Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में निकाली पदयात्रा

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में निकाली पदयात्रा

हनुमानगढ़
जिला कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित राष्टÑपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर किया माल्यार्पणहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शनिवार को विश्व शांति की ओर बढ़ते कदम के अंतर्गत जिला मुख्यालय पर पदयात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पदयात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों की अगुवाई में राजस्थान राज्य भारत स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। पदयात्रा से पहले नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, जिला अहिंसा प्रकोष्ठ के सह संयोजक तरुण विजय, जिला परिषद सीईओ अशोक असीजा, समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक विक्रमसिंह शेखावत, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हंसराज जाजेवाल, सूचना एवंं जनसम्पर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई, सीओ स्काउट भारतभूषण, जिला कलक्ट्रेट के कार्यालय अधीक्षक बृजमोहन सोखल सहित अन्य अधिकारियों ने जिला कलक्ट्रेट परिसर स्थित पार्क में स्थापित राष्टÑपिता महात्मा गांधी...
स्किल व अनुशासन के बूते सफलता संभव

स्किल व अनुशासन के बूते सफलता संभव

हनुमानगढ़
कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। शिक्षित युवा ही समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए प्रत्येक विद्यार्थी के अन्दर किसी न किसी स्किल का होना अत्यन्त आवश्यक है। स्किल व अनुशासन के बल पर ही उज्ज्वल भविष्य का निर्माण संभव है। यह बात राजस्थान क्षेत्रीय कार्यालय नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक जयदीप श्रीवास्तव ने टिब्बी में आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारम्भ मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कहे। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के भीतर छिपे कौशल को विकसित कर आत्मविश्वास का संचार करना है ताकि उन्हें रोजगार की दिशा में उन्मुख किया जा सके। इस मौके पर उन्होंने हनुमानगढ़ जिले में नाबार्ड की ओर से लाभान्वित एसएचजी महिलाओं की सफलता की कहानियों को दर्शाती पुस्तिका का भी विमोचन किया।...
उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा संस्थान कलक्टर के हाथों सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा संस्थान कलक्टर के हाथों सम्मानित

हनुमानगढ़
पीजी में चयनित हुए 16 चिकित्सकों का भी सम्मानहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा संस्थानों जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी को जिला कलक्टर नथमल डिडेल की ओर से सोमवार को सम्मानित किया जाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से टाउन स्थित एक निजी में होटल में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के वार्षिक कार्यक्रम में जिला कलक्टर की ओर से चिकित्सा संस्थानों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा पीजी में चयनित हुए 16 चिकित्सकों का भी सम्मान कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं देकर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया। कायाकल्प कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा संस्थानों को भी जिला कलक्टर की ओर से सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने कोरोना काल मे...
जिले भर में फिल्म पैडमैन का निशुल्क प्रसारण

जिले भर में फिल्म पैडमैन का निशुल्क प्रसारण

हनुमानगढ़
माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के लिए जागरूक करती है फिल्महनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर जिले भर में सोमवार को फिल्म पैडमैन का निशुल्क प्रसारण किया गया। जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट सभागार, ब्लॉक मुख्यालय और ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजीव गांधी सेवा केन्द्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक फिल्म का निशुल्क प्रसारण किया गया। कलक्ट्रेट सभागार में फिल्म पैडमैन का प्रसारण जिला कलक्टर नथमल डिडेल सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिन, साथिन ने देखा। जिला मुख्यालय पर शिव मंदिर सिनेमा में सोमवार शाम 6 से 9 सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संस्थाओं को यह फिल्म निशुल्क दिखाई जाएगी। इस मौके पर जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने बताया कि महिला अधिकारिता निदेशालय जयपुर के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर माहव...
गुणवत्ता पूर्ण से ही किसान को फायदा

गुणवत्ता पूर्ण से ही किसान को फायदा

हनुमानगढ़
भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई बोलेहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई का कहना है कि राज्य की गहलोत सरकार के कार्यकाल में लगातार तीसरे साल इन्दिरा गांधी नहर परियोजना में बंदी ली जा रही है। नहरबंदी दौरान गुणवत्ता पूर्ण काम हो तो ही इसका फायदा किसान को मिलेगा। अगर सही ढंग से निर्माण कार्य होता है तो निश्चित तौर पर पानी बचेगा और राजस्थान के किसान को फायदा मिलेगा। निर्माण कार्य की गुणवत्ता सही नहीं हुई तो जो फायदा किसान को मिलना चाहिए वह नहीं मिलेगा। मीडियाकर्मियों से मुखातिब हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने कहा कि अगर किसान को पानी मिलता है तो सरकार कोई भी हो, वे उसे धन्यवाद करते हैं। साथ ही कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में पेश किए बजट में नहरों के लिए 100 करोड़ रुपए की तो घोषणा कर दी लेकिन यह नहीं बताया कि पानी कहां से उपलब्ध होगा। बिश्नोई ने बताय...
सभापति ने रूकवाया बजरी से भरा ओवरलोड ट्रॉला, परिवहन विभाग ने किया सीज

