Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

व्यवस्थापक सारण सेवानिवृत

व्यवस्थापक सारण सेवानिवृत

हनुमानगढ़
रावतसर (सीमा सन्देश)। क्रय विक्रय सहकारी समिति रावतसर के व्यवस्थापक राम कुमार सारण 36 वर्ष की सेवा पूर्ण कर राजकीय सेवा से सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुए विदाई समारोह में नई धान मंडी के व्यापारी, क्रय विक्रय सहकारी समिति के कर्मचारी के अलावा सारण मित्र व रिश्तेदार मौजूद रहे। लोगों ने सारण को साफा और मालाएं पहनाई। सारण को जुलूस के रूप में उनके घर तक पहुंचाया गया। इस दौरान पटाके फोड़े गए। सारण के निवास स्थान पर नीलमा महला, पूर्व सांसद भारत राम मेघवाल, आसाराम टांडी, चौधरी चेतराम मटोरिया, चौधरी हरदत कस्वां, वेद सारण, हेतराम गिला, शीशपाल छिंपा, एडवोकेट साहब राम कड़वासरा, राजेंद्र सोमाणी, नरेंद्र सोमानी, दनेश छिंपा, रायसिंह मिल, भंवर सिंह रावतोत, रत्न सेवग, प्रेम कुमार जाट, जगदीश बिश्नोई, पूर्व सरपंच हरदत सिहाग, महेंद्र गोयल, मोहर सिंह ...
खेत में काम करने वाले को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश

खेत में काम करने वाले को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
महिलाओं से सहित कईयों के विरूद्ध मुकद्दमा दर्ज सीमा सन्देश न्यूजरावतसर। खेत में काम करने वाले एक व्यक्ति को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पीड़ित द्वारा दिए परिवाद पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।थाना अधिकारी नरेश गेरा ने बताया कि पीड़ित सतपाल निवासी पल्लू ने मुकदमा दर्ज करवाया है । इसमें बताया कि वह पल्लू का रहने वाला है। 5 साल से चक 10 डीडब्ल्यूडी रावतसर में गणपतराम कस्वां के खेत की ढाणी में रह खेती करता हूं। करीब 15 दिन पहले रावतसर में आया। यहां बस स्टैंड पर औरत मिली उसने अपना नाम संतोष पत्नी लाभ सिंह बावरी निवासी सुरेशीया बताया।महिला ने कहा कि पति का स्वर्गवास हो गया है और मेरा घर चलाने वाला कोई नहीं है। उसने मदद मांगी तो गरीब समझकर एक हजार रुपए दे दिए। इस दौरान महिला ने फोन नम्बर लिए। इसके बाद उसने काम दिलवाने के बहाने फोन करने शुरू कर दिए। करीब चार...
स्वर्णकार समाज की नई कार्यकारिणी बनाने पर बैठक

स्वर्णकार समाज की नई कार्यकारिणी बनाने पर बैठक

हनुमानगढ़
संगरिया (सीमा सन्देश)। रविवार को स्वर्णकार संघ की एक सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पुरानी कार्यकारिणी का समय समाप्त होने पर नई कार्यकारिणी पर चर्चा की गई। चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें 18 साल से ऊपर व्यक्ति और एक स्वर्णकार परिवार यानी की दुकान का एक वोट बनाए जाने पर सर्व सहमति जताई गई।चुनाव अधिकारी पवन सोनी, लखपत सोनी, तेजभान सोनी, रोशन सोनी को चुनाव प्रक्रिया के लिए चुनकर वोट बनाने व संपूर्ण चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए सहमति जताई । अब वोट 7 मार्च तक बनेगे वह सदस्यता अभियान 7 मार्च को खत्म हो जाएगा और 9 मार्च को स्वर्णकार समाज के बने हुए वोटों की लिस्ट जारी की जाएगी। 10 मार्च तक कोई भी सदस्य अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। 11 तारीख को अंतिम वोट लिस्ट जारी की जाएगी। 13 मार्च को साहूवाला धर्मशाला में सुबह 11 बजे चुनावी बैठक की जाएगी। जिसमें स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष प...
स्टार एग्री सीड्स के मेले का आयोजन

