Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

स्वियातेक ने पहली बार जीता यूएस ओपन खिताब

स्वियातेक ने पहली बार जीता यूएस ओपन खिताब

स्पोर्ट्स
न्यूयॉर्क (वार्ता). पोलैंड की इगा स्वियातेक ने एकतरफा फाइनल मुकाबले में ट्यूनीशिया की आॅन्स जब्यूर को हराकर अपना पहला यूएस ओपन खिताब जीत लिया।विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी स्वियातेक ने शनिवार को आर्थर ऐश स्टेडियम में जब्यूर को 6-2, 7-6 (5) से हराकर साल का अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया।इस साल मार्च में एशले बार्टर के आकस्मिक सन्यास के बाद 21 वर्षीय स्वियातेक डब्ल्यूटीए रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंच गयी थीं, लेकिन युवा खिलाड़ी ने इससे घबराने के बजाय प्रेरणा ली।स्वियातेक ने जीत के बाद कहा, मुझे संयमित रहने और लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत थी। सीजन की शुरूआत में मुझे एहसास हुआ कि शायद डब्ल्यूटीए इवेंट्स में कुछ परिणाम मेरे हित में हो सकते हैं। मैंने आॅस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में भी जगह बनाई, लेकिन मुझे यकीन नहीं था कि मैं वास्तव में ग्रैंड स्लैम जीत सकती थी, खासकर यूएस ...
केएल, रोहित और विराट को T20 वर्ल्ड कप से ड्रॉप किया जा सकता है?, आकाश चोपड़ा ने दिया इसका जवाब

केएल, रोहित और विराट को T20 वर्ल्ड कप से ड्रॉप किया जा सकता है?, आकाश चोपड़ा ने दिया इसका जवाब

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और मौजूदा क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा से एक क्रिकेट फैन ने पूछा कि क्या रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए ड्रॉप किया जा सकता है? इस पर आकाश चोपड़ा ने अपनी राय दी, क्योंकि फैन ने 2007 के वर्ल्ड कप की टीम का उदाहरण दिया था।  आकाश चोपड़ा से पूछा गया कि क्या रोहित, केएल और विराट को टी20 वर्ल्ड कप में ड्रॉप करना संभव है? क्योंकि बीसीसीआई ने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा ही किया था। इसको लेकर आकाश ने कहा, "मैं इस बात से बिल्कुल सहमत नहीं हूं कि उनको अभी ड्रॉप करना चाहिए या कुछ सोचना चाहिए। 1,2,3 को खेलना भी चाहिए या अच्छा प्लेटफॉर्म अर्जित करना चाहिए।"  उन्होंने आगे कहा, "टी20 वर्ल्ड कप में हमारे अच्छे मुकाबले हैं। साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और कई टीमें हैं, हमारे ग्रुप में। मैं चाहता हूं कि हमारे तीनो...
विराट कोहली के बाद अब स्टीव स्मिथ ने खत्म किया शतकों का सूखा

विराट कोहली के बाद अब स्टीव स्मिथ ने खत्म किया शतकों का सूखा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज केर्न्स में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 267 रन का स्कोर बनाया है। कंगारूओं के लिए पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने 105 रन की शतकीय पारी खेली। स्मिथ ने अपनी पारी के दौरान 131 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्का लगाया। स्मिथ का वनडे में करीब दो साल बाद यह पहला शतक है। उनका वनडे क्रिकेट में यह 12वां शतक है। उन्होंने 127 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की।  विराट के बाद अब स्मिथ ने खत्म किया शतकों का सूखा भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने हाल में 1021 दिन के इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला शतक जमाया है और अब स्मिथ ने भी 546 दिन के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहली सेंचुरी ठोकी है। स्मिथ और कोहली को मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बेस्ट बल्लेबाजों में शूम...
ग्लेन, डंकले के आगे भारत पस्त

