Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

युवाओं को नशे से दूर रखने की ली शपथ

युवाओं को नशे से दूर रखने की ली शपथ

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भगतसिंह क्लब की ओर से शहीद भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर बुधवार को शहर के हृदयस्थल पर स्थित शहीद भगतसिंह चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इससे पहले क्लब सदस्यों की ओर से युवा रैली निकाली गई। रैली के बाद क्लब से जुड़े युवाओं की ओर से शहीद भगतसिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। क्लब सदस्योंं ने युवाओं को नशे से दूर रखने व खेलों से जोड़ने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि अधिक से अधिक युवा इस मुहिम से जुड़कर जिले को नशामुक्त करने में साथ दें। इस मौके पर क्लब के अमन सहित कई सदस्य मौजूद थे।...
हनुमानगढ़ से सरदारशहर के बीच रेलगाड़ी चलाने की मांग

हनुमानगढ़ से सरदारशहर के बीच रेलगाड़ी चलाने की मांग

हनुमानगढ़
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हनुमानगढ़ से सरदारशहर के बीच रेलगाड़ी चलाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जंक्शन रेलवे स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले पार्टी कार्यकर्ता मांग लिखे बैनर गले में लटकाए नारेबाजी करते हुए स्टेशन पर पहुंचे और ज्ञापन सौंप मांग से अवगत करवाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल ने बताया कि हनुमानगढ़ से सरदारशहर की दूरी करीब 160 किलोमीटर है। वर्तमान में यात्रियों को हनुमानगढ़ से सरदारशहर के बीच अधिक किराया देकर राजस्थान रोडवेज, लोक परिवहन व निजी बसों से आवागमन करने की मजबूरी है। हनुमानगढ़ से सरदारशहर के बीच का अधिकतर क्षेत्र रेतीला है जो वर्षा पर आधारित है। अमूमन यहां अकाल जैसे हालात रहते हैं। इस क्षेत्र के लोग आर्थिक दृष्टि से ज्यादा मजबूत नहीं हैं। ऐसे में रेल की सुविधा...
सभी मिलकर लड़ेंगे लड़ाई, तभी देश को ले जाएंगे आगे

सभी मिलकर लड़ेंगे लड़ाई, तभी देश को ले जाएंगे आगे

हनुमानगढ़
शहीद भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव की पुण्यतिथि पर कलक्ट्रेट परिसर में हुआ कार्यक्रमहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। देश को आजाद करवाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव की पुण्यतिथि पर बुधवार को जिला कलक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित राष्टÑपिता महात्मा गांधी के स्टैच्यू पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्र्रम में जिला कलक्टर नथमल डिडेल, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रतिभा देवठिया, जिला परिषद सीईओ अशोक असीजा, नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, उपसभापति अनिल खीचड़, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला सह संयोजक तरुण विजय, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हंसराज जाजेवाल, जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह, नेहरु युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी मधु यादव, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सुरेश ब...
नशाखोरी त्यागने के लिए प्रत्येक व्यक्ति के योगदान की आवश्यकता

नशाखोरी त्यागने के लिए प्रत्येक व्यक्ति के योगदान की आवश्यकता

हनुमानगढ़
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान मंशा के द्वितीय चरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ आगाजहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान मिशन अगेंस्ट नारकोटिक सबस्टेंस एब्यूज (मंशा) के द्वितीय चरण का आगाज बुधवार को हुआ। इस उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम बुधवार सुबह शहीद-ए-आजम भगत सिंह की पुण्यतिथि शहीद दिवस के मौके पर जंक्शन के शहीद भगतसिंह चौक पर हुआ। कार्यक्रम में जिला कलक्टर नथमल डिडेल, जिला परिषद सीईओ अशाोक असीजा, नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, जिला अहिंसा बोर्ड के सह संयोजक तरुण विजय, नगर परिषद निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हंसराज जाजेवाल, जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह, नेहरु युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी मधु यादव समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने शहीद भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव के चित्...
विधानसभा का घेराव करने जयपुर रवाना हुए सरपंच

विधानसभा का घेराव करने जयपुर रवाना हुए सरपंच

हनुमानगढ़
प्रदेश भर के करीब 22 हजार सरपंच आज घेरेंगे विधानसभाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। प्रदेश भर की ग्राम पंचायतों के करीब 22 हजार सरपंच 13 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को पूर्व घोषणानुसार जयपुर में विधानसभा का घेराव करेंगे। विधानसभा के घेराव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार को हनुमानगढ़ जिले की ग्राम पंचायतों के सरपंच भी जयपुर रवाना हुए। सरपंचों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक विधानसभा का घेराव समाप्त नहीं करेंगे। जिला मुख्यालय से गुरुसर सरपंच रामेश्वर लाल के नेतृत्व में ग्राम पंचायतों के सरपंच निजी वाहनों पर जयपुर रवाना हुए। इस मौके पर सरपंच रामेश्वर लाल ने बताया कि प्रदेश भर के सरपंच अपनी 13 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की सरकार से लंबे समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में अब सरंपचों के पास विरोध के अलावा...
वादाखिलाफी के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वादाखिलाफी के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

