Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

रैली निकाल धरने पर बैठे ई-रिक्शा यूनियन के सदस्य

रैली निकाल धरने पर बैठे ई-रिक्शा यूनियन के सदस्य

हनुमानगढ़
जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति के बेमियादी धरने का छठा दिनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजकीय मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध अस्पताल को टाउन में ही रखने की मांग को लेकर एमजीएम राजकीय जिला चिकित्सालय के समक्ष चल रहा बेमियादी धरना बुधवार को छठे दिन भी जारी रहा। बुधवार को ई-रिक्शा चालक यूनियन के सदस्य धरने पर बैठे। इससे पहले ई-रिक्शा चालकों ने टाउन शहर के बाजार में रैली निकाली। रैली के रूप में ई-रिक्शा चालक जिला अस्पताल के समक्ष पहुंचे और धरने पर बैठे। संघर्ष समिति सदस्यों की ओर से ई-रिक्शा चालक यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों को माला पहनाकर धरने पर बैठाया गया। इस मौके पर ई-रिक्शा चालक यूनियन टाउन के प्रधान करण सोनी ने जिला अस्पताल को टाउन में ही रखने की मांग दोहराते हुए कहा कि यहां से करीब 15 किलोमीटर दूर अस्पताल ले जाने का सरकार का निर्णय उचित नहीं है। इससे मरीजों व उनके परिजनों को असुविधा होगी।...
छह प्रचार रथों को जिला कलक्टर ने दिखाई हरी झंडी

छह प्रचार रथों को जिला कलक्टर ने दिखाई हरी झंडी

हनुमानगढ़
जिले भर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रचार-प्रसार करेंगे रथहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर बीमा कंपनी की ओर से लगाए गए 6 प्रचार रथों को बुधवार को जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी आॅफ इण्डिया लिमिटेड की ओर से तैयार करवाए गए बीमा योजना संबंधी जानकारी वाले पम्फलेट का विमोचन किया। इस मौके पर कृषि विभाग के उप निदेशक दानाराम गोदारा व बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक राजेश कुमार सिहाग सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।...
न्याय पाने के लिए कलक्ट्रेट समक्ष भूख हड़ताल पर बैठी महिला

न्याय पाने के लिए कलक्ट्रेट समक्ष भूख हड़ताल पर बैठी महिला

हनुमानगढ़
सम्पति में से हिस्सा दिलवाने की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दिवंगत पति की सम्पति में से हिस्सा दिलवाने की मांग को लेकर एक बुजुर्ग महिला पूर्व घोषणानुसार बुधवार को जिला कलक्ट्रेट के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गई। महिला ने दो दिन पहले जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन सौंप न्याय न मिलने पर बुधवार से भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी थी। जानकारी के अनुसार भूख हड़ताल पर बैठी 62 वर्षीय मैनादेवी पत्नी बृजमोहन निवासी वार्ड नम्बर 36, हनुमानगढ़ टाउन ने बताया कि वह न्याय के लिए भटक रही है, परन्तु उसे न्याय नहीं मिला। उसके पति का स्वर्गवास 2017 में हो चुका है। उसका अपने पति के हिस्से की सम्पति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। उसके देवर अशोक कुमार, देवरानी रमादेवी, राजेन्द्र कुमार व किरणदेवी, नवीश, विक्की पुत्र अशोक कुमार आए दिन उसे तंग-परेशान करते हैं। दुकान नम्बर 42 जिसमें अग्रवाल पुस्तक भण्डार के नाम से ...
नगर परिषद ने तोड़े अतिक्रमण, कांग्रेस नेता व पार्षद पति भी उतरे विरोध में

