Tuesday, October 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

बारात रवाना होने से पहले भीषण हादसा, पेड़ से टकराकर कार नहर में गिरी-तीन युवकों की मौत

बारात रवाना होने से पहले भीषण हादसा, पेड़ से टकराकर कार नहर में गिरी-तीन युवकों की मौत

श्री गंगानगर
मृतकों में दो सगे भाई, शादी सादगी से हुईश्रीगंगानगर। जिले में दूरवर्ती रावला थाना क्षेत्र में आज बड़े तड़के एक युवक की बारात रवाना होने से 2-3 घंटे पहले एक भीषण दुर्घटना में कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई। कार पेड़ से टकराकर जोहड़ में गिरी गई। लोगों ने जब युवकों को बाहर निकाला, उनकी मौत हो चुकी थी। इन युवकों की मौत से विवाह की खुशियां मातम में बदल गई। इस क्षेत्र में मरघटी सन्नाटा पसर गया। मृतकों में दूल्हे का बहनोई तथा उसके दो रिश्तेदार शामिल हैं। मृतकों की पहचान समेजा कोठी थाना क्षेत्र में चक 7-एपीडी भातीवाला निवासी आत्माराम(28) रावला के नजदीक चक 9- पीएसडी निवासी रामजीलाल( 36) और उसके भाई कालूराम(41) के रूप में हुई है। तीनों का आज दोपहर बाद उनके गांवों में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रावला कस्बे से लगभग 5 किमी दूर रावला गांव में सुल्तानराम...
कार छोड़कर लापता हुए उस्मानखेड़ा स्कूल के प्रधानाध्यापक की लाश नहर में मिली

कार छोड़कर लापता हुए उस्मानखेड़ा स्कूल के प्रधानाध्यापक की लाश नहर में मिली

श्री गंगानगर
दुर्घटना या आत्महत्या, कर रही है पुलिस गहन जांचश्रीगंगानगर। जवाहरनगर थाना क्षेत्र में अग्रसेननगर कॉलोनी (द्वितीय) निवासी अधेड़ व्यक्ति की लाश गंग कैनाल की बारहमासी नहर में घमूडवाली थाना क्षेत्र में बरामद हुई है। मृतक अधेड़ रविंद्रसिंह जटसिख (50) पंजाब के निकटवर्ती फाजिल्का जिले में अबोहर उपमंडल के गांव उस्मानखेड़ा के सरकारी मिडिल स्कूल में प्रधानाध्यापक था। उसकी कार दो दिन पूर्व गांव साधुवाली में गंगा कैनाल की मुख्य नहर के किनारे लावारिस मिली थी। जवाहरनगर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी निर्मलकौर (48)द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि रविंद्रसिंह दुर्घटनावश नहर में गिर गया या फिर यह अज्ञात कारणों से आत्महत्या का मामला है।आज दोपहर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश परिवार वालों को सौंप दी गई। पुलिस के मुताबिक जिले के केसरीस...
पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण है श्राद्ध

पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण है श्राद्ध

श्री गंगानगर
20 सितंबर से 6 अक्टूबर 2021 पितृ पक्ष का महत्वश्रीगंगानगर।पितृ पक्ष में पितरों को याद कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया जाता है। हिंदू धर्म में पितृ यानी श्राद्ध को विशेष माना गया है। वायु पुराण और वराह पुराण में श्राद्ध कर्म के बारे में विस्तार से बताया गया है।हस्तरेखा विशेषज्ञ डॉ.ब्रह्म भाटिया के अनुसार श्राद्ध अक्सर सितंबर महीने में ही शुरू होते हैं, जो कि 16 दिन तक चलते हैं। हमारे जो पूर्वज अपने देह का त्याग करके चले जाते हैं, उनकी आत्मा की शांति के लिए पितृ पक्ष में तर्पण किया जाता है। इन्हें श्राद्ध भी कहा जाता है। श्राद्ध का मतलब होता है, श्रद्धा पूर्वक। ऐसी मान्यता है कि श्राद्ध के दिनों मृत्युलोक के देवता यमराज आत्मा को मुक्त देते हैं, ताकि वे अपने परिजनों के यहां जाकर तर्पण ग्रहण कर सकें। डॉ. भाटिया ने बताया कि इस बार 26 सितंबर को पितृ पक्ष तिथि नहीं है।पितृ पक्ष में विधि पूर्वक पित...
लोकतांत्रिक संस्थाओं में विचारों का हो रहा है क्षरण: डा सीपी जोशी

