Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

बोलेरो कैम्पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बोलेरो कैम्पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हनुमानगढ़
गांव चौहिलांवाली के पास हादसे में हुई थी कार चालक चिनाई मिस्त्री की मौतहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव चौहिलांवाली के पास बुधवार रात्रि को बोलेरो कैम्पर की टक्कर लगने से हुई कार चालक की मौत के संबंध में टाउन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है। मृतक के भाई की ओर से बोलेरो कैम्पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। हादसे में बोलेरो कैम्पर का चालक भी घायल हो गया था। मृतक चिनाई मिस्त्री था। पुलिस के अनुसार महेन्द्र कुमार (21) पुत्र पालाराम मेघवाल निवासी 24 पीबीएन बी पीएस पीलीबंगा ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई कमलेश (27) चिनाई मिस्त्री का काम करता है। बुधवार को उसका भाई कमलेश अपनी कार नम्बर आरजे 14 सीसी 3112 लेकर दिन में घरेलू काम से रावतसर गया हुआ था। वह रावतसर से शाम करीब 7 बजे अपने घर के लिए निकला था। रात करीब 9 बजे उसे दूरभाष के जरिए सूचना मिली कि उसका भाई कमलेश अपनी कार में सवार होकर लखूवाल...
सही नियत से किया गया कार्य व्यवसाय को आगे बढ़ाने में करेगा सहयोग

सही नियत से किया गया कार्य व्यवसाय को आगे बढ़ाने में करेगा सहयोग

हनुमानगढ़
30 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के अधीन एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट के 30 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को समारोह पूर्वक हुआ। प्रशिक्षण में कुल 22 प्रशिक्षणार्थियों ने हिस्सा लिया। इन्हें मास्टर ट्रेनर मनप्रीत सोनी ने प्रशिक्षण दिया। नेसर बैंगलोर की ओर से प्रशिक्षणार्थियों की परीक्षा का आयोजन किया गया था। डोमेन एस्सेसर कौशल्या शर्मा व सूरजमल बैरवा ने लिखित एवं मौखिक परीक्षा ली। परीक्षा में सभी प्रशिक्षणार्थियों ने शत प्रतिशत परिणाम हासिल किया। कार्यक्रम अध्यक्ष संस्थान निदेशक सीएस परमार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षणार्थियों को दिया गया प्रशिक्षण तभी सफल होगा जब वे इस प्रशिक्षण का लाभ लेकर अपना व्यवसाय आरम्भ करेंगी। उन्होंने कहा कि प...
बाइक व नकदी छीनने का आरोप

बाइक व नकदी छीनने का आरोप

हनुमानगढ़
मुकदमा दर्ज करने के लिए थाना में सौंपा परिवादहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव मक्कासर में किरयाना की दुकान चलाने वाले एक शख्स ने गांव के ही एक जने पर रास्ते में रोककर बाइक व नकदी छीनकर ले जाने का आरोप लगाया है। बुधवार को उक्त दुकानदार ग्राम पंचायत सरपंच व अन्य ग्रामीणों के साथ जंक्शन पुलिस थाना पहुंचा और मुकदमा दर्ज करने के लिए थाना प्रभारी के नाम परिवाद सौंपा। इस मौके पर सतीश कुमार पुत्र मुरारी अरोड़ा निवासी वार्ड 5, गांव मक्कासर ने बताया कि वह अपने गांव में किरयाना की दुकान चलाता है। वह बुधवार को दोपहर करीब 12.30 बजे अपनी मोटर साइकिल नम्बर आरजे 31 एसपी 0413 पर सवार होकर किरयाना का सामान लेने के लिए जंक्शन बाजार की तरफ जा रहा था। रास्ते में गांव मक्कासर में ही सेवानिवृत पटवारी जगरुप सिंह के घर के पास पालासिंह उर्फ सतपाल सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी मक्कासर मिला। उसने इशारा कर बाइक रुकवा ...
जिला अस्पताल को बचाने के लिए धरने पर डटे

