Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

जिले के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

जिले के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
25 मार्च को तमिलनाडू में शुरू होगी प्रतियोगिताहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। तमिलनाडु में 25 मार्च से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ स्पोर्ट्स क्लब के 4 खिलाड़ी राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। हनुमानगढ़ जिला वुशु संघ महासचिव शंकर सिंह नरुका ने बताया कि तमिलनाडू की नुरुल इस्लाम यूनिवर्सिटी में भारतीय वुशु संघ के तत्वावधान में 25 से 31 मार्च तक 21वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग की वुशु प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें हनुमानगढ़ जिले की बालिका वर्ग में 24 किलोग्राम भार वर्ग में निरीक्षा नरुका, 56 किलोग्राम भार वर्ग में योगिता राठौड़, तालु इवेंट में भूमिका स्वामी एवं बालक वर्ग में आर्यन राज शर्मा हिस्सा लेंगे। इन खिलाड़ियों का राजस्थान टीम में चयन हुआ है। यह खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना खेल कौशल प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर पर चयन हो...
रीको क्षेत्र स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना से मचा हड़कम्प

रीको क्षेत्र स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना से मचा हड़कम्प

हनुमानगढ़
आतंरिक सुरक्षा योजना के पूर्वाभ्यास के तहत किया गया मॉक ड्रिलहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के रीको क्षेत्र स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में जिला स्तरीय अधिकारी लवाजमे के साथ मौके पर पहुंचे तो पता चला कि यह मॉक ड्रिल है तो सभी ने राहत की सांस ली। प्रशासनिक सिस्टम कितना सचेत है यह जानने के लिए आपदा प्रबंधन की ओर से यह मॉक ड्रिल की गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर 1 बजे कंट्रोल रूम के जरिए प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के पास सूचना पहुंची कि जंक्शन में रीको इलाके में स्थित शिवम फैक्ट्री में आग लग गई है।...
दोनों नाबालिग बच्चियों का सुराग नहीं, पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप

दोनों नाबालिग बच्चियों का सुराग नहीं, पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप

हनुमानगढ़
जंक्शन पुलिस थाना के सामने लगाया था धरना, बाल कल्याण समिति ने परिजनों से की मुलाकातहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के वार्ड 15, भट्ठा कॉलोनी से दो नाबालिग बालिकाएं तीन दिन से लापता हैं। दोनों बालिकाओं का गुरुवार को तीसरे दिन भी सुराग नहीं लग पाया। इस संबंध में बुधवार को ही जंक्शन पुलिस थाना में एक जने के खिलाफ अपहरण के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। उधर, परिजनों ने पुलिस पर इस मामले में ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए बुधवार को जंक्शन पुलिस थाना के सामने धरना भी दिया था। मामला संज्ञान में आने पर गुरुवार को बाल कल्याण समिति सदस्य प्रेमचन्द शर्मा, विजयसिंह चौहान व सुमन सैनी ने दोनों नाबालिग बालिकाओं के परिजनों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली। इस दौरान परिजनों ने बताया कि उनकी दो नाबालिग बेटियों को लापता हुए तीन दिन हो चुके हैं। एक की आयुु 17 साल जबकि दूसरी 13 साल की है। दोनों बेटियां कपड़े ...
कृषि भूमि दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपी काबू

कृषि भूमि दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपी काबू

हनुमानगढ़
पीसी रिमांड मंजूर करवा बरामदगी के प्रयासों में जुटी पुलिसहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कृषि भूमि दिलवाने का झांसा देकर किसी व्यक्ति को फर्जी जमीन मालिक बनाकर जमीन का इकरारनामा लिखवाकर 19 लाख रुपए हड़प धोखाधड़ी करने के मामले में पीलीबंगा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस चारों आरोपियों का पीसी रिमांड मंजूर करवा पूछताछ में जुटी है। पीलीबंगा थाना प्रभारी इन्द्र कुमार मारवाल ने बताया कि 4 जनवरी को मनोज चायल पुत्र शंकरलाल नाई निवासी श्रीगंगानगर ने रिपोर्ट दी कि सुभाषचन्द्र पुत्र रामलाल सुथार निवासी 34 एमओडी आदि ने षड्यंत्र रचकर योजनाबद्ध तरीके से उसको कृषि भूमि दिलवाने का झांसा देकर किसी व्यक्ति को फर्जी जमीन मालिक बनाकर जमीन का इकरारनामा लिखवाकर 19 लाख रुपए हड़प लिए। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान एसआई हरबंश सिंह की ओर से शुरू किया गया। अनुसंधान अधिकारी ने जांच के बाद इस मामले ...
एक महिला सहित तीन जनों के कब्जे से 4 किलोग्राम अफीम बरामद

एक महिला सहित तीन जनों के कब्जे से 4 किलोग्राम अफीम बरामद

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
दो कारें जब्त, पल्लू पुलिस की डीएसटी के सहयोेग से कार्रवाईहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले की पल्लू पुलिस ने नाकाबन्दी के दौरान दो कारों को रूकवा तलाशी ली तो उनमें से चार किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मौके से एक महिला सहित तीन जनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। यह कार्रवाई डीएसटी सेक्टर नोहर के सहयोग से की गई। जानकारी के अनुसार पल्लू थाना प्रभारी एसआई अमरसिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुरुवार अल सुबह मेगा हाइवे रोड बिसरासर पर वन विभाग पल्लू के पास नाकाबन्दी शुरू की। नाकाबन्दी के दौरान पुलिस टीम ने आगे-पीछे आ रही कार नम्बर एमपी 44 सीबी 2742 व एमएच 06 एफ 937 को रूकवा तलाशी ली तो चार किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने कार में सवार बंशीलाल चन्देल उर्फ मन्शी (56) पुत्र चन्दाजी बन्जारा निवासी बसेड़ी भाटी पीएस जावद जिला नीमच मध्यप्रदेश, पुरुषोतम सोनी उर्फ मंगा...
पीहर से बच्चे सहित ससुराल के लिए रवाना हुई महिला लापता