ग्लेन, डंकले के आगे भारत पस्त

स्पोर्ट्स
चेस्टर ली स्ट्रीट (वार्ता). इंग्लैंड महिला टीम ने सारा ग्लेन (चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी और सोफिया डंकले (61) के नाबाद अर्द्धशतक की बदौलत भारत को पहले टी20 मुकाबले में नौ विकेट से मात दे दी।भारत ने इंग्लैंड को 133 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे उन्होंने 13 ओवर में ही हासिल कर लिया।टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना ने भारत को अच्छी शुरूआत दिलायी मगर 20 गेंदों पर 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गयीं। कप्तान हरमनप्रीत ने 20(15) रन, रिचा घोष ने 16(12) रन और दीप्ति शर्मा 29(24) रन बनाकर भारत को 20 ओवर में 132/7 के स्कोर तक पहुंचाया।133 रन के लक्ष्य की हिफाजत करते हुए भारत के लिये दूसरी पारी विस्मरणीय रही। डंकले ने पहले विकेट के लिये डेनियल वायट के साथ 60 रन जोड़े, जबकि दूसरे विकेट के लिये एलीस कैपसी के साथ 74 रन की साझेदारी की। वायट ने 16 गेंदों पर तीन चौकों की बदौलत 24 रन बनाये जबकि...
एशिया कप 2022: फाइनल में पाकिस्तान के लिए कौन है सबसे बड़ा खतरा, आकाश चोपड़ा ने बताया नाम

एशिया कप 2022: फाइनल में पाकिस्तान के लिए कौन है सबसे बड़ा खतरा, आकाश चोपड़ा ने बताया नाम

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने रविवार 11 सितंबर को एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के लेगस्पिनर वानिंदु हसरंगा को पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा खतरा बताया। 9 सितंबर को सुपर 4 के आखिरी मैच में हसरंगा ने कप्तान बाबर आजम सहित तीन विकेट लिए, क्योंकि श्रीलंका ने पाकिस्तान को 121 रनों पर समेट दिया। पाकिस्तान की टीम एक समय पर 82 रन पर 4 विकेट खोकर ठीकठाक स्तिथि में थी, लेकिन 19.1 ओवर में सभी विकेट खो दिए थे।  श्रीलंका की टीम ने 17 ओवर में 122 रन का टारगेट चेज कर लिया था। पथुम निसानका ने शानदार अर्धशतक जड़ा था और वानिंदु हसरंगा ने 3 गेंदों में 10 रन बनाकर टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई थी। स्टार स्पोर्ट्स पर आकाश चोपड़ा ने कहा, "वानिंदु हसरंगा पाकिस्तान के लिए एक बड़ा खतरा होंगे, क्योंकि लेग स्पिन और गुगली के सामने, यह पाकिस्तान लाइनअप ढह जाता है चाहे वह वानिंदु हसरंगा हो या राशिद ...
क्या फाइनल में टॉस बनेगा बॉस? महामुकाबले से पहले बाबर आजम और दासुन शनाका ने बताई मन की बात

क्या फाइनल में टॉस बनेगा बॉस? महामुकाबले से पहले बाबर आजम और दासुन शनाका ने बताई मन की बात

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में फैंस बड़ी संख्या में अपनी-अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए मौजूद रहेंगे। यूएई में अन्य मुकाबलों की तरह फाइलन में भी टॉस की बड़ी भूमिका रहने वाली है। क्योंकि टॉस जीतने वाली टीम इस विकेट पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी और स्टेडियम के पिछले रिकॉर्ड पर नजर डाले तो टॉस जीतने वाली टीम का पलड़ा भारी रहा है।  फाइनल से पहले दोनों टीमों के कप्तान ने टॉस को लेकर अपना पक्ष रखा है। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका का कहना है कि उनकी टीम एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ टॉस हारती है, तो भी पहले बल्लेबाजी करने के लिए तैयार है। हालांकि बाबर आजम टॉस लेकर थोड़ी परेशानी में दिखे और उनका मानना है कि टॉस काफी मैटर करेगा।  जैसे-जैसे टीमें महाद्वीपी...
पीयर्स-सैंडर्स ने जीता यूएस ओपन मिश्रित युगल खिताब

पीयर्स-सैंडर्स ने जीता यूएस ओपन मिश्रित युगल खिताब

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
न्यूयॉर्क (वार्ता). जॉन पीयर्स और स्टॉर्म सैंडर्स की आॅस्ट्रेलियाई जोड़ी ने फ्रांस के एडुअर्ड रोजर वेसलिन और बेल्जियम की कर्स्टन फ्लिपकेन्स को हराकर यूएस ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीत लिया।आॅस्ट्रेलियाई युगल ने शनिवार को आर्थर ऐश स्टेडियम में फ्लिपकेन्स-वेसलिन की जोड़ी को 4-6, 6-4, 10-7 से मात देकर बतौर टीम अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।सैंडर्स ने जीत के बाद कहा, विश्व के सबसे बड़े कोर्ट पर खेलना एक यादगार अनुभव है। हम अगले साल वापस आयेंगे।चौथी सीड आॅस्ट्रेलियाई जोड़ी ने पहले सेट में कई ब्रेक-पॉइंट गंवाये, लेकिन दूसरे सेट में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया और सेट पॉइंट पर वेसलिन के डबल फॉल्ट का फायदा उठाते हुए मैच को तीसरे सेट में पहुंचाया।फ्लिपकेन्स-वेसलिन की जोड़ी ने निर्णायक सेट में 0-3 से पिछड़ने के बाद वापसी की लेकिन लय बरकरार नहीं रख सके और 10-7 से तीसरा सेट हार गये।पीयर्स ने जीत के बा...
बाबर आजम के खराब फॉर्म के लिए क्या किस्मत है कसूरवार? 