जिला अस्पताल को बचाने के लिए धरने पर डटे

हनुमानगढ़
97वें दिन भी जारी रहा बेमियादी धरना, शहर के आम नागरिक बैठे धरने परहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय को जंक्शन में नवां बाइपास के पास निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास स्थानांतरित करने के विरोध में जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा बेमियादी धरना बुधवार को 97वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को जिला अस्पताल के समक्ष जारी धरने पर शहर के आम नागरिक बैठे। इस मौके पर संघर्ष समिति सदस्य अनिल मोहन मिश्रा ने कहा कि टाउन स्थित जिला अस्पताल के स्थानांतरण को लेकर शहर की जागरुक नागरिकों की ओर से जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले 97 दिनों से धरना दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी यह लड़ाई किसी राजनैतिक पार्टी के खिलाफ नहीं है। हमारी मांग सिर्फ मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध अस्पताल को टाउन में रखने की है। उसी के लिए संघर्ष किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज से 45 स...
जेल में जन्म लियो प्रभुजी थाने, जेल में जन्म लियो

जेल में जन्म लियो प्रभुजी थाने, जेल में जन्म लियो

हनुमानगढ़
श्रीमद् भागवत कथा में पांचवें दिन मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सवहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव रोड़ांवाली स्थित श्रीकृष्ण गोशाला समिति में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में पांचवें दिन बुधवार को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। जैसे ही कंस की जेल में कृष्ण ने जन्म लिया, सारा पांडाल जयकारों से गूंज उठा। कथावाचक शंकरदास महाराज ने जेल में जन्म लियो प्रभुजी थाने, जेल में जन्म लियो भजन प्रस्तुत किया तो श्रद्धालु झूमने लगे। कृष्ण जन्म पर पुष्प वर्षा की गई और थाली बजा आतिशबाजी की गई। इससे पहले कथावाचक शंकरदास महाराज ने कहा कि दानवेंद्र राजा बलि ने भगवान को अपना द्वारपाल बनाकर रखा तो लक्ष्मी ने राजा बलि को भाई बनाया। उसके राज्य में चारों ओर धन-दौलत, सुख-समृद्धि का साम्राज्य व्याप्त हो गया। इसी प्रकार यदि हम नारायण की सेवा में रहते हुए न्याय, सत्य व सद्मार्ग पर चलेंगे तो यह निश्चय मानिए कि हमारा घर-परिवार भी फल...
सामूहिक रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना

सामूहिक रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना

हनुमानगढ़
भण्डारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसादहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के सुरेशिया में तारघर के सामने स्थित प्राचीन शिव मंदिर महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर सामूहिक रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। बुधवार को भण्डारा लगाया गया। भण्डारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पंडित दुर्गा प्रसाद पांडे ने बताया कि यह शिव मंदिर कई साल पुराना है। वर्षांे पहले यहां आसपास झाड़-झंखाड़ उगे हुए थे। श्रद्धालुओं पर भोले बाबा की अपार कृपा है। यहां आने वाले हर श्रद्धालु की मन्नत पूरी होती है। मंदिर की परंपरा है कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सामूहिक महारुद्राभिषेक होता है। जन कल्याण व विश्व शांति के लिए सामूहिक महारुद्राभिषेक किया जाता है। महाशिवरात्रि के अगले दिन भण्डारा लगाकर प्रसाद वितरण किया जाता है। यह कार्यक्रम भक्तों के सहयोग से किया जाता है।...
बकाया फसल बीमा क्लेम के लिए नोहर उपखण्ड कार्यालय के ऐतिहासिक घेराव का ऐलान

बकाया फसल बीमा क्लेम के लिए नोहर उपखण्ड कार्यालय के ऐतिहासिक घेराव का ऐलान

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
20 मार्च को जिले भर में उपखण्ड कार्यालयों पर प्रदर्शन की घोषणाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। बकाया फसल बीमा क्लेम के भुगतान के लिए अखिल भारतीय किसान सभा ने अब सड़क पर उतर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। आंदोलन का आगाज 14 मार्च को नोहर उपखण्ड कार्यालय के ऐतिहासिक घेराव के साथ होगा। इसके बाद किसान 20 मार्च को जिले भर में उपखण्ड कार्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। अखिल भारतीय किसान सभा में एसीबी की ओर से किसानों को नोटिस भिजवाए जाने को लेकर भी खासा आक्रोश नजर आ रहा है। किसान सभा ने चेतावनी दी है कि यदि एसीबी ने बीमा कंपनी के एजेंट के रूप में कार्य करते हुए किसानों को बेवजह परेशान करना बंद नहीं किया तो वे एसीबी के खिलाफ भी सड़क पर उतरने में देर नहीं करेंगे। बुधवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष मंगेज चौधरी ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले के किसानों का ...
बंद पड़े आरओ सिस्टम को सही करवाने की मांग