पीहर से बच्चे सहित ससुराल के लिए रवाना हुई महिला लापता

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पंजाब स्थित पीहर से राजस्थान स्थित ससुराल के लिए बस में रवाना हुई महिला अपने बच्चे सहित लापता हो गई। इसके बाद वह ससुराल स्थित घर नहीं पहुंची। इसके चलते पूरा परिवार परेशान है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। जानकारी के अनुसार पीलीबंगा तहसील के गांव प्रेमपुरा निवासी बनारसी उर्फ मीनाक्षी पत्नी मुकेश कुमार सुथार कुछ दिन पहले अपने बेटे ऋषभ के साथ अपने पीहर गांव शेरेवाला पंजाब गई थी। बनारसी उर्फ मीनाक्षी के पिता ने दोनों को 21 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे अबोहर-हनुमानगढ़ रोड पर स्थित गांव राजपुरा के बस स्टैंड से हनुमानगढ़ की ओर जाने वाली बस में बैठाया था। लेकिन इसके बाद से बनारसी उर्फ मीनाक्षी व ऋषभ गांव प्रेमपुरा नहीं पहुंचे। न ही बस में बैठने के बाद से इन दोनों का कोई पता चला है। पुलिस के अनुसार अभी तक मां-बेटे के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाई है। बनारसी उर्फ मीनाक्षी...
बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ बसपा का प्रदर्शन

बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ बसपा का प्रदर्शन

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
राष्टÑपति के नाम जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान में दलित समाज पर बढ़ रहे अत्याचारों के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। बसपा प्रदेश प्रभारी सीताराम सीला, प्रदेश महासचिव भोलासिंह बाजीगर व जिलाध्यक्ष महावीर सहजीपुरा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि राजस्थान में पिछले तीन सालों में दलित समाज पर जुल्म-ज्यादती व अन्याय-अत्याचार में बेतहाशा वृद्धि हुई है। पिछले कुछ दिनों में दलित समाज के युवाओं की हत्या व बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं से दलित समाज राजस्थान की गहलोत सरकार में अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। दबंगों की ओर से लगातार दलित समाज के युवाओं व मां-बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है। सरकार और कानून के ढीले-ढाले रवैये की व...
हनुमानगढ़ नशे के रूप में बदनाम, इसके लिए हम सब जिम्मेवार

हनुमानगढ़ नशे के रूप में बदनाम, इसके लिए हम सब जिम्मेवार

हनुमानगढ़
‘मंशा’ के प्रथम चरण दौरान हुए कार्यक्रम एवं तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम से संबंधित स्लाइड शो कार्यक्रम का आयोजनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला कलक्टर के दिशा-निर्देशों की पालना में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान मिशन अगेंस्ट नारकोटिक सबस्टेंस एब्यूज (मंशा) अभियान के तहत प्रथम चरण 14 फरवरी से 23 मार्च तक आयोजित कार्यक्रम एवं तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम से संबंधित स्लाइड शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम टाउन के राजकीय नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित हुआ। इस दौरान मंशा अभियान के द्वितीय चरण का भी शहीद भगतसिंह की पुण्यतिथि से आगाज किया गया। द्वितीय चरण 4 जुलाई तक चलेगा। कार्यक्र्रम में अतिथियों के रूप में जिला अहिंसा बोर्ड के सह संयोजक तरुण विजय, समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक विक्रमसिंह शेखावत, पुलिस उप अधीक्षक प्रशांत कौशिक, सू...
धरना दसवें दिन जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

धरना दसवें दिन जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

हनुमानगढ़
लॉ कॉलेज के छह छात्रों को निष्कासित करने का मामलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के नेहरू मेमोरियल विधि महाविद्यालय के छह छात्रों को निष्कासित करने के विरोध में छात्रों का कॉलेज के समक्ष बेमियादी धरना बुधवार को दसवें दिन भी जारी रहा। बुधवार को धरनास्थल पर छात्रों की ओर से शहीद-ए-आजम भगतसिंह का शहादत दिवस मनाया गया। छात्रों ने शहीद भगतसिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। भारत माता की जय व छात्र एकता जिन्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील चाहर ने कहा कि छात्रों का निष्कासन रद्द करने सहित अन्य मांगों के संबंध में कॉलेज प्रशासन को कई बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। बार-बार निवेदन कर छात्र थक चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब तक छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें मनवाने का प्रयास किया ...
डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भारत की जनवादी नौजवान सभा जिला कमेटी की ओर से शहीद-ए-आजम भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहादत दिवस पर बुधवार को शहीद भगतसिंह चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चौक में स्थापित शहीद भगतसिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं ने शहीद भगतसिंह के रास्ते पर चलने तथा उनके विचारों को आने वाली नस्लों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। शहीद भगतसिंह के सपने सबको शिक्षा-सबको काम को पूरा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर डीवाईएफआई के राजेश नोखवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।...