Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

जिले के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

जिले के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
25 मार्च को तमिलनाडू में शुरू होगी प्रतियोगिताहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। तमिलनाडु में 25 मार्च से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ स्पोर्ट्स क्लब के 4 खिलाड़ी राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। हनुमानगढ़ जिला वुशु संघ महासचिव शंकर सिंह नरुका ने बताया कि तमिलनाडू की नुरुल इस्लाम यूनिवर्सिटी में भारतीय वुशु संघ के तत्वावधान में 25 से 31 मार्च तक 21वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग की वुशु प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें हनुमानगढ़ जिले की बालिका वर्ग में 24 किलोग्राम भार वर्ग में निरीक्षा नरुका, 56 किलोग्राम भार वर्ग में योगिता राठौड़, तालु इवेंट में भूमिका स्वामी एवं बालक वर्ग में आर्यन राज शर्मा हिस्सा लेंगे। इन खिलाड़ियों का राजस्थान टीम में चयन हुआ है। यह खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना खेल कौशल प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर पर चयन हो...
पाकिस्तान के खिलाफ उस्मान ख्वाजा ने जड़ा दूसरा शतक, स्मिथ और वॉर्नर के बाद ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई

पाकिस्तान के खिलाफ उस्मान ख्वाजा ने जड़ा दूसरा शतक, स्मिथ और वॉर्नर के बाद ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में चायकाल तक 2 विकेट खोकर 202 रन बना लिए हैं और उसने 325 रन की लीड हासिल करते हुए मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इस बीच दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने इस सीरीज में अपना दूसरा शतक लगाया है। ये उनका टेस्ट करियर का 12वां शतक है। उन्होंने 169 गेंदें खेलते हुए 8 चौके की मदद से अपना शतक पूरा किया।  उस्मान ख्वाजा 2017 में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के बाद एक कैलेंडर वर्ष में चार टेस्ट 100 बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई हैं। उस्मान ख्वाजा ने इससे पहले एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ा था। ...
PAK vs AUS: टेस्ट में बेस्ट स्मिथ, कुमार संगकारा और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

PAK vs AUS: टेस्ट में बेस्ट स्मिथ, कुमार संगकारा और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ जारी तीन मैचों की सीरीज के निर्णायक टेस्ट मैच के चौथे दिन स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रनों का आंकड़ा छूने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। स्मिथ ने इस मामले में श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी उनसे पीछे रह गए हैं। स्मिथ ने सबसे कम पारियों में 8000 टेस्ट रनों का आंकड़ा छू लिया है। लाहौर टेस्ट के चौथे दिन स्मिथ 17 रन बनाकर आउट हुए। स्मिथ ने 151वीं टेस्ट पारी में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। संगकारा की बात करें तो उन्होंने यह कारनामा 152वीं टेस्ट पारी में किया था, वहीं सचिन तेंदुलकर को 8000 टेस्ट रनों का आंकड़ा छूने में 154 पारियां लगी थीं। स्मिथ ने लाहौर टेस्ट की पह...
IPL 2022: सुनील गावस्कर ने पंजाब किंग्स को लेकर की भविष्यवाणी- मुझे यकीन नहीं कि वे इस बार भी ट्रॉफी जीत पाएंगे

IPL 2022: सुनील गावस्कर ने पंजाब किंग्स को लेकर की भविष्यवाणी- मुझे यकीन नहीं कि वे इस बार भी ट्रॉफी जीत पाएंगे

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय टीम के दिग्गज सुनील गावस्कर का मानना है कि पंजाब किंग्स ने नए खिलाड़ियों को शामिल करके भले ही अपनी टीम संतुलित की हो। लेकिन उनकी टीम में अभी भी एक प्रभावशाली खिलाड़ी की कमी है और इसलिए उन्हें यकीन नहीं है कि वे इस साल अपना पहला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब जीत पाएंगे या नहीं। पंजाब किंग्स उन तीन फ्रेंचाइजी में से है, जिन्होंने अभी तक आईपीएल खिताब हासिल नहीं किया है।  पीबीकेएस आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल करने वालों में से एक रहा है। हालांकि, एक पावर-पैक टीम के साथ, पीबीकेएस के पास इस सीजन में शीर्ष 4 में पहुंचने के लिए है। सभी की निगाहें मुख्य कोच अनिल कुंबले और मयंक अग्रवाल के साथ उनके संयोजन पर होंगी क्योंकि दोनों पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा। गावस्कर ने स्पोर्ट्स तक को बताया, ''पंजाब किंग्स उन टीमों में से एक है जिसे अभी खिताब जीतना...
IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी सीएसके की कप्तानी, वसीम जाफर ने शेयर किया बाहुबली फिल्म का सीन

IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी सीएसके की कप्तानी, वसीम जाफर ने शेयर किया बाहुबली फिल्म का सीन

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2022) में महेंद्र सिंह धोनी अब चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai SuperKings) की कप्तानी करते नजर नहीं आएंगे। धोनी ने आईपीएल 2022 के आगाज से दो दिन पहले फैसला लिया कि वह इस सीजन में कप्तान के तौर पर नहीं बल्कि विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे और कप्तानी का जिम्मा रविंद्र जडेजा को सौंप दिया है। वसीम जाफर ने धोनी के इस फैसले के बाद बाहुबली फिल्म का एक सीन शेयर किया है। बाहुबली 2 फिल्म में एक सीन है, जब अमरेंद्र बाहुलबी (प्रभाष) अपना सिंहासन छोड़कर जनता के साथ रहने आते हैं। वसीम जाफर ने यही सीन शेयर किया है। धोनी इंटरनैशनल क्रिकेट को अगस्त 2020 में अलविदा कह चुके हैं और अब महज आईपीएल में खेलते नजर आते हैं। धोनी के इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि यह उनका आईपीएल का आखिरी सीजन होगा।...
PAK vs AUS: शाहीन अफरीदी की गेंद पर डेविड वॉर्नर क्लीन बोल्ड, दोनों ने पेश की खेलभावना की अनूठी मिसाल

