Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

बुमराह की टॉप 10 में वापसी:ICC रैंकिंग में फास्ट बॉलर जसप्रीत ने 10 पायदान की छलांग लगाई, अब वर्ल्ड नंबर 9 बने; कोहली एक पायदान फिसले

बुमराह की टॉप 10 में वापसी:ICC रैंकिंग में फास्ट बॉलर जसप्रीत ने 10 पायदान की छलांग लगाई, अब वर्ल्ड नंबर 9 बने; कोहली एक पायदान फिसले

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में हुए पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टॉप-10 टेस्ट गेंदबाजों की लिस्ट में वापसी हो गई है। बुमराह ने पहले टेस्ट में 110 रन देकर 9 विकेट लिए थे। वे टेस्ट गेंदबाजों की ताजा ICC रैंकिंग में 10 पायदान की छलांग लगाकर 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं। सितंबर-2019 में टॉप-3 में थे बुमराहबुमराह पहले भी टॉप-10 लिस्ट का हिस्सा रह चुके हैं। सितंबर-2019 में वे अपने करियर के बेस्ट तीसरे स्थान पर थे। बुमराह अब 760 अंकों के साथ 9वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस 908 अंकों के साथ दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 856 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के टिम साउदी तीसरे स्थान पर हैं। उनके 824 अंक हैं। विराट कोहली एक स्थान फिसलेट्रेंट ब्रिज टेस्ट में गोल्डन ...
क्रिस केयर्न्स की हालत नाजुक:न्यूजीलैंड के दिग्गज ऑलराउंडर को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया, दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रहे क्रिस

क्रिस केयर्न्स की हालत नाजुक:न्यूजीलैंड के दिग्गज ऑलराउंडर को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया, दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रहे क्रिस

स्पोर्ट्स
कैनबरा न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर क्रिस केयर्न्स फिलहाल जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। वे इसी हफ्ते अचानक बेहोश हो गए थे। इसके बाद क्रिस को ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे फिलहाल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। क्रिस दिल की एक गंभीर बीमारी एओरटिक डिसेक्शन से जूझ रहे हैं। इसके बाद कैनबरा और सिडनी में उनके हार्ट की सर्जरी भी की गई। तबीयत बिगड़ने पर गिर गए थे क्रिस केयर्न्सन्यूजीलैंड हेराल्ड की रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑपरेशन के बावजूद क्रिस का शरीर उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। क्रिस की पत्नी मेलनी का कहना है कि यह उनके परिवार के लिए सबसे मुश्किल समय है। हम उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। डॉक्टर से लगातार संपर्क में हैं और अपडेट के बारे में जानकारी ले रहे हैं। 51 साल के क्र...
भारत-इंग्लैंड के 2-2 पॉइंट कटे:पहले टेस्ट में स्लो ओवर-रेट की वजह से ICC ने WTC पॉइंट्स काटे, दोनों टीमों पर 40% मैच फीस का जुर्माना भी लगा

भारत-इंग्लैंड के 2-2 पॉइंट कटे:पहले टेस्ट में स्लो ओवर-रेट की वजह से ICC ने WTC पॉइंट्स काटे, दोनों टीमों पर 40% मैच फीस का जुर्माना भी लगा

स्पोर्ट्स
ट्रेंट ब्रिज भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में हुए पहले टेस्ट में स्लो ओवर-रेट की वजह से दोनों टीमों के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टैली से 2-2 पॉइंट्स काट लिए गए हैं। इसके साथ ही मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने दोनों टीमों पर 40% मैच फीस का जुर्माना भी लगाया गया है। भारत के कप्तान विराट कोहली और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने अपनी गलती मान ली है। इसलिए इस मामले पर अब कोई फॉर्मल सुनवाई नहीं होगी। पहले टेस्ट में भारत की ओर से लोकेश राहुल ने 84 रन की शानदार पारी खेली थी। आर्टिकल 2.22 के उल्लंघन की दोषी दोनों टीमेंICC ने प्रेस रिलीज में कहा कि कोड ऑफ कंडक्ट फॉर प्लेयर्स एंड प्लेयर सपोर्ट पर्सोनेल के आर्टिकल 2.22 के मुताबिक दोनों टीमें दोषी पाई गईं। नियम के मुताबिक तय समय में जितने ओवर कम फेंके जाएंगे, 20% के हिसाब से उतनी मैच फीस काटी जाएगी। 1 ओवर कम फेंके जाने पर 20% और 2 ओवर कम फेंके...
भारत और इंग्लैंड दूसरा टेस्ट:स्टुअर्ट ब्रॉड और शार्दूल ठाकुर चोटिल ; मार्क वुड और ईशांत को मिल सकता है मौका

भारत और इंग्लैंड दूसरा टेस्ट:स्टुअर्ट ब्रॉड और शार्दूल ठाकुर चोटिल ; मार्क वुड और ईशांत को मिल सकता है मौका

