Tuesday, May 19निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

विराट के लिए बेहद महत्वपूर्ण है दक्षिण अफ्रीका दौरा

विराट के लिए बेहद महत्वपूर्ण है दक्षिण अफ्रीका दौरा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है। टीम इंडिया इन दिनों सेंचुरियन में है और बायो-बबल में रहकर अभ्यास कर रही है। दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सुपर स्पोर्ट्स पार्क सेंचुरियन में खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस इस महत्वपूर्ण क्रिकेट सीरीज का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। भारत आज तक दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया है। इस बार ऐसी उम्मीद की जा रही है कि विराट कोहली इस मिथक को तोड़ देंगे। हालांकि टीम इंडिया को इस दौरे पर नियमित सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल की कमी खल सकती है। भारत के लिए राहत की बात यह है कि साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया चोट के चलते शुरुआती मुकाबले में नहीं खेलेंगे। आइए हम आपको उन तीन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिन पर इस सीरीज म...
टूर्नामेंट प्रमुख क्रेग टिली को उम्मीद, कोरोना की चपेट में आने के बावजूद साल का पहला ग्रैंडस्लैम खेलेंगे नडाल

टूर्नामेंट प्रमुख क्रेग टिली को उम्मीद, कोरोना की चपेट में आने के बावजूद साल का पहला ग्रैंडस्लैम खेलेंगे नडाल

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियन ओपन के प्रमुख क्रेग टिली ने बुधवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि राफेल नडाल कोविड-19 संक्रमित होने के बावजूद मेलबर्न में खेलेंगे। सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के ऑस्ट्रेलियन ओपन में न खेलने के नए संदेह सामने आए हैं। स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने सोमवार को कहा था कि अबू धाबी में एक प्रदर्शनी टूर्नामेंट से घर लौटने के बाद उनकी कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने कहा कि वह अपनी सभी प्रतिबद्धताओं की जांच कर रहे हैं। वही, ऑस्ट्रेलियन ओपन के निदेशक ग्रेग टिली का मानना है कि नडाल जनवरी में अपने दूसरे ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब को जीतने के लिए ठीक हो जाएंगे। ...
पाकिस्तान के स्टार टेस्ट क्रिकेटर की हुई एंजियोप्लास्टी

पाकिस्तान के स्टार टेस्ट क्रिकेटर की हुई एंजियोप्लास्टी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज आबिद अली को मंगलवार को एक मैच के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल जाना पड़ा था। इसके बाद जांच में पाया गया कि उन्हें एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम (एसीएस) है यानी उनकी धमनियों में अवरोध है। इसका पता लगने के एक दिन बाद आज बुधवार को आबिद की एंजियोप्लास्टी की गई।  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, 'उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है और एक नस में स्टेंट डाला गया है और अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले उन्हें एक और छोटी प्रक्रिया से गुजरना होगा।' गौरतलब है कि मंगलवार को सेंट्रल पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा के बीच कैद-ए-आजम ट्रॉफी का एक मुकाबला खेला जा रहा था। इस मैच में सेंट्रल पंजाब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आबिद ने 61 रन बना लिए थे। लेकिन इसी दौरान उन्होंने सीने और कंधे में दर्द की शिकायत की और इसके बाद टीम मैनेजर उन्हें लेकर...
भारत ने पाकिस्तान को लगातार दूसरी बार हराया, 4-3 से जीता मैच

भारत ने पाकिस्तान को लगातार दूसरी बार हराया, 4-3 से जीता मैच

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जापान से मिली अप्रत्याशित हार के बाद भारतीय टीम ने आज पाकिस्तान के खिलाफ कांस्य पदक के मुकाबले में जबरदस्त वापसी की। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में 4-3 से हराया।
यू मुम्बा और बेंगलुरु बुल्स के बीच होगी पहली टक्कर

यू मुम्बा और बेंगलुरु बुल्स के बीच होगी पहली टक्कर

स्पोर्ट्स
बेंगलुरु प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन के पहले मुकाबले में पूर्व चैंपियन यू मुम्बा और बेंगलुरु बुल्स के बीच मुकाबला होगा। उसके बाद तेलगु टाइटंस और तमिल थलाइवास की टक्कर होगी। पहले दिन तीसरा मुकाबला यूपी योद्धा और बंगाल वॉरियर्स के बीच होगा। कोरोना के कारण लीग का आयोजन दो साल के अंतराल पर हो रहा है। 
विश्वविद्यालय खेल पदक विजेता टैगोर कॉलेज के खिलाड़ियों का सम्मान

