Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

नुकसान की भरपाई के लिए दानदाताओं ने दिया सहयोग

नुकसान की भरपाई के लिए दानदाताओं ने दिया सहयोग

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
रावतसर(सीमा सन्देश संवाददाता)। सरदारपुरा गोशाला में हुई आगजनी में बड़ी मात्रा में सुखा चारा जलने के बाद गोवश की सहायता के लिए अन्य गोशालाओं के अलावा दानदाता आगे आने लगे हैें। आगजनी के बाद उपखंड अधिकारी शिवा चौधरी ने भामाशाहों व गोशाला संचालको से सरदारपुरा खालसा में गोवंश के लिए चारे की व्यवस्था करने का आहवान किया था। इसके बाद चाईयां गोशाला समिति,शिव गोशला धन्नासर,वासुदेव गोशाला बिसरासर,श्रीकृष्ण गोशाला पोहड़का,हरदासवाली,श्री गोशाला,श्री सुदरकांड गोशाला,,श्रीश्याम बिहारी गोशाला रावतसर सहित क्षेत्र की विभिन्न गोशाला संचालकों व भामाशहों ने एसडीएम की उपस्थिति में सरदारपुरा गौशाला समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश रूहिल को 1 लाख 91 हजार रुपए सौंपे। लोगों को सहयोग के लिए एसडीएम के अलावा पालिका ईओ प्रमोद स्वामी , पार्षद भगवती प्रसाद आर्य , पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष चौधरी, डॉ. महावीर सहारण के प्रयास भी सरा...
मुख्यमंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री का जताया आभार

हनुमानगढ़
संगरिया(सीमा सन्देश संवाददाता)। सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाल करने की घोषणा पर हर वर्ग इसकी तारीख कर रहा है। अखिल भारतीय जाट महासभा ने भी नई पेंशन योजना को बन्द कर पुरानी पेंशन योजना शुरू करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताने के लिए एक आभार पत्र तहसीलदार को सौंपा। महासभा अध्यक्ष राजाराम बेनीवाल ने बताया कि समस्त कर्मचारी वर्ग इसके लिए मुख्यमंत्री का आभारी रहेगा। इस अवसर पर महासचिव जगदीश सहारण, सचिव विजयसिंह बेनीवाल, कोषाध्यक्ष योगेश भोबिया, जाट रिटार्यड लोकसेवक मण्डल के उपाध्यक्ष मगंतराम मूण्ड, जाट लोकसेवक मण्डल के अध्यक्ष महेन्द्र सहारण, उपाध्यक्ष कंवरपाल पोटलिया,जाट युवा मण्डल के अध्यक्ष अमित सहू, हरदेव मलिक, अमरजीत बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट इंद्रपाल बेनीवाल, सुभाष कासनियां, एडवोकेट मनीराम सहू, सुनील टांडी, नरेश मंडा, सरपंच महेंद्र भाकर, एडवोकेट अनिल चोयल आदि उपस्थित रहे।...
रक्तजांच शिविर एवं सेमिनार आयोजित

रक्तजांच शिविर एवं सेमिनार आयोजित

हनुमानगढ़
संगरिया(सीमा सन्देश संवाददाता)। अपेक्स क्लब की द्वारा के आर कन्या महाविद्यालय में नि:शुल्क रक्त जांच एवं रक्तदान के लिए प्रेरित हेतू शिविर आयोजित किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य मनीषी अरोड़ा ने बताया कि अपेक्स क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी कार्यक्रम के तहत रक्तजांच एवं सेमिनार का आयोजन हुआ। इसमें महाविद्यालय की छात्राओं की नि:शुल्क रक्त जांच करने के साथ उन्हे रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। अपैक्स क्लब अध्यक्ष नीलम सोनी ने छात्रों को रक्तदान के लाभ बताए। आयुवेर्दाचार्य डॉ. जयश्री ने छात्राओं को रक्त की कमी से होने वाली बीमारियों तथा उनके निवारण के बारे में विस्तार से समझाया। डॉ. जयश्री ने छात्राओं की निशुल्क काउंसलिंग की। अपैक्स क्लब सचिव निशु गर्ग, नीलम बंसल, पायल जैन, ममता गर्ग, अनीता आदि ने भी संबोधित किया। सहायक आचार्य नव...
भारत इलेक्ट्रानिक्स पर धारणिया का स्वागत