लोकतांत्रिक संस्थाओं में विचारों का हो रहा है क्षरण: डा सीपी जोशी

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
देश की धर्मनिरपेक्षता को बचाए रखना आज बड़ी चुनौती: एमबी राजेशश्रीगंगानगर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहा है कि आजादी के 75 साल बाद लोकतांत्रिक संस्थाओं में विचारधाराओं का क्षरण हुआ है, अभाव हो गया है।इसे रोकने के लिए विधायिका को चिन्तन करना पड़ेगा। डॉ. जोशी कल शाम जयपुर में पिंक सिटी प्रेस क्लब में जन विचार मंच,राजस्थान की ओर से "स्वतंत्र भारत के 75 साल और आसन्न चुनौतियां "विषय पर आयोजित संगोष्ठी मैं मुख्य अतिथि के तौर पर विचार व्यक्त कर रहे थे। संगोष्ठी में "राजस्थान मलयाली मैत्री संगम का उद्घाटन" किया गया। केरल विधानसभाध्यक्ष एम.बी. राजेश ने मैत्री संघम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। डॉ जोशी ने कहा कि गरीब आज भी वंचित है। आज भी हम समस्याओं को रेखांकित नहीं कर पा रहे हैं।केरल विधानसभाध्यक्ष एम.बी. राजेश ने धर्मनिरपेक्षता संघवाद, आर्थिक न्याय व सामाजिक न्याय के सम्मुख चु...
मीडिया कर्मी से बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मी पर 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन

मीडिया कर्मी से बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मी पर 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। श्रीकरणपुर के डीएसपी सुरेंद्रसिंह राठौड ने एक मीडियख कर्मी जसप्रीतसिंह से बदसलूकी करने पर केसरीसिंहपुर थाना में हवलदार पूर्णसिंह पर 24 घंटे में कडी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। श्रीकरणपुर निवासी मीडिया कर्मी जसप्रीतसिंह ने आज सुबह फिर श्रीकरनपुर में डीएसपी सुरेंद्रसिंह राठौड को प्रार्थना पत्र देते हुए परसों मंगलवार शाम 7:30 बजे हवलदार पूर्णसिंह पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया। जसप्रीतसिंह ने बताया कि वह पत्नी और बच्चे के साथ स्कूटी पर श्रीगंगानगर से श्रीकरणपुर आ रहा था। रास्ते में कमीनपुरा के पास पुलिसकर्मियों ने नाका लगा रखा था। रुकने का इशारा करने पर उसने स्कूटी रोक दी। वहां तैनात हवलदार पूर्णसिंह बेवजह ही अनाप-शनाप बोलने लगा कि उसने इशारा मिलते ही स्कूटी क्यों नहीं रोकी। जसप्रीत ने कहा कि इशारा देखते ही उसने साइड में स्कूटी रोक ली थी। इसके बावजूद हवलदार अनाप-शनाप बोलते ह...
आईजीएनपी में हिस्से के अनुसार पानी के लिए किसान आरपार का संघर्ष करेंगे: श्योपत

आईजीएनपी में हिस्से के अनुसार पानी के लिए किसान आरपार का संघर्ष करेंगे: श्योपत

श्री गंगानगर
अनूपगढ़ में 22 सितंबर की महापंचायत के लिए गांवों में जनसंपर्क अभियानश्रीगंगानगर। इंदिरा गांधी नहर परियोजना (आईजीएनपी) के प्रथम चरण की नहरों का रेगुलेशन बनाने की मांग को लेकर 22 सितम्बर को अनूपगढ़ में आयोजित किसान महापंचायत को लेकर किसान नेताओं ने इलाके के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू कर दिया है अखिल भारतीय किसान सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्योपतराम मेघवाल ने आज कहा कि क्षेत्र के किसान इस बार सरकार से आर-पार की लड़ाई का संघर्ष करने को तैयार है। उन्होंने आज किसान नेता पृथ्वीराज बुडानिया सहित अनेक किसान प्रतिनिधियों के साथ गोमावाली, कूपली, भागसर,चक 9,6,10, और 11 एएस, मोटासर समेत अनेक गांवों में जनसंपर्क किया।किसान महापंचायत में किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की।श्योपत मेघवाल ने कहा कि आईजीएनपी में सिंचाई पानी को लेकर प्रथम चरण के ...
पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत के विकास के मन्दिर खड़े किए हैं:राजीव अरोड़ा

पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत के विकास के मन्दिर खड़े किए हैं:राजीव अरोड़ा

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर।वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव अरोड़ा ने कहा है कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ही आधुनिक भारत के विकास मंदिर खड़े किए हैं श्री अरोड़ा ने जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में एआईपीसी द्वारा आयोजित ह्लभारत के प्रधान मंत्री ह्लविशेष व्याख्यान शृंखला के तहत ह्लनेहरू की आधुनिक भारत दृष्टि व वैज्ञानिक चेतनाह्व विषयक प्रथम व्याख्यान देते हुए यह विचार व्यक्त किए ।व्याख्यान समागम के मुख्य अतिथि तथा एआईपीसी राष्ट्रीयउपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने कहा कि नेहरू दूरदृष्टि वाले स्वप्नदृष्टा और लोकतंत्र के संस्थापक प्रधानमंत्री थे। उन्होंने आधुनिक भारत का जहां निर्माण किया, वहीं दुनिया भर में वे बन्धुत्व और शांति के अग्रदूत थे। उनके योगदान को विस्मृत नहीं किया जा सकता। उन्होंने हरित क्रांति से परमाणु शक्ति सम्पन्नता तक देश को बुनियादी रूप से आधुनिक विकास के लिए जरूरी ह...
हाईवे पर आवारा पशु से बचने के प्रयास में कार-डंफर में भीषण भिड़ंत, युवा व्यापारी और मुनीम की मौत

