Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

ग्लेन मैक्सवेल ने बताया कैसे आईपीएल ने बदली उनकी जिंदगी

ग्लेन मैक्सवेल ने बताया कैसे आईपीएल ने बदली उनकी जिंदगी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली टी20 क्रिकेट की बात हो और ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल का जिक्र ना हो ऐसा नहीं हो सकता। मैक्सवेल ने टी20 क्रिकेट में अभी तक कुल 354 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 8 हजार से अधिक रन बनाने के साथ 123 विकेट भी लिए हैं। इन 354 मैचों में उन्होंने 105 मुकाबले दुनिया की सबसे बड़ी और चर्चित लीग आईपीएल में खेले हैं। 2012 में आईपीएल डेब्यू करने वाले मैक्सवेल ने हाल ही में बताया कि आईपीएल ने कैसे एक क्रिकेटर के रूप में उनकी जिंदगी बदली।...
मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली बार खेलने उतरेंगे हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली बार खेलने उतरेंगे हार्दिक पांड्या

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली गुजरात टाइटंस की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल करके प्वाइंट्स टेबल में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखना चाहेगी। गुजरात ने 10 मैचों में से 8 जीते हैं और टीम एक जीत के साथ प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का करना चाहेगी। वहीं रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस की टीम अपने सम्मान के लिए खेलने उतरेगी। आईपीएल की अन्य टीमों को मुंबई इंडियंस से बचकर खेलना होगा। क्योंकि टीम के पास खोने के लिए कुछ बचा नहीं और आखिरी मैचों में टीम जीतने की भरपूर कोशिश करेगी। आईपीएल में पहली बार होगा जब हार्दिक अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के खिलाफ खेलने उतरेंगे। ...
एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लगाएंगे दोहरा शतक

एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लगाएंगे दोहरा शतक

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल 2022 का 49वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह दोनी के निशाने पर एक-दो नहीं बल्कि तीन रिकॉर्ड होंगे। धोनी आज चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 200वां मुकाबला खेलेंगे वह इस फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। इसी के साथ धोनी की नजरें बतौर कप्तान टी20 क्रिकेट में 6000 रन का आंकड़ा छूने पर भी होगी। वहीं वह आरसीबी के खिलाफ छक्कों का अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 200वां आईपीएल मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आज मैदान पर उतरते ही धोनी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे। वह सीएसके के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे। धोनी ने अभी तक इस फ्रेंचाइजी के लिए 1...
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खूब चलता है विराट कोहली का बल्ला

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खूब चलता है विराट कोहली का बल्ला

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2022 का 49वां मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में फैंस को विराट कोहली से एक और बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। कोहली आईपीएल 2022 में अपनी फॉर्म से जूझ रहे थे, मगर गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी। 50 रन पूरा करने के लिए हालांकि उन्होंने 45 गेंदे खेली, ये कोहली के आईपीएल करियर की दूसरी सबसे धीमी फिफ्टी थी।  विराट कोहली को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रन बनाना खूब रास आता है। सीएसके के खिलाफ 29 मैचों में 39.54 की औसत से 949 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 90 रन का रहा है। आईपीएल में किसी भी टीम के खिलाफ विराट कोहली के यह सबसे अधिक रन है। चेन्नई के बात कोहली ने सबसे ज्यादा रन दिल्ली के खिलाफ बनाए हैं। ऋषभ पंत की टीम के खिलाफ कोहली ने 26 मै...
जानिए हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए क्या होगी दोनों टीमों की प्लेइंग XI

जानिए हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए क्या होगी दोनों टीमों की प्लेइंग XI

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बुधवार को आईपीएल के इस सीजन का 49वां मुकाबला पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जाना है। इस सीजन की अच्छी शुरुआत करने के बाद आरसीबी एक बार फिर हार की पटरी पर है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स अपना पिछला मुकाबला जीत कर आ रही है। आईपीएल में दोनों टीमों के बीच हुई अब तक भिड़ंत के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स आगे है।  बैंगलोर को अपने बचे हुए मैचों में जीत हासिल करने की सख्त जरूरत है। ऐसे में टीम के शीर्ष क्रम को ज्यादा से ज्यादा रन बनाने होंगे। टीम 10 मैच खेलकर सिर्फ 10 अंक हासिल कर सकी है। बैंगलोर की शुरुआत अच्छी रही थी। फाफ और कार्तिक जैसे खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से टीम मैच जीत रही थी। लेकिन अब ये खिलाड़ी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  हाल ही में, सीएसके कोलकाता, लखनऊ, पंजाब, हैदराबाद और गुजरात के खिलाफ हार गई है।...
धोनी और कोहली दिखेंगे एक साथ

