Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

साइंस

Elit scripta volumus cu vim, cum no vidit prodesset interesset. Mollis legendos ne est, ex pri latine euismod apeirian. Nec molestie senserit an, eos no eirmod salutatus.

क्या है नासा का लूसी मिशन जिससे वैज्ञानिक सौरमंडल के रहस्य सुलझाने की तैयारी में हैं

क्या है नासा का लूसी मिशन जिससे वैज्ञानिक सौरमंडल के रहस्य सुलझाने की तैयारी में हैं

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने शनिवार को लूसी मिशन लॉन्च किया। इस मिशन के जरिए नासा के वैज्ञानिक बृहस्पति ग्रह में ट्रोजन एस्टेरॉड्स की पड़ताल करेंगे। इसकी पड़ताल के लिए नासा का विशेष रॉकेट बृहस्पति गृह के लिए रवाना हो चुका है। वैज्ञानिकों का कहना है, इस मिशन के जरिए सौरमंडल के बारे में ऐसी कई नई बातें पता चल सकेंगी जो अब तक सामने नहीं आ पाई हैं।...
पसीने से पता चलेगा ब्लड शुगर कितना है

पसीने से पता चलेगा ब्लड शुगर कितना है

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
जल्द ही ग्लूकोज की जांच के लिए सुई का दर्द नहीं सहना पड़ेगा। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने ऐसी डिवाइस तैयार की है जो पसीने से ब्लड शुगर के लेवल का पता लगाती है। इस डिवाइस को हाथ में पहनकर ब्लड शुगर की जांच की जा सकेगी। डिवाइस को तैयार करने वाली पेन्सिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है इसमें निकिल मेटल का प्रयोग किया गया है यह ब्लड शुगर के प्रति सेंसेटिव है। इसके साथ इसमें गोल्ड का प्रयोग भी किया है, इसलिए किसी भी इंसान को इससे एलर्जी होने का खतरा भी न के बराबर है।...
मौसम में बदलाव के साथ बढ़ गया है वायरल संक्रमण का खतरा

मौसम में बदलाव के साथ बढ़ गया है वायरल संक्रमण का खतरा

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
मान्यताओं के अनुसार शरदीय नवरात्रि के साथ ही देश में सर्दी के मौसम की शुरुआत हो जाती है, यही कारण है कि पिछले एक-दो हफ्तों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में इस परिवर्तन के साथ आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिल जाएगी, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि स्वास्थ्य के प्रति लोगों को इन दिनों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। डॉक्टर बताते हैं कि मौसम में यह बदलाव कई बीमारियां लेकर आते हैं, इससे बचाव करना जरूरी होता है। चूंकि अब सुबह शाम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है ऐसे में फ्लू के संक्रमण के साथ लोगों को गले में खराश और बंद नाक की समस्या होना काफी सामान्य है।...
फिक्की हील 2021: कोविड के बाद हेल्थकेयर में बदलाव जैसे विषयों पर होगी चर्चा

फिक्की हील 2021: कोविड के बाद हेल्थकेयर में बदलाव जैसे विषयों पर होगी चर्चा

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
कोरोना संक्रमण ने सामान्य जन-जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया। साल 2019 के आखिर में अचानक से आई इस आपदा ने स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा दबाव डाला। नतीजतन कोरोना संक्रमण के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।  20 से 22 अक्तूबर 2021 के बीच आयोजित होने वाले फिक्की के 15वें वार्षिक हेल्थकेयर कांफ्रेंस– फिक्की हील 2021 में चर्चा का मुख्य विषय यही रहेगा। इस आयोजन का थीम होगा, “कोविड के बाद हेल्थकेयर में बदलाव”। नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा समर्थित इस आयोजन में कई महत्वपूर्ण विषयों रक पैनल डिस्कशन के साथ-साथ हेल्थकेयर डिलीवरी, जन स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण, बीमा, डिजिटल हेल्थ, डायगनोस्टिक, मेडिकल टेक्नालॉजी, होम हेल्थकेयर के साथ-साथ वैक्सीनेशन जैसे तमाम विषयों को लेकर चर्चा की जाएगी।...
काव्या चोपड़ा ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2021 में किया महिला वर्ग में टाॅप

काव्या चोपड़ा ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2021 में किया महिला वर्ग में टाॅप

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
जेईई एडवांस परीक्षा 2021 का परिणाम जारी हो गया है। कड़े परिश्रम और मेहनत के बल पर कई अभ्यर्थियों ने टॉपर लिस्ट में अपना स्थान बनाया है। छात्र और छात्राएं 16 अक्टूबर को रजिस्ट्रेशन और रैंक के अनुसार प्रवेश के लिए चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया 24 नवंबर तक जारी रहेंगे। वैसे तो इस साल आईआईटी के प्रत्येक जोन से पांच टॉपर्स की सूची जारी की गई है। इनमें ओवरऑल लड़कियों में टॉपर काव्या चोपड़ा हैं। डीपीएस वसंत कुंज की छात्रा काव्या चोपड़ा ने जेईई एडवांस परीक्षा में छात्राओं के वर्ग में पहला स्थान हासिल किया है। हालांकि उनकी आल इंडिया रैंक 98 है।...
कान को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं यह पोषक तत्व