हाईवे पर आवारा पशु से बचने के प्रयास में कार-डंफर में भीषण भिड़ंत, युवा व्यापारी और मुनीम की मौत

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सूरतगढ़ सैनिक छावनी के सामने हुआ हादसा, सैनिक जवानों के प्रयास भी दोनों की जान नहीं बचा पाएमृतक रिद्धि सिद्धि और ब्रह्म कॉलोनी निवासीश्रीगंगानगर. नेशनल हाईवे 62 पर सूरतगढ़ सदर थाना अंतर्गत श्योपुरा कस्सी और सैनिक छावनी के सामने आज सुबह 6:45 बजे कार और बजरी ले कर जा रहे डंफर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। कार में सवार श्रीगंगानगर के एक युवा व्यापारी और उसके मुनीम की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसा होते ही छावनी से अनेक जवान दौड़कर आए। उन्होंने कार में फंसे व्यापारी और मुनीम को बचाने के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। हादसे के बाद डंफर को चालक छोड़कर भाग गया। मृतकों की पहचान हनुमानगढ़ मार्ग पर रिद्धि सिद्धि कॉलोनी निवासी व्यापारी जयकिशन अग्रवाल(40) और उसके मुनीम ब्रह्म कॉलोनी निवासी रविंद्रसिंह उर्फ रवि (32) के रूप में हुई है। जयकिशन अग्रवाल का यहां लकड़ मंडी रोड पर बिस्कुट, टॉफी चॉकलेट...
काम पर लौटे सफाई कर्मचारी,चार दिन बाद उठी ढेरियां

काम पर लौटे सफाई कर्मचारी,चार दिन बाद उठी ढेरियां

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। सभापति के आवास के पास अतिक्रमण हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी सोमवार को काम पर लौट आए। सोमवार सुबह विवाद के चार दिन बाद सड़कों और नालियों की सफाई होने के साथ कचरे की ढेरियों का उठाव हुआ। इधर पिछले दिनों आई बरसात के चलते कई स्थानों पर नालों के चौक होने के कारण पानी निकासी की समस्या भी आई थी। शहर की कई कॉलोनियों में पानी देर रात तक सड़कों पर पसरा रहा था। ऐसे में सूरतगढ़ रोड़ सहित कई स्थानों पर नालों में लगे अवरोध हटाने के साथ और इनकी सफाई का काम भी शुरू किया गया। शहर में सफाई कर्मचारियों के हड़ताल के कारण कन्टेनरों से कचरे का उठाव नहीं हुआ। लगभग सभी कंटेनर गन्दगी से अट गए। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिन लोगों ने घरों में कचरा पात्र लगा रखे हैं। उनके भी कचरा पात्र सोमवार को कचरे वाहन आने पर ही खाली हुए। जानकारी अनुसार पांच दिन...
पंजाबी फिल्म कलाकारों की वैनिटी वैन और शूटिंग टीम के वाहनों से प्राइवेट बस की भिड़ंत, यात्री बाल बाल बचे

पंजाबी फिल्म कलाकारों की वैनिटी वैन और शूटिंग टीम के वाहनों से प्राइवेट बस की भिड़ंत, यात्री बाल बाल बचे

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर से चंडीगढ़ जा रही थी लग्जरी बसलुधियाना से आगे हाईवे पर खंट-मानपुर के बीच हुआ हादसाश्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर से चंडीगढ़ जा रही एक प्राइवेट ट्रैवल्स कंपनी की बस पंजाब के लुधियाना से आगे रात को सड़क किनारे खड़े पंजाबी फिल्म कलाकारों और फिल्म शूटिंग टीम के वाहनों से टकरा गई। इस भीषण हादसे में तीन वैनिटी वैन,बस और एक बोलेरो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इतनी बड़ी दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लग्जरी बस के यात्रियों के मामूली चोटें आईं।फिल्मी कलाकारों की वैनिटी वैन और बोलेरो जीप में तब कोई नहीं था। सभी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। मगर इन वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर से एक प्राइवेट ट्रैवल्स कंपनी की बस रोजाना रात 10 बजे चंडीगढ़ को रवाना होती है।,यह बस परसो शनिवार रात को भी रवाना हुई तब इसमें करीब 50 यात्री थे। रविवार तड़के लगभग 4 ब...