नगर परिषद ने तोड़े अतिक्रमण, कांग्रेस नेता व पार्षद पति भी उतरे विरोध में

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
विधायक व सभापति मुर्दाबाद के लगाए नारे, नगर परिषद पर तानाशाही करने का लगाया आरोपहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के सुरेशिया क्षेत्र में बुधवार सुबह नगर परिषद कर्मचारियों की ओर से अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई की गई। रिहायशी मकान तोड़ने का इन मकानों में रहने वाले लोगों व वार्डवासियों के साथ कांग्रेस नेता व पार्षद पति की ओर से भी जमकर विरोध किया गया। यहां तक कि विधायक चौधरी विनोद कुमार व नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कांग्रेस नेता व पार्षद पति ने नगर परिषद पर तानाशाही करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि आशियाने तोड़ने के विरोध में किए जाने वाले आंदोलन में वार्डवासियों का सहयोग किया जाएगा। नगर परिषद कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद उक्त जगह पर यह भूमि नगर परिषद की सम्पति है, लिखा बोर्ड लगा दिया।...
प्रशासन शहर-गांव संग अभियान के शिविरों का बहिष्कार कर बैठे धरने पर

प्रशासन शहर-गांव संग अभियान के शिविरों का बहिष्कार कर बैठे धरने पर

हनुमानगढ़
शिविरों में कार्य न होने से भटकते रहे नागरिक, 15 सूत्री मांगों को लेकर तीन दिन तक जारी रहेगा धरना-प्रदर्शनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, वेतन विसंगतियां दूर करने सहित 15 सूत्री मांगों को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के बैनर तले जिले भर के उपखण्ड कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी बुधवार को प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के शिविरों का बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की प्रांतीय संघर्ष समिति के आह्वान पर कर्मचारी लगातार तीन दिन तक शिविरों का बहिष्कार कर उपखण्ड कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे। जिला मुख्यालय पर भी कर्मचारियों ने महासंघ जिलाध्यक्ष चन्द्रभान ज्याणी के नेतृत्व में जिला कलक्ट्रेट के समक्ष धरना देकर विरोध दर्ज कराते हुए सरकार से मांगें पूर...
राजीनामा के माध्यम से करवा सकते हैं प्रकरणों का निस्तारण

राजीनामा के माध्यम से करवा सकते हैं प्रकरणों का निस्तारण

हनुमानगढ़
राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए पैनल अधिवक्ताओं के साथ बैठकहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार 11 दिसम्बर को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला विधिक प्राधिकरण सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संदीप कौर की ओर से पैनल अधिवक्ताओं के साथ एडीआर भवन में बैठक का आयोजन किया गया। सचिव संदीप कौर ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार 11 दिसम्बर को सम्पूर्ण राज्य भर में आॅनलाइन व आॅफलाइन दोनों माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी।...
ट्रक में भरा 13 क्विंटल पोस्त व 4 किलो 400 ग्राम अफीम बरामद

ट्रक में भरा 13 क्विंटल पोस्त व 4 किलो 400 ग्राम अफीम बरामद

हनुमानगढ़
पंजाब निवासी ट्रक चालक गिरफ्तार, 65 कट्टों में भरा था पोस्त, भीलवाड़ा से ले जाया जा रहा था पंजाब, पल्लू पुलिस की बड़ी कार्रवाईपल्लू (सीमा सन्देश न्यूज)। पल्लू पुलिस ने मंगलवार रात थाना के सामने नाकाबन्दी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब नम्बर के 14 चक्का ट्रक में भरा 13 क्विंटल डोडा पोस्त व 4 किलो 400 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर पंजाब निवासी चालक को गिरफ्तार कर लिया। बरामद पोस्त 65 कट्टों में भरा हुआ था। जबकि अफीम थैले में प्लास्टिक की चार थैलियों में भरी हुई थी। प्रारंभिक पड़ताल में यह बात सामने आई है कि भीलवाड़ा से पोस्त लोड कर पंजाब के बठिण्डा ले जाया जा रहा था। पुलिस ट्रक चालक का रिमांड मंजूर करवा पूछताछ में जुटी है।...
पीओपी की आड में पोस्त और अफीम की तस्करी करते ट्रक चालक गिरफ्तार

