Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

कोहली-शर्मा का VIDEO वायरल:पंत-इशांत खराब रोशनी में खेलते रहे, अंपायर से शिकायत नहीं की तो अपने प्लेयर्स पर ही भड़के कोहली और रोहित

कोहली-शर्मा का VIDEO वायरल:पंत-इशांत खराब रोशनी में खेलते रहे, अंपायर से शिकायत नहीं की तो अपने प्लेयर्स पर ही भड़के कोहली और रोहित

स्पोर्ट्स
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। जहां चौथे दिन के खेल के आखिरी पलों में मैदान पर एक अजीब वाकया देखने को मिला। दरअसल, कप्तान विराट कोहली और अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा लॉर्ड्स की बालकनी से अपनी ही टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत और इशांत शर्मा पर गुस्सा होते नजर आए। विराट और रोहित खिलाड़ियों पर इसलिए भड़के, क्योंकि अंतिम सत्र में खराब रोशनी की वजह से गेंद दिखने में मुश्किलें आ रही थी। इसके बाद भी ऋषभ पंत और इशांत शर्मा ने इसकी शिकायत अंपायर से नहीं की, मगर तभी लॉर्ड्स की बालकनी से कप्तान कोहली और रोहित ने गुस्से से इशारा करते हुए कहा कि वह कैसे खेल रहे हैं। वीडियो में विराट कोहली को साफतौर पर काफी गुस्से में देखा जा सकता है। कोहली के रिएक्शन के बाद खत्म हुआ चौथे दिन का खेल कोहली और रोहित के इस गुस्से का वीडियो अब सोशल मीडिया प...
अफगानिस्तान के हालात का IPL पर भी असर:राशिद खान और मोहम्मद नबी के IPL खेलने पर सस्पेंस, BCCI बोला- अभी कुछ भी कहना सही नहीं

अफगानिस्तान के हालात का IPL पर भी असर:राशिद खान और मोहम्मद नबी के IPL खेलने पर सस्पेंस, BCCI बोला- अभी कुछ भी कहना सही नहीं

स्पोर्ट्स
अफगानिस्तान में एक बार फिर से तालिबानी शासन ने दस्तक दे दी है। तालिबान ने राजधानी काबुल को भी कब्जे में ले लिया। अफगानिस्तान के मौजूदा हालातों के देखते हुए अब एक बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि क्या अब IPL-14 के फेज-2 में अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान और मोहम्मद नबी सहित अन्य अफगानी खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं? सामने आया BCCI का बयान राशिद खान और मोहम्मद नबी आईपीएल के बड़े नामों में से एक है और दोनों ही खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते है। राशिद और नबी के फेज-2 में खेलने की बात पर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, ‘अभी कुछ भी कहने में जल्दबाजी होगी, लेकिन हम नजर रख रहे हैं। हमारे लिए फिलहाल कुछ भी नहीं बदला है और हमें उम्मीद है कि राशिद और अन्य अफगान खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा होंगे।‘ फिलहाल ‘द हंड्रेड’ में खेल रहे हैं द...
चौथे दिन स्टंप्स तक टीम इंडिया का स्कोर 181/6, कुल बढ़त 154 रनों की, पंत और इशांत नाबाद

चौथे दिन स्टंप्स तक टीम इंडिया का स्कोर 181/6, कुल बढ़त 154 रनों की, पंत और इशांत नाबाद

स्पोर्ट्स
लंदन भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। चौथे दिन स्टंप्स तक भारत ने 6 विकेट गंवाकर 181 रन बनाए। ऋषभ पंत (14) और इशांत शर्मा (4) नाबाद हैं। अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। वहीं, चेतेश्वर पुजारा ने 45 रनों की पारी खेली। इन दोनों ने चौथे विकेट की साझेदारी में 100 रन जोड़े। पुजारा ने अपनी पारी में 206 गेंदों का सामना किया। रहाणे ने 146 गेंदें खेलीं। इंग्लैंड के लिए मार्क वुड ने 3, मोइन अली ने 2 और सैम करन ने 1 विकेट लिया। मार्क वुड ने भारत के दोनों ओपनर्स केएल राहुल (5) और रोहित शर्मा (21) के विकेट लिए। सैम करन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली (20) को आउट कर पवेलियन भेजा। वुड ने राहुल को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराया। वहीं उन्होंने रोहित को उनके मनपसंद पुल शॉट पर मोइन अली के हाथों कैच कराया। इसी शॉट पर उन्होंने वुड की ...
इंडिया की ओपनर की तलाश पूरी:ऑस्ट्रेलिया दौरे से भारत को थी दूसरे सलामी बल्लेबाज की तलाश, राहुल ने 2 साल बाद शतकीय वापसी से मजबूत विकल्प दिया

