Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

71वें शतक पर विराट कोहली के ऑटोग्राफ वाला बल्ला मिलने पर पाकिस्तानी फैन बोला- कोई 1 करोड़ देगा तो भी नहीं दूंगा

71वें शतक पर विराट कोहली के ऑटोग्राफ वाला बल्ला मिलने पर पाकिस्तानी फैन बोला- कोई 1 करोड़ देगा तो भी नहीं दूंगा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 के अपने आखिरी मैच में भारत ने 101 रनों से जीत हासिल की। इस मैच को लेकर फैंस के बीच ज्यादा उत्साह देखने को नहीं मिल रहा था। क्योंकि दोनों टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी थी और ये मैच बस औपचारिकता के लिए रह गया था। लेकिन इस मैच में विराट कोहली ने अपने शतकों की संख्या 70 से बढ़ाकर 71 कर दी। फैंस से ज्यादा विराट कोहली अपने 71वें इंटरनेशनल शतक के लिए बेताब थे और उन्होंने 1020 दिनों के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रनों की नाबाद पारी खेली। स्टेडियम में ये देखने के लिए ज्यादा दर्शक मौजूद नहीं थे, लेकिन जिन्होंने भी देखा होगा वो इस पल को कभी नहीं भूल पाएगा। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मौजूद एक पाकिस्तान फैन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जिसे वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा और उस चीज को संभाल कर रखना चाहता है। दरअसल विराट क...
कानपुर में लगेगा बॉलीवुड हस्तियों का तड़का, ग्रीन पार्क में जलवा बिखेरेंगी नोरा फतेही और श्रद्धा कपूर

कानपुर में लगेगा बॉलीवुड हस्तियों का तड़का, ग्रीन पार्क में जलवा बिखेरेंगी नोरा फतेही और श्रद्धा कपूर

स्पोर्ट्स
कानपुर। ग्रीन पार्क में होने वाली रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी-20 में क्रिकेट के साथ ही बॉलीवुड हस्तियों का भी तड़का लगेगा। नोरा फतेही, श्रद्धा कपूर और कार्तिक आर्यन समेत कई हस्तियां मैदान में रंगारंग प्रस्तुतियों से मनमोहेंगे। मैच का शुभारंभ 10 सितंबर को होने से पहले डेढ़ घंटे का बॉलीवुड नाइट व प्रस्तुतिकरण होगा। ओपनिंग सेरेमनी में प्रदेश व देश की कई नामचीन हस्तियां आ सकती है। मैच को लेकर पुलिस, प्रशासन और नगर निगम के साथ ही खेल विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। पूरी क्षमता से होगा मैच, बायोबबल घेरा रहेगा  ग्रीन पार्क में भारत समेत आठ लीजेंड्स टीमों की प्रतियोगिता पूरी क्षमता के साथ कराने की तैयारी है। फिर भी खेल विभाग की अनुमति ली जाएगी। पिछली बार कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए मैच 70 फीसदी क्षमता से कराया गया था। इस बार 28 हजार की क्षमता के साथ मैच कराने की तैयारी है। इसके साथ...
क्या विराट कोहली तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर के शतकों के शतक का रिकॉर्ड? वीरेंद्र सहवाग ने दिया जवाब

क्या विराट कोहली तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर के शतकों के शतक का रिकॉर्ड? वीरेंद्र सहवाग ने दिया जवाब

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली विराट कोहली ने 1000 से ज्यादा दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में सेंचुरी ठोकी और इस पारी ने दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स को खुश कर दिया। भारतीय क्रिकेट फैन्स इस बात से निराश थे कि टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल में नहीं पहुंची, लेकिन विराट की सेंचुरी ने हर एक भारतीय क्रिकेट फैन के जख्मों पर मरहम का काम किया है। नवंबर 2019 में विराट ने 70वीं इंटरनेशनल सेंचुरी ठोकी थी और इसके बाद से इंतजार था 71वीं का, लेकिन इसका इंतजार जरूरत से ज्यादा लंबा हो गया। विराट की 71वीं सेंचुरी देखने के बाद पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को उम्मीद है कि वह सचिन तेंदुलकर के शतकों के शतक का रिकॉर्ड भी तोड़ डालेंगे। क्रिकबज पर विराट के 71वें शतक को लेकर जब सहवाग से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, 'विराट के इस शतक से सिर्फ मैं नहीं पूरा भारत खुश है, उनके फैन्स लंबे समय से इसके इंतजार में थे कि यह जल्दी आए, ये जल्द...
बलात्कार के आरोपी संदीप लामिछाने ने खुद को बताया बेकसूर