विश्वविद्यालय खेल पदक विजेता टैगोर कॉलेज के खिलाड़ियों का सम्मान

श्री गंगानगर, स्पोर्ट्स
सीमा सन्देश संवाददाता. सूरतगढ़। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की ओर से आयोजित अन्तरमहाविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्थानीय टैगोर पी.जी. महाविद्यालय के पदक विजेता खिलाडियों को सम्मानित करने हेतु कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबन्धक निदेशक शिक्षाविद् डॉ. सुशील कुमार जेतली थे। कार्यक्रम प्रभारी अति. निदेशक गगन सिंह के अनुसार महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की प्रतियोगिताओं में टैगोर कॉलेज के 14 पदक विजेता खिलाडियों का सम्मान हुआ। वेटलिफ्टगं प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल विजेता नवीन, सिल्वर पदक विजेता हरमन बराड़ एवं योगेन्द्र, जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता हरमन बराड़, तजेन्द्र सिंह, अंकुर बिश्नोई, रेसलिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता छालू कंवर, सिल्वर पदक विजेता हरमन बराड़, बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता सोनाली सैनी, संगीता, ...
लगातार दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत

लगातार दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
एडिलेड ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को द एशेज के दूसरे टेस्ट (डे-नाइट) में 275 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है। ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से जीत हासिल की थी। 468 रन के विशालकाय लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम 192 रन पर सिमट गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में नौ विकेट पर 473 रन बनाए थे और पारी घोषित कर दी थी। जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 236 रन ही बना सकी। इसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 230 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इस तरह कंगारू को इंग्लैंड पर कुल 467 रन की बढ़त मिली। पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक लगाने वाले मार्नश लाबुशेन को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।...
रिजवान से लेकर रूट और ऋतुराज तक

रिजवान से लेकर रूट और ऋतुराज तक

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली 2021 में कोरोना के चलते खेल जगत से जुड़ी कई गतिविधियां रुकी रहीं, लेकिन क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ियों ने मुश्किल समय में भी अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। बायो बबल में रहते हुए इन खिलाड़ियों ने खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रखा और अपने खेल से सभी का दिल जीत लिया। मोहम्मद रिजवान और एजाज पटेल जैसे खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। 2022 में भी सभी को इन खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। यहां हम ऐसे ही 10 क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके लिए 2021 का साल बहुत ही खास रहा है। ...
टेस्ट सीरीज में धोनी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट

टेस्ट सीरीज में धोनी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट

स्पोर्ट्स
वांडरर्स अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है। इस सीरीज का पहला मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा। इस दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास धोनी और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ने का मौका रहेगा। टेस्ट सीरीज में पहली जीत हासिल करते ही विराट अफ्रीकी धरती पर सबसे सफल भारतीय कप्तान बन जाएंगे। इस मामले में कोहली पूर्व कप्तान महेंन्द्र सिंह धोनी और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ देंगे।  अफ्रीका में अब तक दो ही टेस्ट जीत पाया है भारतदक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद खराब है। खासकर टेस्ट में टीम इंडिया अफ्रीकी धरती पर संघर्ष करती नजर आई है। 1992 से लेकर अब तक भारतीय टीम यहां सिर्फ दो ही मैच जीत पाई है। पहला मैच भारत ने यहां 2006/07 और दूसरा मैच 2010/11 में जीता था। इसके बाद टीम इंडिया यहां कोई मैच नहीं जीत पाई है। ...
चीनी टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई का यू-टर्न, बोली- मेरे साथ पूर्व उप प्रधानमंत्री ने नहीं किया यौन उत्पीड़न

चीनी टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई का यू-टर्न, बोली- मेरे साथ पूर्व उप प्रधानमंत्री ने नहीं किया यौन उत्पीड़न

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली चीन की स्टार टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई काफी समय से सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले उन्होंने ट्वीट कर देश के एक बड़े नेता पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। इसके बाद उनके लापता होने की खबर ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। पूरा टेनिस जगत उनके सर्मथन में आया और चीन में किसी भी टेनिस प्रतियोगिता के आयोजन का बहिष्कार किया गया। अब वही पेंग शुआई अपने बयान से मुकर गई हैं। उन्होंने सिंगापुर के एक अखबार से बातचीत के दौरान कहा कि मेरे साथ कभी यौन उत्पीड़न नहीं हुआ। इससे पहले उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी के नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री झांग गाओली पर  पर उन्होंने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। ...