Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

संगठन की मजबूती पर दिया जोर

संगठन की मजबूती पर दिया जोर

हनुमानगढ़
भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक बुधवार को जंक्शन स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, भाजपा एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, कपूरसिंह, जिला महामंत्री जुगल किशोर गौड़, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश बेनीवाल, किसान मोर्चा जिला प्रभारी हरीश पायला आदि मौजूद रहे। बैठक में किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने केन्द्र सरकार की ओर से किसानों के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना सहित केन्द्र सरकार व राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं से किया। बैठक में जिले में संभाग स्तर तक के संगठनात्मक ढांचे को पूरा ...
तम्बाकू मुक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर किया सम्मान

तम्बाकू मुक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर किया सम्मान

हनुमानगढ़
राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ का कार्यक्रमहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की ओर से बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पिछले एक साल में तम्बाकू मुक्त हनुमानगढ़ के तत्वावधान में तम्बाकू के रोकथाम, उपचार एवं जन जागरूकता में बेहतरीन कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों, समाजसेवी पत्रकारों, छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कार्मिकों सहित कुल 30 जनों को जिला कलक्टर नथमल डिडेल की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर के अलावा चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. देवेन्द्र चौधरी, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, पीएमओ डॉ. मुकेश पोटलिया, आरसीएचओ डॉ. विक्रमसिंह, सभी बीसीएमओ...
सरकारी चिकित्सकों का दो घंटे कार्य बहिष्कार, निजी अस्पताल पूरा दिन रहे बंद

सरकारी चिकित्सकों का दो घंटे कार्य बहिष्कार, निजी अस्पताल पूरा दिन रहे बंद

हनुमानगढ़
डॉ. अर्चना शर्मा सुसाइड प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दौसा जिले में महिला डॉक्टर अर्चना शर्मा की खुदकुशी के प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बुधवार को सेवारत चिकित्सकों ने जहां दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। वहीं निजी अस्पताल पूरा दिन बंद रहे। टाउन के राजकीय जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के बैनर तले सुबह 9 बजे से 11 बजे तक कार्य बहिष्कार कर ओपीडी मरीज नहीं देखे। चिकित्सकों के चैम्बरों में नहीं मिलने से अस्पताल में मरीज भटकते नजर आए। हालांकि अस्पताल में पहले से भर्ती मरीजों का इलाज पूर्व की भांति जारी रहा। आपातकालीन सेवा भी जारी रही। वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर 24 घंटे की हड़ताल के चलते निजी अस्पताल बुधवार को पूरा दिन बंद रहे। निजी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं भी बंद रही। राज्य स्तर...
परीक्षा पे चर्चा के तहत कल विद्यार्थियों से रूबरू होंगे प्रधानमंत्री

परीक्षा पे चर्चा के तहत कल विद्यार्थियों से रूबरू होंगे प्रधानमंत्री

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
परीक्षा के तनाव और संबंधित क्षेत्रों से संबंधित सवालों के जवाब में विद्यार्थियों के साथ करेंगे संवादहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अप्रैल को परीक्षा पे चर्चा के 5वें संस्करण के दौरान दुनिया भर के छात्रों शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। परीक्षा पे चर्चा युवाओं के लिए तनाव मुक्त माहौल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बड़े आंदोलन एग्जाम वॉरियर्स का हिस्सा है। इस बहु प्रतीक्षित वार्षिक कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा-2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक जीवंत कार्यक्रम में छात्रों की ओर से परीक्षा के तनाव और संबंधित क्षेत्रों से संबंधित सवालों के जवाब में विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। परीक्षा पे चर्चा-2022 के 5वें संस्करण का आयोजन नई दिल्ली में टाउन हॉल इंटरएक्टिव फॉर्मेट में तालकटोरा स्टेडियम से सुबह 11 बजे होगा। इस संबंध में बुधवा...
भारत के स्वाधीनता संग्राम के संबंध प्रतियोगिता का आयोजन

भारत के स्वाधीनता संग्राम के संबंध प्रतियोगिता का आयोजन

हनुमानगढ़
मोबाइल एटीएम वेन के जरिए डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजननोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक खुईयां तथा राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के तत्वावधान में मोबाइल एटीएम वेन के साथ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सुरजनसर में आजादी का अमृत महोत्सव, वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विद्यालय में भारत के स्वाधीनता संग्राम के संबंध में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही विद्यालय के प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को बैंक द्वारा पुरस्कृत किया गया। वित्तीय साक्षरता समन्वयक लक्ष्मी नारायण कस्वां ने विद्यार्थियों को लगन के साथ अध्ययन कर आगे बढ़ने के लि...
भाजपा के पन्ना प्रमुख अभियान की शुरुआत

