Tuesday, May 19निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

कोहली के सामने विराट समस्या, श्रेयस, हनुमा और शार्दुल में से किसे प्लेइंग-11 में देंगे जगह?

कोहली के सामने विराट समस्या, श्रेयस, हनुमा और शार्दुल में से किसे प्लेइंग-11 में देंगे जगह?

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय टीम जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर को सेंचुरियन में उतरेगी तब कप्तान विराट कोहली के सामने प्लेइंग इलेवन का चयन करना सबसे मुश्किल काम होगा। टीम में ज्यादातर खिलाड़ियों की जगह पक्की है। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और कोहली के सामने यह चुनौती है कि वे तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर के साथ जाएंगे या एक अतिरिक्त बल्लेबाज को मौका देंगे। आइए जानते हैं कि भारतीय टीम किन-किन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती है। सेंचुरियन टेस्ट पर बारिश का साया है। पहले दो दिन बारिश के आसार है। इस कारण पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। ऐसे में एक तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर के साथ जाना ज्यादा बेहतर होगा। अगर कोहली यह फैसला कर लेते हैं तो टीम इंडिया का मध्यक्रम कमजोर हो जाएगा। हाल के दिनों में यह देखा गया है कि मध्यक्रम बार-बार नाकाम हुआ है। अगर विराट इस बारे में सोचते हैं तो ए...
अफ्रीका में 2016 से अफ्रीकी ओपनर्स का औसत भारत से दोगुने के करीब

अफ्रीका में 2016 से अफ्रीकी ओपनर्स का औसत भारत से दोगुने के करीब

स्पोर्ट्स
सेंचूरियन भारत के अफ्रीका दौरे की शुरुआत रविवार को बॉक्सिंग डे टेस्ट से हो रही है। इस दौर में भारत को तीन टेस्ट और तीन वनडे की सीरीज खेलनी है। इस दौरे में भारत के ओपनिंग बल्लेबाजों के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी। अफ्रीका की तेज और उछाल भरी पिचों में रन बनाना बहुत मुश्किल रहता है और भारतीय बल्लेबाज हमेशा से ही यहां संघर्ष करते रहे हैं। ऐसे में लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल के सामने टिककर खेलने और रन बनाने की चुनौती होगी। पिछले पांच सालों में भारतीय ओपनर यहां लगातार संघर्ष करते नजर आए हैं। यहां 2016 से भारत के ओपनिंग बल्लेबाजों का औसत 20.54 का है।  ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों को हराने के बाद भारत अफ्रीका को भी फतेह करना चाहेगा, लेकिन यहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड बोहद खराब है। अब तक भारत यहां सिर्फ तीन टेस्ट मैच ही जीत पाया है। भारत को पहला टेस्ट सेंचूरियन के मैदान पर खेलना है। ...
टेस्ट सीरीज से पहले गरजे कप्तान एल्गर, कहा- भारत के खिलाफ घर में हमारी टीम काफी मजबूत

टेस्ट सीरीज से पहले गरजे कप्तान एल्गर, कहा- भारत के खिलाफ घर में हमारी टीम काफी मजबूत

स्पोर्ट्स
सेंचुरियन भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार से खेला जाएगा। दोनों टीमों के दरम्यान यह मैच सेंचुरियन के सुपर सुपर स्पोर्ट्स पार्क में होगा। बीते एक साल में भारत ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है इस बात से दक्षिण अफ्रीका भी परिचित है। मैच शुरू होने के एक दिन पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने बयान दिया है। उनका कहना है कि घरेलू परिस्थितियों ने मेजबान टीम को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में बढ़त दिला दी है।  2021 में भारत का टेस्ट में शानदार प्रदर्शन साल 2021 में टेस्ट क्रिकेट में भारत के प्रदर्शन की बात की जाए तो वह काफी शानदार रहा है। इस वर्ष की शुरुआत में भारत ने टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही सरजमीं पर 2-1 से पटखनी दी। वहीं, भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने में सफल रहा जहां उसे न्यूजीलैं...
शाहीद अफरीदी ने किया खुलासा

शाहीद अफरीदी ने किया खुलासा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान मैच क्रिकेट की दुनिया में सबसे बड़े मुकाबलों में एक है। जब दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, खासकर विश्व कप में तो सभी की निगाहें टेलीविजन सेट पर टिकी होती हैं। दुबई में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ग्रुप दौर में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया था। पाकिस्तान 10 विकेट से जीतकर पहली बार किसी वर्ल्ड कप में भारत को हराने में सफल रहा था। इस मैच में कहर बरपाने वाले शाहीन अफरीदी ने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहीद अफरीदी को वीडियो कॉल पर बुलाया था। शाहीद अफरीदी ने शनिवार को इस बारे में खुलासा किया है। पहली बार भारत के खिलाफ खेलते हुए शाहीन अफरीदी ने अपने चार ओवरों में 31 रन देकर तीन विकेट लिए थे। शाहिद अफरीदी ने समा टीवी से बात करते हुए उस मैच को याद किया। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि युवा तेज गेंदबाज ने उन्हें भारत के खिलाफ मैच से पहले बुलाया था। उन्होंने कहा कि श...
आखिरी क्यों लंबे समय तक टीम से बाहर रहे हरभजन? पूर्व क्रिकेटर का छलका दर्द