सभापति ने रूकवाया बजरी से भरा ओवरलोड ट्रॉला, परिवहन विभाग ने किया सीज

हनुमानगढ़
नो एंट्री में घुसा था ट्रॉला, नगर परिषद सभापति व निर्माण समिति अध्यक्ष बोले, किसी भी सूरत में नहीं तोड़ने दी जाएंगी शहर की सड़केंहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हाल ही में शहर में बनाई गई सड़कों को टूटने से बचाने के लिए नगर परिषद गंभीर हो गई है। इसका उदाहरण सोमवार को उस समय देखने को मिला जब नगर परिषद सभापति व निर्माण समिति अध्यक्ष ने नो एंट्री में घुसे बजरी से भरे ओवरलोड ट्रॉले को रूकवा परिवहन विभाग की टीम को मौके पर बुलवा सीज करने की कार्रवाई की। नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल व निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां की सूचना पर मौके पर जिला परिवहन अधिकारी जगदीश अमरावत विभाग की टीम के साथ पहुंचे। परिवहन विभाग के निरीक्षक पवन चुघ ने ट्रॉले को सीज करने की कार्रवाई कर जंक्शन पुलिस थाना में खड़ा कर दिया। इस मौके पर जिला परिवहन अधिकारी जगदीश अमरावत ने बताया कि दिन के समय शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर ...
विधायक राजेंद्र बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

विधायक राजेंद्र बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

हनुमानगढ़
थाना प्रभारी को गालियां निकालने संबंधी आॅडियो वायरल होने का मामलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान की कांग्रेस सरकार में बेगू विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी एक बार फिर से चर्चा में हैं। दूसरी बार विधायक बने राजेंद्र सिंह बिधूड़ी इस बार एक वायरल हुए आॅडियो को लेकर चर्चा में हैं। आरोप है कि राजेंद्र सिंह बिधूड़ी ने भैंसरोड़गढ़ थाना प्रभारी संजय गुर्जर को उनके कहे अनुसार काम नहीं करने पर जमकर गालियां दी और देख लेने की धमकी देते हुए जमकर धमकाया। इस घटना के विरोध में सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान ने सोमवार को जिला कलक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप बेगू विधायक बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह जाखड़ ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र बेगू (चित्तौड़गढ़) के विधायक राजेन्द्र बिधूड़ी की ...
9 लाख 87 हजार रुपए की लागत से बनेगा मिनी पार्क

9 लाख 87 हजार रुपए की लागत से बनेगा मिनी पार्क

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
वार्ड 17 में मिनी पार्क का सभापति ने किया शिलान्यासहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन की दीप कॉलोनी, वार्ड 17 में रेलवे अण्डर पास के पास सोमवार को नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां व पार्षद प्रतिनिधि सागर गुर्जर की ओर से मिनी पार्क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। मिनी पार्क का निर्माण 9 लाख 87 हजार रुपए की लागत से किया जाएगा। इस दौरान वार्डवासियों की ओर से बंद पड़ी 11 हजार केवी की विद्युत लाइन को मोहल्ले से हटाने की मांग सभापति से की गई। इस पर सभापति ने मौके पर ही विद्युत विभाग के एक्सईएन से बात की। एक्सईएन का कहना था कि अण्डरग्राउंड तार डाली गई है। कभी-कभार जेसीबी मशीन या अन्य कारणों से अण्डरग्राउंड तार कटने के चलते फाल्ट की समस्या के समय काम में लेने के कारण यह 11 हजार केवी लाइन नहीं हटवाई जा सकती। इस पर सभापति ने मोहल्लेवासियों को आश्वस्त किया कि...
राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु विधि विभाग द्वारा रैली व विधिक सहायता शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु विधि विभाग द्वारा रैली व विधिक सहायता शिविर का आयोजन

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़। श्री खुशालदास विश्वविद्यालय के विधि विभाग द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के आमजन में प्रचार प्रसार के लिए विधि विद्यार्थियों द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हनुमानगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में गांव सहजीपुरा में 12 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए रैली एवं विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस. के दास एवं कुलसचिव सीएस राघव ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर की अनुपालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ के निदेर्षानुसार प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न टीमों का गठन किया गया, जो रैली एवं शिविर के माध्यम से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए लोगों में जन चेतना जागरूक करने का कार्य कर रही है।इस अवसर पर विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम मेहरा व डॉ. संजय दीक्षित ने विधिक सहायता शिविर पर प्रक...
रक्तदान शिविर में 165 ने किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में 165 ने किया रक्तदान

हनुमानगढ़
रावतसर (सीमा सन्देश)। राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ द्वारा तहसील कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। तहसील अध्यक्ष राकेश कुकणा ने बताया कि महात्मा गांधी राजकीय ब्लड बैंक हनुमानगढ़ की टीम ने 165 युनिट रक्त संग्रहित किया।इस मौके पर रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए तहसीलदार उमा मितल ने कहा रक्तदान करने वाला व्यक्ति जरूरतमंद का जीवन रक्षक बनकर मानव कल्याण की दिशा में अतुल्य कार्य करता है। मौजूदा समय में रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। ब्लड मैन आॅफ इंडिया की उपाधि प्राप्त अमरसिंह नायक ने रक्तदान के महत्व के बारे में बताया। शिविर में एसडीएम ने भी रक्तदान किया। शिविर में नशा मुक्ति अभियान के तहत उपस्थित लोगों को नशा ना करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान उपखंड अधिकारी शिवा चौधरी,राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी जिलाध्यक्ष विशाल, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजवीर कड़वासरा, एडवोकेट संतलाल, ए...