PAK vs AUS: शाहीन अफरीदी की गेंद पर डेविड वॉर्नर क्लीन बोल्ड, दोनों ने पेश की खेलभावना की अनूठी मिसाल

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की लोकप्रियता सिर्फ ऑस्ट्रेलिया तक सीमित नहीं है, भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैन्स के बीच भी वह काफी फेमस हैं और उसके कारण भी हैं। वॉर्नर ऑन फील्ड और ऑफ फील्ड अपने बर्ताव के चलते काफी चर्चा में रहते हैं। पाकिस्तान दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान वॉर्नर कभी मैदान पर भांगड़ा करते दिखे हैं, तो कभी शाहीन शाह अफरीदी के साथ मजे लेते हुए। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर खेले जा रहे सीरीज के निर्णायक टेस्ट मैच के चौथे दिन जब शाहीन ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया, तो वॉर्नर ने जो कुछ किया उसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।...
IPL 2022: बीच टूर्नामेंट में अगर महेंद्र सिंह धोनी ने लिया आराम, तो कौन बनेगा CSK का कप्तान?

IPL 2022: बीच टूर्नामेंट में अगर महेंद्र सिंह धोनी ने लिया आराम, तो कौन बनेगा CSK का कप्तान?

स्पोर्ट्स
मुंबई  पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि अगर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 26 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक या दो मैच में नहीं खेलने का फैसला करते हैं, तो रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी संभाल सकते हैं। धोनी 2008 में लीग की स्थापना के बाद से सीएसके के कप्तान रहे हैं और यह उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है। वह पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। गावस्कर ने कहा, ''रविंद्र जडेजा पिछले कुछ साल में एक खिलाड़ी के रूप में जिस तरह से परिपक्व हुए हैं, जिस तरह से अपने खेल के बारे में उन्होंने तालमेल स्थापित किया है और जिस तरह से वह मैच की परिस्थितियों के अनुसार  खेलते हैं, वह लाजवाब है।' गावस्कर ने कहा, 'अगर किसी मैच में एमएस धोनी आराम लेने का फैसला करते हैं और कप्तानी जडेजा को सौंपी जाती ह...
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को भी रौंदा, करीबी मैच में मिली हार से टीम को हुआ भारी नुकसान

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को भी रौंदा, करीबी मैच में मिली हार से टीम को हुआ भारी नुकसान

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईसीसी 2022 महिला क्रिकेट विश्व कप के करीबी मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। भारत को वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। इससे पिछले मैच में इंग्लैंड ने भारत को हराया था। भारत के खिलाफ जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर बरकरार है और सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह भी पक्की कर ली है। वहीं भारतीय टीम को लगातार दो मैचों में मिली हार से अंकतालिका में नुकसान हुआ है। टीम प्वॉइट्स टेबल में चौथे स्थान पर खिसक गई है। ...
वर्ल्ड कप मैच में बने ये रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारतीय पुरुष टीम के लगाता जीत के रिकॉर्ड की बराबरी की

वर्ल्ड कप मैच में बने ये रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारतीय पुरुष टीम के लगाता जीत के रिकॉर्ड की बराबरी की

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को आईसीसी 2022 महिला क्रिकेट विश्व कप के रोमांचक मैच में भारत को छह विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया की यह लगातार पांचवीं जीत है। भारतीय टीम टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और कप्तान मिताली राज (68), हरमनप्रीत कौर (57) और यास्तिका भाटिया (59) के अर्धशतकों की बदौलत 50 ओवर में सात विकेट पर 277 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में सफल रही। परिणामस्वरूप मैच रोमांचक रहा, जिससे अंतत: छह बार की विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम छह विकेट से जीत गई। ऑस्ट्रेलिया ने 49.3 ओवर में चार विकेट पर 280 रन बनाये। ...
BCCI सचिव जय शाह का कार्यकाल बढ़ा

BCCI सचिव जय शाह का कार्यकाल बढ़ा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह का एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष के रूप कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। एसीसी की शनिवार को हुई वार्षिक आम बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। एसीसी ने ट्वीट में लिखा, ''एसीसी सदस्यों ने सर्वसम्मति से नर्णिय लिया है कि एसीसी अध्यक्ष के रूप में जय शाह का कार्यकाल और कार्यकारी बोर्ड के साथ-साथ उसकी समितियों का कार्यकाल 2024 तक जारी रहेगा। शाह ने पिछले साल जनवरी में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष नजमुल हसन से एसीसी की बागडोर संभाली थी, जिससे वह एसीसी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने वाले सबसे कम उम्र के प्रशासक बने थे। एजीएम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि एसीसी का मुख्य ध्यान इस क्षेत्र में खेल के विकास को आगे बढ़ाने पर होगा। शाह ने कहा, '' हम इस क्षेत्र में क्रिकेट के सर्वांगीण ...