भारत इलेक्ट्रानिक्स पर धारणिया का स्वागत

हनुमानगढ़
रावतसर(सीमा सन्देश संवाददाता)। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गोयल के प्रतिष्ठान भारत इलेक्ट्रानिक्स पर राज्य एग्रो इंडस्ट्रीज बोर्ड सदस्य मनीष धारणिया का स्वागत सत्कार किया गया। पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल, पंचायत समिति क्षेत्र के सरपंच व नगरपालिका पार्षद सहित यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई के युवा सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान गोयल ने कहा कि जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को किसानों की आवाज उठाने के लिए जो कमान सौंपी है वह सराहनीय है। पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल ने कहा कि हाल ही में जारी राज्य बजट में 36 वर्गों को साथ लेकर 36 वर्ग के विकास के लिए बजट प्रस्तुत किया गया है। मनीष धारणिया ने कहा कि युवाओं और किसानों के हितों के लिए 24 घंटे उनके लिए तैयार है। धारणिया ने गोयल द्वारा बालश्रम रोकथाम और बालकों को शिक्षा से जोड़ने के कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर सुभाष गोदारा ,हंसराज गोदारा र...
विद्यार्थियों ने किया संग्रहालय का भ्रमण

विद्यार्थियों ने किया संग्रहालय का भ्रमण

हनुमानगढ़
संगरिया (सीमा सन्देश संवाददाता)। ग्रामोत्थान विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत शनिवार को सर छोटू राम कलात्मक संग्रहालय का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य विनोद राव , विद्यालय स्टाफ ने बच्चों को संग्रहालय में मौजूद वस्तुओं बारे जानकारी दी। विद्यार्थियों ने यहां स्थित स्वामी केशवानंद स्मृति मंदिर में दर्शन भी किए।...
राजस्थान का किसान रहेगी प्राथमिकता : धारणिया

राजस्थान का किसान रहेगी प्राथमिकता : धारणिया

हनुमानगढ़
राजस्थान स्टेट एग्रो इंड्रस्टीज डवल्पमेंट बोर्ड के नवनियुक्त राज्य स्तरीय सदस्य मनीष धारणिया का अभिनंदनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राज्य सरकार की ओर से हाल ही में राजस्थान स्टेट एग्रो इंड्रस्टीज डवल्पमेंट बोर्ड के राज्य स्तरीय सदस्य नियुक्त किए गए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष धारणिया का इस मनोनयन के बाद शुक्रवार को प्रथम बार हनुमानगढ़ पधारने पर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से अभिनंदन किया गया। अभिनंदन समारोह का आयोजन टाउन में पंचायत समिति कार्यालय के नजदीक स्थित भटनेर पैलस (फूडग्रेन धर्मशाला) में किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह हनुमानगढ़ के लिए गौरव की बात है कि राज्य स्तर पर हर नियुक्ति में हनुमानगढ़ को प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है। लगातार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्य स्तरीय नियुक्तियों में विभिन्न पदों पर नियुक्त हो रहे हैं। आने वाले समय में ज...
भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन जारी

भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन जारी

हनुमानगढ़
5 मार्च से 13 मार्च तक रहेगा प्रभावीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से शुक्रवार को भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक रेगुलेशन जारी किया गया है। यह वरीयताक्रम 5 मार्च से 13 मार्च तक प्रभावी रहेगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मम्मड़खेड़ा (एमएमके) नहर में 255 क्यूसेक, जोड़कियां (जेआरके) में 375, सूरतगढ़ (एसटीजी) में 495, भगतपुरा (बीजीपी) में 533, संगरिया (एसएनजी) में 539, नगराना (एनजीडी) में 547, लीलांवाली (एलएलडब्ल्यू) में 795, भाखरांवाली (बीकेडब्ल्यू) में 845, करनीसिंह (केएसडी) में 1200, हरिपुरा (एचआरपी) में 1213, दीनगढ़ (डीएनजी) में 1226, सूरतपुरा (एसटीपी) में 1235, मोडिया (एमओडी) में 1395, लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) में 1530, पीलीबंगा (पीबीएन) में 1745, अमरपुरा (एएमपी) में 1838, रोड़ांवाली (आरआरडब्ल्यू) में 1851, नवां-सतीपुरा (एनडब्ल्यूएन) में 1862, ...
त्योहार पर सुरक्षा को लेकर रेलवे पुलिस अलर्ट

