Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

एशियाई चैंपियन श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया टीम का ऐलान

एशियाई चैंपियन श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया टीम का ऐलान

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्लीश्रीलंका ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका ने दुष्मंथा चमीरा और लाहिरू कुमारा को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है, लेकिन उनकी भागीदारी टूर्नामेंट से पहले उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी। अशेन बंडारा, प्रवीण जयविक्रमा, दिनेश चांदीमल, बिनुरा फर्नांडो और नुवानिडु फर्नांडो को स्टैंडबाय पर खिलाड़ियों के रूप में चुना गया है, लेकिन बंडारा और जयविक्रमा ही टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। एशिया कप 2022 के अधिकांश खिलाड़ी टी20 विश्व कप टीम में शामिल हैं। मुख्य टीम और रिजर्व ग्रुप दोनों से चूकने वाले मथीशा पथिराना हैं, जिन्होंने एशिया कप में पदार्पण किया था।एशिया कप में T20I टीम में वापसी करने वाले मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल को स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची में जगह मिली है। टी20 विश्व कप टीम: दासु...
संजू सैमसन की कप्तानी में हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट होगा ‘तैयार’

संजू सैमसन की कप्तानी में हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट होगा ‘तैयार’

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली22 सितंबर से इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है। इसके लिए इंडिया ए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है। टीम में कई जाने-माने नाम शामिल हैं, साथ ही कप्तानी का जिम्मा दिया गया है संजू सैमसन को, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए काफी प्रभावित भी किया है। इंडिया ए स्क्वॉड में एक नाम ऐसा है, जो थोड़ा चौंकाने वाला है। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर राज अंगद बावा को टीम में जगह मिली है, लेकिन उसके पीछे एक गणित है, चलिए समझते हैं क्यों इस खिलाड़ी को किया जा रहा है फास्ट ट्रैक।फास्ट बॉलर ऑलराउंडर की कमी टीम इंडिया को लंबे समय तक रही है। हार्दिक पांड्या ने इस कमी को पूरा किया, लेकिन जब वह इंजरी और सर्जरी से परेशान रहे, तब भारत ने विजय शंकर औ...
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में कौन है आगे विराट कोहली या रोहित शर्मा?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में कौन है आगे विराट कोहली या रोहित शर्मा?

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 20 सितंबर से खेली जानी है। एशिया कप में जिस तरह से विराट कोहली का बल्ला चला, उसने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की चिंता जरूर बढ़ा दी होगी, लेकिन इसके अलावा एक और ऐसी बात है, जिससे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को सतर्क रहने की जरूरत है। टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट का रिकॉर्ड जबर्दस्त है। दुनिया भर में विराट इकलौते ऐसे बैटर हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 700 से ज्यादा टी20 रन बनाए हैं।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 क्रिकेट में भारत की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं शिखर धवन, वहीं तीसरे नंबर पर आता है कप्तान रोहित शर्मा का नाम। चौथे नंबर पर एमएस धोनी हैं और पांचवें नंबर पर युवराज सिंह। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 पारियों में 146.23 के स्ट्राइक रेट और 59.83 के औसत से कुल 7...
टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में नहीं चुने जाने के बाद संजू सैमसन के लिए खुशखबरी

टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में नहीं चुने जाने के बाद संजू सैमसन के लिए खुशखबरी

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीन्यूजीलैंड ए टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 22 सितंबर से खेली जानी है। इस सीरीज के लिए इंडिया ए स्क्वॉड का ऐलान हो गया है। ऑल इंडिया सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने स्क्वॉड चुनी और इसकी कप्तानी संजू सैमसन को सौंपी गई है। टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह नहीं बना पाए संजू के लिए यह खुशखबरी से कम नहीं है।22 सितंबर से शुरू हो रही इस सीरीज के सभी मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने हैं। पहला मैच 22, दूसरा मैच 25 और तीसरा मैच 27 सितंबर को खेला जाएगा। इंडिया ए में पृथ्वी शॉ, ऋतुराज गायकवाड़, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर और संजू सैमसन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।...
शोएब अख्तर ने अपने ही बोर्ड की कर दी बेइज्जती, बोले- अगर ये टीम वर्ल्ड कप नहीं जीती

