Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीता मैच, भारत की सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल

ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीता मैच, भारत की सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के 18वें मुकाबले में टीम इंडिया को 6 विकेट से मात दी। इसी जीत के साथ कंगारुओं ने अपना विजयी क्रम जारी रखा। ऑस्ट्रेलिया की यह इस टूर्नामेंट में लगातार 5वीं जीत है, अभी तक कोई भी टीम उन्हें हरा नहीं पाई है। भारत द्वारा मिले 278 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने मेग लेनिंग के 97 और एलिसा हीली के 72 रनों के दम पर 3 गेंदें शेष रहते जीत लिया। इस हार के साथ भारत की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। यह 5वें मैच में भारत की तीसरी हार है। भारत ने अभी तक पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो ही मुकाबले जीते हैं। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 278 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने सात विकेट पर 277 रन का स्कोर बनाया। भारत की ओर से कप्तान मिताली राज (68), यास्तिका भाटिया (59) और हरमनप्रीत ...
मिताली राज ने अब इन पर फोड़ा हार का ठीकरा

मिताली राज ने अब इन पर फोड़ा हार का ठीकरा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से पटखनी दी। एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट में लगातार 5वीं जीत दर्ज की, वहीं टीम इंडिया की यह तीसरी हार है। भारत को इससे पहले न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के हाथों हारा का सामना करना पड़ा था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने कंगारुओं को जीत के लिए 278 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे कप्तान मेग लेनिंग के 97 रनों के दम पर टीम ने 3 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया। यह महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी रन चेज है। इस हार के बाद मिताली राज ने कहा कि फील्डर्स ने आज गेंदबाजों का साथ नहीं दिया।...
ऑस्ट्रेलिया की आंधी में उड़ा भारत, वर्ल्ड कप में लगातार 5 मैच जीत सेमीफाइनल में पहुंचीं

ऑस्ट्रेलिया की आंधी में उड़ा भारत, वर्ल्ड कप में लगातार 5 मैच जीत सेमीफाइनल में पहुंचीं

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया ने महिला वनडे विश्व कप के 18वें मुकाबले में भारतीय महिला टीम को 6 विकेट से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप में लगातार पांचवीं जीत है, जबकि भारत की इस टूर्नामेंट में ये तीसरी हार है। बारिश से बाधित मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मिताली, हरमनप्रीत और यस्तिका के अर्धशतक की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 277 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान मेग लेनिंग के शानदार प्रदर्शन की बदौलत 4 विकेट पर 280 रन बनाकर ये मैच अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान लेनिंग 97 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गई। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया जारी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन गई हैं।   कप्तान मिताली राज (96 गेंद में 68 रन), यास्तिका भाटिया (83 गेंद में 59 रन)और हरनप्रीत कौर (47 गेंद में नाबाद 57 रन) के अर्धशतकों से भ...
श्रीलंका को मिली एशिया कप 2022 की मेजबानी, ACC ने किया तारीख का ऐलान

श्रीलंका को मिली एशिया कप 2022 की मेजबानी, ACC ने किया तारीख का ऐलान

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली  एशियन क्रिकेट काउंसिल ने शनिवार को एशिया कप 2022 की तारीख का ऐलान कर दिया है। आगामी एशिया कप 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच श्रीलंका में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इसके क्वालीफायर मुकाबले 20 अगस्त 2022 से शुरू होंगे। एसीसी ने हालांकि अभी तक शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है। 2016 के बाद पहली बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। 2018 में आखिरी बार एशिया कप का आयोजन हुआ था, उस दौरान 50 ओवर का खेला गया यह टूर्नामेंट भारत ने जीता था। ...
महिला वर्ग में रेलवे व पुरुष वर्ग में हरियाणा को खिताब

महिला वर्ग में रेलवे व पुरुष वर्ग में हरियाणा को खिताब

श्री गंगानगर, स्पोर्ट्स
35वीं फेडरेशन कप ऑफ वॉलीबॉल चैंपियनशिपश्रीगंगानगर। 35 वीं फेडरेशन कप आफ वालीबाल चैंपियनशिप में महिला वर्ग का खिताब रेलवे ने रोमांचक मैच में गत विजेता केरल को 3-2 हराकर अपने नाम किया है।राजस्थान की टीम तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में फाइनल में हरियाणा ने गत विजेता सर्विसेज को 3-2 से हराया। भीलवाड़ा में आयोजित इस चैंपियनशिप के कल देर रात हुए फाइनल मुकाबले में सर्विसेज लगातार दो सेट में आगे रहा। इसके बाद हरियाणा ने तीन सेट जीत कर विजेता बना।समापन एवं पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने प्रतियोगिता में महिला वर्ग की कांस्य पदक विजेता महिला टीम के प्रत्येक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की घोषणा की।प्रतियोगिता के विजेता टीमों को खेल मंत्री अशोक चांदना, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, जिला कलक्टर आशीष मोदी व बांगड़ ग्रुप के डायरेक्टर दुर्गेश बांगड़ सहित ने ट्राफी प्रदा...
बाबर आजम ने बतौर कप्तान बनाया सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट कोहली और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा

