भारतीय दिग्गज क्रिस श्रीकांत ने SRH को लेकर कर दी भविष्यवाणी, कहा- अभी के हिसाब से प्वाइंट्स टेबल में नौंवे नंबर की टीम बनेगी
आईपीएल 2021 में खराब प्रदर्शन करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। टीम ने जारी सीजन के लिए अपनी टीम में कई बदलाव किए हैं। फ्रेंचाइजी ने सिर्फ खिलाड़ियों को बाहर नहीं किया बल्कि कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किए हैं। SRH ने सीजन के लिए डेल स्टेन, ब्रायन लारा, हेमांग बदानी और साइमन कैटिच को साइन किया।
कैटिच ने जहां सीजन से पहले अपने पद से हटने का फैसला किया, वहीं अन्य कोच ऑरेंज आर्मी का हिस्सा बने हुए हैं। केन विलियमसन के नेतृत्व में एक नया सीजन खेलते हुए, SRH ने अच्छी शुरुआत नहीं की। क्योंकि टीम को मंगलवार (29 मार्च) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 61 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
आईपीएल 15 के शुरुआती मैचों में टारगेट का पीछा करते हुए कई टीमों ने बड़े स्कोर हासिल किए। लेकिन हैदराबाद की टीम अपने पहले ही मैच में राजस्थान रॉयल्स द्वारा मिले 2...