आखिरी क्यों लंबे समय तक टीम से बाहर रहे हरभजन? पूर्व क्रिकेटर का छलका दर्द

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने 41 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। शुक्रवार को उन्होंने तीनों प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। भारत के लिए 350 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के अनुभव वाले हरभजन ने संन्यास के एक दिन बाद अलग-अलग मामलों पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने राष्ट्रीय टीम से बाहर रहने पर अपना दर्द बयां किया।  हरभजन 2011 वनडे वर्ल्ड कप के बाद से टीम से अंदर-बाहर होते रहे, इसके बाद रविचंद्रन अश्विन के टीम से जुड़ने के बाद वह नजरअंदाज होने लगे। भज्जी से जब टीम से बाहर होने के संबंध में पूछा गया तब उन्होंने कहा, 'उन्हें बाहर करने का कारण नहीं बताया गया।' हरभजन ने एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में कह, 'जब कोई 400 से अधिक विकेट लेता है और फिर उसे मौका नहीं मिलता है या उसे ड्रॉप का कारण नहीं बताया जाता है, तो कई सवाल मन में उठते हैं। मैंने ...
प्लेइंग-11 को लेकर वसीम जाफर ने दी टीम इंडिया को सलाह

प्लेइंग-11 को लेकर वसीम जाफर ने दी टीम इंडिया को सलाह

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने सेंचुरियन में होने वाले पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया को सलाह दी है। उन्होंने प्लेइंग-11 में एक अतिरिक्त बल्लेबाज शामिल करने के लिए कहा है। जाफर ने ऐसा दक्षिण अफ्रीका में भारत के पिछले रिकॉर्ड को देखकर कहा है। दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से शुरू होगा। भारतीय टीम पिछली बार 2018 में अफ्रीकी दौरे पर छह पारियों में सिर्फ एक बार 250 रन का आंकड़ा पार कर पाई थी। टीम के गेंदबाजों ने तीनों टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को ऑलआउट किया था, लेकिन खराब बल्लेबाजी के कारण दो टेस्ट मैचों में हार मिली थी। जाफर ने टीम को सलाह दी है कि एक अतिरिक्त बल्लेबाज रखे। टीम सात बल्लेबाज और चार गेंदबाज के समीकरण के साथ मैदान पर उतरे।...
बार्सिलोना और युवेंटस छोड़ने पर भी इस साल मेसी-रोनाल्डो हैं क्लब के नंबर-1 स्कोरर

बार्सिलोना और युवेंटस छोड़ने पर भी इस साल मेसी-रोनाल्डो हैं क्लब के नंबर-1 स्कोरर

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली अर्जेंटीना के कप्तान फुटबॉलर लियोनल मेसी और पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो भले उम्रदराज हो गए हों, लेकिन फुटबॉल के मैदान पर उनका जादू कम नहीं हुआ है। मेसी ने इस साल 11 अगस्त को अपने पहले क्लब बार्सिलोना को छोड़कर पेरिस सेंट जर्मेन के साथ करार दिया था। इसके तीन सप्ताह बाद ही रोनाल्डो युवेंटस छोड़ अपने पुराने क्लब मैनचेस्टर यूनाईटेड पहुंच गए। क्लब बदलने के बावजूद दोनों खिलाड़ी इस साल अपनी-अपनी पिछली टीमों के टॉप स्कोरर हैं। मेसी बार्सिलोना और रोनाल्डो युवेंटस के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के तौर पर साल का अंत करेंगे। बार्सिलोना और युवेंटस के लिए 2021-22 का सीजन आधे से ज्यादा खत्म हो चुका है। फिर भी अब तक दोनों क्लब का न कोई भी मौजूदा और न ही पूर्व खिलाड़ी मेसी और रोनाल्डो को पीछे नहीं छोड़ पाया है। मेसी ने बार्सिलोना को छोड़ने से पहले उसके लिए 2021 में 28...
आखिर ये ओमिक्रॉन आया कहां से?:नए वैरिएंट की शुरुआत कब, कहां और कैसे हुई?

आखिर ये ओमिक्रॉन आया कहां से?:नए वैरिएंट की शुरुआत कब, कहां और कैसे हुई?

यात्रा, लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को पहली बार 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में डिटेक्ट किया गया था। हालांकि, इसकी उत्पत्ति से जुड़े कई सवालों के जवाब आज भी किसी के पास नहीं हैं। ओमिक्रॉन कब, कहां और कैसे जन्मा? ये दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग प्रांत में कैसे फैला? ये सवाल दुनिया भर के वैज्ञानिकों को परेशान कर रहे हैं। ऐसे में मेडिकल फील्ड के विशेषज्ञ फिलहाल तीन थ्योरीज पर विचार कर रहे हैं।...
बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले बोले पूर्व मुख्य चयनकर्ता

बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले बोले पूर्व मुख्य चयनकर्ता

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। भारतीय टीम की जब कभी प्लेइंग इलेवन का चयन किया जाता तो कई मुश्किलें सामने आती हैं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की अनुपस्थिति में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल और मयंक अग्रवाल का चयन होता। इसके अलावा टीम के मध्यक्रम में नंबर तीन और नंबर पांच के बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों के चयन करने पर विचार करने की आवश्यकता होती है।...
मार्नस लाबुशेन बने टेस्ट में नंबर वन, जो रूट और विराट को हुआ नुकसान

मार्नस लाबुशेन बने टेस्ट में नंबर वन, जो रूट और विराट को हुआ नुकसान

स्पोर्ट्स
दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को नई टेस्ट और टी-20 रैंकिंग जारी की। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में जो रूट को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया है। जबकि इंग्लैंड के कप्तान रूट अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली को भी नुकसान उठाना पड़ा है। कोहली अब एक स्थान के नुकसान के साथ सातवें पायदान पर खिसक गए हैं। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेला था और कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।  टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पांच में कोई बदलाव नहीं हुआ है और स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन और रोहित शर्मा क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर बरकरार हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में पैट कमिंस शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी दूसरे स्थान पर काबिज हैं। इनके अलावा ...