पीओपी की आड में पोस्त और अफीम की तस्करी करते ट्रक चालक गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
ट्रक से 13 क्विंटल डोडा पोस्त और साढे 4 किलो अफीम बरामद, कीमत लगभग 85 लाखहनुमानगढ़. जिले में पल्लू थाना क्षेत्र में मेगा हाईवे पर पुलिस ने एक ट्रक में पीओपी के थैलों में छुपा कर ले जाए जा रहे भारी मात्रा में मादक पदार्थों को बरामद किये हैं। पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति जैन ने बताया कि आपरेशन प्रहार और संजीवनी के तहत की गई इस कार्यवाही के दौरान ट्रक (पीबी 02 सीआर 3848 )में पोस्त से भरे हुए 65 कट्टे और एक कपड़े की थैली में प्लास्टिक की चार थैलियों में अफीम बरामद हुई है। कट्टों में 13 क्विंटल डोडा पोस्ट छिल्का और थैलियों में 4 किलो 400 ग्राम अफीम बरामद हुई। ट्रक चालक मुख्तियारसिंह उर्फ मुक्खा उप्पल जटसिख (62) पुत्र बलबीरसिंह निवासी गांव कच्चा पक्का, थाना कच्चा पक्का जिला तरनतारन (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया ह...
धरना जारी, सात को निकालेंगे जन आक्रोश रैली

धरना जारी, सात को निकालेंगे जन आक्रोश रैली

हनुमानगढ़
वक्ता बोले- जिला अस्पताल से चलती है सैकड़ों घरों की रोजी-रोटीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला अस्पताल को टाउन में ही रखने की मांग को लेकर जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले टाउन में एमजीएम राजकीय जिला चिकित्सालय के समक्ष चल रहे बेमियादी धरने पर मंगलवार को पांचवें दिन एम्बुलेंस यूनियन के सदस्य बैठे। धरनास्थल पर हुई सभा में समिति सदस्य बलकरण सिंह ने कहा कि जबसे हनुमानगढ़ जिला बना है तब से टाउन शहर को बर्बाद करने की साजिश रची जा रही है। पहले टाउन में सभी सरकारी कार्यालय थे लेकिन जब जिला बना एक-एक कर सभी सरकारी कार्यालय जंक्शन स्थानांतरित कर दिए गए। तब टाउन के लोगों को पीड़ा हुई लेकिन फिर भी उन्होंने धैर्य रखा। अब टाउन में बचे एकमात्र जिला अस्पताल को भी जंक्शन में स्थानांतरित किया जा रहा है। लेकिन समिति ऐसा नहीं होने देगी। इसका पुरजोर विरोध जारी रहेगा। वहीं धरने पर बैठे एम्बुलेंस यूनियन...
हाईकोर्ट के आदेशों की पालना करवाने की मांग

हाईकोर्ट के आदेशों की पालना करवाने की मांग

हनुमानगढ़
कटला बैजनाथ सागरमल बिहाणी मार्केट के दुकानदारों ने सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन में रेलवे स्टेशन रोड स्थित 50 वर्ष पुराने कटला बैजनाथ सागरमल बिहाणी मार्केट की दुकानों को लेकर उच्च न्यायालय जोधपुर की ओर से दिए गए स्टे के आदेशों की पालना करवाने की मांग को लेकर दुकानदारों ने मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि इस मार्केट के दुकानदारों की ओर से उच्च न्यायालय जोधुपर में प्रस्तुत रिट याचिका में उच्च न्यायालय जोधपुर ने सोमवार को दुकानों को न तोड़ने योग्य मानते हुए यथास्थिति के आदेश पारित किए हैं। साथ ही दुकानों से सम्बधित किसी भी प्रकार की घटना या दुर्घटना होने पर स्वयं दुकानदारों को जिम्मेदार माना है। सोमवार को कुछ व्यक्तियों की ओर से मजदूरों व जेसीबी की मदद से बैजनाथ सागरमल बिहाणी ट्रस्ट की इमारत में तोड़फोड़ की गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की ओर ...