गोवर्धन पूजा में महिलाओं को पहनना चाहिए ये रंग
नई दिल्ली
दीपों के उत्सव के दिन करीब आ रहे हैं। पांच दिन मनाए जाने वाले दिवाली पर्व की शुरुआत 2 नवंबर से हो जाएगी। धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज, इन पांच दिनों तक घरों में उत्सव जैसा माहौल रहता है। हर दिन का अपना खास महत्व है। धनतेरस से लेकर भाई दूज तक हर दिन की अपनी अपनी मान्यताएं हैं और अलग अलग तरीके से मनाया जाता है। दीपोत्सव के चौथे दिन गोवर्धन पूजा होती है। ये पर्व दिवाली के अगले दिन आता है। इस दिन महिलाएं गाय की पूजा करती हैं। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट उत्सव भी कहा जाता है। इसके अलावा गोवर्धन पूजा के दिन एक तरह से लोग दिवाली मिलन समारोह भी करते हैं। जब लोग एक दूसरे के घर आते जाते हैें। इसलिए गोवर्धन पूजा के दिन आपको संज सवर कर तैयार रहना चाहिए ताकि आप स्टाइलिश दिखने के साथ ही त्योहार के लिए तैयार भी रहें। गोवर्धन पूजा के दिन महिलाएं पूजा भी करती हैं तो ऐसे रं...