बलात्कार के आरोपी संदीप लामिछाने ने खुद को बताया बेकसूर

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली बलात्कार के आरोपी नेपाल क्रिकेट टीम के निलंबित कप्तान संदीप लामिछाने ने शुक्रवार को एक सार्वजनिक बयान जारी कर दावा किया कि वह निर्दोष है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा है कि वह कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) से छुट्टी लेंगे और कुछ दिनों में नेपाल वापस जाएंगे। नेपाल क्रिकेट संघ ने गुरुवार (8 सितंबर) को एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में आरोपी स्टार क्रिकेटर संदीप लामिछाने को निलंबित कर दिया। नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के निलंबित कप्तान के खिलाफ नेपाल की एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय लड़की ने उन पर बलात्कार का आरोप लगाया है। संदीप लामिछाने ने उनके खिलाफ बलात्कार की शिकायत पर ट्वीट किया, ''मैं निर्दोष हूं और नेपाल के सम्मानजनक कानूनों में पूर्ण विश्वास रखता हूं। मैंने सीपीएल से छुट्टी लेने और कुछ दिनों के भीतर अपने देश वापस जाने का ...
ग्रीन पार्क स्टेडियम में पहली बार चलेगा महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का बल्ला

ग्रीन पार्क स्टेडियम में पहली बार चलेगा महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का बल्ला

स्पोर्ट्स
कानपुर विश्व के महान बल्लेबाज रहे वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा को पहली बार सामने खेलते देखने का शहरवासियों का सपना जल्द पूरा होने जा रहा है। 10 सितंबर से ग्रीनपार्क में होने जा रही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज -2 में दुनिया की आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। कैरेबियाई टीम की कमान लारा के हाथ रहेगी। आठ टीमों में शामिल कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहले भी ग्रीनपार्क में खेल चुके है और कुछ पहली बार भी यहां दमखम दिखाएंगे। इनमे सबसे अधिक कानपुर में मैच खेलने का कीर्तिमान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने ग्रीनपार्क में कुल 12 मैच खेले हैं जिसमें चार टेस्ट और सात वनडे हैं। लारा ने करियर की शुरुआत वर्ष 1990 में कर 2007 में संन्यास ले लिया था। उन्हें खेलते देखने के लिए कानपुर वासी इसलिए भी उत्साहित हैं क्योंकि वह तेंदुलकर के समतुल्य कहे जाते हैं और उन्होंने पूरी दुनिया मे अपनी छाप छोड़ी है। ग्र...
तो क्या सच में रविंद्र जडेजा की इंजरी से खफा है BCCI? टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर होना है टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका

तो क्या सच में रविंद्र जडेजा की इंजरी से खफा है BCCI? टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर होना है टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली टी20 वर्ल्ड कप 2022 को लेकर टीम इंडिया की टेंशन खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। एशिया कप 2022 में टीम इंडिया फाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई। जसप्रीत बुमराह की इंजरी ने पहले ही टीम मैनेजमेंट को मुश्किल में डाल रखा है, इसके बाद रविंद्र जडेजा की घुटने की सर्जरी ने भी थिंक टैंक को परेशानी में डाल दिया है। जडेजा की इंजरी को लेकर एक ऐसी बात सामने आ रही है, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। दरअसल मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जडेजा की इंजरी को लेकर खफा है। जडेजा को टीम बॉन्डिंग एक्टिविटी के दौरान चोट लगी है। एडवेंचरस एक्टिविटी के दौरान जडेजा खुद को बैलेंस नहीं कर पाए और चोट लगा बैठे। एक सूत्र ने टीओआई से कहा, 'एक एडवेंचर एक्टिविटी के दौरान उनको स्की बोर्ड पर खुद को बैलेंस करना था। यह एक्टिविटी ट्रेनिंग मैनुअल का हिस्सा नहीं थी।...