स्टार एग्री सीड्स के मेले का आयोजन

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश)। इलाके की प्रतिष्ठित बीज कम्पनी स्टार एग्रीसीड्स के रीसर्च एंड डेवलपमेंट फार्म संगरिया पर मेले का आयोजन किया गया। इसमें किसानों ने हर्षोल्लास से भाग लिया। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से करीब 90 डीलर और वितरक ने प्रक्षेत्र फार्म का भ्रमण किया। उन्होंने फार्म को अच्छे से देखा और सभी लोगों ने बीज बनाने की विधि को देखा और जाना और साथ-साथ किसानों के क्षेत्र में आने वाले समस्याओ को भी जाना और साथ ही किसानों की मांग के अनुसार कम पानी में तैयार होने वाली बीजों को भी लोगों ने खुशी का इजहार किया। इसके साथ ही राजस्थान के रायसिंहपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और नजदीकी से लगभग 490 किसानों ने भी फार्म का भ्रमण किया। उन सभी लोगों ने बीज बनाने से लेकर मार्किट में जाने तक की प्रक्रिया को देखा और समझा। साथ ही किसान के क्षेत्र में होनी वाली समस्याओं को लेकर अपने प्रस्ताव को सामने रखा व उनक...
एसकेएम के छात्रों ने किया भ्रमण

एसकेएम के छात्रों ने किया भ्रमण

हनुमानगढ़
संगरिया (सीमा सन्देश)। रविवार को एस.के.एम.पब्लिक स्कूल ग्रामोत्थान विद्यापीठ के छात्रो ने रतनपुरा स्थित संजोग पावर प्लांट का भ्रमण किया। विद्यालय प्राचार्य एस.के.मुरारी ने बताया कि विद्यालय के कक्षा 10 11 व 12 के कला, विज्ञान, वाणिज्य संकाय के छात्रों ने रतनपुरा स्थित क्षेत्र के एकमात्र संजोग पावर प्लांट का भ्रमण कर बिजली बनाने की कार्य प्रणाली की जानकारी प्राप्त की। विज्ञान अध्यापक आस मोहम्मद खान ने छात्रों को जानकारी देते हुये बताया कि संजोग पावर प्लांट में बायोमास से बिजली का उत्पादन किया जाता है व छात्रों ने पावर प्लांट के बॉयलर, कंटोल रुम, टरबाइन, आरओ रुम इत्यादि का अवलोकन पलांट के जसकरण सिंह, ताराचंद इत्यादि से कर जानकारी प्राप्त की। वाणिज्य वर्ग के छात्रों ने औद्योगिक स्थापना हेतू संजोग पावर प्लांट की वाणिज्य शाखा के बारें में अध्यापिका प्रियंका बंसल के नेतृत्व में जानकारी ली। छात्र...
सरस्वती जंयती के उपलक्ष में रक्तदान शिविर आयोजित

सरस्वती जंयती के उपलक्ष में रक्तदान शिविर आयोजित

हनुमानगढ़
रावतसर(सीमा सन्देश संवादाता)। भारत विकास परिषद् एवं माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती उपलक्ष में रक्तदान शिविर व ब्लड स्टेम सेल रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया। मटोरिया आईसर कंपनी मालिक चौधरी विनोद कुमार मटोरिया व गिरदावर शिव भगवान सुधार,यदा बानो पत्नी मोहम्मद इकबाल वार्ड नं. 15 रावतसर ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में महात्मा गांधी समृति राजकीय चिकित्सालय टीम द्वारा 85 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। वहीं दात्री फाउंडेशन द्वारा 40 स्टेम सेल का पंजीयन किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद् अध्यक्ष शुभम गोल्याण, संरक्षक सुशील खदरिया, रक्त दान शिविर प्रभारी कृष्ण चंद्र सिहाग, एडवोकेट अर्जुन लाल वर्मा, बंसी लाल टाक, विनोद सिंघल आदि उपस्थित रहे। साथ ही भारत विकास परिषद् रावतसर शाखा के पदाधिकारी के चुनाव भी करवाए गए। इसमं शुभम गोल्याण को फिर...
राजकीय चिकित्सालय यानी परेशानी ही परेशानी