बाबर आजम के खराब फॉर्म के लिए क्या किस्मत है कसूरवार? 

स्पोर्ट्स
दुबई पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर 2014 के बाद से पहली बार एशिया कप के फाइनल में पहुंची है। एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के लिए अब तक मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद नवाज और आसिफ अली जैसे खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी की है। लेकिन कप्तान बाबर आजम का फॉर्म टीम के लिए चिंताजनक है। बाबर ने पिछले पांच मैचों में सिर्फ 63 रन बनाए हैं। हालांकि अब टीम को अब उम्मीद है कि बाबर रविवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले एशिया कप 2022 फाइनल में लय में लौटेंग और एक बड़ी पारी खेलेंगे।  क्या बाबर आउट ऑफ फॉर्म हो गए हैं? पाकिस्तान के कोच सकलैन मुश्ताक ऐसा नहीं मानते। उनका मानना है कि बाबर अभी भी कुछ अच्छे शॉट खेल रहे हैं। कोच ने मैच से पूर्व कहा, ''जिस तरह से वह स्टार्ट कर रहे हैं, अगर कोई क्रिकेट को गहरी निगाह से देखता है तो वो ये कहेगा कि उसके (बाबर) ऊपर कोई बदकिस्मती ही च...
एशिया के ताज के लिए श्रीलंका और पाकिस्तान लगाएंगे पूरा जोर, 8 साल बाद खिताबी मुकाबले में आमने-सामने

एशिया के ताज के लिए श्रीलंका और पाकिस्तान लगाएंगे पूरा जोर, 8 साल बाद खिताबी मुकाबले में आमने-सामने

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली श्रींलका और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला रविवार (11 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका की टीम एशिया कप सुपर फोर में सभी मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंची, तो वहीं पाकिस्तान ने भारत और अफगानिस्तान को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह पक्की की। इससे पहले दोनों टीमें एशिया कप 2014 के खिताबी मुकाबले में भिड़ी थी, जहां श्रीलंका पांच विकेट से जीतकर चैंपियन बना था। श्रीलंका को एशिया कप 2022 के पहले मैच में जब अफगानिस्तान के हाथों शिकस्त मिली थी, तो यह उसकी पिछले 35 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 28वीं हार थी, लेकिन दासुन शनाका की टीम ने इसके बाद एशिया कप का पूरा परिदृश्य ही बदल दिया। श्रीलंका ने एशिया कप 2022 के पहले मैच में हार के बाद अपने अगले चार मुकाबले जीतते हुए सात बार की एशिया कप चैंपियन भारत को हराया और सुपर-4 मैच में अफग...
ब्लॉक स्तरीय आयोजन में हिस्सा लेंगी 205 टीमें

ब्लॉक स्तरीय आयोजन में हिस्सा लेंगी 205 टीमें

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
राजीव गांधी स्टेडियम में ग्राम पंचायतों को वितरित की गई खेल किटहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल का ब्लॉक स्तरीय आयोजन 12 सितम्बर से शुरू होगा। आयोजन को लेकर शनिवार को जंक्शन के राजीव गांधी स्टेडियम में ग्राम पंचायतों को खेल किट वितरित की गई। इस दौरान किट वितरण प्रभारी प्रधानाचार्य पवन पारीक की देखरेख में ग्राम पंचायतों को कुल 2258 किट वितरित की गई। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के प्रभारी सुखदीप सिंह ने बताया कि हनुमानगढ़ ब्लॉक में करीब 2400 खिलाड़ियों को किट वितरित की जा चुकी है। कमेटी बनाकर अलग-अलग स्तर पर किटें वितरित की जा रही हैं। अब तक सभी छह खेलों के लिए हनुमानगढ़ ब्लॉक में 2346 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। महिला एवं पुरुष वर्ग की 205 टीमें ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। मैदान निर्माण के लिए भी अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है। खेल मैदानों ...