ब्रिटिश वैज्ञानिकों का दावा:कोलेस्ट्रॉल घटाने वाली दवा फेनोफाइब्रेट से कोरोना के संक्रमण का खतरा 70% तक घटा सकते हैं, हालत नाजुक होने से भी बचाया जा सकेगा
कोलेस्ट्रॉल घटाने वाली दवा फेनोफाइब्रेट से कोरोना के संक्रमण का खतरा 70 फीसदी तक घटा सकते हैं। यह दावा UK की बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने अपनी हालिया रिसर्च में किया है। रिसर्चर्स का दावा है, इस दवा में मौजूद फेनोफाइब्रिक एसिड कोविड के संक्रमण को घटाती है। शुरूरुआती क्लीनिकल ट्रायल में यह साबित भी हुआ है।
क्या है फेनोफाइब्रेटफेनोफाइब्रेट एक ओरल ड्रग है। इसका इस्तेमाल ब्लड में कोलेस्ट्रॉल और लिपिड को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। दुनियाभर में यह दवा आसानी से उपलब्ध है और सस्ती भी है। कोलेस्ट्रॉल के मरीजों पर दवा इस्तेमाल करने के लिए दुनियाभर की ज्यादातर ड्रग अथॉरिटी भी मंजूरी दे चुकी हैं।
रिसर्च की 5 बड़ी बातें
हालत नाजुक होने से रोकती है: शोधकर्ता एलिजा विसेंजी का कहना है, रिसर्च के परिणाम बताते हैं कि फेनोफाइब्रेट में कोरोना के संक्रमण को गंभीर होने से रोकने की क...








