Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

भटनेर किंग्स क्लब को पूरी तरह फॉलो करेगा यूथ विंग

भटनेर किंग्स क्लब को पूरी तरह फॉलो करेगा यूथ विंग

हनुमानगढ़
यूथ विंग में विभिन्न पदों पर नियुक्तिहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भटनेर किंग्स क्लब यूथ विंग जिले के विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करे। इसके लिए मजबूत टीम का होना जरूरी है। यह बात भटनेर किंग्स क्लब संरक्षक आशीष विजय ने कही। वे शनिवार को जिला मुख्यालय पर भटनेर किंग्स क्लब यूथ विंग की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भटनेर किंग्स क्लब यूथ विंग अध्यक्ष आशीष गौतम ऊर्जावान व मेहनती हैं। इनके नेतृत्व में युवाओं का मजबूत संगठन तैयार होगा।...
सुरक्षा में हुई चूक की घटना को बताया प्रधानमंत्री की नौटंकी

सुरक्षा में हुई चूक की घटना को बताया प्रधानमंत्री की नौटंकी

हनुमानगढ़
जिला प्रभारी मंत्री गोविन्द राम मेघवाल ने घटना को पीएम की सोची-समझी साजिश का बताया हिस्साहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। आपदा प्रबंधन एवं सहायता, प्रशासनिक सुधार और समन्वय, सांख्यिकी विभाग एवं नीति निर्धारण प्रकोष्ठ एवं जिला प्रभारी मंत्री गोविन्द राम मेघवाल ने पंजाब के फिरोजपुर में पांच जनवरी को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक की घटना को प्रधानमंत्री की नौटंकी करार दिया है। शनिवार को एकदिवसीय दौरे पर हनुमानगढ़ पहुंचे प्रभारी मंत्री मेघवाल ने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान उनके सवालों का जवाब देते हुए कहा कि फिरोजपुर से बॉर्डर करीब 50 किलोमीटर दूर है। बॉर्डर के आसपास का क्षेत्र केन्द्र सरकार के अधीन आता है।...
वरीयता सूची में स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान

वरीयता सूची में स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की मुख्य परीक्षा 2021 में वरीयता सूची में स्थान हासिल करने वाले जंक्शन स्थित एसजीएन खालसा पीजी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबंधक समिति की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।...
पंजाब सरकार के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस

पंजाब सरकार के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस

हनुमानगढ़
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को लेकर सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ताहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को पंजाब में रोके जाने के मामले पर राजनैतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा ने इस घटना को कांग्रेस की सोची समझी साजिश करार देते हुए पंजाब सरकार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोके जाने की घटना से गुस्साए जिला मुख्यालय के भाजपा, भाजयुमो और महिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और पंजाब कांग्रेस सरकार के खिलाफ शुक्रवार रात टाउन बाजार में मशाल जुलूस निकाल कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिसारिया मार्केट स्थित अग्रसेन चौक पर पंजाब के मुख्यमंत्री और पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर सुभाष चौक तक मशाल जुलूस निकाला।...
नफरत-घृणा की राजनीति करती है कांग्रेस

नफरत-घृणा की राजनीति करती है कांग्रेस

हनुमानगढ़
प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पूजा-अर्चना व हवनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पांच जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक की घटना को लेकर जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से इस घटना के बाद से प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना को लेकर जगह-जगह कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिला मुख्यालय पर जंक्शन के वार्ड नम्बर 60 स्थित हनुमान मन्दिर में भाजपा नगरमण्डल हनुमानगढ़ जंक्शन की ओर से आयोजित पूजा-अर्चना, हवन व हनुमान चालीसा पाठ के कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री की लम्बी आयु की कामना की गई। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप व भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई के नेतृत्व में हुआ। हनुमान चालीसा का पाठ, भजन कीर्...
आज कई जिलों में गिर सकती है बिजली:जयपुर, भरतपुर, बीकानेर सहित 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश के साथ गिरेंगे ओले

आज कई जिलों में गिर सकती है बिजली:जयपुर, भरतपुर, बीकानेर सहित 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश के साथ गिरेंगे ओले

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़
जयपुर राजस्थान के कई जिलों में तीन दिनों से बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। आज भी मौसम विभाग ने जयपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, दौसा व भरतपुर में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कई जगहों पर शुक्रवार को मेघ गर्जना के साथ मध्यम दर्जे की बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। बिजली भी गिर सकती है। वहीं, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, राजसमंद, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, बूंदी, कोटा, झालवाड़, बारां, सवाईमाधोपुर, धौलपुर व करौली में यलो अलर्ट जारी किया है। यहां भी मेघगर्जन व आकाशीय बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना नहीं है।...
बिना रिमांड लिए व बरामदगी किए बगैर जेसी करवाने का आरोप