शोएब अख्तर ने अपने ही बोर्ड की कर दी बेइज्जती, बोले- अगर ये टीम वर्ल्ड कप नहीं जीती

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार (15 सितंबर) को आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम का ऐलान किया। 15 सदस्यीय टीम में शान मसूद को शामिल किया गया है, जबकि घुटने की चोट के कारण शीर्ष क्रम के अनुभवी बल्लेबाज फखर जमां मुख्य टीम से बाहर रहेंगे। वहीं शाहीन अफरीदी की वापसी हुई है। हालांकि बोर्ड द्वारा चुनी गई वर्ल्ड कप टीम से पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खुश नहीं है और चीफ सेलेक्टर मोहम्मद वसीम को लताड़ भी लगाई है। टीम का ऐलान होने के बाद पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने ट्वीट के जरिए वसीम पर निशाना साधा। इसके बाद टीम के दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि एक औसत व्यक्ति केवल औसत निर्णय ही ले सकता है। न केवल वसीम, रावलपिंडी एक्सप्रेस ने टीम के कोचिंग स्टाफ को भी लताड़ लगाई, जिसमें कप्तान बाबर आजम और कुछ अन्य खिलाड़ियों के साथ सकलैन मुश्ताक और मोहम्मद यूसुफ जैसे द...
T20 वर्ल्ड कप 2022 स्क्वॉड में नहीं चुने जाने के बाद उड़ा सरफराज के चेहरे का रंग

T20 वर्ल्ड कप 2022 स्क्वॉड में नहीं चुने जाने के बाद उड़ा सरफराज के चेहरे का रंग

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीपाकिस्तान के सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद इन दिनों नैशनल टी20 कप में सिंध टीम के लिए खेल रहे हैं। सरफराज को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है। सरफराज को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर भी टीम में शामिल नहीं किया गया और इस पर उनका रिऐक्शन गुरुवार को खेले गए लाइव मैच में देखने को मिला। मैच के दौरान विकेटकीपिंग करते हुए सरफराज बिल्कुल गुमसुम नजर आए।दरअसल सरफराज विकेट के पीछे लगातार बोलते रहते हैं और टीम के गेंदबाजों का मनोबल बढ़ाते रहते हैं, लेकिन गुरुवार को सिंध और सेंट्रल पंजाब के बीच हुए मैच के दौरान ऐसा देखने को नहीं मिला। सरफराज की चुुप्पी कमेंटेटर्स ने भी नोट की और एक कमेंटेटर ने मैच के दौरान कहा, 'सरफराज आज के मैच में काफी चुप हैं, और मेरा विश्वास करिए मुझे सरफराज ऐसे बिल्कुल अच्छे नहीं लग रहे, वह विकेट के पीछे बोलते हुए ही अच्छे लगते हैं।'पाकिस्तान टी2...
T20 World Cup के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित, दिग्गज ऑलराउंडर को किया बाहर

T20 World Cup के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित, दिग्गज ऑलराउंडर को किया बाहर

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup) के लिए अपनी टीम का चयन कर दिया है। चयनकर्ताओं ने इस 15 सदस्यीय टीम से स्टार ऑलराउंडर महमुदूल्लाह (Mahmudullah) को बाहर कर दिया है। महमुदूल्लाह उन 6 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया गया है। ये खिलाड़ी हाल में हाल में एशिया कप 2022 में टीम का हिस्सा थे।  महमूदुल्लाह और मुशफिकुर रहीम के अलावा, जिन्होंने हाल ही में T20I से संन्यास की घोषणा की, अनामुल हक, मोहम्मद नईम, परवेज हुसैन और महेदी हसन को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इसके बदले नजमुल हुसैन, लिटन दास, यासिर अली, नूरुल हसन और हसन को वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है।  वहीं, शोरफुल इस्लाम, ऋषद हुसैन, महेदी हसन और सौम्य सरकार को रिजर्व खिलाड़ी के र...
‘बनना था राजा भोज, बन गया गंगू तेली’, शिखर धवन का नया वीडियो देख हो जाएंगे लोटपोट

