तक रोडवेज बस सेवा रहेगी ठप:रोडवेज एंप्लाइज करेंगे विरोध प्रदर्शन, एक घंटे टूल और पेन डाउन हड़ताल

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर फेस्टिव सीजन के वर्तमान दौर में अगर आप मंगलवार को रोडवेज बस के जरिए बाहर जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो दोपहर बारह बजे से एक बजे तक बिल्कुल नहीं जाएं। रोडवेज कर्मचारियों ने विरोध जताते हुए मंगलवार दोपहर बारह से एक बजे तक एक घंटे कामकाज ठप रखने का फैसला किया है। इस दौरान रोडवेज बसें बंद रहेंगी। इस दौरान चलने वाली बसों को संभव होने पर आगे के घंटों में चलाया जाएगा अन्यथा इन्हें कल के लिए रद्द कर दिया जाएगा। श्रीगंगानगर के रोडवेज बस स्टैंड पर जमा लोग। रोडवेज कर्मचारी कर रहे हैं आंदोलनरोडवेज कर्मचारी इन दिनों सेवारत कर्मचारियों को समय पर वेतन देने और रिटायर्ड कर्मचारियों को आफ्टर रिटायरमेंट बेनिफिट्स की मांग पर आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के घोषित कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश में 18 अक्टूबर को एक घंटे के लिए कामकाज ठप करने की घोषणा की गई है। इस दौरान रोडवेज बसें नहीं चल...
महिला की बहादुरी से पकड़ाया बदमाश, बैंक के 37 लाख बचाए

महिला की बहादुरी से पकड़ाया बदमाश, बैंक के 37 लाख बचाए

टॉप न्यूज़, What's Hot, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगरराजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक में लूट के इरादे से घुसे बदमाश से महिला बैंक मैनेजर भिड़ गई। चाकू से हमला करने और लूट के लिए धमकाने की कोशिश कर रहे बदमाश को मैनेजर ने आगे नहीं बढ़ने दिया। इसके बाद बैंककर्मियों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। मामला श्रीगंगानगर के मीरा चौकी क्षेत्र की की है। रविवार को इसका वीडियो सामने आया है।बैंक में 35 लाख नकद थेपुलिस ने बताया कि शनिवार शाम करीब 4 बजे लवीश (29) उर्फ टिशु अरोड़ा पुत्र सतपाल अरोड़ा ने बैंक में लूट की कोशिश की। आरोपी ने कर्मचारियों को मारने की धमकी देकर नकदी बैग में भरने को कहा। इसी दौरान बदमाश की जेब से प्लास निकलकर नीचे गिर गया। बैंक मैनेजर पूनम गुप्ता ने प्लास उठा लिया और बदमाश से भिड़ गई। स्टाफ ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया। बैंककर्मियों ने बताया कि घटना के समय बैंक में करीब 35 लाख रुपए की नकदी थी। सूचना पर मीरा चौक चौकी से इंचार्ज रामवि...