Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

टी20 रैंकिंग में विराट कोहली और वनिंदु हसरंगा को मिला बड़ा फायदा

टी20 रैंकिंग में विराट कोहली और वनिंदु हसरंगा को मिला बड़ा फायदा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली एशिया कप 2022 में शानदार प्रदर्शन का ईनाम टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे श्रीलंकाई बॉलिंग ऑलराउंडर वनिंदु हसरंगा को मिला है। दोनों को टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में इसका फायदा मिला है। विराट कोहली ने पिछले करीब तीन सालों में अपनी पहली इंटरनेशनल सेंचुरी ठोकी, यह टी20 इंटरनेशनल में उनकी पहली सेंचुरी भी थी। टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में विराट ने 14 पायदान की छलांग लगाई और 15वें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे वनिंदु हसरंगा टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में तीन पायदान की छलांग के साथ छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के सूर्यकुमार यादव चौथे पायदान पर हैं, जबकि कप्तान रोहित शर्मा 14वें पायदान पर। पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान टी20 रैंकिंग में टॉप पर हैं, जबकि पाकिस्तान...
भारत की नंबर-1 कुर्सी छीनने का PAK का सपना चकनाचूर

भारत की नंबर-1 कुर्सी छीनने का PAK का सपना चकनाचूर

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली टीम इंडिया भले ही एशिया कप 2022 के फाइनल तक नहीं पहुंच पाई, लेकिन आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में टॉप पर बनी हुई है। वहीं पाकिस्तान का टॉप टीम बनने का सपना टूट गया। पाकिस्तान को एशिया कप में लगातार दो मैचों में श्रीलंका ने हराया, जिसके बाद उसे रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा और टीम चौथे पायदान पर खिसक गई है। बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम टी20 टीम रैंकिंग में भारत के बहुत करीब आ गई थी, लेकिन दो हार ने फिलहाल उसका सपना तोड़ दिया है। वहीं श्रीलंकाई टीम आठवें पायदान पर पहुंच गई है। श्रीलंकाई टीम इस साल टी20 वर्ल्ड कप के लिए सुपर-12 में डायरेक्ट क्वालीफाई नहीं कर पाई है, लेकिन एशिया कप चैंपियन बनकर इस टीम ने दिखा दिया, कि टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें कोई भी टीम हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी। टी20 मेंस टीम की रैंकिंग की बात करें तो भारत 268 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ टॉप पर ...
कामरान अकमल बोले- कहा था बाबर आजम से कि कप्तान मत बनो अभी

कामरान अकमल बोले- कहा था बाबर आजम से कि कप्तान मत बनो अभी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने बताया कि जब बाबर आजम को कप्तान बनाया गया था, तब उन्होंने इस खिलाड़ी को कहा था कि अभी कप्तानी मत लो। एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की कप्तानी की काफी आलोचना हुई है। पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम, राशिद लतीफ और मोईन खान जैसे दिग्गजों ने भी बाबर की कप्तानी पर सवाल खड़े किए। एशिया कप 2022 फाइनल में पाकिस्तान की हार के बाद ही कामरान ने भी यह बात कही। हाफिज मोहम्मद इमरान के साथ यूट्यूब सेशन के दौरान कामरान ने अपनी बात रखी। उनसे जब पूछा गया कि क्या कभी कप्तानी को लेकर उनकी बाबर से बात हुई है, तो उन्होंने कहा, 'जब मुझे पता चला था कि उसे कप्तान बनाया गया है। मैंने तब उनसे कहा था कि मुझे नहीं लगता कि आपको अभी कप्तान बनना चाहिए। आपको अगले तीन-चार साल में बढ़िया प्रदर्शन करना चाहिए... अभी पूरा बैटिंग लाइनअप आपके भरोसे है।...
BCCI पद पर बने रहेंगे सौरव गांगुली और जयशाह, सुप्रीम कोर्ट ने कूलिंग ऑफ पीरियड पर सुनाया बड़ा फैसला