त्योहार पर सुरक्षा को लेकर रेलवे पुलिस अलर्ट

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई चौकसी, संदिग्ध व्यक्ति से की जा रही पूछताछहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। होली व धुलंडी त्योहार पर सुरक्षा को लेकर रेलवे पुलिस अलर्ट हो गई है। इसके तहत रेलवे स्टेशन परिसर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। संदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही बैग आदि की तलाशी ली जा रही है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे रेलवे स्टेशन परिसर की निगरानी की जा रही है। रेलवे सुरक्षा बल व सरकारी रेलवे पुलिस थाना की ओर से संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा के अलावा ट्रेनों में यात्रियों से किसी भी अजनबी व्यक्ति से खाने-पीने की चीजें नहीं लेने की सलाह दी जा रही है। साथ ही, रेलवे एक्ट के बारे में भी जागरुक किया जा रहा है। आरपीएफ थाना प्रभारी उदयसिंह ने बताया कि होली और धुलंडी के त्योहार को मद्देनजर रखते हुए आरपीएफ व जीआरपी थाना स्टाफ की ओर से संयु...
सुरक्षा के लिए बने कानूनों की दी जानकारी

सुरक्षा के लिए बने कानूनों की दी जानकारी

हनुमानगढ़
महिला सुरक्षा अधिकारों को लेकर सुरक्षा सखी मीटिंग का आयोजनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। महिला पुलिस थाना में शुक्रवार को महिला सुरक्षा अधिकारों को लेकर सुरक्षा सखी मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह राठौड़ ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने कानूनों की जानकारी दी। मीटिंग में एसपी ने बताया कि महिलाओं पर होने वाले घरेलू हिंसा में प्रताड़ना को रोकने के लिए सुरक्षा सखी कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के संविधान में महिलाओं को अत्याचार से बचने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के घरेलू हिंसा जैसे मामलों के निराकरण के लिए अनेक कानून तो बनाए गए हैं, लेकिन संविधान में महिला सुरक्षा के कानून होने के बावजूद भी विभिन्न स्थानों पर महिलाएं घरेलू अत्याचार, हिंसा, मारपीट व प्रताड़ना सहित अनेक प्रकार के अपराधों से पीड़ित हैं। इसी को ध्यान में रखते राजस्थान पुलिस की ...
बैरिकेडिंग के विरोध में आधा दिन बंद रखी दुकानें

बैरिकेडिंग के विरोध में आधा दिन बंद रखी दुकानें

हनुमानगढ़
जिला कलक्टर को दुकानों की चाबियां सौंपने की कही बातहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के मुख्य बाजार में रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित बैजनाथ सागरमल बिहाणी ट्रस्ट की दुकानों के आगे भूस्वामियों की ओर से बैरिकेडिंग करवाने के विरोध में शुक्रवार को दुकानदारों ने आधा दिन दुकानें बंद रखकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान दुकानदारों ने दुकानों के समक्ष एकत्रित होकर प्रशासन व भूस्वामियों के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही प्रशासन से बैरकेडिंग हटवाने की मांग की। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि भूमाफिया की ओर से जबरन दुकानदारों से दुकानें खाली करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी दुकानें जर्जर अवस्था में नहीं हैं। बावजूद इसके उनकी दुकानों को जर्जर बताकर जबरन खाली करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर दुकानदार जगजीत सिंह का कहना था कि दुकानों के आगे बैरिकेडिंग से जहां ग्राहकी प्रभावित हुई है वहीं आमजन को भी परेशा...