वैक्सीन क्यों जरूरी, एक्सरे की 2 तस्वीरों से समझें:वैक्सीन न लेने वाले कोरोना पेशेंट के फेफड़े में दिखे सफेद धब्बे, यही ऑक्सीजन की कमी का कारण; टीका लगवाने वालों में ऐसा नहीं हुआ
कोरोना वैक्सीन लगवानी कितनी जरूरी है, इसे अमेरिका के एक डॉक्टर ने एक्सरे की 2 तस्वीरों से समझाया है। वैक्सीन न लेने वाले कोरोना संक्रमित और वैक्सीन लेने वाले मरीज के संक्रमित हुए फेफड़े इसके असर को बताते हैं।
कोरोना होने पर वैक्सीन के असर को एक्सरे की दो फोटो से समझते हैं..
कोरोना संक्रमित होने पर वैक्सीन न लगवाने वालों के फेफड़े की एक्सरे रिपोर्ट में सफेद धब्बे दिखते हैं। यह दिखाता है कि फेफड़ों में वायरस लोड काफी है और इनमें से ऑक्सीजन गुजरने की जगह नहीं है। यही स्थिति सांस लेने में परेशानी की वजह बनती है।
जिन मरीजों ने वैक्सीन नहीं लगवाई थी, एक्सरे में उनके फेफड़े पर सफेद स्पॉट दिखे, यह वायरल लोड और सूजन को दिखाता है।
दूसरी तरफ, वैक्सीन लगवाने वाले लोगों में संक्रमण का असर कम दिख रहा है। एक्सरे में ज्यादा काला हिस्सा नजर आने का मतलब यह है कि इनके फेफड़ों में ऑक्सीजन जाने...