धोनी और कोहली दिखेंगे एक साथ

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली बतौर कप्तान एमएस धोनी की वापसी से चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले ही मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन किया। टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कमाल का खेल दिखाया था। वहीं चेन्नई की टीम 4 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपनी जीत की राह जारी रखना चाहेगी। लगातार तीन हार के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दबाव में है। फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली टीम अपने अगले मैच में हार से उबरने के लिए बेताब होगी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने आखिरी मैच में पूर्व कप्तान विराट कोहली की फॉर्म में वापसी से उनकी टीम को काफी उम्मीद मिलनी चाहिए। फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली टीम को अपने पिछले तीन मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा है और वह अंक तालिका में छठे स्थान पर खिसक गई है। ये मैच हाईवोल्टेज होने वाला है। क्योंकि कई बड़े खिलाड़ी इस ...
डेविड वार्नर ने विराट कोहली को दी और बच्चे करने की सलाह

डेविड वार्नर ने विराट कोहली को दी और बच्चे करने की सलाह

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया की टीम के ओपनर डेविड वार्नर ने भारत के पूर्व कप्तान और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को खराब फॉर्म से निकलने की सलाह दी है। एक अन्य सलाह भी उन्होंने विराट कोहली को देते हुए कहा है कि उन्हें कुछ बच्चे और करने चाहिए। वार्नर ने फॉर्म को लेकर कहा है कि खराब समय में विराट कोहली को अपने बेसिक्स पर टिके रहना चाहिए।   विराट कोहली आईपीएल 2022 में रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि, पिछले मैच में उन्होंने अर्धशतक जड़ा था, लेकिन वे 53 गेंदों में 58 रन की पारी खेल पाए थे, जो शायद उनके करियर की सबसे धीमी आईपीएल पारी रही होगी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल खेल रहे डेविड वार्नर भी इस खराब दौर से गुजर चुके हैं और उन्होंने कहा कि कुछ और बच्चे करो, लाइफ और क्रिकेट को एंजॉय करो।  स्पोर्ट्स यारी से बात करते हुए डेविड वार्नर ने कहा, "कुछ औ...
टॉप-3 में पहुंचे शिखर धवन

टॉप-3 में पहुंचे शिखर धवन

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा (33 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (नाबाद 62) के बेहतरीन अर्धशतक के दम पर पंजाब किंग्स ने चोटी की टीम गुजरात टाइटंस को 24 गेंद शेष रहते आठ विकेट से पीट दिया। शिखर धवन ने इस मैच में 53 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 1 छक्का लगाया। इसके साथ ही वह आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडियों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।  पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 10 मैचों में 369 रन बना चुके हैं। इस सीजन वह तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 88 रन रहा है।  पंजाब ने गुजरात को  20 ओवर में आठ विकेट पर 143 रन के सामान्य स्कोर पर रोकने के बाद 16 ओवर में दो विकेट पर 145 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल की। गुजरात की 10 मैचों में यह दूसरी हार है लेकिन 16 अंकों के साथ उसका तालि...
प्रदीप सांगवान की 3 साल बाद हुई आईपीएल में वापसी

प्रदीप सांगवान की 3 साल बाद हुई आईपीएल में वापसी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली  गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2022 का 43वां मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में गुजरात ने यश दयाल की जगह टीम में प्रदीप सांगवान को जगह दी है। सांगवान 3 साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने इस रंगारंग लीग में अपना आखिरी मुकाबला 2018 में खेला था। इसके अलावा गुजरात ने अभिनव मनोहर की जगह साईं सुदर्शन को जगह दी है। वहीं नजर आरसीबी की प्लेइंग इलेवन पर डालें तो उन्होंने पहली बार महिपाल लोमरोर को मौका दिया है। आरसीबी ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। 2008 में प्रदीप सांगवान ने किया था डेब्यू दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से प्रदीप सांगवा ने आईपीएल में डेब्यू किया था। पहले सीजन इस खिलाड़ी ने 7 मैचों में मात्र 5 विकेट लिए थे, मगर इस खिलाड़ी के लिए दूसरा सीजन लाजवाब रहा था। आईपीएल 2009...
GT vs RCB, IPL 2022: फॉर्म में लौटे किंग कोहली, 14 पारियों बाद जड़ा IPL में अर्धशतक

GT vs RCB, IPL 2022: फॉर्म में लौटे किंग कोहली, 14 पारियों बाद जड़ा IPL में अर्धशतक

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जारी मुकाबले में फॉर्म में वापसी करते हुए 50 रन पूरे कर लिए हैं। यह इस सीजन में उनका पहला अर्धशतक है। किंग कोहली के लिए आईपीएल 2022 अभी तक अच्छा नहीं रहा था। मगर गुजरात के खिलाफ उन्होंने अपनी फॉर्म वापस हासिल की है। विराट कोहली ने 45 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का भी लगाया। कोहली को फॉर्म में वापसी करने के लिए इसी इनिंग की दरकार थी। इस सीजन कोहली दो बार रन आउट होने के साथ दो बार गोल्डन डक पर भी शिकार बने। कोहली के आईपीएल करियर में ऐसा पहली बार हुई है जब वह एक सीजन में दो बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हों। विराट कोहली इस समय 55 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं इस दौरान उनका साथ रजत पट्टीदार दे रहे हैं जिन्होंने 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। पट्टीदार की यह दूसरी आईपीएल हाफ सेंचु...