BCCI पद पर बने रहेंगे सौरव गांगुली और जयशाह, सुप्रीम कोर्ट ने कूलिंग ऑफ पीरियड पर सुनाया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने बोर्ड के प्रशासकों के लिए अनिवार्य कूलिंग-ऑफ क्लॉज को संशोधित करने के लिए BCCI की याचिका को अनुमति दी। अब उनका BCCI और एक राज्य संघ में एक बार में अधिकतम 12 वर्ष का कार्यकाल हो सकता है। जिसका मतलब है कि सौरव गांगुली तीन साल तक बीसीसीआई के अध्यक्ष बने रहेंगे और जय शाह को भी अगले तीन साल तक बीसीसीआई सचिव बनना तय माना जा रहा है।  बीसीसीआई के संविधान के अनुसार, एक पदाधिकारी को राज्य संघ या बीसीसीआई या दोनों संयुक्त रूप से लगातार दो कार्यकालों के बीच तीन साल की कूलिंग ऑफ अवधि से गुजरना पड़ता है। बीसीसीआई की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ से कहा कि देश में क्रिकेट का खेल काफी व्यवस्थित है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई एक स्वायत्त संस्था है और सभी बदलावों पर क्रिकेट संस्था की वार्षिक आम बैठक (एजीएम)...
मंधाना के अर्द्धशतक की बदौलत भारत ने शृंखला बराबर की

मंधाना के अर्द्धशतक की बदौलत भारत ने शृंखला बराबर की

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
डर्बी (वार्ता). भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्मृति मंधाना (79 नाबाद) के अर्द्धशतक और स्नेह राणा (24/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड को दूसरा टी20 मैच आठ विकेट से हराकर शृंखला एक-एक से बराबर की।इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 143 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे हरमनप्रीत कौर की टीम ने 16.4 ओवर में ही हासिल कर लिया।इंग्लैंड के 142 रन का पीछा करते हुए मंधाना ने भारत को विस्फोटक शुरुआत दिलायी और शेफाली वर्मा (20) के साथ पहले विकेट के लिये छह ओवर में 55 रन जोड़े।शेफाली के बाद क्रीज पर आयीं दयालन हेमलता 10 गेंदों पर नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गयीं, जिसके बाद मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत के साथ मिलकर भारत को जीत तक पहुंचाया। मंधाना ने अपनी नाबाद पारी में 53 गेंदों पर 13 चौकों की बदौलत 79 रन बनाये जबकि हरमनप्रीत ने 22 गेंदों पर चार चौकों सहित 29 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों के बीच तीसरे व...
ग्रामीण ओलंपिक खेलों के आयोजन से निखरेगी प्रतिभा : विधायक

ग्रामीण ओलंपिक खेलों के आयोजन से निखरेगी प्रतिभा : विधायक

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
राजीव गांधी स्टेडियम में हुआ ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोहहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले भर में सोमवार से राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल के अंतर्गत चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। प्रतियोगिताओं के शुभारंभ मौके पर ब्लॉक स्तरीय उद्घाटन समारोह आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय पर जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का उद्घाटन समारोह हुआ। कार्यक्रम में विधायक चौधरी विनोद कुमार, जिला प्रमुख कविता मेघवाल व जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने ध्वजारोहण कर ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल का उद्घाटन किया। ओलंपिक खेल के उद्घाटन के बाद विधायक की ओर से राजीव गांधी स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद हॉकी ग्राउंड का लोकार्पण भी किया गया। हॉकी का खेल मैदान नगर परिषद की ओर से तैयार करवाया गया है। ओलंपिक खेल के ...

बंगलादेश को हराकर सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप के फाइनल में भारत

स्पोर्ट्स
कोलंबो (वार्ता)। भारतीय युवाओं ने सोमवार को करीबी सेमीफाइनल में बंगलादेश को 2-1 से हराकर दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) अंडर-17 चैंपियनशिप 2022 के फाइनल में जगह बनायी।थांगलालसोन गंगटे (51', 59') ने दूसरे हाफ में भारत के दोनों गोल जमाये, जबकि बंगलादेश का एकलौता गोल मिराजुल इस्लाम (61') ने किया।दोनों टीमों ने पहले हाफ में एक-दूसरे को टक्कर देते हुए कई मौके बनाये, जो अंत में बेकार गये। गंगटे ने 51वें मिनट में मैच का पहला गोल करके भारत को 1-0 की बढ़त दिलायी। सात मिनट बाद उन्होंने एक और गोल जमाकर भारत की बढ़त को दोगुना किया।मिराजुल इस्लाम ने बंगलादेश को मैच में वापस लाने के प्रयास में 61वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। इस गोल ने बंगलादेश क प्रोत्साहित किया और उन्होंने मैच को बराबरी लाने के कई प्रयास किये, हालांकि वह स्कोरर कोई कष्ट देने में नाकाम रहे और मैच 2-1 पर समाप्त हुआ...
इंग्लैंड ने तीसरा टेस्ट नौ विकेट से जीता, शृंखला 2-1 से