इंडिया की ओपनर की तलाश पूरी:ऑस्ट्रेलिया दौरे से भारत को थी दूसरे सलामी बल्लेबाज की तलाश, राहुल ने 2 साल बाद शतकीय वापसी से मजबूत विकल्प दिया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम की एक बड़ी समस्या सुलझ गई और वह समस्या थी ओपनिंग जोड़ी की। जी हां, केएल राहुल ने जिस तरह से इंग्लैंड की मुश्किल परिस्थितियों में बतौर ओपनर बल्लेबाजी की है, उसकी जितनी तारीफ की जाए, कम होगी। ऐसे में अब रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करने के लिए मानो टीम में अपनी जगह पर मुहर लगा दी है। शतकवीर केएल राहुल ने जेम्स एंडरसन, ओली रोबिंसन जैसे गेंदबाजों के सामने बल्लेबाजी करता देखकर, लगा ही नहीं कि उन्हें किसी भी गेंद ने ज्यादा परेशान किया। अब यकीनन विराट कोहली की टेस्ट में ओपनिंग जोड़ी को लेकर चल रहे एक्सपेरिमेंट भी थम जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे से जारी थी तलाश पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे से टीम इंडिया रोहित शर्मा के जोड़ीदार की तलाश में थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ युवा शुभमन गिल ने शानदार खेल दिखाकर अपना मजबूत दावा पेश किया था, लेकिन उसके बाद इंग्लैंड ...
टीम इंडिया को बनाने होंगे 450 से 500 रन, राहुल ने गलतियों से सीख लेकर खेली बेहतरीन पारी

टीम इंडिया को बनाने होंगे 450 से 500 रन, राहुल ने गलतियों से सीख लेकर खेली बेहतरीन पारी

स्पोर्ट्स
लंदन टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन 3 विकेट खोकर 276 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 127 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने रोहित शर्मा (83) के साथ पहले विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी की। दिग्गज कमेंटेटर सुशील दोषी ने अपने क्रिकेट पॉडकास्ट में कहा कि मुश्किल परिस्थितियों में जिस तरह भारत की ओपनिंग जोड़ी ने बल्लेबाजी की, उससे इंग्लैंड की टीम का दम निकल गया। दोषी ने राहुल और रोहित की जमकर तारीफ की। हालांकि वे कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी से खास प्रभावित नहीं हैं। राहुल पहले LBW के कैंडिडेट होते थेदोषी ने कहा कि राहुल पहले काफी ज्यादा शफल (क्रीज पर मूवमेंट) करते थे। इससे उनके बैट और पैड के बीच में गैप बनता था और वे LBW कैंडिडेट बन जाते थे, लेकिन इस सीरीज में उन्होंने पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी की है। राहुल ने जिस तरह के ड्राइव लगाए उससे उनके आ...
भारत Vs इंग्लैंड दूसरा टेस्ट:पहले दिन भारत का स्कोर 276/3; राहुल 127 रन बनाकर नॉटआउट, लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले 10वें भारतीय

भारत Vs इंग्लैंड दूसरा टेस्ट:पहले दिन भारत का स्कोर 276/3; राहुल 127 रन बनाकर नॉटआउट, लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले 10वें भारतीय

स्पोर्ट्स
लंदन भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 3 विकेट गंवाकर 276 रन बना लिए हैं। लोकेश राहुल 127 रन और अजिंक्य रहाणे 1 रन बनाकर नाबाद हैं। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें... राहुल लॉर्ड्स में सेंचुरी लगाने वाले 10वें भारतीय बल्लेबाज बन गए। उनकी यह ओवरऑल छठी टेस्ट सेंचुरी है। राहुल ने करीब 3 साल बाद शतक लगाया। पिछला शतक उन्होंने 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ ही केनिंग्टन ओवल में बनाया था। तब राहुल ने 149 रन बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ यह उनकी तीसरी सेंचुरी है। कप्तान विराट कोहली भी इस टेस्ट में शानदार फॉर्म में दिखे। उन्होंने राहुल का अच्छा साथ निभाया। लॉर्ड्स पर भारतीय बल्लेबाजों ने 12 शतक लगाएराहुल से पहले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय बल्लेबाजों ने 1...
रोहित का आलोचकों को जवाब:सलामी बल्लेबाज ने कहा- मेरे पास गेंदबाज का सामना करने के लिए कोई एक्सट्रा टाइम नहीं होता

रोहित का आलोचकों को जवाब:सलामी बल्लेबाज ने कहा- मेरे पास गेंदबाज का सामना करने के लिए कोई एक्सट्रा टाइम नहीं होता