बिना रिमांड लिए व बरामदगी किए बगैर जेसी करवाने का आरोप

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
जंक्शन के औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में चोरी करने का मामलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के औद्योगिक क्षेत्र द्वितीय चरण स्थित फैक्ट्री से दिनदहाड़े विद्युत मोटरें एवं अन्य सामान चोरी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से जांच अधिकारी की ओर से चोरीशुदा सामान की बरामदगी किए बगैर उन्हें रिमाण्ड पर लिए बगैर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्रियों के उद्यमी जंक्शन पुलिस थाना प्रभारी से मिले।...
3 दिन लेट मिलेगा हरियाणा से नोहर फीडर को पानी, धरना जारी

3 दिन लेट मिलेगा हरियाणा से नोहर फीडर को पानी, धरना जारी

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। हरियाणा द्वारा नोहर फीडर की बंदी तीन दिन ओर बढ़ा दी हैं। बता दें कि 6 को हरियाणा द्वारा नोहर फीडर में पानी छोडनÞा था। कार्यवाहक एकक्सईएन मोहनलाल मालवा ने बताया कि हरियाणा से किसी कार्य के चलते 6 की बजाए 9 को नोहर फीडर में पानी छोड़ा जाएगा। विभाग द्वारा फेफाना हेड से 10 जनवरी से रेगुलेशन जारी किया जाएगा। उधर,गांव जसाना में संयुक्त किसान संघर्ष समिति की तत्वावधान में नोहर फीडर में बिना उतार-चढ़ाव के लगातार 200 क्यूसेक पानी चलाने की मांग को लेकर धरना जारी रहा। इधर, खिनानिया वितरिका के रतनपुरा पर गुरूवार को साधारण किसान कमेटी की बैठक महेन्द्र बिजारणियां की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों ने नहरी पानी संबंधी समस्याओं पर चर्चा की कर मांग पत्र लिखा। ओर विधायक अमित चाचाण से मिलकर नोहर फीडर में बिना उतार-चढ़ाव के लगातार किसानों को पूरा पानी दिलाने की मांग की। विधायक ने हरि...
प्रार्थना शैड का निर्माण कार्य प्रारम्भ

प्रार्थना शैड का निर्माण कार्य प्रारम्भ

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव रामावि में विधायक कोट से बनने वाले प्रार्थना शैड का निर्माण कार्य गुरूवार को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण, भूतपूर्व सरपंच हरीसिंह सिहाग, माडूराम सहारण, श्योवीर ज्याणी सहित ने सामूहिक रूप से प्रारंभ करवाया गया। बता दें कि 40 गुणा 51 का शैड बनने से ग्रर्मी व सर्दियों में छात्र-छात्राओं को प्रार्थना करने, स्वतंत्रता-गणतंत्र दिवस सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम हो सकेंगे। स्कूल में 4 कक्षों का निर्माण भी होगा। गांव मलवानी के राउमावि में भी शैड का निर्माण होगा। ग्रामीणों ने स्कूल में रिक्त अध्यापक के एक पद को भरने व गांव की गलियों में इंटरलॉक सडकÞें के निर्माण की मांग की। चाचाण ने विकास कार्य के लिए ग्राम पंचायत के मार्फत प्रस्ताव भिजवाने की बात कहीं। कक्षा 9 की पिछले वर्ष की 16 व वर्तमान सत्र 10 छात्राओं को साइकिल वितरण की गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सुनी...
बड़बिराना में छात्राओं को साइकिलें वितरित

बड़बिराना में छात्राओं को साइकिलें वितरित

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र के गांव बड़बिराना के राजकीय प्रवेशिका बालिका संस्कृत विद्यालय में साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रताप सहारण ने की। कार्यक्रम में बोलते हुए वक्ताओं ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही। कार्यक्रम के उपरांत आए हुए अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। सरपंच प्रताप सहारण ने विद्यालय के विकास में हर सभव सहयोग देने की बात कही। इस मौके पर प्रधानाध्यापक पवन कुमार जाखड़, लिछुराम बेनीवाल, जयप्रकाश, रोहिताश सांखी सहित समस्त विद्यालय स्टाप व छात्रा उपस्थित थी।...