भाजपा के पन्ना प्रमुख अभियान की शुरुआत

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान द्वारा शनिवार को पूरे प्रदेश में पन्ना प्रमुख अभियान की शुरुआत हुई है। इसी कड़ी में शनिवार को वार्ड नं. दो स्थित सामुदायिक भवन में पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक मटोरिया ने नोहर विधानसभा के नगर मंडल में बूथ संख्या 107 व 108 में इस अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर बूथ नं. 107 व 108 में जुगल सेवग, भाजपा जिला मंत्री छोटूलाल सेवग, पूनम हिसारिया, विनोद गोल्याण, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अदरिश गौरी को पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी सोंपी गई। नवनियुक्त पन्ना प्रमुखों को उनके नियुक्ति पत्र भी सोंपे गये। इस अवसर पर बोलते हुए अभिषेक मटोरिया ने बताया कि पूरे राजस्थान में आज पन्ना प्रमुख बनाये जा रहे हैं। यह अभियान पूरे 15 दिन तक चलेगा। इसमे वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने पर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी। पार्टी द्वारा प्रत्येक बू...
रिलायंस स्मार्ट सुपरस्टोर शोरूम का उद्घाटन

रिलायंस स्मार्ट सुपरस्टोर शोरूम का उद्घाटन

बिजनेस, हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। यहां एलआईसी आॅफिस के पास सेक्टर नं. 5 स्थित रुद्र कॉम्प्लेक्स मैं रिलायंस स्मार्ट सुपरस्टोर शोरूम का उद्घाटन युवा नेता राजेश कंदोई की माता श्रीमती चंद्रभागा कंदोई ने फीता काटकर किया। शुभारंभ के अवसर पर युवा नेता राजेश कंदोई सहित गंगाधर कंदोई, श्रीमती ईश्वरी देवी कंदोई, मोहनलाल कंदोई,लक्ष्मी कंदोई, श्रीमती कविता कंदोई, रुद्र कंदोई सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस मौके पर युवा नेता राजेश कंदोई ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ दीप प्रज्जवलित किया। रिलायंस परिवार द्वारा सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। रिलायंस सुपर स्टोर के क्लस्टर मैनेजर राजेन्द्र कुमार व मैनेजर सुभाष सहारण ने बताया कि देश के सबसे बड़े रिटेल ग्रुप रिलायंस स्मार्ट एक एन्क्लूसिव स्टोर है, जो सभी उपभोक्ताओं को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि आय और आकांक्षाओं में बढ़ोतरी की वजह से छोटे शहरों म...
नोहर को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर

नोहर को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
आम आदमी पार्टी ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियाननोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। नोहर को जिला बनाने की मांग तेज होने लगी हैं। शनिवार को नोहर को जिला बनाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने तहसील के गांव फेफाना हस्ताक्षर अभियान का आगाज किया। इस मौके पर पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर नोहर विधानसभा अध्यक्ष हंसराज बाना ने बताया कि लम्बे समय से नोहर को जिला बनाने की मांग की जा रही है और नोहर जिला बनाये जाने के मापदंडो पर भी खरा उतरता हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे जा चुके हैं। हंसराज बाना ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले की भादरा तहसील के अन्तिम छोर पर बसे गांव जो जिला चूरू एवं हरियाणा राज्य की सीमा से सटे हुए है उन गांवों के लोगों के लिये जिला मुख्यालय पर पहुंचकर अपने जरूर...
उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ता सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ता सम्मानित

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राष्टÑीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत क्षय नियंत्रण गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को गुरुवार को टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय में विश्व क्षय रोग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एक ब्लॉक सीएमओ, सात मेडिकल आॅफिसर्स, सात लैब टेक्नीशियन, सात एएनएम का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा, एसीएमएचओ डॉ. पवन कुमार की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि विभाग की ओर से टीबी मुक्त भारत के लिए जागरूकता के रूप में 21 दिन का विशेष कैम्पेन आज से चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभाग के हैल्थ वेलनेस सेंटरों के जरिए पांच साल से पूर्व के टीबी मरीजों के घर जाकर उनके स्वा...
एडीजे ने जांची प्रसूति गृह व सखी सेंटर की व्यवस्थाएं

एडीजे ने जांची प्रसूति गृह व सखी सेंटर की व्यवस्थाएं

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संदीप कौर की ओर से गुरुवार को टाउन स्थित सखी सेन्टर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एडीजे ने सखी सेन्टर की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संधारित रजिस्टरों का निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाएं सामान्य पाई गई। मौके पर केन्द्र प्रबंधक अधिवक्ता मोनिका शर्मा मौजूद मिलीं। केन्द्र प्रबंधक ने एडीजे को अवगत करवाया कि सखी सेंटर में अन्याय से पीड़ित महिलाओं को आश्रय दिया जाता है। नियमानुसार विधिक सहायता व सलाह भी उपलब्ध करवाई जाती है। सखी सेंटर के निरीक्षण के बाद एडीजे संदीप कौर ने महात्मा गांधी स्मृति राजकीय जिला चिकित्सालय के प्रसूति गृह की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश पोटलिया ने एडीजे को बताय...