इंग्लैंड ने तीसरा टेस्ट नौ विकेट से जीता, शृंखला 2-1 से

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
लंदन (वार्ता)। इंग्लैंड ने ओली रॉबिन्सन और स्टुअर्ट ब्रॉड के सात-सात विकेटों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को तीसरे टेस्ट में सोमवार को नौ विकेट से मात देकर शृंखला 2-1 से अपने नाम की।दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 40 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में 169 रन बनाकर इंग्लैंड को 130 रन का मामूली लक्ष्य दिया था, जिसे बेन स्टोक्स की टीम ने 22.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।इंग्लैंड की जीत चौथे दिन ही सुनिश्चित हो गयी थी जब उसने स्टंप्स तक बिना किसी नुकसान के 97 रन बना लिये थे। पांचवें दिन सलामी बल्लेबाज एलेक्स लीस (39) कागिसो रबाडा की गेंद पर पगबाधा हो गये, जिसके बाद जैक क्रॉली (69 नाबाद) और ओली पोप (11 नाबाद) ने इंग्लैंड को लक्ष्य तक पहुंचाया।पहले दिन का खेल बारिश और दूसरे दिन का खेल महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के कारण रद्द होने के बाद यह टेस्ट आधिकारिक रूप से तीन दिनों में निर्...
यूएस ओपन जीतकर शीर्ष रैंकिंग पर पहुंचे अल्काराज

यूएस ओपन जीतकर शीर्ष रैंकिंग पर पहुंचे अल्काराज

स्पोर्ट्स
न्यूयॉर्क (वार्ता)। स्पेन के युवा सनसनी टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने ऐतिहासिक फाइनल मैच में नॉर्वे के कैस्पर रूड को हराकर यूएस ओपन खिताब जीता और एटीपी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया।उन्नीस वर्षीय अल्काराज ने रविवार को आर्थर ऐश स्टेडियम में तीन घंटे 20 मिनट चले फाइनल के चौथे सेट में बाजुओं को खोलकर आक्रामक प्रहार किये और दबाव को सोखते हुए 6-4, 2-6, 7-6(1), 6-3 से अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद भावुक हुए अल्काराज दर्शकों की तालियों के शोर के बीच कोर्ट पर गिर गये। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम और कोच हुआन कार्लोस फरेरो को गले मिलकर बधाई दी।अल्काराज ने कहा, मैंने यह सपना बचपन से देखा है। दुनिया में नंबर एक बनना और ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनना कुछ ऐसा है जिसके लिये मैंने वास्तव में कड़ी मेहनत की है। अभी बात करना मुश्किल है, मेरे अंदर बहुत सारी भावनाएं हैं। यह वास्तव ...
खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, मंगत प्रथम व अनुराधा द्वितीय

खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, मंगत प्रथम व अनुराधा द्वितीय

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्या भारती विद्यालय की ओर से रविवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खेलकूद प्रतियोगिता प्रबंध समिति सदस्य दीपक जांगिड़, खेल प्रमुख अरविंद कुमार शर्मा की ओर से खिलाड़ियों का परिचय लेकर एवं दौड़ प्रारंभ करवाकर किया गया। आयोजन समिति सदस्य गंगाधर शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में हनुमानगढ़, पीलीबंगा, पल्लू, नोहर सहित चार विद्या मंदिरों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। 100 मीटर दौड़ में आशुतोष, निर्मल सिंह, शिवकुमार एवं 200 मीटर दौड़ में दिलखुश, हर्षित सोनी, 400 मीटर दौड़ में निर्मलसिंह और नजमा प्रथम स्थान पर रही। गोला फेंक प्रतियोगिता में कृष्ण कुमार प्रथम, लंबी कूद प्रतियोगिता में राहुल सोनी प्रथम, कृष्णलाल द्वितीय, रिले रेस में आशुतोष हनुमानगढ़ दल विजय रहा। बाल वर्ग में 400 मीटर में जसविन्...