स्पोर्ट्स
लॉर्ड्स भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट शुरू होने से एक दिन पहले दोनों टीमों के लिए बुरी खबर है। इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और भारत के ऑल राउंडर शार्दूल ठाकुर चोटिल हो गए हैं। ऐसे में दोनों के दूसरे टेस्ट में खेलने की संभावना न के बराबर है। दूसरा टेस्ट गुरुवार को लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाना है। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से ड्रॉ रहा था। ऐसे में दोनों टीमों की नजर दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज में अपना खाता खोलना है। ब्रॉड को दाएं पैर में ट्रेनिंग के दौरान चोट लग गई। लॉर्ड्स टेस्ट ब्रॉड के करियर का 150 वां टेस्ट मैच होना था, पर अब उन्हें इसके लिए इंतजार करना होगा। ब्रॉड की जगह मार्क वुड को मिल सकता है मौकाइंग्लैंड की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रॉड को दाएं पैर में ट्रेनिंग के दौरान चोट लग गई। ब्रॉड को पैर रखने में दिक्कतों का सामना...
भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव:क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री छोड़ सकते हैं पद, 4 साल में एक भी ICC खिताब नहीं जीत सकी ‘शास्त्री की टीम इंडिया’

भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव:क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री छोड़ सकते हैं पद, 4 साल में एक भी ICC खिताब नहीं जीत सकी ‘शास्त्री की टीम इंडिया’

स्पोर्ट्स
मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री जल्द ही टीम इंडिया का साथ छोड़ सकते हैं। इस साल अक्टूबर और नवंबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद शास्त्री, बॉलिंग कोच भरत अरुण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर और बैटिंग कोच विक्रम राठौर टीम इंडिया से अलग हो सकते हैं। इसकी बड़ी वजह टीम इंडिया का ICC खिताब नहीं जीत पाना माना जा रहा है। शास्त्री के कोच रहते टीम इंडिया एक भी ICC खिताब नहीं जीत सकी है। इस बारे में शास्त्री ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को भी सूचित कर दिया है। नवंबर में शास्त्री समेत पूरी कोचिंग स्टाफ का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI टी-20 वर्ल्ड कप के बाद नए कोचिंग स्टाफ को नियुक्त करना चाहता है, ताकि भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके। बॉलिंग कोच भरत...
IPL अपडेट:टीमें कर रही हैं मंजूरी मिलने का इंतजार, अलग-अलग जत्थे में UAE रवाना होंगी टीमें, चेन्नई पहुंचे धोनी

IPL अपडेट:टीमें कर रही हैं मंजूरी मिलने का इंतजार, अलग-अलग जत्थे में UAE रवाना होंगी टीमें, चेन्नई पहुंचे धोनी

स्पोर्ट्स
IPL-14 फेज 2 के शुरु होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। धीरे-धीरे सभी टीमें यूएई रवाना होने के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। आईपीएल-14 के दूसरे फेज के मुकाबले 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच यूएई में खेले जाएंगे। टीमें कर रही है मंजूरी मिलने का इंतजार दैनिक भास्कर से बात करते हुए आईपीएल से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि, सभी टीमें फिलहाल यूएई सरकार से प्लेन लैंडिंग की मंजूरी मिलने का इंतजार कर रही है। मंजूरी मिलने पर 13 से 16 अगस्त के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमों के खिलाड़ी यूएई के लिए रवाना होंगे। बात अगर मुंबई इंडियंस की करें तो टीम के सभी भारतीय खिलाड़ी लगभग एक महीने से मुंबई में है और प्रैक्टिस कर रहे हैं। मुंबई और पंजाब की टीमें 19 अगस्त को यूएई के लिए फ्लाइट पकड़ सकती है। सूत्र के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी 20 अगस्त और सनराइजर्स ...
बेयरस्टो ने बांधे बुमराह की तारीफों के पुल:इंग्लैंड के बल्लेबाज ने कहा- वर्ल्ड क्लास फास्ट बॉलर हैं बुमराह, क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में हैं खतरनाक

बेयरस्टो ने बांधे बुमराह की तारीफों के पुल:इंग्लैंड के बल्लेबाज ने कहा- वर्ल्ड क्लास फास्ट बॉलर हैं बुमराह, क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में हैं खतरनाक

स्पोर्ट्स
भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से लॉर्ड्स के मैदान पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले का आगाज होने जा रहा है। इस मैच से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है। बेयरस्टो के अनुसार, बुमराह एक वर्ल्ड क्लास फास्ट बॉलर हैं और क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शानदार हैं। नॉटिंघम टेस्ट से की थी फॉर्म में वापसी इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया था। उन्होंने दोनों पारियों में कुल मिलाकर 9 विकेट हासिल किए थे। पहली पारी में बुमराह के खाते में चार और दूसरी पारी में पांच विकेट आए थे। बुमराह ने सिर्फ शानदार गेंदबाजी की बल्कि अपने आलोचना के मुंह पर ताला लगाने का काम भी किया। दरअसल, नॉटिंघम टेस्ट से पहले जसप्रीत बुमराह के खराब प्रदर्शन की लगातार आलोचना की जा ...
ओलिंपिक चैंपियंस को भास्कर का सलाम:मीराबाई की सिल्वर शुरुआत से लेकर नीरज का गोल्डन फिनिश, भारत ने 7 मेडल जीतकर इतिहास रचा