स्पोर्ट्स
लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन रोहित शर्मा ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने 145 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और एक छक्के की मदद से लाजवाब 83 रनों की पारी खेली। हिटमैन लॉर्ड्स के मैदान पर अपना ऐतिहासिक शतक नहीं बना सके, लेकिन उनकी इस पारी ने टीम इंडिया के ऊपर से दबाव हटाने का पूरा काम किया। बतौर सलामी बल्लेबाज बनाए कई रिकॉर्ड्स मौजूदा समय में रोहित शर्मा का नाम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में लिया जाता है। रोहित इकलौते ऐसे खिलाड़ी है, जिन्होंने वनडे में एक नहीं बल्कि तीन-तीन दोहरे शतक लगाए हैं। 2019 के एकदिवसीय विश्व कप में तो रोहित ने पांच शतक लगाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था। मगर इसके बाद भी रोहित शर्मा को लेकर कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस का ऐसा कहना रहा है कि, वह काफी सुस्त बल्लेबाज है और उनके पास शॉट खेलने के लिए हमेशा समय रह...
फील्डिंग कोच और ट्रेनर की होगी छुट्टी:ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बदला जाएगा भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कोचिंग स्टाफ, हेड कोच रमेश पोवार गेंदबाजी डिपार्टमेंट भी देखेंगे

फील्डिंग कोच और ट्रेनर की होगी छुट्टी:ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बदला जाएगा भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कोचिंग स्टाफ, हेड कोच रमेश पोवार गेंदबाजी डिपार्टमेंट भी देखेंगे

स्पोर्ट्स
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के फील्डिंग और ट्रेनिंग कोच के पदों में बदलाव तय माना जा रहा है। दरअसल, टीम के फील्डिंग कोच अभय शर्मा और ट्रेनर नरेश रामदास की उनके पदों से छुट्टी हो सकती है। दोनों ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बेंगलुरु में बायो-बबल में प्रवेश नहीं किया है। अभय शर्मा राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) का भी हिस्सा हैं। टीम के खिलाड़ी भी रह गए हैरानहाल ही में इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों ने फील्डिंग कोच अभय शर्मा के काम की जमकर तारीफ की थी, लेकिन उन्होंने मंगलवार शाम को भारतीय टीम के बायो-बबल में प्रवेश न कर सभी को हैरानी में डाल दिया। इंग्लैंड दौरे पर महिला टीम की फील्डिंग में जबरदस्त सुधार देखने को मिला था और इसका पूरा श्रेय अभय को ही जाता है। पोवार की बढ़ सकती है जिम्मेदारीफील्डिंग और ट्रेनर के पदों पर तलवार लटक रही है, लेकिन बल्लेबाजी कोच शिवसुंदर दास अपने...
भारत VS इंग्लैंड दूसरा टेस्ट:भारत के खिलाफ एक मैदान पर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बने जेम्स एंडरसन, मुरलीधरन के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

भारत VS इंग्लैंड दूसरा टेस्ट:भारत के खिलाफ एक मैदान पर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बने जेम्स एंडरसन, मुरलीधरन के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

स्पोर्ट्स
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले दिन भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 276 रन रहा। पहले दिन के तीन में से दो विकेट दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के खाते में आए। एंडरसन ने रोहित शर्मा 83 और चेतेश्वर पुजारा 9 के विकेट चटकाए। दो विकेट लेने के साथ ही अनुभवी तेज गेंदबाज के नाम पर एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। एंडरसन ने मुरलीधरन को पीछे छोड़ा दरअसल, दो विकेट लेने के साथ ही जेम्स एंडरसन भारत के खिलाफ किसी एक मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। एंडरसन अभी तक लॉर्ड्स के मैदान पर टीम इंडिया के खिलाफ कुल 30 विकेट हासिल कर चुके हैं। एंडरसन से पहले भारत के खिलाफ किसी एक मैदान पर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन के नाम पर दर्ज था। मुरली ने कोलंबो (एसएससी) के मैदान पर 29 भारतीय खिलाड़ियों को आउ...
रावलपिंडी एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा:अख्तर ने कहा- सचिन के साथ मजाक करने पर सता रहा था भारत में जिंदा जलाए जाने का डर

रावलपिंडी एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा:अख्तर ने कहा- सचिन के साथ मजाक करने पर सता रहा था भारत में जिंदा जलाए जाने का डर

स्पोर्ट्स
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर सुर्खियों में बने रहना का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। आए दिन किसी न किसी बहाने से वह चर्चा में बने ही रहते हैं। हाल ही में रावलपिंडी एक्सप्रेस ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। अख्तर ने स्पोर्ट्स कीड़ा को दिए एक इंटरव्यू में एक घटना जिक्र करते हुए कहा कि सचिन मेरे से मजाक में गिर गए थे, तब लगा कि सचिन को अगर कुछ हो जाता, तो भारत के लोग मुझे जिंदा जला देते।दरअसल 2007 में पाकिस्तान भारतीय दौरे पर आई थी, उस समय एक अवॉर्ड फंक्शन में सचिन तेंदुलकर, शोएब अख्तर, हरभजन सिंह और युवाराज सिंह एक साथ थे। शोएब ने मजाक में सचिन तेंदुलकर को उठाने की कोशिश की। सचिन फिसल गए और नीचे गिर गए, हालांकि मास्टर बलास्टर को किसी भी प्रकार की चोट नहीं लगी। अख्तर ने कहा- मेरी हालत खराब हो गई थी, मुझे लगा कि अगर सचिन को चोट लग जाती है, तो भारत के लोग मुझे नहीं छोड़ेंगे और मुझे जिं...