कान को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं यह पोषक तत्व

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
तमाम अध्ययनों से स्पष्ट होता है कि हम जिस तरह का भोजन करता हैं, उसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। यही कारण है कि शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने के लिए विटामिन और खनिजों से भरपूर चीजों का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हृदय, फेफड़े और पेट का ख्याल रखने के लिए वैसे तो हम कई सारे उपाय करते हैं लेकिन इन सबके बीच कुछ अंगों का ध्यान रखना भूल जाते हैं, कान ऐसा ही एक अंग है। इयर नोज थ्रोट (ईएनटी) विशेषज्ञों के मुताबिक उम्र के साथ कम सुनाई देने और कान की अन्य बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए उन खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करना चाहिए जो इस खास अंग को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकें। ...
अनन्या पांडे ने ब्राइडल लहंगे में कराया फोटोशूट

अनन्या पांडे ने ब्राइडल लहंगे में कराया फोटोशूट

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
वेडिंग सीजन आते ही एक्ट्रेसेस एक से बढ़कर एक ब्राइडल लुक में नजर आने लगी हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा, डायना पेंटी, मौनी राॅय, कृति सेनन समेत कई अन्य अभिनेत्रियों को दुल्हन के लिबास में सजे संवरे देखा गया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगी। इस वेडिंग सीजन जो लड़कियां दुल्हन बनने वाली हैं, उनके लिए बाॅलीवुड हसीनाओं का दुल्हन लुक बेहद काम आएगा। दरअसल हर लड़की अपनी शादी में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। इसके लिए लड़कियां शादी के लहंगे से लेकर ज्वेलरी, मेकअप, हेयर स्टाइल, फुटवियर सब कुछ परफेक्ट और ट्रेंडी फैशन का चाहती हैं। लेकिन शादी के इतने काम के बीच ये सारी तैयारियां करना भी सिर दर्द का काम होता है। लड़कियों को कई बाजारों, दुकानों के चक्कर लगाने पड़ते हैं ताकि सबसे बेस्ट ब्राइडल लहंगा खरीद सकें। कभी कभी लड़कियां कंफ्यूज भी हो जाती हैं। लेकिन अपने इतने खास मौके पर लड़कियों को ...
रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्याओं में बेहद कारगर हैं यह योगासन, दर्द से मिलेगा छुटकारा

रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्याओं में बेहद कारगर हैं यह योगासन, दर्द से मिलेगा छुटकारा

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
शरीर की संरचना को बेहतर बनाए रखने के लिए रीढ़ की हड्डी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक खराब मुद्रा और गतिहीन जीवनशैली के कारण पिछले एक दशक में रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्याएं काफी बढ़ गई हैं, यही कारण है कि कम उम्र में ही लोगों को कमर में दर्द की दिक्कत होने लगती है। साल 2003 में उत्तर भारत में 11 हजार लोगों के साथ किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि उनमें से 23 फीसदी लोगों को पीठ के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत थी। डॉक्टरों के मुताबिक जीवनशैली में गड़बड़ी के कारण 16-34 आयु वर्ग वाले लोगों में रीढ़ और कमर में दर्द की समस्याओं का निदान किया जा रहा है। ...
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: कपिल शर्मा शो से लाखों रुपये की कमाई करती हैं अर्चना पूरन सिंह, इस आलीशान घर की हैं मालकिन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: कपिल शर्मा शो से लाखों रुपये की कमाई करती हैं अर्चना पूरन सिंह, इस आलीशान घर की हैं मालकिन

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
बॉलीवुड इंडस्ट्री में आपको कई ऐसे चेहरे नजर आएंगे, जो 90 के दशक से लेकर अब तक कहीं न कहीं किसी न किसी रूप में नजर आते हैं। कभी फिल्मों में तो अब रियलिटी शो में। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं अर्चना पूरन सिंह। जिन्हें आपने फिल्मों में कभी मां के, तो कभी किसी टीचर का किरदार निभाते हुए देखा होगा। लेकिन मौजूदा समय में वे 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आती हैं। अर्चना पूरन सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, क्योंकि वे एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। वहीं, असल जिंदगी में अर्चना पूरन सिंह की एक झलक पाने के लिए भी उनके फैंस बेकरार रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि अर्चना पूरन सिंह कितनी संपत्ति की मालकिन हैं? वे कैसी लाइफस्टाइल जीती हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं।...
पश्चिम अफ्रीका के जंगली चिम्पैंजियों को हुआ कुष्ट रोग

पश्चिम अफ्रीका के जंगली चिम्पैंजियों को हुआ कुष्ट रोग

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
पश्चिमी अफ्रीका के जंगली चिम्पैंजियों में कुष्ट यानी लेप्रोसी होने की पुष्टि हुई है। यह दुनिया का पहला ऐसा मामला है। वैज्ञानिकों ने चिम्पैंजियों की चौंकाने वाली तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें उनके चेहरे पर गांठों का उभार देखा जा सकता है। दो चिम्पैंजियों में इसके मामले सामने आए हैं। पहला चिम्पैंजी गुनिया बिस्सू का है और दूसरा द आइवरी कोस्ट का है। एक्सेटर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है, इंसानों में कुष्ट रोग के जो सामान्य लक्षण दिखते हैं चिम्पैंजी में दिखने वाले लक्षण उससे अलग हैं। चिम्पैंजी में ऐसा कैसे हुआ इसकी सटीक वजह पता नहीं चल पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह बीमारी किसी जंगली जानवर के जरिए उन तक पहुंची है।...