‘बनना था राजा भोज, बन गया गंगू तेली’, शिखर धवन का नया वीडियो देख हो जाएंगे लोटपोट

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन फैंस के साथ-साथ अपने साथियों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं चूकते हैं। सोशल मीडिया पर उनके द्वारा शेयर वीडियो को फैंस काफी पसंद करते हैं और उनसे लगातार वीडियो शेयर करने की डिमांड भी करते रहते हैं। ऐसे में टीम के सलामी बल्लेबाज भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करते हैं। मंगलवार को धवन ने इंस्टग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।  इंस्टाग्राम पर धवन ने एक रील शेयर किया है, जिसमें वह बाथरोब पहने हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने हाथ में एक जोड़ी काले जूते, एक सफेद शर्ट और काला टाउजर लिया हुआ है। इन सबको वह अपने सामने फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। यह एक तरह का ट्रेंड है, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपने पसंदीदा कपड़ों को सामने फेंकता है और वह फिर अगले ही पल उसे पहने हुए नजर आता है।  शिखर धवन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''बनना था राजा भोज...
टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड ने माइक हस्सी को दी बड़ी जिम्मेदारी

टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड ने माइक हस्सी को दी बड़ी जिम्मेदारी

स्पोर्ट्स
लंदन इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। इंग्लैंड ने टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए पूर्व फास्ट बॉलिंग कोच डेविड साकेर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइक हस्सी को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल किया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के इस फैसले से टीम के कोचिंग दल में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा होगा। इन दोनों के अलावा टीम के हेड कोच मैथ्यू मोट भी ऑस्ट्रेलिया से हैं। साकेर पाकिस्तान के खिलाफ आने वाली टी 20 सीरीज से टीम से जुड़ेंगे। वह इससे पहले इंग्लैंड को गेंदबाजी कोच के तौर पर पांच साल की सेवाएं दे चुके हैं। उनके कोच रहते इंग्लैंड ने 2010-11 में एशेज सीरीज अपने नाम की थी और टीम रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंची थी। उनका पिछला कार्यकाल 2015 तक रहा था। साकेर इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के गेंदबाजी कोच रहे। मिस्टर क्रिकेट के नाम से पहचाने जाने व...
T20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की नई जर्सी लॉन्च होने के बाद दिनेश कार्तिक का कमेंट वायरल

T20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की नई जर्सी लॉन्च होने के बाद दिनेश कार्तिक का कमेंट वायरल

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अपनी नई स्वदेशी जर्सी को लॉन्च कर दिया है। एरोन फिंच की कप्तानी वाली माैजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया आगामी टी20 वर्ल्ड कप में स्वदेशी-थीम वाली किट पहनेगी। यह पहली बार है जब कंगारू टीम किसी बड़े टूर्नामेंट में फर्स्ट नेशंस का प्रतिनिधित्व करने वाली जर्सी पहनेगी। टीम की इस नई जर्सी में टॉप के ट्रंक पर ब्लैक स्लीव्स के साथ-साथ ग्रीन और गोल्ड ढलान है और शर्ट के चारों ओर कलाकृति बनी हुई है। इसके अलावा जर्सी में गोल्डन और हरे रंग की कलाकृति दिखाई देगी। आगामी T20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की जर्सी लॉन्च होने के बाद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।  दरअसल, ईएसपीएनक्रिकंफो ने अपने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट किया है, जिसमें मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल और जाेश हेजलवुड टी20 वर्ल्ड कप...