बंद पड़े आरओ सिस्टम को सही करवाने की मांग

हनुमानगढ़
ग्राम पंचायत बशीर के ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टिब्बी तहसील की ग्राम पंचायत बशीर में जलदाय विभाग की ओर से लगाए गए आरओ सिस्टम को चालू करवाने की मांग को लेकर श्री कृष्ण गोशाला सेवा समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने बुधवार को जिला कलक्टर के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रतिभा देवठिया को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में शामिल गोशाला समिति अध्यक्ष सहदेव खद्दा ने बताया कि ग्राम पंचायत बशीर में वाटर वर्क्स बना हुआ है। इसमें जलदाय विभाग की ओर से बड़ी राशि खर्च कर पानी साफ करने के लिये आरओ सिस्टम लगाया गया था। लेकिन वर्तमान में आरओ सिस्टम बन्द पड़ा होने के कारण गांव में पीने के लिए साफ किए गए बगैर ही गन्दा पानी सप्लाई किया जा रहा है। इस पानी को पीने से काफी लोग बीमार हो रहे हैं। इस सम्बंध में कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है लेकिन कोई सुन...
‘श्याम बिन होली’ गीत के पोस्टर का विमोचन

‘श्याम बिन होली’ गीत के पोस्टर का विमोचन

हनुमानगढ़
टाउन की बरकत कॉलोनी निवासी पवन राजा ने दिया है गीत को स्वरहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन की बरकत कॉलोनी निवासी पवन राजा पुत्र बीरबल दास के गीत श्याम बिन होली के पोस्टर का विमोचन बुधवार को वार्ड नम्बर 45 टाउन में किया गया। गीतकार/निर्माता बबुआ भुवन की ओर से लिखित इस गीत को पवन राजा की ओर से स्वर दिया गया है। पोस्टर विमोचन के मौके पर मौजूद कॉलोनीवासियों ने पवन राजा को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत के दम पर पवन राजा यहां तक पहुंचा है। उम्मीद है वह इस क्षेत्र में काफी आगे तक जाएगा। अगर ऐसा होता है तो क्षेत्र के साथ-साथ पूरे जिले व प्रदेश का नाम रोशन होगा। साथ ही कहा कि दिनोंदिन तेजी से पांव पसार रहे नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने के लिए पवन राजा जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगा। पवन राजा ने बताया कि यह गीत होली के महोत्सव पर रिलीज किया गया है। यह गीत बबुआ भुवन की ओर से लिखा गया ह...
रेलवे कर्मचारी के बेटे ने क्वार्टर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

रेलवे कर्मचारी के बेटे ने क्वार्टर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

हनुमानगढ़
शादी समारोह से पत्नी के घर लौटने पर चला पताहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन की रेलवे मेडिकल कॉलोनी के सरकारी क्वार्टर में रहने वाले एक युवक का शव बुधवार सुबह फंदे पर झूलता मिला। मृतक युवक, महिला रेलवे कर्मचारी का बेटा था। इस घटना से कॉलोनी में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची जंक्शन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मोर्चरी रूम पहुंचाया। जानकारी के अनुसार रेलवे मेडिकल कॉलोनी के क्वार्टर संख्या 61 डी में राहुल (30) पुत्र श्यामलाल वाल्मीकि ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतक की पत्नी शादी में गई हुई थी। जबकि मां ड्यूटी पर थी। राहुल क्वार्टर में अकेला ही था। राहुल की पत्नी बुधवार सुबह शादी समारोह से लौटी तो किसी ने घर का दरवाजा नहीं खोला। आसपास के लोगों के सहयोग से दीवार के ऊपर चढ़कर अन्दर से दरवाजा खोला गया तो कमरे में राहुल का शव चुन्नी से बनाए गए फंदे पर झूल रहा थ...