ओलिंपिक चैंपियंस को भास्कर का सलाम:मीराबाई की सिल्वर शुरुआत से लेकर नीरज का गोल्डन फिनिश, भारत ने 7 मेडल जीतकर इतिहास रचा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
टोक्यो भारत के लिए टोक्यो ओलिंपिक अब तक का सबसे सफल ओलिंपिक रहा। भारत ने ओलिंपिक के पहले दिन ही मेडल जीता था। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने इस अभियान की शुरुआत सिल्वर मेडल जीतकर की थी। इसके बाद भारत के 6 और एथलीट्स ने अलग-अलग ईवेंट्स में मेडल जीते। 7 अगस्त को नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर ओलिंपिक अभियान का गोल्डन फिनिश किया। हम आपको भारत के उन 7 चैंपियंस के बारे में बता रहे हैं, जिसने टोक्यो ओलिंपिक को भारतीय इतिहास का सबसे सफल ओलिंपिक बना दिया। 1. मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग के फाइनल में मीराबाई चानू। उन्होंने कुल 202 किलोग्राम वजन उठाया। वेटलिफ्टिंग में मीराबाई ने भारत को ओलिंपिक 2020 का पहला मेडल दिलाया। उन्होंने 49 किलोग्राम वेट कैटेगरी में टोटल 202 किलो वजन उठाकर सिल्वर जीता। इस तरह देश को वेटलिफ्टिंग में 21 साल बाद ओलिंपिक मेडल मिला। 2017 में मीरा ने 194...
ड्रॉ मुकाबले में भारत का पलड़ा भारी रहा:अंग्रेज बल्लेबाजों की आंखों में दिखा भारतीय तेज गेंदबाजों का खौफ, दूसरे टेस्ट में अश्विन को मौका देना बेहतर होगा

ड्रॉ मुकाबले में भारत का पलड़ा भारी रहा:अंग्रेज बल्लेबाजों की आंखों में दिखा भारतीय तेज गेंदबाजों का खौफ, दूसरे टेस्ट में अश्विन को मौका देना बेहतर होगा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ हो गया। बारिश के कारण 5वें दिन एक भी गेंद का खेल नहीं हुआ और जीत के करीब पहुंच चुकी भारतीय टीम के हाथ मायूसी लगी। दिग्गज कमेंटेटर सुशील दोषी ने अपने पॉडकास्ट में कहा कि भले ही मुकाबला ड्रॉ हो गया हो, भारतीय टीम चार दिनों के खेल में इंग्लैंड पर हावी रही। उन्होंने कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन का भी विश्लेषण किया। साथ ही भारत के प्लेइंग-11 में संभावित बदलाव की सलाह भी दी है। खेल के हर डिपार्टमेंट में भारत बेहतरदोषी ने कहा कि पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया खेल के हर डिपार्टमेंट में अंग्रेजों पर भारी पड़ी। बल्लेबाजी, गेंदबाजी यहां तक कि फील्डिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार दिख रहा है कि भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज ...
पदकवीरों का स्वागत LIVE:टोक्यो से दिल्ली लौटे नीरज चोपड़ा की पहली तस्वीर; एयरपोर्ट पर सेल्फी लेने के लिए उमड़ी भीड़

पदकवीरों का स्वागत LIVE:टोक्यो से दिल्ली लौटे नीरज चोपड़ा की पहली तस्वीर; एयरपोर्ट पर सेल्फी लेने के लिए उमड़ी भीड़

स्पोर्ट्स
दिल्ली टोक्यो ओलिंपिक के सूरमा नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, बजरंग पूनिया, लवलिना बोरगोहेन और पुरुष हॉकी प्लेयर्स देश लौट चुके हैं। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत की जबरदस्त तैयारी की गई थी। ओलिंपिक के चैंपियंस का स्वागत बैंड-बाजे के साथ किया गया। एयरपोर्ट से ये सभी खिलाड़ी सीधे अशोका होटल जा रहे हैं। सभी एथलीट्स का काफिला होटल की ओर निकल चुका है। फैन इंतजार करते रहे, खिलाड़ी VIP गेट से निकलेदिल्ली एयरपोर्ट पर ओलिंपिक स्टार्स का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद थे। मीडिया भी टकटकी लगाकर पदकवीरों का इंतजार कर रहा था। ढोल-नगाडों और भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे थे। इसी बीच जब चैंपियन्स की फ्लाइट लैंड होने की खबर मिली, तो लोगों को अपना इंतजार पूरा होता नजर आया। हालांकि, सिक्योरिटी फोर्सेस ने सभी खिलाड़ियों को रेगुलर अराइवल की जगह VIP गेट से बाहर निकाला गया। इसके चलते, चैंपिय...