ओलिंपिक मेडलिस्ट का बर्थ डे सेलीब्रेशन:वेट लिफ्टिंग का सिल्वर जीतने वाली मीराबाई चानू ने फैमली के साथ जन्मदिन मनाया, बोलीं- ये स्पेशल था
मणिपुर
टोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए पहला मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू ने रविवार को अपना 27वां जन्मदिन मनाया। चानू ने सोशल मीडिया बर्थडे सेलीब्रेशन की तस्वीरें डाली हैं। इसमें चानू अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाती दिखाई दे रही हैं।
चानू ने लिखा- लंबे समय बाद परिवार के साथ अपना बर्थ डे मनाकर खुशी हो रही है। ये बर्थडे और खास हो गया है, क्योंकि ओलिंपिक मेडल के तौर पर मुझे सबसे बड़ा पुरस्कार मिला है। मुझे शुभकामनाएं देने के लिए सभी का शुक्रिया।
202 किलोग्राम वजन उठाकर जीती चांदी टोक्यो ओलिंपिक में वेटलिफ्टर मीराबाई ने महिलाओं की 49 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कुल 202 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता है। इस इवेंट में चीन की होउ जिहूई ने 210 किलोग्रम वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता। इंडोनेशिया की कैंटिका विंडी को ब्रॉन्ज मिला था। मीराबाई 2016 रियो ओलिंपिक में अपने एक भी प्रयास में सही तरीक...