यूएस ओपन फाइनल में आमने-सामने होंगी स्वियातेक, जब्योर

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
न्यूयॉर्क (वार्ता). पोलैंड की इगा स्वियातेक और ट्यूनीशिया की आॅन्स जब्योर ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर यूएस ओपन 2022 के फाइनल में जगह बना ली है।विश्व की नंबर एक स्वियातेक ने गुरुवार को आर्थर ऐश स्टेडियम में दो घंटे 11 मिनट चले मुकाबले में एक सेट से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और छठी सीड सबालेंका को 3-6, 6-1, 6-4 से हराया।स्वियातेक ने मैच के बाद कहा, मैंने पहले सेट और आखिरी दो सेटों के बीच बहुत बड़ा अंतर महसूस किया। मैं बहुत खुश हूं कि मैंने अपनी ऊर्जा का स्तर थोड़ा ऊपर उठाया।उन्होंने कहा, अरिना ने आज इसे निश्चित रूप से कठिन बनाया। मुझे लगा जैसे वह बहुत ठोस सर्व कर रही थीं। तीसरे सेट में वापस आना कठिन था, लेकिन मैं बहुत खुश हूं कि मैं यह कर सकी।स्वियातेक ने इस सीजन से पहले कभी यूएस ओपन क्वार्टरफाइनल में भी कदम नहीं रखा था, लेकिन अब वह अपने करियर के तीसरे और इस साल के दूसरे ग्रैंड स्...
195 रन बनाकर भी 113 रनों से ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच, न्यूजीलैंड ने गंवा दी सीरीज

195 रन बनाकर भी 113 रनों से ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच, न्यूजीलैंड ने गंवा दी सीरीज

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का लगातार दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर महज 195 रन बना पाई थी, लेकिन जवाब में कीवी टीम तो 100 रन तक भी नहीं पहुंच पाई और 33 ओवर में महज 82 रनों पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जाम्पा ने पांच विकेट झटके, जबकि स्टीव स्मिथ ने 61 रनों की पारी खेली। दोनों टीमों के बीच पहला मैच काफी रोमांचक रहा था और ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट से जीत दर्ज की थी। दोनों ही मैच अभी तक लो स्कोरिंग ही रहे हैं। न्यूजीलैंड ने इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बहुत घटिया रही और टीम ने 54 रनों तक पांच विकेट गंवा दिए थे। स्मिथ के अलावा मिचेल स्टार्क ने नॉटआउट 38 और जोश हेजलवुड ने नॉटआउट 23 रनों की पारी ...
मैराथन मुकाबले में अल्काराज ने सिनर को मात दी

मैराथन मुकाबले में अल्काराज ने सिनर को मात दी

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
न्यूयॉर्क (वार्ता). स्पेन के युवा सनसनी खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने गुरुवार को ऐतिहासिक मुकाबले में इटली के जैनिक सिनर को मात देकर यूएस ओपन टेनिस के सेमीफाइनल में जगह बनायी।अल्काराज ने पांच घंटे 15 मिनट चले क्वार्टरफाइनल मैच में सिनर को 6-3, 6-7(7), 6-7(0), 7-5, 6-3 से हराया। यह मैच अमेरिकी समयानुसार देर रात 2:50 बजे समाप्त हुआ जो यूएस ओपन के इतिहास में सबसे ज्यादा देर तक चला मैच है।इससे पहले तीन मैच देर रात 2:26 बजे तक खेले जा चुके हैं। यूएस ओपन इतिहास का सबसे लंबा मैच 1992 में स्टेफन एडबर्ग और माइकल चैंग के बीच खेला गया सेमीफाइनल था जो पांच घंटे 26 मिनट बाद समाप्त हुआ था।अल्काराज ने सिनर के खिलाफ चौथे सेट में 4-5 पर मैच पॉइंट बचाया और एटीपी रैंकिंग में सबसे कम उम्र का नंबर एक खिलाड़ी बनने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा।अल्काराज ने मैराथन मुकाबले में जीत के बाद कहा, मुझे अब भी नहीं पता कि मै...
बाबर को पछाड़कर रिजवान बने शीर्ष टी20 बल्लेबाज, सूर्यकुमार पांचवें स्थान पर

बाबर को पछाड़कर रिजवान बने शीर्ष टी20 बल्लेबाज, सूर्यकुमार पांचवें स्थान पर

स्पोर्ट्स
दुबई (वार्ता). पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान अपने कप्तान और हमवतन बाबर आजम को पछाड़कर आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बन गये हैं।आईसीसी की ओर से बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार रिजवान 815 रेटिंग पॉइंट के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि बाबर 794 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल करने वाले रिजवान शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं और एशिया कप 2022 के तीन मैचों में 192 रन बना चुके हैं। उनके बरक्स बाबर ने तीन मैचों में 11 की औसत से सिर्फ 33 रन बनाये हैं।इसी बीच, रिजवान की रैंकिंग सुधरने के कारण भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव एक पायदान फिसल कर चौथे स्थान पर आ गये हैं, जबकि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ 71 रन की पारी खेलने के बाद चार पायदान ऊपर चढ़कर 13वें नंबर के टी20 बल्लेबाज बन गये हैं।पाकिस्तान के खिलाफ 60 रन की पारी...