बाबर आजम ने बतौर कप्तान बनाया सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट कोहली और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी जारी है। बाबर अपने दोहरे शतक के करीब पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया से मिले 506 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तान मजबूत स्थिति में दिख रही है। बुधवार को मैच का पांचवां और अंतिम दिन है। अंतिम सेशन में पाकिस्तान 4 विकेट पर 350 से ज्यादा का स्कोर बना चुका है। बाबर ने इसके साथ ही चौथी इनिंग में बतौर कप्तान सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने बतौर कप्तान इस मामले में विराट कोहली और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। बाबर अब किसी टेस्ट मैच की चौथी इनिंग में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं। ...
कराची टेस्ट मैच के नतीजे पर सभी की निगाहें, बाबर आजम और रिजवान के हाथ में जिम्मेदारी

कराची टेस्ट मैच के नतीजे पर सभी की निगाहें, बाबर आजम और रिजवान के हाथ में जिम्मेदारी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज यानी बुधवार 16 मार्च को मुकाबले का आखिरी दिन और पांचवें दिन का आखिरी सत्र का खेल खेला जा रहा है। इस समय तक मैच के नतीजे का अनुमान लगाना असंभव है, क्योंकि मैच में फिलहाल तीनों ही नतीजे संभव लगते हैं। पाकिस्तान की टीम जीत सकती है, ऑस्ट्रेलिया की टीम भी जीत सकती है और मैच का नतीजा ड्रॉ भी हो सकता है। दरअसल, खबर लिखे जाने तक कराची टेस्ट मैच के आखिरी दिन के आखिरी सत्र के 16 ओवरों का खेल बाकी है। पाकिस्तान की टीम को जीत के लिए अब 124 रनों की दरकार है। कप्तान बाबर आजम 191 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनका साथ मोहम्मद रिजवान दे रहे हैं, जो 61 रन बना चुके हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम को अगर मैच जीतना है तो दिन के बाकी बचे 16 ओवरों में 6 विकेट निकाल...
250 ODI विकेट लेने पर झूलन गोस्वामी का रिऐक्शन आया सामने

250 ODI विकेट लेने पर झूलन गोस्वामी का रिऐक्शन आया सामने

स्पोर्ट्स
माउंट मोनगानुई आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। झूलन गोस्वामी ने इस मैच में सात ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया और इस एक विकेट के साथ उन्होंने महिला वनडे इंटरनेशनल में 250 विकेट का आंकड़ा छू लिया, जो उनसे पहले कोई भी महिला गेंदबाज नहीं कर पाई है। मैच के बाद झूलन ने कप्तान मिताली राज की बात पर सहमति जताते हुए कहा कि टीम के बैटिंग ऑर्डर को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। झूलन ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो हां इस समय हमारा टॉप ऑर्डर उस तरह प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है जैसा हमने उम्मीद की थी लेकिन मुझे यकीन है कि हमें इसे लेकर पॉजिटिव रहना होगा क्योंकि वे पहले काफी अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं।' उन्होंने कहा, 'हम जिस तरह सोच रहे थे उन्होंने उस तरह बैटिंग नहीं की लेकिन मुझे उम्मीद है कि वे अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करें...
इंग्लैंड से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया?

इंग्लैंड से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया?

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 में बुधवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम इंडिया का नॉकआउट में पहुंचने का रास्ता कैसा होगा, इस पर एक नजर डालते हैं। टीम इंडिया ने अभी तक कुल चार मैच खेले हैं, जिसमें से दो जीते हैं और दो में हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद भारतीय टीम को अभी तीन मैच और खेलने हैं। मौजूदा समय में प्वॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम तीसरे पायदान पर है। भारत ने दो मैच 100 से ज्यादा रनों के अंतर से जीते हैं, ऐसे में उनका नेट रनरेट काफी अच्छा है और यह टीम के लिए सबसे मजबूत पक्ष है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कुल चार जीत काफी है। ऐसे में भारतीय टीम को बचे हुए तीन मैचों में से दो जीतने होंगे। बचे हुए तीन मैच ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैं।...
ऑस्ट्रेलिया की जीत के सामने दीवार बने बाबर आजम और नाथन लियोन के बीच मैदान पर हुई झड़प

ऑस्ट्रेलिया की जीत के सामने दीवार बने बाबर आजम और नाथन लियोन के बीच मैदान पर हुई झड़प

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया से मिले 506 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तान मजबूत स्थिति में दिख रही है। बुधवार को मैच का पांचवां और अंतिम दिन है। अंतिम सेशन में पाकिस्तान ने 4 विकेट पर 300 से ज्यादा का स्कोर बना लिया है। कप्तान बाबर आजम अपने दोहरे शतक के करीब पहुंच गए हैं। बाबर ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के नाम के दम कर रखा है और कंगारुओं को यह रास नहीं आ रहा है। मैच के अंतिम दिन बाबर और ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन के बीच कुछ गहमा गहमी देखने को मिली। ...