हनुमानगढ़
राष्टÑपति के नाम उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। केन्द्र सरकार की ओर से तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा किए जाने के बाद मोर्चा उठाए जाने के बाद किसानों से लगातार हो रही वादाखिलाफी के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा हनुमानगढ़ की ओर से सोमवार को जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर मोर्चा के रामेश्वर वर्मा ने कहा कि देशभर के किसानों में तीनों काले कानूनों के विरोध में भारी रोष व्याप्त था। संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार के आश्वासन एवं भरोसे पर दिल्ली बॉर्डर से अपना मोर्चा उठाने का ऐलान किया। उसके बाद सरकार अपने वादों से मुकर ही नहीं गई बल्कि किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम भी कर रही है। सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में पूरे देश में किसानों की ओर से 31 जनवरी को विश्वासघात दिवस मन...
मतगणना में गड़बड़ी का आरोप, रिकाउंटिंग की मांग

मतगणना में गड़बड़ी का आरोप, रिकाउंटिंग की मांग

हनुमानगढ़
मुख्य अभियंता से मिले हारे प्रत्याशी के समर्थक किसानहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जल संसाधन विभाग की ओर से हाल ही में सम्पन्न करवाए गए जल उपयोक्ता संगम अध्यक्षों के चुनाव में बीके 24 के अध्यक्ष का चुनाव विवादों के घेरे में आ गया है। बीके 24 के अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के बाद की गई मतगणना में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए हारे हुए प्रत्याशी के समर्थक किसानों ने सोमवार को जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता से मुलाकात कर रिकाउंटिंग की मांग की। इस मौके पर हरप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि 12 मार्च को ग्राम पंचायत जंडावाली में जल उपयोक्ता संगम बीके 24 के अध्यक्ष के चुनाव सम्पन्न हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में मतगणना के दौरान बैलेट पेपर के जरिए डाले गए 13 मतों को गलत तरीके से अस्वीकार कर दिया गया। इसके बाद लॉटरी के जरिए विजेता प्रत्याशी की घोषणा की गई लेकिन इस प्रक्रिया में विभाग की ओर ...
एक माह पहले जन्मी बच्ची को शगुन तौर पर दिए पांच हजार रुपए

एक माह पहले जन्मी बच्ची को शगुन तौर पर दिए पांच हजार रुपए

हनुमानगढ़
पूर्व उपसभापति, पार्षद व किन्नर समाज की नगीना बाई की अनूठी पहलहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नगर परिषद की पूर्व उपसभापति, वार्ड 15 पार्षद व किन्नर समाज की नगीना बाई ने अनूठी पहल की है। इसके तहत वे अपने वार्ड में जन्म लेने वाली बेटी को शगुन के तौर पर पांच हजार रुपए नकद देंगी। इस पहल की शुरूआत सोमवार को वार्ड 15 के एक घर में करीब एक माह पहले जन्मी बच्ची के नाम की पांच हजार रुपए की एफडी उसकी मां को शगुन राशि के तौर पर सौंपी। बेटा-बेटी में भेद समाप्त करने के लिए शुरू की गई इस पहल का आगाज भट्ठा कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र बी पर आयोजित कार्यक्रम में किया गया। वार्डवासियों ने भी नगीना बाई की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। विशेषकर बेटियों को बोझ समझने वाले लोगों को जगाने के लिए यह उचित प्रयास है। इस मौके पर नगीना बाई ने बताया कि उन्होंने पिछले दिनों एक ...
सफलता में चार चांद लगा रही कड़ी मेहनत

सफलता में चार चांद लगा रही कड़ी मेहनत

हनुमानगढ़
कन्सेप्ट क्लासेज के उड़ान 2022 कार्यक्रम में संस्थान से शिक्षा प्राप्त विद्यार्थी सम्मानितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कन्सेप्ट क्लासेज के तत्वावधान में रविवार को जंक्शन के व्यापार संघ धर्मशाला में उड़ान 2022 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान से शिक्षा प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिला प्रमुख कविता मेघवाल, नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, जिला अहिंसा बोर्ड के सह संयोजक तरुण विजय, डीईओ माध्यमिक हंसराज जाजेवाल, एडीईओ रणवीर शर्मा, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, बार संघ अध्यक्ष मनजिन्द्र लेघा, कांग्रेस नेता भूपेंद्र चौधरी, कन्सेप्ट क्लासेज के भूपेंद्र मिड्ढा अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि छोटे शहर में बच्चों के सपने बड़े नहीं होते। लेकिन कन्सेप्ट क्लासेज की टीम ने इस भावना को समझते हुए छोटे शहरों में भी आकर बच्चों को शिक्षित करने का सराहनीय कार्य किया...
फल-सब्जी सड़क पर रखकर करेंगे आंदोलन

फल-सब्जी सड़क पर रखकर करेंगे आंदोलन

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
फल-सब्जी मण्डी को नवां बाइपास पर स्थानांतरित करने की मांग, किसानों ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जगह कम होने के चलते हो रही अव्यवस्थाओं के मद्देनजर जंक्शन शहर में संचालित फल-सब्जी मण्डी को नवां बाइपास रोड पर प्रस्तावित जगह पर स्थानांतरित करने की मांग को लेकर आसपास के गांवों के फल-सब्जी उत्पादक किसानों ने सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि उन्हें सब्जी-फल बेचने के लिए जंक्शन में बालिका स्कूल के पास स्थित सब्जी मण्डी आना पड़ता है। परन्तु सब्जी मण्डी प्रांगण में जगह बहुत कम है। उन्हें मजबूरन सब्जी आढ़तियों की दुकानों के आगे अपना माल रखना पड़ता है। आढ़तियों ने अपनी दुकानों को अवैध रूप से आगे बढ़ाकर शैड लगाकर कब्जा कर रखा है। जगह को संकीर्ण कर दिया है। सब्जी व फल माल वाहक वाहन आने व भीड़ अधिक होने से खड़े रहने की जगह भी नहीं मिल पाती है। सुबह निर्ध...