राजकीय चिकित्सालय यानी परेशानी ही परेशानी

हनुमानगढ़
रावतसर (सीमा सन्देश। सरकारी अस्पतालों में गरीब आदमी दर्द में राहत और बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर आता है। परन्तु रावतसर का राजकीय चिकित्सालय की व्यवस्था आम आमदी की उम्मीदों को पलीता लगा रही है। हालत यह है कि यहां आपातकाल में मरीजों को लाने के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई सेवा 108 का दो-दो बार उद्घाटन होने के दस दिन बाद भी नहीं चली। और तो और अभी तक इस आपातकालीन सेवा को नियमित चलाने के लिए चालक और अन्य कर्मचारी तक नहीं लगाए गए हैं। इतना ही नहीं सरकार द्वारा अस्पतालों का समय दो पारियों की जगह सुबह 9 से 3 बजे तक कर दिया। परन्तु सुबह 10 बजे बाद यहां इक्का-दुक्का डॉक्टर की नजर आते हैं। जबकि मरीज डॉक्टरों का इंतजार करते रहते हैं। अस्पताल बन्द होने से एक घंटे पहले तो यहां सभी सीट खाली हो जाती है। 108 आपातकालीन सेवा के मामले में बीसीएमओ संजीव चौधरी ने बताया कि इसके संचालन के लिए कर्मचारी नहीं होने...
एसकेडी विवि में रक्तदान शिविर आयोजित

एसकेडी विवि में रक्तदान शिविर आयोजित

हनुमानगढ़
-समाजसेवी संस्थाओं का किया सम्मानहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश)। श्री खुशालदास (एसकेडी) विवि में स्व. सुरजीत सिंह रामगढ़िया की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, कुलपति डॉ. प्रो. एसके दास, कुलाधिपति दिनेश जुनेजा, राजू रामगढ़िया, छत्रसाल सिंह राघव, जिला काँग्रेस उपाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, भाजपा अध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, सेवा. प्राध्यापक भागीरथ सैन, बाल कल्याण समिति जिलाध्यक्ष जितेन्द्र, एनएम लॉ कॉलेज उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, शेरेकां सरपंच नवनीत बिश्नोई, अमरपुरा थेहड़ी सरपंच रोहित स्वामी, पूर्व पीएमओ एमपी शर्मा, मोहित बलाड़िया, पार्षद भूपेन्द्र सिंह, नरेश पाहवा, राधेश्याम सिंगला, सुभाष वधवा, राजेन्द्र, सनेल सैन, खुशी मोहम्मद, नूर आलम, गुरदेव सिंह, विक्रम धूड़िया आदि ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में 200 यूनिट रक्तसंग्रहण किया गया। शिविर में बालाजी ...
विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा राज्य और कृषि बजट

विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा राज्य और कृषि बजट

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ पहुंचने पर सादुलशहर विधायक और राज्य जूडो संघ अध्यक्ष जगदीश जांगिड़ का खेल संघों के पदाधिकारियों ने किया स्वागतहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सादुलशहर विधायक और राजस्थान राज्य जूडो संघ अध्यक्ष जगदीश जांगिड़ के हनुमानगढ़ पहुंचने पर शनिवार को सर्किट हाउस में राज्य जूड़ो संघ कोषाध्यक्ष तरुण विजय के नेतृत्व में विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। जांगिड़ के साथ आए राज्य जूडो संघ उपाध्यक्ष सुमित प्रजापत का भी माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर मीडिया से मुखातिब होते हुए विधायक जगदीश जांगिड़ ने कहा कि हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री की ओर से जो राज्य बजट और कृषि बजट पेश किया गया है वह राज्य के विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। जिस आशा और विश्वास के साथ राजस्थान की जनता ने मुख्यमंत्री पर विश्वास किया था। उस विश्वास को कायम रखते हुए 70 फी...
महिला के नकली भाई भेजे जेल, मास्टर माइंड की तलाश

महिला के नकली भाई भेजे जेल, मास्टर माइंड की तलाश

हनुमानगढ़
हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को टाउन पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी वेदप्रकाश उर्फ वेदिया (25) पुत्र जगदीप जाट, रविन्द्र उर्फ रवि (24) पुत्र श्योपत राम मेघवाल एवं गगनदीप उर्फ गोगी (24) पुत्र वीरासिंह मजहबी तीनों निवासी वार्ड 14, चक 10 एसएसडब्ल्यू बी गुरुसर टाउन को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया। अब तक पुलिस गिरोह में शामिल चार जनों को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले पुलिस हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली युवती वन्दना (32) पुत्री भंवरदास वैरागी निवासी वार्ड 15, पंजाबी मोहल्ला टाउन हाल किराएदार दलसिंह नगर कॉलोनी जंक्शन को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। वारदात को अंजाम देने के समय वेदप्रकाश उर्फ वेदिया, रविन्द्र उर्फ रवि औ...